भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

संगठन बनाकर 43 वर्षों से हो रहा रक्तदान, 1700 एक्टिव रक्तदाता

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले में रक्तदान महादान का संदेश व्यावहारिक धरातल पर प्रभावी होता दिख रहा है। एक अनुमान के अनुसार विभिन्न संगठनों के बैनर तले लगभग 1700 से अधिक रक्तदाता नियमित रक्तदान करते हुए गंभीर स्थिति के मरीजों की जीवन रक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेड क्रॉस सोसाइटी अघोर रक्तदान सेवा समिति के लगभग 1000, अलफलाह सोसाइटी ब्लड डोनर ग्रुप के लगभग 300, छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज रक्तदाता समूह के 262 और ब्लड डोनर ग्रुप नामक व्हाट्सएप ग्रुप के लगभग 70 सदस्य सक्रियता पूर्वक रक्तदान करते रहे हैं। वर्तमान में पांच- छः अन्य व्हाट्सएप ग्रुप और विभिन्न सस्थाएँ रक्तदान को लेकर सक्रिय हैं। जिससे गंभीर स्थिति के मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिल रही है। 1782 यूनिट रक्तदान रक्तदान के क्षेत्र में वर्ष 2017 में गठित छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज रक्तदाता समूह भी अहम भूमिका निभा रहा है। समूह के अध्यक्ष जगदीश साहू ने बताया कि 262 सदस्यों में अधिकतर ब्लड ग्रुप के रक्तदाता शामिल है। समूह ने अब तक 1782 यूनिट रक्तदान किया है। व्हाट्सएप ग्रुप भी निभा रहे हैं खास भूमिका वहीं रक्तदान के क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे मरीज को रक्त की जरूरत से संबंधित संदेश तेजी से रक्तदाताओं तक पहुंच रहा है। ब्लड डोनर ग्रुप के नरेश शर्मा, विनीत मित्तल, प्रेम गिरी, मुरारी बामलिया, प्रकाश बंसल आदि इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 1983 से सक्रिय है समिति : 1983 ई में गठित श्री अघोर रक्तदान सेवा समिति और वर्ष 2004 में गठित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मोहन सिंह नाम जिले में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से कोरोना के समय 300 यूनिट रक्तदान किया गया था। अबतक हजारों यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। बताया कि समिति में ए बी पॉजिटिव और ए बी नेगेटिव जैसे रेयर ब्लड ग्रुप वाले 30- 35 सदस्य भी हैं। आनंद ने 106 बार किया है रक्तदान जिले में कई ऐसे रक्तदाता हैं, जिन्होंने अपने कार्य से अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। श्री रामजानकी मंदिर गली निवासी आनंद जैन अबतक 106 बार रक्तदान कर चुके हैं, इसके लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कार मिले हैं। वहीं मोहन सिंह ने स्वयं 44 बार रक्तदान किया है। जिले के युवाओं में भगवती होटल के राजेश शर्मा, जयविकास सिंह, नितेश कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार साहू, तुलसी साहू, धीरेंद्र प्रसाद, छक्कन कुमार साहू ने अबतक 15 से 20 बार रक्तदान किया है। रक्त जांच रिम्स जाने से परेशानी राज्य सरकार द्वारा हाल में दिए गए निर्देश के अनुसार रक्त संग्रह कर उसका नमूना रिम्स में भेजा जा रहा है और वहां से स्वीकृति मिलने में लगभग दो दिन का समय लग जाता है। इसे लेकर लोगों ने परेशानी का इजहार किया है। मालूम हो कि चाईबासा में मरीज को संक्रमित रक्त चढ़ा दिए जाने की घटना के बाद सरकार ने रक्त चढ़ाने से पहले रिम्स में इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। Source link

झारखंड

पुरनापानी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

कुरडेग | कुरडेग प्रखंड में डोम समाज कल्याण संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्षता दुखु नायक, गंगा राम जिला अध्यक्ष जशपुर, तिलक राम, लीलांबर नायक जिला संरक्षक सिमडेगा ने की। बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने पर बात हुई। शिक्षा के प्रसार पर चर्चा हुई। सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। समाज के अधिकारों की रक्षा पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड कमेटी भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुरजन नायक को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। सुनिल कुमार नायक को प्रखंड सचिव बनाया गया। मोहन राम नायक को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया। रातू नायक को प्रखंड महामंत्री बनाया गया। लीलांबर नायक को प्रखंड सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। सिमडेगा | जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने पाकरटांड़ प्रखंड के पुरनापानी में लगे नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर सभी को दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। विधायक भूषण बाड़ा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व बुनियादी सुविधाओं में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इसके बाद जोसिमा ने सरईटोली, ग्रोंडाबेड़ा आदि गांवों में एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भूषण राम, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिमडेगा | विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 अभियान के तहत भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाईक ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति देखी। बूथ कार्यकर्ताओं और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। काम समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत मताधिकार है। जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे। एसआईआर-2026 में मैपिंग तेजी से चल रही है। सभी नागरिक अपने बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांचें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सिर्फ अपना नाम नहीं देखें। परिवार, रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी और मोहल्ले के सभी पात्र लोगों का नाम भी सत्यापित कराएं। जिनका नाम छूटा है या त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने और जुड़वाने में मदद करें। किस्को|प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं को लाठी के माध्यम से आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। साथ ही भूमि नमस्कार व सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे किसी भी आपात परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ साहदेव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान 21 मई से 27 मई तक गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर में छात्राओं ने भाग लिया था। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं से आत्मरक्षा के कौशल को अपने जीवन में उतारने और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया था। उसी प्रेरणा से विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अन्य छात्राओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास होगा व वे जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक मजबूती से कर सकेंगी। भास्कर न्यूज | सिमडेगा झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पाकरटांड़ प्रखंड स्थित जीएसएलपीएस कार्यालय में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यालय कर्मियों व समुदाय प्रतिनिधियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जेंडर सीआरपी प्रभा कीड़ों ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, परिवार-समाज को इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जेएसएलपीएस के जरिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्याधर महतो, एफटीसी रोशन केडुलना, कामेश्वर, सामुदायिक समन्वयक गुरुपद, जॉनसन, अनीता देवी, सुषमा केरकेट्टा, राजेंद्र मिंज, सफिरा एक्का, मैक्सिमा सहित कई कर्मी व समुदाय प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती है। जागरूकता अभियान और सामूहिक संकल्प ही इसका समाधान है। स्वयं सहायता समूहों व समुदाय आधारित संगठनों के सहयोग से इसे जनआंदोलन बनाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने और समाज के हर वर्ग को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। Source link

झारखंड

कोर्ट के आदेश के बाद भी कुमकुम को ससुरालवालों ने घर में...

न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जब कुमकुम शिवा को अदालत से राहत मिली, तो उसे उम्मीद थी कि अब उसके जीवन की कठिनाइयां कुछ कम होंगी। अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद कुमकुम अपने ही ससुराल के दरवाजे पर पूरी रात पड़ी रही, लेकिन ससुराल वाले उसे उसे घर में घुसने नहीं दिए। दरअसल, रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम शशि भूषण शर्मा की अदालत ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में पीड़िता कुमकुम शिवा के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पीड़िता के पति कुमार चिरंजीव झा, ससुर मुंद्रिका झा और सास रुना झा को घरेलू हिंसा में संलिप्त मानते हुए पीड़िता को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने ससुराल वालों को निर्देश दिया है कि वे पीड़िता को उसकी ससुराल में रहने की अनुमति दें या फिर उसके स्तर के वैकल्पिक आवास या 4000 रुपए प्रति माह किराए के लिए दें। कोर्ट ने धुर्वा थाना प्रभारी और सीडीपीआे को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार को सीडीपीओ और धुर्वा थाना की पुलिस ने पीड़िता कुमकुम को धुर्वा स्थित उसकी ससुराल तक पहुंचा दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अदालत के आदेश की प्रति लेकर अपनी ससुराल पहुंची। जैसे ही ससुराल वालों ने उसे देखा, घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। देर रात तक मैं ससुराल के आंगन में बैठी रही, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला। ससुराल पक्ष ने आठ लाख रुपए दहेज मांगे, गर्भपात कराया: कुमकुम ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 को चिरंजीव झा के साथ हुई थी। विवाह के समय ससुराल पक्ष ने आठ लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जबकि उसके पिता पांच लाख रुपए ही दे सके थे। इसके बाद से ही प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। Source link

झारखंड

महिला सम्मान पर ताला… एक ही टॉयलेट में पुरुष-महिला दोनों

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी आम बात है। लेकिन इस बार रिम्स प्रबंधन की हरकत से महिला सम्मान और उनकी निजता का हनन हो रहा है। क्योंकि, रिम्स प्रबंधन ने महिलाओं के सम्मान पर ताला लगा दिया है। दरअसल, अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी व ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बना हुआ है। इन शौचालयों का इस्तेमाल मरीज और उनके परिजन करते हैं। मल-मूत्र का कलेक्शन करने के लिए भी मरीज इसी शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, रिम्स प्रबंधन ने महिलाओं के शौचालय पर ताला लगा दिया है। महिलाओं के शौचालय को रिम्स के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ के लिए रिजर्व कर दिया गया है। बाकायदा दरवाजे पर स्पष्ट रूप से यह सूचना भी चस्पां कर दी गई है कि यह शौचालय केवल डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के उपयोग के लिए है। ऐसे में आम मरीजों के लिए अब केवल पुरुष शौचालय ही उपलब्ध रह गया है। इस वजह से महिला मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरी में पुरुष शौचालय का ही इस्तेमाल करना पड़ रहा है। रिम्स : यह स्थिति शर्मनाक… सबसे शर्मनाक तस्वीर पुरुष शौचालय के अंदर दिखती है, जहां एक ओर पुरुष यूरिनल का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और उसी स्थान पर महिलाएं शौचालय जाने के लिए कतार में खड़ी रहती हैं। शर्म से महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हुई शौचालय का इस्तेमाल करने को विवश हैं। कुछ महिलाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुरुष शौचालय के अंदर कई बार वहां मौजूद पुरुष अश्लील हरकत करते हैं। इससे वे असहज हो जाती हैं, लेकिन एक ही शौचालय होने के कारण उनके पास कोई विकल्प नहीं है। Source link

झारखंड

झारखंड पात्रता परीक्षा आज, रांची के 5 केंद्रों पर 10 से एक...

झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, केंद्र अधीक्षक, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारी समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, नकल रोकने और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा रविवार, 14 जून को रांची के पांच उपकेंद्रों पर एक पाली में होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का नियम के तहत पालन करने की सलाह दी गई है। Source link

झारखंड

एएनएम छात्राओं ने स्लोगन व चित्रों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

सिमडेगा| सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सदर अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ. राजीव रंजन ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में राहुल कुमार, नफीसा अंसारी, एएनएम स्कूल की ट्यूटर तथा सीनी संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वित्तीय साक्षरता पर दिया गया प्रशिक्षण

पत्थलगडा | प्रखंड के लेम्बोइया पहाड़ी और मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर परिसर में कांवर यात्रा पर आधारित एक एल्बम की शूटिंग हुई। गेस्ट हाउस और आसपास के इलाकों में शिव आराधना तथा कांवर यात्रा से जुड़े दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग संतन सिंगर कॉमेडी के तत्वावधान में कराई गई। एल्बम के गीत “चतरा जिला में किन देवब घूंघट लागल कवरिया” की रिकॉर्डिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सिंगर संतन कुमार के साथ मंजू देवी, सोनम कुमारी, जितेंद्र राणा ने अभिनय किया। एल्बम का निर्देशन जयकरण रजक ने किया। कलाकारों के अनुसार, एल्बम में सावन माह की कांवर यात्रा की आस्था के साथ क्षेत्र के धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को भी दिखाया गया है। Source link

झारखंड

लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

तरहसी | तरहसी प्रखंड मुख्यालय के समीप फेरी व्यवसायी के साथ मारपीट और नकद लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तरहसी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित निरंजन कुमार, पिता प्रहलाद साव, ने बताया कि वह फेरी का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरहा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो से सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हो गया। निरंजन कुमार के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था, जिसके कारण रास्ता देने के दौरान कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे अरमान खान ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतारा और लोहे के पाइप से मारपीट की। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण पांच टांके लगाने पड़े। मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपए भी छीन लिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्होंने तरहसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लातेहार | कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ एवं जुबली चौक रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को जब्त किया गया। Source link

झारखंड

पेशरार में लकड़ी तस्करों ने वनों से अवैध रूप से काट िलए...

लोहरदगा|एक ओर जहां राज्य सरकार पौधरोपण अभियान पर जिले में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर पेशरार प्रखंड में अवैध रूप से वनों की कटाई का काम जारी है। दर्जनों पेड़ काट िलए गए यही कारण है कि धीरे धीरे हरियाली कम होती जा रही है। कुछ अवैध रूप से कटाई के कारण तो कुछ जंगलों में आग लगने के कारण हरियाली पर आंच आ रही है। लोहरदगा जिला में कैरो प्रखंड और पेशरार प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में लकड़ी के लिए वनों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। इससे वन संपदा को नुकसान हो रही है। नतीजा कई जगहों पर जंगल सपाट मैदान में परिवर्तित होते जा रहे हैं। साथ ही जंगल अंदर से खोखले होते जा रहे है। जिले के कुल क्षेत्रफल का लगभग 32-35 प्रतिशत वन क्षेत्र है। लोहरदगा जिले में कुल 44.36 वर्ग किलोमीटर में वनाच्छादित क्षेत्र है। लोहरदगा जिले के किस्को, पेशरार, सेन्हा में ज्यादातर क्षेत्र और कुडू ब्लॉक के कुछ क्षेत्र में घने जंगल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पेशरार और किस्को के जंगलों में लकड़ी और वन माफिया नजर डाले हुए हैं। Source link

झारखंड

कंपनी को जनता के दर्द से कोई लेना देना नहीं : सूरज...

लोहरदगा|जिला अंतर्गत लोहरदगा प्रखंड के हेसल गांव की हिंडाल्को ने स्थिति बिगाड़ कर रखी है। एक ओर हजारों ट्रक सड़क को अवरुद्ध कर खड़ी रहती है दूसरी ओर चंदवा, चतरा, गया, लातेहार डालटेनगंज सहित अन्यत्र जाने वाले राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। कई लोगों की ट्रेन छूट जा रही है, स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं लेकिन हिंडाल्को को अपने मुनाफा के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। उक्त बातें कहते हुए केंद्रीय सचिव आजसू पार्टी सूरज अग्रवाल ने कहा कि जनता का दर्द जनता की तकलीफ से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। कहा कि हिंडाल्को अगर हेसल में काम करना चाहती है तो व्यवस्था पर सुधार लाना पड़ेगा। कंपनी ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें ना की सड़क को जाम कर अपना उल्लू सीधा करें। कहा कि लोहरदगा के ट्रक यूनियन के नेताओं को भी इस विषय पर हिंडाल्को के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। वहीं अगर कंपनी इस ओर ध्यान देते हुए इस पर सुधार नहीं लाती है तो इसे लेकर आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करेगी ताकि जनता को परेशानियों से मुक्ति मिल सके। इसके बाद भी कंपनी द्वारा सुधार नहीं लाने पर कंपनी के खिलाफ न्यायालय में पीआईएल दर्ज कराई जाएगी। Source link

Scroll to Top