भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

अवैध निकासी मामला…शिक्षा विभाग में 3 साल ‘जमे हुए बाबुओं’ का होगा...

रांची झारखंड के शिक्षा विभाग में वर्षों से एक ही कार्यालय और जिले में जमे लिपिकों को लेकर बड़ी खबर है। वेतन मद में अवैध निकासी के मामलों और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्यभर के क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तरीय शिक्षा कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के तबादले को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अब तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही कार्यालय में कार्यरत लिपिकों का तत्काल स्थानांतरण किया जाएगा, जबकि लंबे समय से एक ही जिले में जमे कर्मचारियों को भी दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। माध्यमिक निदेशक राजेश प्रसाद ने भेजे पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव के निर्देशों के आलोक में वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लंबे समय तक एक ही स्थान पर बने रहने पर रोक लगाना जरूरी है। 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट निदेशालय भेजने के लिए कहा गया है। नए निर्देश के तहत अब स्थानांतरण की कार्रवाई केवल कार्यालय बदलने तक सीमित नहीं रहेगी। लंबे समय से एक ही जिले में कार्यरत कर्मचारियों के मामले में नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। निर्देश के अनुसार, यदि कोई लिपिक पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रतिनियुक्ति अवधि सहित कुल आठ वर्ष तक एक ही जिले में कार्यरत रहा है, तो उसका स्थानांतरण संबंधित प्रमंडल के दूसरे जिले में किया जाएगा। इसके अलावा, लगातार छह वर्षों से एक ही जिले में कार्यरत कर्मचारियों का तबादला भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल औपचारिक स्थानांतरण कर कर्मचारियों को दोबारा पुराने कार्यालय में पदस्थापित करने या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से उसी स्थान पर वापस भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी। Source link

झारखंड

आंधी-तूफान और वज्रपात! झारखंड के 9 जिलों में होगी बारिश, IMD का...

रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 34-40°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 24-29°C रहने वाला है. IMD के अनुसार देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा समेत 4 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है. झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश रांची मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और पूर्वी झारखंड के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा होने के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिणी सिंहभूम क्षेत्र पूर्वी/पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची-खूंटी-गुमला में भी गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आज झारखंड में IMD ने आज आंधी और बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है. झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी बारिश की गतिविधियों के बावजूद उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में गर्मी बनी रह सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में दिन का तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है. पिछले दिनों भी पलामू क्षेत्र राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा है और डाल्टनगंज का तापमान कई बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इन जिलों का तापमन अधिकतम 41°C और न्यूनतम 36°C पहुंच सकता है. झारखंड के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट इन जिलों का मौसम रहेगा सुहाना झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां मौसम ज्यादा ठंडक भरा रह सकता है. झारखंड में 13 जून को इन जिलों में हुई बारिश झारखंड के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं. रांची मौसम विभाग ने पहले ही दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. इन जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. Source link

झारखंड

चार जून से लापता किशोरी रेलवे स्टेशन से बरामद

दुमका | चार जून से लापता 17 वर्षीय किशोरी को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से बरामद किया। सीडब्लयूसी में उसका बयान दर्ज कराया। किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना में प्रेम कुमार नाम के एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के क्रम में पता चला कि युवक जरमुंडी के बरगो गांव का निवासी है। वह भी उसी दिन से लापता है। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। शुक्रवार को उसने दुमका रेलवे स्टेशन पर किशोरी को छोड़ दिया। वह फरार हो गया। किशोरी की मां का बयान है कि वह अपने पति के साथ बाजार गई हुई थी। घर में बेटी और बेटा था। बेटा आम तोड़ने के लिए बगान की ओर गया था। बेटी लापता थी। मां ने मुफस्सिल थाना की पुलिस से बेटी के अपहरण की शिकायत की। बरामद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह रामपुरहाट गई हुई थी। उसके साथ कोई भी नहीं था। Source link

झारखंड

सेवई बांध का जलस्तर गिरा पानी के लिए ग्रामीण परेशान

सिमडेगा | सदर प्रखंड के सेवई नवा टोली गांव पहुंचे भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि सेवई बांध का जलस्तर लगातार गिर रहा है। पीने, नहाने, पशुओं के लिए पानी की किल्लत हो रही है। बांध की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे भविष्य में बांध समाप्त होने का खतरा है। नवा टोली के करीब 90 जनजातीय परिवारों ने बताया कि हर घर जल-नल योजना के तहत गांव में जलमीनार और पेयजल व्यवस्था होनी थी। कुछ लोगों की मनमानी से इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। गांव अब भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों की मांग पर बेसरा ने कहा कि बांध के जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटाने, जल-नल योजना को गांव में बहाल करने का मुद्दा विभाग और जिला प्रशासन के सामने उठाएंगे। समाधान नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम आवेदन सौंपा। बेसरा को बांध और गांव की स्थिति बताई। मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि इस कार्य में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों के सही टीम वर्क से यह सफलता मिली है। जिस कारण दुरुह भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद समय से पहले यह कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह प्रयास रहेगा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य त्रुटिरहित तरीके से हो और सफलतापूर्वक संपन्न हो। सिमडेगा जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर 11 चार्ज बनाए गए थे। इनमें एक शहरी और 10 ग्रामीण चार्ज थे। उपायुक्त के कुशल दिशा निर्देशन में 179 पर्यवेक्षक और 1080 प्रगणकों ने समर्पित भाव से कार्य किया । लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी ये प्रगणक सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे और सफलतापूर्वक कार्य पूरा किया। लोगों से मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, घरेलू उपकरण आदि से संबंधित 33 प्रश्न पूछे गए। देश की इस पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य होगा। Source link

झारखंड

द चारकोल रेस्टोरेंट में मिली भारी गंदगी, 10 हजार जुर्माना

चास नगर निगम प्रशासन को मिली शिकायत के बाद फूड ऑफिसर ने वैभव होटल चास के समीप स्थित द चारकोल रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य सामग्री के रख-रखाव और स्वच्छता मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को रसोई घर में कई अनियमितताएं मिली। जांच टीम ने पाया कि किचन में पुराना सना हुआ आटा रखा गया था, जबकि उपयोग के लिए रखा गया चिकन तीन से चार दिन पुराना था। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति भी अत्यंत गंदी पाई गई। पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई थी, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भोजन तैयार करने और परोसने वाले प्रतिष्ठानों में स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि लोग रेस्टोरेंट में भरोसे के साथ भोजन करते हैं और ऐसी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। नगर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को कई सलाह दी है। किचन में पड़ी गंदगी की जांच करते टीम के सदस्य। Source link

झारखंड

बाघचट्टा बाजार में नशामुक्ति के िलए जनजागरूकता अभियान

सिमडेगा| सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा से सूचीबद्ध कलादल आदिकला मंच कोलेबिरा ने दल नेता बनफूल नायक के नेतृत्व में कुरडेग प्रखंड के बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती, गांजा, भांग, मारिजुआना, ब्राउन शुगर, कोकीन का उत्पादन, बिक्री व सेवन कानूनी अपराध है। पकड़े जाने पर 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सड़क सुरक्षा के लिए सावधानी ही बचाव है, वज्रपात से बचाव में बरसात में अकेले बड़े पेड़ के नीचे न रुकें और सर्पदंश से बचाव के िलए जमीन पर न सोएं व मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई। सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। अंत में सभी ने निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ ली। Source link

झारखंड

सिमडेगा में मतदाता सूची एसआईआर मैपिंग के लिए बीएलओ की ड्यूटी तय

सिमडेगा| ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में उत्पाद विभाग और ठेठईटांगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी में 690 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ। 50 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब भी जब्त की गई। अवैध शराब निर्माण और भंडारण के आरोप में 6 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। सिमडेगा | भारत निर्वाचन आयोग व झारखंड मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के तहत सिमडेगा जिले की 70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा में मतदाता मैपिंग का काम तेज किया गया है। वर्तमान में दोनों क्षेत्र का मैपिंग प्रतिशत क्रमशः 84.08 और 87.16 है। एएसडीडी वोटर्स को छोड़कर शेष अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की गुंजाइश अभी बची है। निर्वाचन आयोग के अनुसार संभावित तिथि 15.06.2026 को मतदाता सूची फ्रिज कर दी जाएगी। इसके बाद मैपिंग नहीं होगी। इसे देखते हुए सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया है कि दैनिक काम के साथ रोज सुबह 9 से 12 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर रहकर मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक पदाधिकारियों को व्हाट्सएप या वीडियो कॉल भौतिक निरीक्षण से अधिकतम मैपिंग कराने का निर्देश दिया गया है। Source link

झारखंड

11 quick response teams have been formed to remove waterlogging, and temporary...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi 11 Quick Response Teams Have Been Formed To Remove Waterlogging, And Temporary Hoardings And Archways Have Been Prohibited Until October 1. रांची21 घंटे पहले कॉपी लिंक राजधानी रांची में गुरुवार को महज दो घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम के दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मात्र 40 एमएम (मिलीमीटर) बारिश में ही पूरा शहर पानी-पानी हो गया; कई प्रमुख सड़कें तालाब बन गईं और नालियां ओवरफ्लो होकर बहने लगीं। इधर, शुक्रवार को झारखंड में मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए नगर निगम के अधिकारी अब पूरी तरह रेस (सक्रिय) हो गए हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने आनन-फानन में स्वच्छता और परिवहन शाखा की एक आपात बैठक बुलाई। शहर में जलजमाव की समस्या को दूर करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 11 क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) का गठन किया गया है, जिनमें से 10 टीमें विभिन्न जोन में तैनात रहेंगी। स्लैब हटाकर होगी नालियों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नालियों के ऊपर रखे स्लैब को हटाकर तत्काल गाद (कचरा) निकाली जाए और कच्चे नालों की कटिंग कर पानी का बहाव दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि सफाई के तुरंत बाद स्लैब को वापस अपनी जगह लगा दिया जाए, ताकि बाहर निकाला गया कचरा दोबारा नाली में जाकर उसे जाम न करे। विशेष सफाई अभियान: स्कूल और कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे में विशेष सफाई अभियान चलाने, खुले व खतरनाक नालों की बैरिकेडिंग करने और क्षतिग्रस्त स्लैब को तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन: शहर की नालियों के जाम होने का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक कचरा है। इसके खिलाफ शनिवार से शहरभर में एक विशेष जब्ती और जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर: जलजमाव या जलभराव की समस्या की शिकायत के लिए नगर निगम में एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाया गया है। नागरिक टोल-फ्री नंबर 18005701235 और हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जमीनी सच्चाई: बड़े हादसे को दावत दे रहे शहर के कई खुले नाले बरसात से पहले खुले और खतरनाक नालों को घेरने (बैरिकेडिंग) का निगम का दावा जमीन पर अधूरा नजर आ रहा है। शहर के कई इलाके ऐसे हैं जो मानसून के दौरान जानलेवा साबित हो सकते हैं: खोरहा टोली (कोकर): कोकर स्थित खोरहाटोली में एक बेहद खतरनाक और गहरा नाला है। गौरतलब है कि दो साल पहले इस नाले में एक बाइक सवार बह गया था। हादसे के बाद इसे व्यवस्थित और कवर करने की योजना तो बनी, लेकिन आज तक यह नाला खुला ही पड़ा है। भाभा नगर (कोकर): कोकर के ही भाभा नगर का बड़ा नाला भी स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा बना हुआ है। सुरक्षा का आलम यह है कि इस नाले को पार करने के लिए लोग ऊपर बांस की अस्थायी सीढ़ी (चचरी) बनाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज राहुकाल से बचें, अमृत काल में करें अपना...

Last Updated:June 14, 2026, 02:28 IST Aaj ka Kanya Rashifal 14 june 2026: पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सामान्य और शांतिपूर्ण रहने वाला है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घरेलू कार्यों में भी संतुलन बना रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद या अनबन होने की संभावना दिखाई दे रही है. ऐसे समय में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों, तिथि, योग और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही मृगशीर्षा नक्षत्र और शूल योग का विशेष संयोग बन रहा है. इसके अलावा चंद्रमा आज वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे कन्या राशि के जातकों के जीवन में कुछ सकारात्मक तो कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं. आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कई मामलों में आपको धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें. व्यापार में होगा उतार-चढ़ावव्यापार और कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी. किसी पुराने ग्राहक या रुके हुए कार्य से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कुछ जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में किसी भी विवाद से बचें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें. मेहनत और अनुशासन बनाए रखने से स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबनपारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सामान्य और शांतिपूर्ण रहने वाला है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घरेलू कार्यों में भी संतुलन बना रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद या अनबन होने की संभावना दिखाई दे रही है. ऐसे समय में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. कटु शब्द रिश्तों में दूरी बढ़ा सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य और समझदारी का परिचय दें. यदि आप शांत रहकर परिस्थिति को संभालेंगे तो विवाद जल्द समाप्त हो जाएगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. विद्यार्थी का मन रहेगा आज कमजोरविद्यार्थियों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. मोबाइल, मनोरंजन या अन्य गतिविधियों की ओर मन अधिक आकर्षित हो सकता है. हालांकि, दोपहर के बाद समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शाम के समय अच्छा लाभ मिल सकता है. आज का शुभ और अशुभ समयआज शाम 5 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं शाम 7 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 48 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाने और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए शुभ माना जा सकता है. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य, संयम और संतुलित व्यवहार की परीक्षा लेने वाला रहेगा. यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे और सोच-समझकर कदम उठाएंगे तो दिन का अंत आपके लिए संतोषजनक साबित हो सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

Jharkhand Treasury Director’s post vacant, SNA Sparsh work stalled

रांची21 घंटे पहले कॉपी लिंक झारखंड में करीब एक सप्ताह से ट्रेजरी डायरेक्टर (निदेशक, कोषागार) का पद खाली पड़ा है। इस महत्वपूर्ण पद के खाली होने से केंद्र सरकार द्वारा ‘एसएनए स्पर्श’ (SNA SPARSH) के माध्यम से भेजी जाने वाली करोड़ों रुपये की केंद्रीय योजना राशि का भुगतान पूरी तरह अटक गया है। दरअसल, केंद्र से आने वाले इन पैसों के डिजिटल सत्यापन (Verification) के लिए ट्रेजरी डायरेक्टर ही अधिकृत व नामित होते हैं। इस पद पर किसी भी अधिकारी की स्थाई या अस्थाई तैनाती नहीं होने के कारण यह राशि संबंधित अन्य विभागों को ट्रांसफर नहीं की जा पा रही है। राज्य सरकार ‘एसएनए स्पर्श’ प्रणाली का उपयोग केंद्र सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजना राशियों के प्रबंधन और भुगतान के लिए करती है। नियमानुसार, प्रत्येक केंद्र प्रायोजित योजना (Centrally Sponsored Scheme) के लिए राज्य सरकार का एक विशिष्ट नामित खाता होता है, जिसमें केंद्र से भेजी गई राशि सबसे पहले जमा होती है। ट्रेजरी डायरेक्टर के अभाव में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं की राशि लाभार्थियों (लाभुकों) के खातों तक नहीं पहुँच पा रही है। इसके अलावा, ट्रेजरी निदेशालय द्वारा जिला स्तर के कोषागारों (डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी) के लिए भेजी जाने वाली जरूरी फाइलों का निष्पादन भी पूरी तरह लंबित है। पेंशन से लेकर घोटाले की जाँच तक… सबकुछ ठप ट्रेजरी डायरेक्टर का पद रिक्त होने से राजकोषीय और प्रशासनिक कामकाज पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है, जिससे जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं: जाँच प्रक्रिया पर असर: ट्रेजरी डायरेक्टर के न रहने से राज्य में चल रही ट्रेजरी घोटाले की जाँच के लिए आवश्यक कई अहम सरकारी दस्तावेज जाँच एजेंसियों को नहीं भेजे जा पा रहे हैं। अटकीं फाइलें: बजट आवंटन और विभिन्न सरकारी भुगतानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइलें निदेशालय में ही डंप हो गई हैं। पेंशन भुगतान पर रोक: चूंकि राज्य के सभी कोषागारों की निगरानी और उनके डिजिटल अप्रूवल (डिजिटल हस्ताक्षर/स्वीकृति) का अंतिम अधिकार ट्रेजरी डायरेक्टर के पास ही होता है, इसलिए सेवामुक्त कर्मचारियों के पेंशन भुगतान सहित कई अन्य वित्तीय कार्य भी लटक गए हैं। क्यों खाली हुआ पद?मालूम हो कि कार्मिक विभाग ने बीते 12 फरवरी को तत्कालीन ट्रेजरी डायरेक्टर संदीप सिंह को श्रमायुक्त (लेबर कमिश्नर) के पद पर स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद से इस पद पर किसी भी अधिकारी की नियमित पदस्थापना नहीं की गई। संदीप सिंह के तबादले के बाद वित्त विभाग ने आंतरिक व्यवस्था के तहत अपर निदेशक संध्या गुप्ता को ट्रेजरी डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था, लेकिन अब उनके हटने के बाद से यह पद पूरी तरह रिक्त है। कर्ण सत्यार्थी बन सकते हैं नए डायरेक्टर, वित्त मंत्री के लौटने पर फैसला ट्रेजरी डायरेक्टर का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर के संयुक्त सचिव (Joint Secretary) रैंक का होता है, जिस पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा पोस्टिंग की जाती है। हाल ही में प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) से लौटकर आए आईएएस अधिकारी कर्ण सत्यार्थी को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। सचिवालय सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग अपने स्तर से ही कर्ण सत्यार्थी को ट्रेजरी डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की तैयारी कर रहा है और इस पर विभाग के भीतर गहन मंथन चल रहा है। चूंकि वित्त मंत्री अभी रांची से बाहर हैं, इसलिए उनके वापस लौटते ही इस संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा और फाइल आगे बढ़ा दी जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top