Last Updated:April 29, 2026, 09:24 IST Ranchi Best Spot For Free Swimming: रांची के पास बुंडू साइड पर तिनकोनिया तालाब है जो गर्मी के दिनों में मस्ती करने का बेस्ट स्पॉट हो सकता है. घने जंगलों के बीच होने के कारण यह खासतौर पर ब्वॉयज गैंग के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साफ पानी में आप जितनी चाहें, उतना फ्री में स्वीमिंग कर सकते हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुंडू साइड पर आपको तिनकोनिया तालाब देखने को मिलेगा. दरअसल, यह थोड़ा अंदर है. आपको जंगल के बीच में जाना पड़ेगा. चारों तरफ जंगल हैं और बीच में यह बड़ा ही खूबसूरत तालाब है और पानी इतना साफ है कि आप चाहें तो उसको पी सकते हैं. लोग यहां पर दोपहर के 12 बजे नहाने के लिए चले आते हैं. कोई स्विमिंग करता है तो कोई बैठकर यूं ही मस्ती करता है. लड़कों के लिए है बेस्ट स्पॉटचूंकि यह जंगलों के बीच में है, तो ऐसे में खासतौर पर लड़कों का ग्रुप यहां आता है. अगर मस्ती करने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, जहां स्विमिंग भी प्राकृतिक रूप से हो जाए, आम भी तोड़ लिया जाए और ऋषिकेश वाला मजा लिया जाए, तो फिर आप पूरे ग्रुप के साथ यहां पर आ सकते हैं. क्योंकि जंगल के बीच में होने के कारण यहां महिलाएं कम ही देखने को मिलती हैं. कोई डिस्टर्ब करने वाला नहींइस खूबसूरत तालाब का पानी एकदम ठंडा होता है. इसलिए खासतौर पर लोग दोपहर के 12:00 बजे ही आते हैं. आराम से एक बजे तक जल क्रीड़ा का आनंद लेते हैं. कोई छलांग लगाता है तो कोई स्विमिंग करता है, तो कोई यूं ही पानी में नाचता है. जिसको जो पसंद. गर्मी के मौसम में तो आपका पूरा मूड फ्रेश हो जाएगा. यहां आपको घने जंगल नजर आएंगे और आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला कोई भी नहीं. यहां पर जाने का रास्ता भी है खूबसूरतयहां पर जाने का रास्ता भी बड़ा ही खूबसूरत है. आपको लगेगा कि आप घने जंगलों के बीच में समा रहे हैं. चारों तरफ पहाड़ हैं और बीच में आपको यह तालाब दिखेगा. यहां के स्थानीय निवासी रंजीत कहते हैं कि हमारा घर तो पास में ही है, लेकिन घर में नहीं नहाते. बल्कि घर में पानी की दिक्कत भी नहीं है. फिर भी यहीं आकर पूरे 1 घंटे नहाता हूं, मजे से स्विमिंग करता हूं. क्योंकि यहां का मजा ही कुछ और है, दिल एकदम खुश हो जाता है. पानी एकदम साफयहां पर पानी आपको एकदम साफ नजर आएगा. किसी तरह की कोई भी गंदगी नहीं है और खास बात यह है कि इस तालाब की गहराई भी बहुत अधिक नहीं है तो डूबने का डर भी नहीं होता. लोग यहां पर अपने कपड़े धोते हैं. यहां पर सर्फ-साबुन का इस्तेमाल करना मना है. आसपास के लोग ऐसा करने से आपको टोक सकते हैं, ताकि पानी गंदा न हो. एकदम सुनसान और वीरानअगर आप यहां आना चाहते हैं और खासतौर पर आप महिला हैं, तो अपने साथ तीन, चार, पांच लोगों को लेकर ही आएं. अकेली महिला आने से बचें. वहीं अगर आप पुरुष गैंग हैं, फिर तो कोई टेंशन नहीं, आराम से आ सकते हैं. एक बात का और ध्यान रखें कि शाम के 5:00 बजने के बाद निश्चित रूप से यहां से निकल जाएं. जंगलों के बीच में होने के कारण यह एकदम सुनसान और वीरान हो जाता है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 09:24 IST Source link