भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिमडेगा में मतदाता सूची एसआईआर मैपिंग के लिए बीएलओ की ड्यूटी तय



सिमडेगा| ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में उत्पाद विभाग और ठेठईटांगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी में 690 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ। 50 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब भी जब्त की गई। अवैध शराब निर्माण और भंडारण के आरोप में 6 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। सिमडेगा | भारत निर्वाचन आयोग व झारखंड मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के तहत सिमडेगा जिले की 70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा में मतदाता मैपिंग का काम तेज किया गया है। वर्तमान में दोनों क्षेत्र का मैपिंग प्रतिशत क्रमशः 84.08 और 87.16 है। एएसडीडी वोटर्स को छोड़कर शेष अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की गुंजाइश अभी बची है। निर्वाचन आयोग के अनुसार संभावित तिथि 15.06.2026 को मतदाता सूची फ्रिज कर दी जाएगी। इसके बाद मैपिंग नहीं होगी। इसे देखते हुए सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया है कि दैनिक काम के साथ रोज सुबह 9 से 12 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर रहकर मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक पदाधिकारियों को व्हाट्सएप या वीडियो कॉल भौतिक निरीक्षण से अधिकतम मैपिंग कराने का निर्देश दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top