भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटन्स को 3 रन से हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 में कोयलांचल सुपर किंग्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने शुक्रवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बारिश से प्रभावित मुकाबले में रांची टाइटन्स को डीएलएस मेथड से 3 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाए। पारी के मुख्य आकर्षण शरनदीप सिंह भाटिया रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके पहले तीन मैचों में लगातार तीसरा 70 से अधिक का स्कोर रहा। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। बारिश के कारण मैच रोके जाने से सुपर किंग्स की पारी निर्धारित ओवर पूरे नहीं खेल सकी। बारिश से प्रभावित मैच में रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का लक्ष्य मिला बारिश के बाद डीएलएस नियम के तहत रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टाइटन्स ने तेज शुरुआत की, लेकिन निर्धारित 7 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ ने नाबाद 28 रन बनाए, जबकि सत्य सेतु ने भी 28 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 6 गेंदों पर 16 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई। कोयलांचल सुपर किंग्स की जीत के सूत्रधार गेंदबाज हर्ष राज रहे। उन्होंने अपने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है तथा टूर्नामेंट में खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। Source link

झारखंड

पेशरार: सात साल में दो बार रुका पुल का काम, 50 गांव...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा/पेशरार लोहरदगा जिले के अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, पेशरार प्रखंड की ओनेगढ़ा नदी पर बनने वाला पुल सात साल में भी पूरा नहीं हो सका। जिससे इस प्रखंड के तीन पंचायत रोरद, हेसाग और तेइमूपाठ की हजारों आबादी प्रभावित है। ये लोग बरसात में प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जाते हैं। वर्ष 2019 में लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से पांच स्पैन वाला पुल बनाने की स्वीकृति झारखंड स्टेट रूरल रोड अथॉरिटी डिपार्टमेंट से दी गई थी। इसकी देखरेख आरईओ विभाग कर रहा था। नदी के दोनों छोर पर पिलर खड़ा करने का काम किया जा रहा था। इसके कुछ ही दिन बाद लेवी को लेकर नक्सली घटना हुई। इसके बाद पुल निर्माण का काम पूरी तरह बंद हो गया। अधूरे निर्माण के निशान अभी भी मौजूद हैं। इस बीच वर्ष 2021 में एक बार फिर दो करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी। इस बार भी संवेदक के किसी दूसरे मामले में जेल चले जाने के कारण कार्य बीच में रुक गया। इसके बाद अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। इस नदी में 12 महीने पानी रहता है। पानी कम होने पर लोग उसमें से आते-जाते हैं। बरसात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोरद के 11, हेसाग के 18 और तेइमूपाठ के 19 समेत तीनों पंचायत में करीब 50 गांव और 20 टोले हैं। इसकी आबादी करीब 40 हजार है। पुल नहीं होने से लोगों को आज भी आवागमन के लिए जूझना पड़ रहा है। कई बार की गई है निर्माण की मांग : िजप सदस्य पेशरार प्रखंड जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी बताती है कि इस बाबत जिला प्रशासन और विभाग को कई आवेदन दिए गए हैं। जिला परिषद की बैठक में जोरदार आवाज उठाई गई है, लेकिन इस ओर अबतक कोई पहल नहीं की गई है।नदी में पुल नहीं होने के कारण आवागमन की समुचित सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है। अन्य दिनों में नदी का पानी कम रहने से पार कर ही आवागमन करते हैं। पुल निर्माण कार्य दो बार शुरू होने के बाद भी ठप पड़ गई। पेशरार थाना और प्रखंड मुख्यालय से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओनेगड़ा नदी में पुल नहीं बनने के कारण इन गांव में विकास का पहिया थम सा गया है। Source link

झारखंड

झारखंड के 33 फार्मेसी कॉलेजों का सहमति पत्र रद्द, नामांकन पर रोक

झारखंड में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे 33 फार्मेसी कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट (सहमति पत्र) रद्द कर दिया गया है। इन कॉलेजों में अब आगामी सत्र 2026-27 में नए एडमिशन नहीं हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इन संस्थानों में आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), प्रयोगशाला, आवश्यक उपकरण, योग्य शिक्षकों और शैक्षणिक मानकों से जुड़ी गंभीर कमियां मिलने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति के सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित संस्थानों ने फार्मेसी एक्ट-1948 की धारा 10 व 12 और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया है। आगे क्या… शैक्षणिक गतिविधियां नहीं चला सकेंगे लेटर ऑफ कंसेंट रद्द होने के बाद संबंधित संस्थान डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति से जुड़े किसी भी प्रकार के नए नामांकन, पंजीयन (रजिस्ट्रेशन), परीक्षा अथवा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नहीं कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश के बाद भी यदि कोई संस्थान नामांकन या अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित कॉलेज प्रबंधन की होगी। भास्कर इम्पैक्ट: लगातार उठाई थी आवाज फार्मेसी कॉलेजों में चल रही इस गड़बड़ी पर दैनिक भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। भास्कर ने उजागर किया था कि कैसे सिर्फ कागजों पर फैकल्टी, प्रयोगशाला और संसाधन दिखाकर धड़ल्ले से कॉलेज चलाए जा रहे थे। जांच में कुछ कॉलेज तो ऐसे मिले जो सिर्फ कागजों पर ही अस्तित्व में थे। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर राज्यभर के फार्मेसी कॉलेजों की स्क्रूटनी कराई थी। जांच में कहीं आधारभूत संरचना का अभाव मिला, तो कहीं नियमानुसार फैकल्टी गायब थी। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। इन कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट हुआ रद्द (गड़बड़ी मिलने पर विभाग के निर्देश पर हुई कार्रवाई) Source link

झारखंड

पाकुड़ में बंद खदान में युवक डूबा:गहरे पानी में डूबने से युवक...

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार को सोनाजोड़ी स्थित खदान में हुई, जहां सोलागाढ़ीया के नयापाड़ा गांव निवासी हारुन अंसारी का पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों और आसपास मौजूद लोगों को जब काफी देर तक इमरान नजर नहीं आया, तब उसकी तलाश शुरू की गई। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया सफीक अंसारी ने नगर थाना को जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। होमगार्ड के जवान भी खदान में उतरकर युवक की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला गया। उस समय वह बेहोश अवस्था में था। आनन-फानन में उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबा मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः नहाने के दौरान इमरान का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। बताया जाता है कि इमरान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारियां भी उसी पर थीं। कुछ समय पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Source link

झारखंड

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने किया क्रॉस वोटिंग का...

Last Updated:June 14, 2026, 16:17 IST Jharkhand Rajya Sabha election news: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी भी चरम पर पहुंच गई है. कांग्रेस जहां अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं भाजपा ने विपक्ष के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हार की आशंका से उपजी बयानबाजी बताया है. झारखंड में राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस का दावा बीजेपी में होगी बड़ी टूट, भाजपा का पलटवार . रांची. झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी. चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सूबे का सियासी तापमान सातवें आसमान पर पहुंच गया है. खास बात यह कि 2 सीटों के लिए 3 कद्दावर उम्मीदवार मैदान में हैं और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी जुगत लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच सीट को अपने पाले में करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष के बीच शह-मात का खेल शुरू हो चुका है. एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी खेमे के विधायकों में असंतोष और क्रॉस वोटिंग की संभावना तलाश रही है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के एक सनसनीखेज बयान ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है, जिस पर भाजपा ने भी बेहद तीखा पलटवार किया है. दरअसल, झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया है कि गठबंधन पूरी तरह से जीत के प्रति आश्वस्त है. उनका कहना है कि भाजपा के कई विधायक अपनी पार्टी से नाराज हैं और उम्मीदवार नहीं दिए जाने के कारण असंतोष बढ़ा है. राजेश ठाकुर ने यहां तक कहा कि भाजपा के 10 से 12 विधायक इधर से उधर हो सकते हैं. साफ है कि राजेश ठाकुर का इशारा भाजपा की ओर से कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग को लेकर है. वहीं, दूसरी ओर राजेश ठाकुर के इस दावे के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि अगर उन्हें (राजेश ठाकुर) लगता है कि मेरे 10 से 12 विधायक उनके संपर्क में है तो वह हमारे विधायकों को लेकर चले जाएं. भाजपा के विधायक भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के आचरण में है कि जो निर्णय हमारे पार्टी का होगा सभी उसके साथ रहते हैं. राजेश ठाकुर ऐसी बातों को कर कर यह सिर्फ दिखाना चाह रहे हैं अपने विधायकों को कि अगर तुम उधर जा रहे हो तो उधर से हमारे संपर्क हैं. कांग्रेस को हार का भय सता रहा है और इस वजह से छटपटाहट में वह ऐसी बात करते हैं. संख्या बल और क्रॉस वोटिंग का डर झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव हमेशा से बेहद दिलचस्प और अप्रत्याशित रहे हैं. सदन में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए हर एक वोट बेहद कीमती है. यही वजह है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. जहां एक तरफ कांग्रेस बीजेपी में असंतोष का फायदा उठाने की ताक में है, वहीं बीजेपी भी सत्ताधारी गठबंधन के नाराज विधायकों पर पैनी नजर बनाए हुए है. इस बयानबाजी के बाद अब दोनों ही खेमों में अपने-अपने विधायकों की घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रामगढ़ हादसे के बाद सियासत गरम:बाबूलाल मरांडी ने परिजनों से की मुलाकात,...

रामगढ़ जिले के अरगड्डा में हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को रामगढ़ पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी ली। मरांडी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अवैध कोयला कारोबार को लेकर सरकार पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार का मुद्दा उठाते रहे हैं और इस संबंध में कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी रहती है, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में ही अवैध कोयले का धंधा फल-फूल रहा है, जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध खनन से जान-माल का नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन और कोयला कारोबार सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचा रहा, बल्कि इससे लोगों की जान भी जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। मरांडी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान में इस दिशा में गंभीरता की कमी दिख रही है। उन्होंने लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की बात दोहराई और कहा कि जब तक अवैध कारोबार बंद नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। Source link

झारखंड

चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा:केबिन में डेट घंटे फंसा...

हजारीबाग जिले की चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक महेंद्र कुमार पाल केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए। सूचना मिलते ही चरही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… कटर मशीन से काटकर निकाला गया चालक हादसे के दौरान चालक का पैर हाईवा के लोहे के हिस्सों में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। काफी देर तक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कटर मशीन मंगाई गई। इसके बाद वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग दुर्घटना के बाद हाईवा में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिसे उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मौके पर मौजूद कई लोग बोतलें उठाकर ले जाते नजर आए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गई। वहीं, हादसे के कारण चरही घाटी मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को पुनः सामान्य कराया। चरही थाना के अवर निरीक्षक अभय आनंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। Source link

झारखंड

गुलाब जल, आटा और एलोवेरा का कमाल, सिर्फ 20 मिनट में चेहरे...

X गुलाब जल, आटा और एलोवेरा का कमाल, सिर्फ 20 मिनट में चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो   रांची की महिलाओं के बीच घर पर तैयार किया जाने वाला आटे का फेस पैक काफी लोकप्रिय है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, थोड़ा सा आटा लेकर उसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल या पपीता मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद धो लेने से त्वचा साफ और ताजगी भरी नजर आती है. यह घरेलू नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. उनका कहना है कि यह फेस पैक चेहरे की गंदगी साफ करने, टैनिंग कम करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

गिरिडीह में युवक का शव फंदे से लटका मिला:प्रेम विवाह के बाद...

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बोरो हवाई अड्डा के समीप स्थित एक किराए के मकान में 28 वर्षीय पंकज कुमार का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सीहोडीह निवासी मुन्ना राम के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रेम विवाह के बाद परिवार में विवाद की आशंका जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उक्त किराए के मकान में रहता था। करीब पांच वर्ष पूर्व उसने एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका एक बच्चा भी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां सरिका देवी का कहना है कि उनके बेटे की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद पंकज ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना के बाद सरिका देवी ने प्रशासन से अपने पोते को उनके संरक्षण में सौंपने की मांग भी की है। उनका कहना है कि बच्चे की सुरक्षा और बेहतर परवरिश के लिए यह जरूरी है। इधर, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। Source link

झारखंड

शादी से लौटते दो युवकों की बाइक हादसे में मौत:पश्चिमी सिंहभूम में...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर सिलफोड़ी साप्ताहिक हाट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुहातु गांव निवासी 18 वर्षीय हरीश दिग्गी और 19 वर्षीय सोमया दिग्गी के रूप में हुई है। वहीं, 18 वर्षीय जादू मनी दिग्गी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत परिजनों के अनुसार, तीनों युवक मझगांव थाना क्षेत्र के पड़सा गांव स्थित करंजियालाई टोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे बोलेरो वाहन से समारोह स्थल तक पहुंचे थे, लेकिन वापसी के दौरान तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिलफोड़ी हाट की पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, जांच जारी स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरीश दिग्गी और सोमया दिग्गी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जादू मनी दिग्गी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंपुआ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Source link

Scroll to Top