भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

एएनएम छात्राओं ने स्लोगन व चित्रों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

सिमडेगा| सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सदर अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ. राजीव रंजन ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में राहुल कुमार, नफीसा अंसारी, एएनएम स्कूल की ट्यूटर तथा सीनी संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वित्तीय साक्षरता पर दिया गया प्रशिक्षण

पत्थलगडा | प्रखंड के लेम्बोइया पहाड़ी और मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर परिसर में कांवर यात्रा पर आधारित एक एल्बम की शूटिंग हुई। गेस्ट हाउस और आसपास के इलाकों में शिव आराधना तथा कांवर यात्रा से जुड़े दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग संतन सिंगर कॉमेडी के तत्वावधान में कराई गई। एल्बम के गीत “चतरा जिला में किन देवब घूंघट लागल कवरिया” की रिकॉर्डिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सिंगर संतन कुमार के साथ मंजू देवी, सोनम कुमारी, जितेंद्र राणा ने अभिनय किया। एल्बम का निर्देशन जयकरण रजक ने किया। कलाकारों के अनुसार, एल्बम में सावन माह की कांवर यात्रा की आस्था के साथ क्षेत्र के धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को भी दिखाया गया है। Source link

झारखंड

लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

तरहसी | तरहसी प्रखंड मुख्यालय के समीप फेरी व्यवसायी के साथ मारपीट और नकद लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तरहसी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित निरंजन कुमार, पिता प्रहलाद साव, ने बताया कि वह फेरी का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरहा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो से सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हो गया। निरंजन कुमार के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था, जिसके कारण रास्ता देने के दौरान कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे अरमान खान ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतारा और लोहे के पाइप से मारपीट की। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण पांच टांके लगाने पड़े। मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपए भी छीन लिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्होंने तरहसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लातेहार | कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ एवं जुबली चौक रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को जब्त किया गया। Source link

झारखंड

पेशरार में लकड़ी तस्करों ने वनों से अवैध रूप से काट िलए...

लोहरदगा|एक ओर जहां राज्य सरकार पौधरोपण अभियान पर जिले में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर पेशरार प्रखंड में अवैध रूप से वनों की कटाई का काम जारी है। दर्जनों पेड़ काट िलए गए यही कारण है कि धीरे धीरे हरियाली कम होती जा रही है। कुछ अवैध रूप से कटाई के कारण तो कुछ जंगलों में आग लगने के कारण हरियाली पर आंच आ रही है। लोहरदगा जिला में कैरो प्रखंड और पेशरार प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में लकड़ी के लिए वनों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। इससे वन संपदा को नुकसान हो रही है। नतीजा कई जगहों पर जंगल सपाट मैदान में परिवर्तित होते जा रहे हैं। साथ ही जंगल अंदर से खोखले होते जा रहे है। जिले के कुल क्षेत्रफल का लगभग 32-35 प्रतिशत वन क्षेत्र है। लोहरदगा जिले में कुल 44.36 वर्ग किलोमीटर में वनाच्छादित क्षेत्र है। लोहरदगा जिले के किस्को, पेशरार, सेन्हा में ज्यादातर क्षेत्र और कुडू ब्लॉक के कुछ क्षेत्र में घने जंगल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पेशरार और किस्को के जंगलों में लकड़ी और वन माफिया नजर डाले हुए हैं। Source link

झारखंड

कंपनी को जनता के दर्द से कोई लेना देना नहीं : सूरज...

लोहरदगा|जिला अंतर्गत लोहरदगा प्रखंड के हेसल गांव की हिंडाल्को ने स्थिति बिगाड़ कर रखी है। एक ओर हजारों ट्रक सड़क को अवरुद्ध कर खड़ी रहती है दूसरी ओर चंदवा, चतरा, गया, लातेहार डालटेनगंज सहित अन्यत्र जाने वाले राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। कई लोगों की ट्रेन छूट जा रही है, स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं लेकिन हिंडाल्को को अपने मुनाफा के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। उक्त बातें कहते हुए केंद्रीय सचिव आजसू पार्टी सूरज अग्रवाल ने कहा कि जनता का दर्द जनता की तकलीफ से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। कहा कि हिंडाल्को अगर हेसल में काम करना चाहती है तो व्यवस्था पर सुधार लाना पड़ेगा। कंपनी ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें ना की सड़क को जाम कर अपना उल्लू सीधा करें। कहा कि लोहरदगा के ट्रक यूनियन के नेताओं को भी इस विषय पर हिंडाल्को के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। वहीं अगर कंपनी इस ओर ध्यान देते हुए इस पर सुधार नहीं लाती है तो इसे लेकर आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करेगी ताकि जनता को परेशानियों से मुक्ति मिल सके। इसके बाद भी कंपनी द्वारा सुधार नहीं लाने पर कंपनी के खिलाफ न्यायालय में पीआईएल दर्ज कराई जाएगी। Source link

झारखंड

कोलियरी शुरू कराने की मांग, ज्ञापन

हेरहंज | सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने और पहली किस्त की राशि मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ प्रखंड प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 और वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित 54 समेत 56 अबुआ आवास लाभुकों ने प्रथम किस्त की राशि लेने के बाद भी अब तक अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्हें पूर्व में भी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण अब एक बार फिर नोटिस भेजा जाएगा। बालूमाथ | सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोल परियोजना को फिर से शुरू करने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि माइंस बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। मुख्य मांगों में नौकरी मुआवजा कैंप लगाने, पिंडारकोम ग्राम में 600 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, ग्रामीणों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने,पानी का नियमित छिड़काव करने एवं लंबे समय से पदस्थापित पदाधिकारी का तबादला करने की मांग शामिल है। हेरहंज| प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ अमित कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण, कल्याण, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के खराब पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त कराने, सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कराने तथा प्रत्येक माह समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेरहंज में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान नए वित्तीय वर्ष में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रत्येक माह प्रखंड के कम से कम 25 लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा अन्य विभागीय योजनाएं की समीक्षा कर बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। चंदवा | भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी मनीर उरांव के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चंदवा मंडल पूर्वी का प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को बालूमाथ के एक होटल में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, चतरा सांसद कालीचरण सिंह एवं लातेहार विधायक प्रकाश राम मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों, मंच-मोर्चा पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। चंदवा | झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर चंदवा, लुकुइया मोड़, चांपी- लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि यह मार्ग पहाड़ी, घुमावदार और कई स्थानों पर खतरनाक चढ़ाई- ढलान वाला है, जिससे यहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोहरदगा की ओर से आने वाले हाइवा, ट्रक और ट्रेलर ढलान वाले हिस्सों में कई बार अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, गति सीमा संकेतक लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा मार्ग का तकनीकी सर्वेक्षण कर स्थायी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। बारियातू | बारियातू पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत योग्य लाभुकों के चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेंद्र गंझू ने की। इस मौके पर मुखिया तेतरी देवी की उपस्थिति में पीएम आवास प्लस योजना की सूची में शामिल किए जाने वाले योग्य लाभुकों के चयन पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं आवास विहीन परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने की बात कही गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लाभुकों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कच्चे मकान में रह रहे हैं या जिनके पास रहने के लिए उचित आवास नहीं है। ग्रामसभा में यह भी तय किया गया कि तैयार की गई सूची को पुनः पंचायत सचिवालय में सार्वजनिक किया जाएगा। मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। लातेहार | नगर पंचायत लातेहार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित औरंगा नदी तट स्थित आधुनिक विद्युत शवदाह गृह लंबे समय तक बंद रहने के बाद अब चालू कर दिया गया है। दैनिक भास्कर ने 9 जून को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और सेवा शुरू कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह में एक शव के अंतिम संस्कार के लिए 7,000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके लिए परिजनों को पहले नगर पंचायत कार्यालय से टोकन प्राप्त करना होगा, जिसके बाद शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि संचालन की निगरानी के लिए एक केयरटेकर की भी नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विद्युत शवदाह गृह शुरू होने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। Source link

झारखंड

कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटन्स को 3 रन से हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 में कोयलांचल सुपर किंग्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने शुक्रवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बारिश से प्रभावित मुकाबले में रांची टाइटन्स को डीएलएस मेथड से 3 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाए। पारी के मुख्य आकर्षण शरनदीप सिंह भाटिया रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके पहले तीन मैचों में लगातार तीसरा 70 से अधिक का स्कोर रहा। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। बारिश के कारण मैच रोके जाने से सुपर किंग्स की पारी निर्धारित ओवर पूरे नहीं खेल सकी। बारिश से प्रभावित मैच में रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का लक्ष्य मिला बारिश के बाद डीएलएस नियम के तहत रांची टाइटन्स को 7 ओवर में 82 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टाइटन्स ने तेज शुरुआत की, लेकिन निर्धारित 7 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ ने नाबाद 28 रन बनाए, जबकि सत्य सेतु ने भी 28 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 6 गेंदों पर 16 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई। कोयलांचल सुपर किंग्स की जीत के सूत्रधार गेंदबाज हर्ष राज रहे। उन्होंने अपने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है तथा टूर्नामेंट में खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। Source link

झारखंड

पेशरार: सात साल में दो बार रुका पुल का काम, 50 गांव...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा/पेशरार लोहरदगा जिले के अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, पेशरार प्रखंड की ओनेगढ़ा नदी पर बनने वाला पुल सात साल में भी पूरा नहीं हो सका। जिससे इस प्रखंड के तीन पंचायत रोरद, हेसाग और तेइमूपाठ की हजारों आबादी प्रभावित है। ये लोग बरसात में प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जाते हैं। वर्ष 2019 में लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से पांच स्पैन वाला पुल बनाने की स्वीकृति झारखंड स्टेट रूरल रोड अथॉरिटी डिपार्टमेंट से दी गई थी। इसकी देखरेख आरईओ विभाग कर रहा था। नदी के दोनों छोर पर पिलर खड़ा करने का काम किया जा रहा था। इसके कुछ ही दिन बाद लेवी को लेकर नक्सली घटना हुई। इसके बाद पुल निर्माण का काम पूरी तरह बंद हो गया। अधूरे निर्माण के निशान अभी भी मौजूद हैं। इस बीच वर्ष 2021 में एक बार फिर दो करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी। इस बार भी संवेदक के किसी दूसरे मामले में जेल चले जाने के कारण कार्य बीच में रुक गया। इसके बाद अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। इस नदी में 12 महीने पानी रहता है। पानी कम होने पर लोग उसमें से आते-जाते हैं। बरसात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोरद के 11, हेसाग के 18 और तेइमूपाठ के 19 समेत तीनों पंचायत में करीब 50 गांव और 20 टोले हैं। इसकी आबादी करीब 40 हजार है। पुल नहीं होने से लोगों को आज भी आवागमन के लिए जूझना पड़ रहा है। कई बार की गई है निर्माण की मांग : िजप सदस्य पेशरार प्रखंड जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी बताती है कि इस बाबत जिला प्रशासन और विभाग को कई आवेदन दिए गए हैं। जिला परिषद की बैठक में जोरदार आवाज उठाई गई है, लेकिन इस ओर अबतक कोई पहल नहीं की गई है।नदी में पुल नहीं होने के कारण आवागमन की समुचित सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है। अन्य दिनों में नदी का पानी कम रहने से पार कर ही आवागमन करते हैं। पुल निर्माण कार्य दो बार शुरू होने के बाद भी ठप पड़ गई। पेशरार थाना और प्रखंड मुख्यालय से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओनेगड़ा नदी में पुल नहीं बनने के कारण इन गांव में विकास का पहिया थम सा गया है। Source link

झारखंड

झारखंड के 33 फार्मेसी कॉलेजों का सहमति पत्र रद्द, नामांकन पर रोक

झारखंड में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे 33 फार्मेसी कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट (सहमति पत्र) रद्द कर दिया गया है। इन कॉलेजों में अब आगामी सत्र 2026-27 में नए एडमिशन नहीं हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इन संस्थानों में आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), प्रयोगशाला, आवश्यक उपकरण, योग्य शिक्षकों और शैक्षणिक मानकों से जुड़ी गंभीर कमियां मिलने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति के सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित संस्थानों ने फार्मेसी एक्ट-1948 की धारा 10 व 12 और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया है। आगे क्या… शैक्षणिक गतिविधियां नहीं चला सकेंगे लेटर ऑफ कंसेंट रद्द होने के बाद संबंधित संस्थान डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति से जुड़े किसी भी प्रकार के नए नामांकन, पंजीयन (रजिस्ट्रेशन), परीक्षा अथवा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नहीं कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश के बाद भी यदि कोई संस्थान नामांकन या अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित कॉलेज प्रबंधन की होगी। भास्कर इम्पैक्ट: लगातार उठाई थी आवाज फार्मेसी कॉलेजों में चल रही इस गड़बड़ी पर दैनिक भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। भास्कर ने उजागर किया था कि कैसे सिर्फ कागजों पर फैकल्टी, प्रयोगशाला और संसाधन दिखाकर धड़ल्ले से कॉलेज चलाए जा रहे थे। जांच में कुछ कॉलेज तो ऐसे मिले जो सिर्फ कागजों पर ही अस्तित्व में थे। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर राज्यभर के फार्मेसी कॉलेजों की स्क्रूटनी कराई थी। जांच में कहीं आधारभूत संरचना का अभाव मिला, तो कहीं नियमानुसार फैकल्टी गायब थी। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। इन कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट हुआ रद्द (गड़बड़ी मिलने पर विभाग के निर्देश पर हुई कार्रवाई) Source link

झारखंड

पाकुड़ में बंद खदान में युवक डूबा:गहरे पानी में डूबने से युवक...

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार को सोनाजोड़ी स्थित खदान में हुई, जहां सोलागाढ़ीया के नयापाड़ा गांव निवासी हारुन अंसारी का पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों और आसपास मौजूद लोगों को जब काफी देर तक इमरान नजर नहीं आया, तब उसकी तलाश शुरू की गई। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया सफीक अंसारी ने नगर थाना को जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। होमगार्ड के जवान भी खदान में उतरकर युवक की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला गया। उस समय वह बेहोश अवस्था में था। आनन-फानन में उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबा मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः नहाने के दौरान इमरान का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। बताया जाता है कि इमरान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारियां भी उसी पर थीं। कुछ समय पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Source link

Scroll to Top