भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

चाईबासा में बाइक पुलिया से टकराई, किसान की मौत:बिजली बिल जमा कर...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बारकुंडिया गांव के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय किसान देवेन्द्र बिरुवा की मौत हो गई। उनकी पत्नी सोंगा बिरुवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना दोपहर में हुई, जब दंपति बिजली बिल जमा कर अपने गांव लौट रहे थे। देवेन्द्र बिरुवा अपनी पत्नी सोंगा बिरुवा के साथ बाइक से टोंटो देनासाई (मंझारी थाना क्षेत्र) जा रहे थे। बारकुंडिया गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर के बाद देवेन्द्र बिरुवा पुलिया के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी भी इस हादसे में जख्मी हो गईं। पत्नी का दायां पैर टूट गया घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने देवेन्द्र बिरुवा को मृत घोषित कर दिया। सोंगा बिरुवा का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनका दायां पैर टूट गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मृतक देवेन्द्र बिरुवा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक छह साल का बच्चा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। Source link

झारखंड

असम की दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही JMM:CM हेमंत सोरेन...

असम विधानसभा चुनाव नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने X अटाउंट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार। बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ भी किया जा सका, वह आप सभी के सहयोग, विश्वास और सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं था। इस संघर्ष में जिस तरह से आपने हमारा साथ दिया, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि हमारे लिए अत्यंत हौसला बढ़ाने वाला भी है। आपका यह समर्थन हमारे लिए शक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। हेमंत सोरेने ने कहा- असम में चुनाव लड़ने का फैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए केवल राजनीतिक विस्तार नहीं था, बल्कि यह वहां के आदिवासी-दलित-अल्पसंख्यक समाज के हक, सम्मान और पहचान की लड़ाई को मजबूत आवाज देने का एक ठोस कदम भी था। राज्य में आदिवासियों की दयनीय स्थिति – ST का दर्जा न मिलना, चाय बागान के मजदूरों को उचित मजदूरी का अभाव, और जमीन के अधिकार से वंचित रहना, इन गंभीर मुद्दों ने इस संघर्ष की नींव रखी। JMM ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था उन्होंने कहा- सीमित संसाधनों और बिना किसी बड़े गठबंधन के JMM ने 16 सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। पहली ही कोशिश में 2 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहना, 7 सीटों पर 15 हजार से अधिक मत प्राप्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होकर उभरेगा। यह परिणाम एवं लोगों का भरोसा इस बात को और स्पष्ट करती है कि आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। यह केवल एक चुनावी प्रयास नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की लड़ाई है, और आपके साथ, आपके विश्वास के साथ, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। Source link

झारखंड

खुद से ऐसे करें दुल्हन का मेकअप, गर्मी में भी नहीं होगा...

Last Updated:April 27, 2026, 18:43 IST चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए ब्लशर लगाएं और ऊपर से हाईलाइटर का इस्तेमाल करें. इससे फीचर्स उभरकर दिखते हैं. अंत में मेकअप फिक्सर स्प्रे करें. इससे मेकअप 10 से 12 घंटे तक टिका रह सकता है. अगर दुल्हन खुद से मेकअप कर रही हैं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर गर्मी में भी खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं. ख़बरें फटाफट पलामू: शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही दुल्हनों में सजने-संवरने की खास तैयारी देखने को मिलती है. 16 श्रृंगार से सजी दुल्हन हर समारोह का आकर्षण केंद्र होती है. आजकल कई दुल्हनें पार्लर जाने के बजाय खुद से मेकअप करना पसंद कर रही हैं. हालांकि, गर्मी के मौसम में पसीना, उमस और धूप की वजह से मेकअप जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यदि सही तरीके से मेकअप किया जाए तो दुल्हन का लुक लंबे समय तक फ्रेश और सुंदर बना रह सकता है. इस बारे में हमने मेकअप आर्टिस्ट और अपने काम की एक्सपर्ट कल्पना से बात की. उन्होंने सबसे जरूरी बात यह बताई कि इंटरनल और एक्सटर्नल केयर जरूरी है. मेकअप एक्सपर्ट कल्पना कुमारी ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी में केवल चेहरे पर मेकअप लगाना काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से कूल रखना जरूरी है. इसके लिए भरपूर पानी पिएं. नारियल पानी और जूस लें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है और पसीना भी नियंत्रित रहता है. पहला स्टेपचेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें. मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी है. इसके लिए फेस वॉश या क्लींजिंग वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें. चेहरे पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हटाने से मेकअप बेहतर तरीके से सेट होता है. करें टोनर का कामचेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाएं. यदि टोनर उपलब्ध नहीं है तो गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे त्वचा फ्रेश होती है और पोर्स टाइट होते हैं, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है. बर्फ से करें कूलिंगगर्मी में चेहरे पर दो मिनट तक हल्के हाथों से बर्फ लगाएं. इससे त्वचा ठंडी होती है, पसीना कम आता है और मेकअप स्मूद तरीके से लगता है. यदि आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं. वहीं ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद चेहरे को कॉटन के कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें. प्राइमर और बेस मेकअपअब चेहरे पर प्राइमर लगाएं. इससे मेकअप लंबे समय तक टिकता है. इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं और फिर लूज पाउडर से सेट करें. अंत में ब्लशर, हाईलाइटर और फिक्सरचेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए ब्लशर लगाएं और ऊपर से हाईलाइटर का इस्तेमाल करें. इससे फीचर्स उभरकर दिखते हैं. अंत में मेकअप फिक्सर स्प्रे करें. इससे मेकअप 10 से 12 घंटे तक टिका रह सकता है. अगर दुल्हन खुद से मेकअप कर रही हैं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर गर्मी में भी खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 18:43 IST Source link

झारखंड

रामगढ़ में शराब दुकान से लाखों की चोरी:चोर शटर ऊपर उठाकर दुकान...

रामगढ़ जिले के चितरपुर ओवरब्रिज स्थित एक शराब दुकान से अज्ञात चोरों ने बीते रात लगभग 2 लाख 81 हजार 320 रुपए की नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक विनोद कुमार गुप्ता ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद कुमार गुप्ता चितरपुर ओवरब्रिज पर वाइन शॉप चलाते हैं। रविवार रात लगभग 11 बजे दुकान के कर्मी ने इसे बंद किया था। सोमवार सुबह जब कर्मी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चैनल गेट के दो एंगल और शटर के दोनों तरफ के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने शटर ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। अंदर जाने पर कर्मचारियों ने पाया कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर में रखे 2,81,320 रुपए नकद, ड्रॉवर और ऑनलाइन सेल स्कैनर गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें दो नकाबपोश चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से रात्रि गश्त में पुलिस की लापरवाही उजागर होती है। वहीं, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source link

झारखंड

गुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत:युवक ने घर...

गुमला जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इन मामलों की गहनता से छानबीन कर रही है। पहली घटना भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो भगतटोली गांव में सामने आई। यहां 33 वर्षीय सुशील उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह तक सुशील का व्यवहार सामान्य था और वह परिवार के सदस्यों से बातचीत भी कर रहा था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली कुछ देर बाद सुशील अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सुशील उरांव को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। परिजनों ने बताया कि सुशील पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह अक्सर एकांत में बैठकर बड़बड़ाता रहता था और कभी-कभी असामान्य व्यवहार भी करता था। हालांकि, बीच-बीच में वह सामान्य भी हो जाता था और घर के मवेशियों को चराने जैसे दैनिक कार्य भी करता था। इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जयराम उरांव को दी गई, जिन्होंने तत्काल भरनो थाना पुलिस को सूचित किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी घटना में सदर थाना क्षेत्र के कोटॉम पतगच्छा निवासी 60 वर्ष बृद्ध भिखवा उराव की मौत जहरीले सांप काटने की वजह से हो गई जिसके बाद सूचना पर एसआई अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Source link

झारखंड

traditional mutton and chickpea dish recipe still special at weddings in gumla

Last Updated:April 27, 2026, 19:35 IST Gumla Mutton Chana Chakhna Recipe: गुमला के आदिवासी समुदाय में आज भी शादियों की परंपरा अनूठी है. यहां बड़ा मेहमानी के दौरान बनने वाले खास मटन-चना चखना के बिना मेहमानों का स्वागत अधूरा माना जाता है. लकड़ी के चूल्हे पर तैयार होने वाली इस पारंपरिक डिश को आज भी सखुआ के पत्तों पर परोसा जाता है. आधुनिकता के दौर में भी अपनी जड़ों से जुड़ी इस प्राचीन रेसिपी और इसके बनाने के खास तरीके के बारे में विस्तार से जानें. ख़बरें फटाफट गुमला: झारखंड के गुमला जिले में शादियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है. आज के आधुनिक दौर में जहां शादियों के मेन्यू में कॉन्टिनेंटल और चाइनीज डिशेज की भरमार रहती है. वहीं गुमला के आदिवासी बहुल इलाकों में अपनी जड़ों और परंपराओं के प्रति एक अलग ही लगाव देखने को मिलता है. यहां आदिवासी समुदाय की शादियों में आज भी एक ऐसी पारंपरिक डिश बनाई जाती है. जिसके बिना किसी भी मेहमान की खातिरदारी अधूरी मानी जाती है. इस विशेष व्यंजन का नाम है मटन-चना चखना. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी. परंपरा और मान-सम्मान का प्रतीकआदिवासी समाज में शादी के दौरान होने वाले मुख्य प्री-वेडिंग या रिसेप्शन कार्यक्रमों को बड़ा मेहमानी के नाम से जाना जाता है. इस आयोजन में मेहमानों का मान-सम्मान सर्वोपरि होता है. स्थानीय आदिवासी महिला भगवती देवी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में भी उनके समुदाय ने अपनी सदियों पुरानी परंपराओं को सहेज कर रखा है. उनके अनुसार बड़ा मेहमानी में मटन और चना की यह खास डिश जरूर बनते हैं. इसके बिना खान-पान की रस्म पूरी नहीं मानी जाती. यह हमारे पूर्वजों की विरासत है. इस डिश की सबसे बड़ी विशेषता इसका परोसने का अंदाज है. इसे किसी कांच या स्टील की प्लेट में नहीं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शुद्ध सखुआ (साल) के पत्तों या उनसे बने पत्तलों में परोसा जाता है. इसे अक्सर समुदाय के पारंपरिक पेय पदार्थ हड़िया के साथ परोसा जाता है. जिसे लोग बेहद चाव और खुशी के साथ ग्रहण करते हैं. मिट्टी की सोंधी खुशबू और लकड़ी का चूल्हाइस व्यंजन का स्वाद दोगुना हो जाता है क्योंकि इसे आज भी पारंपरिक तरीके से लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है. जितनी देवी बताती हैं कि गैस चूल्हे की तुलना में लकड़ी की धीमी आंच पर भुने हुए मटन और चने का स्वाद बिल्कुल अलग और सोंधा होता है. ऐसे तैयार होती है यह सीक्रेट रेसिपीसबसे पहले बड़े बर्तनों में शुद्ध सरसों तेल गर्म किया जाता है. इसमें तेज मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का ताजा पेस्ट और पारंपरिक गरम मसाले डाले जाते हैं. मसाले भुन जाने के बाद इसमें मटन के छोटे टुकड़े और पहले से भिगोए हुए चने डाले जाते हैं. इस डिश की मुख्य खासियत इसकी भुनाई है. इसे तब तक भूना जाता है जब तक कि मटन का पानी पूरी तरह सूख न जाए. मसाले मटन-चने के साथ लिपट न जाएं. यह पूरी तरह से सूखा और भुजिया की तरह तैयार किया जाता है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Gumla,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 19:35 IST Source link

झारखंड

भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत:कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीएमसी के ‘गुंडाराज’ के अंत की घोषणा करते हुए इसे बंगाल में एक नए युग की शुरुआत बताया। सुबह चुनावी रुझान आने के साथ ही मंत्री के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बढ़त मिलती गई, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। नतीजों की पुष्टि होते ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी जनता: मंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के ‘गुंडाराज’ का अंत हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ‘बुआ-भतीजे’ की सरकार और टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने बदलाव के लिए भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को भी ‘सुखद’ बताया। मंत्री ने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। Source link

झारखंड

RPF Operation Narcos Bokaro | Ganja Seized Rs 5.58 Lakh

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 11.170 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.58 लाख रुपए है। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी और सीपीड . प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी ट्रेन संख्या 18403 (भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद हुई। कोच एस-8 और जनरल डिब्बे के बीच एक लावारिस नीले रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में मिला। आरपीएफ टीम ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले इसके बाद आरपीएफ टीम बैग को प्लेटफॉर्म पर ले आई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले। एक पैकेट को खोलकर जांच करने पर उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बोकारो को सौंप दिया गया है। वहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)बी के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। Source link

झारखंड

Shahi Paneer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, जानें क्रीमी ग्रेवी...

होमफोटोलाइफ़फूड घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, जानें क्रीमी ग्रेवी का सीक्रेट Last Updated:April 27, 2026, 20:47 IST Shahi Paneer at Home: शाही पनीर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे खास मौकों, त्योहारों या मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया जाता है. हालांकि, कई बार घर पर शाही पनीर बनाते समय स्वाद वैसा नहीं आ पाता जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है. इसकी सबसे बड़ी वजह टमाटर की खटास होती है, जो पूरी ग्रेवी का स्वाद बिगाड़ देती है. कोडरमा की गृहिणी राधिका प्रजापति ने बताया कि अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर पर भी बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी शाही पनीर तैयार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि टमाटर की खटास को संतुलित करने के लिए किचन में मौजूद साधारण चीजें जैसे चीनी या शहद का इस्तेमाल बेहद कारगर साबित होता है. इससे न सिर्फ खट्टापन कम होता है बल्कि डिश का स्वाद भी शाही बन जाता है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को काट लें और काजू के साथ धीमी आंच पर हल्का भून लें. इसके बाद इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. यह पेस्ट ही शाही पनीर की ग्रेवी का बेस होता है. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, थोड़ी सी मटर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से भूनें. जब सब्जियां हल्की सुनहरी हो जाएं, तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं. इससे डिश में खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद तैयार किया गया टमाटर-काजू का पेस्ट कढ़ाई में डाल दें और इसे अच्छे से मिलाएं. Add News18 as Preferred Source on Google अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और पनीर मसाला डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें दो चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. उन्होंने बताया कि जब ग्रेवी पूरी तरह पक जाए, तब इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालें. अब सबसे अहम स्टेप आता है टमाटर की खटास को संतुलित करना. इसके लिए चुटकी भर चीनी इसमें मिलाने से ग्रेवी का स्वाद संतुलित हो जाता है और हल्की मिठास शाही पनीर को और भी लाजवाब बना देती है. उन्होंने कहा कि अंत में इस डिश को धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. तैयार शाही पनीर को हरे धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें. First Published : April 27, 2026, 20:47 IST Source link

झारखंड

NH-19 पर भीषण हादसा, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत:घंघरी में ओवरटेक...

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-19 के घंघरी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा कार और सवारी गाड़ी में टक्कर से हुई। मृतकों की पहचान घंघरी निवासी छात्रा महक परवीन और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चौथा निवासी प्यारी उर्फ बुटानी साव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ के चौथा गांव से बोकारो के दुग्दा जा रही एक सवारी गाड़ी और एक कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों वाहन सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए घंघरी के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए। इसी दौरान स्कूल बस से उतरकर घर जा रही छात्रा महक परवीन को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सवारी गाड़ी में सवार प्यारी साव की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सात लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया घटना के बाद NH-19 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार और अनुषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह एवं मुखिया टेकलाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। Source link

Scroll to Top