भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

पलामू में तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग, दो घायल:एक के पैर में...

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा तथा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा शामिल हैं। गोली चलने के बाद समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक औरंगाबाद तो दूसरा गयाजी में भर्ती सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि अरविंद मिश्रा के जांघ में गोली आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया। फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गया जी शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ‘धनबटी’ रस्म के बीच यह हादसा हो गया। पूर्व मुखिया गिरफ्तार, हथियार जब्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की गई है। आरोपी का कहना है कि फायरिंग गलती से हुई। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से रायफल की गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

पेड़ का पहला आम न पहुंचे बेटियों को तो सारे फल हो...

Last Updated:May 02, 2026, 09:02 IST Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोपोडेरा गांव में एक घर के आंगन में आम का पेड़ है जो आज से करीब ढ़ाई दशक पहले घर की मालकिन इंद्रावती देवी ने लगाया था. उन्होंने अपने गुजरने से पहले घर पर कहा कि इसके फल सबसे पहले उनकी बेटियों तक पहुंचने चाहिए उसके बाद ही कोई खाए. आज भी अगर इस परंपरा का पालन न हो तो आम में कीड़े लग जाते हैं. वहां के लोग इसे चमत्कार मानते हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर से सटे सोपोडेरा गांव की यह कहानी सिर्फ एक पेड़ की नहीं, बल्कि एक मां के वचन, परंपरा और विश्वास की ऐसी मिसाल है, जो आज भी लोगों को हैरान कर देती है. गांव के चौबे निवास का आंगन अपने आप में एक अनोखी पहचान बना चुका है. यहां खड़ा एक आम का पेड़ पिछले 25 सालों से सिर्फ फल ही नहीं दे रहा, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता भी निभा रहा है. पहले बेटियों के घर पहुंचेंगेकहानी की शुरुआत होती है इंद्रावती देवी से, जिन्होंने करीब ढाई दशक पहले अपने हाथों से इस आम के पेड़ को लगाया था. उस समय उन्होंने एक बात कही थी – ‘इस पेड़ के फल पहले मेरी बेटियों के घर जरूर पहुंचेंगे, उसके बाद ही कोई इसे खाएगा.’ यह सिर्फ एक साधारण बात नहीं थी, बल्कि एक मां का अपनी बेटियों के प्रति स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक था. इसके बाद ही कोई खाता है आमइंद्रावती देवी की तीन बेटियां हैं – एक बेंगलुरु में और दो जमशेदपुर में ही रहती हैं. परिवार के बेटे बबलू चौबे भी जमशेदपुर में ही रहते हैं. समय के साथ यह बात पूरे गांव में फैल गई और एक परंपरा बन गई. हर साल जब आम का मौसम आता है, तो सबसे पहले इस पेड़ के आम बेटियों के घर भेजे जाते हैं, उसके बाद ही कोई और उन्हें खाता है. बाहर से सुंदर, अंदर से कीड़ेगुड़िया पांडे बताती हैं कि उनकी मां के इस वचन को पूरा करना पूरे परिवार की जिम्मेदारी बन गई है. लेकिन एक बार ऐसा हुआ, जब किसी कारण से आम समय पर बेटियों के घर नहीं पहुंच पाया. उस साल गांव वालों ने एक अजीब बात देखी – पेड़ पर आम तो खूब लगे थे, देखने में भी बेहद सुंदर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें काटा गया, उनमें कीड़े निकले. तब तक कोई नहीं खाता, इस पेड़ का आमयह घटना पूरे गांव के लिए चौंकाने वाली थी. लोगों ने इसे इंद्रावती देवी के वचन से जोड़कर देखा. तभी से इस परंपरा को और भी सख्ती से निभाया जाने लगा. परिवार की बहू प्रीति भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि अब गांव के लोग खुद पूछते हैं – ‘क्या बेटियों के घर आम पहुंचा है?’ जब तक इसका जवाब ‘हां’ नहीं होता, कोई भी उस पेड़ का फल नहीं खाता. मां का कहा वचन, पीढ़ियों तक जिंदागांव की संगीता कहती हैं कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक विश्वास है, जो आज भी जिंदा है. इस पेड़ के आम न सिर्फ मीठे होते हैं, बल्कि उनका अचार भी पूरे गांव में बेहद पसंद किया जाता है. सोपोडेरा गांव की यह अनोखी परंपरा हमें यह सिखाती है कि रिश्तों की मिठास सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि उन्हें निभाने में होती है. एक मां का कहा हुआ वचन कैसे पीढ़ियों तक जिंदा रह सकता है, यह इस आम के पेड़ ने बखूबी साबित कर दिया है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

पिता को ‘भूत’ समझ बेटे ने किया लहूलुहान:जमशेदपुर में देर रात मचा...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस बोली- युवक मानसिक रूप में अस्वस्थ सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह दावा कर रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है। Source link

झारखंड

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 14 पुड़िया भी...

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किताझोर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे 14 पुड़िया में रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई नगर थाना को पहले से ही सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के किताझोर में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्तचरों की मदद ली। इसके बाद दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की मौजूदगी में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध स्थानों पर घेराबंदी शुरू की। भागने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शीश मोहम्मद शेख उर्फ राहुल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउन क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में तेजी आई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कारोबार के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। Source link

झारखंड

TCS का ऑफर ठुकराया, पिता के नाम पर MBA पास विष्णु ने...

Last Updated:May 02, 2026, 07:55 IST Success Story: एमबीए पास रांची के विष्णु ने TCS कंपनी की जॉब को ठुकरा दिया. आज वह रांची में दिलीप ढूसका नाम से आउटलेट खोल रखे हैं. जहां 6 लोगों को रोजगार भी दिया है. सरसों के तेल में बनने वाले इस ढूसका को खाने वालों की भीड़ लग जाती है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले विष्णु ने एमबीए की पढ़ाई की है. उन्हें टीसीएस कंपनी से जॉब का ऑफर भी आया था, लेकिन उन्होंने इस जॉब को ठुकरा कर खुद का आउटलेट खोला. उनका ढूसका का आउटलेट है, जिसको उन्होंने अपने पिताजी के नाम से खोला है, जिसका नाम दिलीप ढूसका है. आज यह पूरे रांची में एक ब्रांड बन चुका है. हर दिन 10-15 केजी ढूसका और 5 केजी पकौड़ी तक की खपत हो जाती है. यहां स्वाद लेने के लिए आपको 10-15 मिनट खड़ा रहना पड़ेगा, तब जाकर आपको मिलेगा. आइये जानते हैं विष्णु के बारे में. बता दें कि विष्णु का ढूसका पलक झपकते ही खत्म हो जाता है. आज उनके इस छोटे से आउटलेट में 6 लोग काम करते हैं. लेकिन ये कोई साधारण आउटलेट नहीं है, दिखने में भी बाहर से बड़ा ही खूबसूरत लगता है. एकदम मॉडर्न आउटलेट में है. जो झारखंड के संस्कृति को भी दर्शाता है. ऐसे में यह यूनिक आउटलेट आपको दूर से ही दिख जाएगा. यह एकदम अलग हटके है. यहां उनकी शॉप पर शाम के 5:30 बजते ही लोगों की भीड़ आनी शुरू हो जाती है. सरसों तेल में फ्राई होता है ढूसका यहां की सबसे खास बात यह है कि ढूसका आपको पूरे रांची में एकदम अलग टेस्ट में नजर आएगा. वह इसलिए, क्योंकि यहां पर एकदम शुद्ध सरसों के तेल में फ्राई होता है. रिफाइन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है. विष्णु बताते हैं कि हम लोग तेल की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखते हैं. क्योंकि यही चीज होती है जो टेस्ट को एकदम अलग कर देती है और साथ में आलू और चने का सब्जी भी दी जाती है. बता दें कि चावल और दाल के मिश्रण से यह बनाया जाता है. चावल और दाल दोनों अच्छी क्वालिटी का होता है. अगर आपके प्रोडक्ट में गुणवत्ता है तो फिर उसको हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है. बस ईमानदारी चाहिए होता है. ऐसा कभी-कभी होता है कि ग्राहक आते हैं और उन्हें खाली हाथ जाना पड़ता है. क्योंकि उनके पास इतना अधिक स्टॉक नहीं बच पाता है. यहां पकौड़ी का भी मिलेगा स्वाद इसके अलावा आपको पकौड़ी भी खाने को मिलेगी. पकौड़ी भी प्याज, पत्तागोभी व दो-तीन तरह के साग को मिलाकर बनाई जाती है, जो खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है. वह भी सरसों के तेल में ही फ्राई होती है. लोग यहां पर दुसका पकौड़ी दोनों का कोंबो खाना पसंद करते हैं. अभी फिलहाल आलम यह है कि ये रांची का दूसरा हॉटस्पॉट बना हुआ है. विष्णु बताते हैं कि ऑफर्स तो बहुत सारे कंपनी से आए है. जहां टीसीएस से भी आए लेकिन उन्होंने देखा कि जितनी सैलरी वहां मिल रहा है. इससे ज्यादा तो वह यहां कमा ले रहे हैं. वह भी अपना बॉस बनके रह रहे हैं. पहले वह खुद जॉब की तलाश में थे. आज वह खुद से लोगों को नौकरी दे रहा हैं और उनका अगला टारगेट रांची में ऐसे 3-4 और आउटलेट खोलना है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पिता को ‘भूत’ समझ बेटे ने धारदार हथियार से मारा:जमशेदपुर में देर...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस बोली- युवक मानसिक रूप में अस्वस्थ सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह दावा कर रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है। Source link

झारखंड

झारखंड के 10 जिलों में आज बारिश:38-41°C के बीच रह सकता है...

झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे। एक ओर जहां कई जिलों में तेज धूप और लू का असर रहेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश लोगों को राहत दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय कई इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पलामू-गढ़वा-चतरा में हीट वेव का अलर्ट राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। खासकर पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में हीट वेव का असर बना रहेगा। इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। प्रशासन ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को पानी अधिक पीने, धूप से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश की संभावना वहीं दूसरी ओर रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मौसम करवट ले सकता है। इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बनी रहेगी। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नमी का असर जारी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। 1 मई को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहने की संभावना है। दिन में तेज गर्मी और शाम के समय हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिलती रहेगी। Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज कंट्रोल करें खर्च, नए प्लान को टाल दें,...

Last Updated:May 02, 2026, 04:03 IST Aaj ka Kanya Rashifal 2 may 2026: आज कन्या राशि वालों को व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन बढ़ते खर्च और गलत निवेश से बचना बेहद जरूरी है.परिवार और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और हर फैसले में सावधानी बरतें. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशि का आकलन ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र और व्यातीपात योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. इस खगोलीय स्थिति के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा. व्यापार और धन से जुड़े मामलों में बरतें सावधानीआज व्यापार में लाभ के योग तो बन रहे हैं, लेकिन बिना सोच-विचार के कोई भी बड़ा निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है, क्योंकि खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं. ऐसे में अपने बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि धन वापसी में परेशानी हो सकती है. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसके अनुसार परिणाम कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ा निराश भी हो सकता है. धैर्य बनाए रखें क्योंकि दिन के अंत में छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं. परिवार और दांपत्य जीवन में रह सकती है खटासआज परिवार के भीतर विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में समझदारी और शांत स्वभाव से काम लेना बेहद जरूरी होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बन सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और किसी भी मुद्दे को बढ़ाने से बचें. परिवार के साथ समय बिताना आज आपके लिए मानसिक शांति का कारण बन सकता है. मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में चुनौतियांआज आपके मन में चिंता और संदेह बना रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा और अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. ऐसे में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी. दैनिक कार्यों में भी थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी. ध्यान और संयम से ही आप इस स्थिति को संभाल सकते हैं. नए कार्य की शुरुआत से करें परहेजआज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है. अगर आप किसी नई योजना पर काम करने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा. आज किए गए नए काम में नुकसान होने की संभावना अधिक है. आज किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. संतान और स्वास्थ्य को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है. विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें. आज का उपाय: आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बजरंगबली को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. इसके साथ ही लड्डू का भोग लगाएं. बजरंगबाण का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभाव कम होंगे. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

There were once 22,000 workers, now only 2200 workers are left…

रांची1 दिन पहलेलेखक: शशि कुमार कॉपी लिंक रांची की पहचान ऐतिहासिक औद्योगिक इकाई एचईसी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। स्थापना वर्ष 1958 में इस संस्थान की परिकल्पना भारत में भारी उद्योगों और फैक्ट्रियों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। एचईसी ने देश को भारी मशीनों और उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई और स्टील, ऊर्जा तथा रक्षा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण मशीनें तैयार कीं। एक समय यहां लगभग 22,000 कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन आज यह संख्या घटकर केवल लगभग 900 स्थायी कर्मचारी और 1300 अनुबंध कर्मियों तक सीमित रह गई है। वर्ष 2017 के बाद से कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद 2018 से स्थायी सीएमडी की नियुक्ति नहीं हो सकी और वर्तमान में भेल के सीएमडी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि कर्मियों को पिछले 29 महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह केवल एक कंपनी का संकट नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सम्मान का प्रश्न है। 2200 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां एचईसी पर कुल कर्ज और बकाया 2200 करोड़ से अधिक हो चुका है। इसमें बिजली विभाग का करीब 280 करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा बैंक का कर्ज, कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी जैसी देनदारियां अलग से हैं। एचईसी की करीब 250 करोड़ की बैंक गारंटी खत्म हो गई है। इस वजह से प्रत्येक माह बैंक को तीन करोड़ रुपए ब्याज चुकाना पड़ रहा है। अभी भी 450 करोड़ रुपए के वर्कऑर्डर: वर्तमान में एचईसी के पास करीब 450 करोड़ रुपए के वर्कऑर्डर हैं। ये वर्कऑर्डर एनसीएल, भिलाई स्टील, सीसीएल, भेल, बीसीएल आदि कंपनियों के हैं। इनमें क्रेन, खनन मशीन, क्रशर, शॉवेल, फाउंड्री और फोर्जिंग उत्पाद, क्रेन और मटेरियल हैंडलिंग, भारी मशीन टूल्स आदि के वर्कऑर्डर हैं। क्या कहते हैं कामगार… चाय की दुकान लगाने को विवश : राजेश कुमार एचईसी के स्थायी कर्मचारी राजेश कुमार का कहना है कि आर्थिक दबाव बढ़ने के कारण अब चाय की दुकान लगाकर घर का खर्च चला रहे हैं। उनका पिछले दो साल से अधिक का वेतन बकाया है। ऑटो चला घर का खर्च पूरा कर रहा हूं : संजीव स्थायी कर्मचारी संजीव तिर्की ने कहा कि कर्ज में डूबे हैं। बैंक से लोन भी नहीं मिल पा रहा। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से खाली समय में ऑटो चलाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। क्या कहते हैं यूनियन नेता… मजदूरों की सुविधाएं कम होती जा रही : लीलाधर एचईसी प्रोजेक्ट यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि आज एचईसी में मजदूरों की सुविधाएं लगातार कम होती जा रही हैं। वेतन व्यवस्था पूरी तरह अनियमित हो चुकी है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। एचईसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार: सन्नी एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष सन्नी सिंह ने कहा कि सबसे गंभीर स्थिति यह है कि कर्मचारियों को पिछले 29 महीनों से वेतन नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी भी लंबे समय से बकाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

खराब मौसम ने बिगाड़ी उड़ानों की चाल:रांची एयरपोर्ट पर तीन विमान डायवर्ट,...

रांची में गुरुवार को खराब मौसम का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर में तीन विमानों को डायवर्ट करना पड़ा, एक उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि कई विमान देरी से रांची पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, 3:20 बजे और शाम 5:45 बजे कोलकाता से आने वाले इंडिगो के विमान खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सके और उन्हें कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बाद में ये सभी विमान 2 से 3 घंटे की देरी के बाद रांची लौटे। इसी बीच रात 9 बजे कोलकाता से आने वाली इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से शाम 8 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करीब ढाई घंटे की देरी से रांची पहुंचा। भुवनेश्वर से 6:20 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान एक घंटे देर से, जबकि हैदराबाद से आने वाला विमान लगभग आधे घंटे की देरी से रांची एयरपोर्ट पर उतरा। लगातार उड़ानों के डायवर्ट, रद्द और विलंबित होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को असुविधा और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा, जिससे उनका यात्रा कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया। Source link

Scroll to Top