65 की उम्र में 3 बिजनेस, महीने की कमाई 2 लाख पार!...
Last Updated:May 04, 2026, 08:08 IST Ranchi 65 Year Old Veena Maheshwari Success Story: रांची की वीना महेश्वरी रिटायर होने की उम्र में एक नहीं तीन-तीन बिजनेस संभालती हैं. वे फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उनके शहर में तीन सेंटर हैं, वे एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एक्सपर्ट हैं और उनके कई सारे क्लाइंट हैं. इन सबके साथ ही वे मसाला भी बनाती हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची की रहने वाली वीना महेश्वरी एक साथ 3 बिजनेस संभालती हैं. आज उनके रांची में तीन-तीन सेंटर हैं, जहां वे फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर मरीजों को ठीक करती हैं. इन्होंने इसकी पढ़ाई भी की है. इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी से एस्ट्रोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई भी की है. साथ ही, कई तरह के मसाले बनाने का काम करती हैं. ये सारे बिजनेस करते हुए आज महीने के 2 लाख से ऊपर की कमाई करती हैं. फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई की हैवीणा ने लोकल 18 को बताया, मैंने मैसूर से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई की है. इसके अलावा बैंगलोर और कई सारे शहरों में काम किया है. इसके बाद अब रांची में खुद के 3 सेंटर हैं. हमारा खुद का ऑफिस है. यहां पर खासतौर पर वैसे लोग, जो डिसेबल्ड हैं, सुनने में तकलीफ है, बोलने में तकलीफ है, बैक में पेन है, यह सारी समस्या है, तो उनको हम कई तरह के एक्सरसाइज और थेरेपी देते हैं. हमारे साथ प्रोफेशनल जुड़े हुए हैंउन्होंने बताया, हमारे साथ आज पांच फिजियोथैरेपिस्ट जुड़े हुए हैं, जो साथ काम करते हैं और सारे के सारे प्रोफेशनल हैं. इसके अलावा मैं जन्म कुंडली भी देखती हूं और आज हमारे हजारों क्लाइंट्स हैं और आपको कई तरह के मिक्स मसाले, बिरयानी मसाले, ये सारे मसाले भी भी हमारे हां बनते हैं. यह सब मेरी दादी बनाती थीं और उनको देखकर यह सब सीखा है. मेरा बस यही मकसद है कि सामने वाले इंसान की जिंदगी को आसान बनाया जा सके. उम्र सिर्फ एक नंबर हैउन्होंने आगे बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. आप 60 के हों, 65 के हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर आप कुछ करना चाहते हों और आपके अंदर लगन है, तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता. भले 60 साल से ऊपर की महिलाएं क्यों न हों. आपको अपने पैर पर खड़ा होना चाहिए, क्योंकि पैसे की जरूरत उम्र नहीं देखती. जो करना आता है, वो करें पर खाली न बैठेंबुजुर्ग महिलाओं को टिप्स देते हुए वीणा ने कहा कि, आपके हाथ में जो भी स्किल है. मान लीजिए, मसाला बनाना आता है, तो वही बनाएं या अगर आपको मालपुआ या गुजिया बनाना आता है, तो उसी को बनाएं और मेले में स्टॉल लगाकर बेचने का काम करें. अगर आप ईमानदारी से कुछ बनाते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है. आप 60 या 70 उम्र के हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है. अगर आप भीतर से फिट हैं, तो सब ठीक है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link







