भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

Jharkhand CM Hemant Soren Launches IDTR Jamshedpur

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना के लिए आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में सम्मिलित हुए। . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षित, कुशल एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। IDTR की स्थापना से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी तथा राज्य में सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। टाटा मोटर्स लिमिटेड के सहयोग से स्थापित होने वाला यह संस्थान प्रशिक्षित एवं दक्ष चालकों के निर्माण के साथ परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे ड्राइविंग प्रशिक्षण की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी और आधुनिक सुविधाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सीएम ने विशेष रूप से हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया। ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद कर ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवेदन की समयावधि, वाहन श्रेणी तथा लाइसेंस प्राप्ति में आने वाली संभावित कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया। साथ ही, सभी डीसी को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद सहित विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महिलाओं को परिवहन क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला एवं पुरुष दोनों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि वे कौशल विकास से जुड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं संस्थागत सहयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना के लिए आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में सम्मिलित हुए। लंबित ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश अंत में मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को पूरी प्रतिबद्धता एवं दक्षता के साथ कार्य करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र आवेदक को पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित समय पर लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग के सतत प्रयासों से आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं जनोन्मुखी सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर गोलम मंडल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। Source link

झारखंड

धनबाद में घरेलू विवाद में युवक की हत्या:पत्नी और नाबालिग बेटे पर...

धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड पर हुई। यहां 31 वर्षीय बिसु बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात बिसु का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ईंट-पत्थर और बेलन से हमला कर हत्या का आरोप मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य वस्तुओं से हमला कर उसकी हत्या की है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट जैसे सामान बरामद किए गए हैं। ओपी प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

कोडरमा में बच्चे की तालाब में डूबने से मौत:दादी और चाचा के...

कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र के चंद्रघट्टी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपने चाचा के साथ खेत में काम करने गए 5 वर्षीय आरव कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आरव मुकेश यादव का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मां कुंती देवी बाँझेडीह के केटीपीएस में दाई का काम करती हैं, जबकि उसके पिता मुकेश यादव राजस्थान में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को आरव की मां कुंती देवी अपने काम पर निकल गई थीं। इसके बाद आरव के चाचा गणेश यादव और उसकी दादी आरव और उसकी बहन को धान रोपने के लिए खेतों में अपने साथ ले गए। खेलते हुए आरव खेत के बगल में तालाब की ओर चला गया खेत में गणेश यादव और उसकी मां धान रोपने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान खेलते हुए आरव खेत के बगल में स्थित एक तालाब की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब गणेश ने आरव को अपने आसपास नहीं देखा, तो उसने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह तालाब की ओर गया, तो उसने आरव को तालाब की ऊपरी सतह पर अचेत अवस्था में उपलाता देखा। गणेश तुरंत आरव को तालाब से निकालकर सदर अस्पताल कोडरमा ले गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने आरव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरव की मां कुंती देवी घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनके देवर और सास को आरव को खेत में नहीं ले जाना चाहिए था। कुंती देवी का कहना है कि आरव अगर खेत में नहीं गया होता तो आज यह दुर्घटना नहीं होती और उनका पुत्र जीवित रहता। बताते चले कि आरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस प्रकार से उसकी मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया डैम ओपी पुलिस चंद्रघट्टी पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। Source link

झारखंड

कोडरमा में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:जयनगर के पिपचो चौक...

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी है। जानकारी के अनुसार, कासिम अंसारी अपने एक मित्र के साथ बाइक से कोडरमा से अपने घर मरकच्चो जा रहा था। इसी दौरान जयनगर के पिपचो चौक के पास पिंकी राणा सड़क पार कर कचरा फेंकने जा रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला काफी दूर जा गिरीं इसी बीच कासिम की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंकी काफी दूर जा गिरीं और उनके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कासिम को भी इस टक्कर में हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी राणा की मौत हो गई। कासिम अंसारी का इलाज अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। शव को देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। Source link

झारखंड

गिरिडीह में मछली व्यवसायी से लूट का खुलासा:SIT ने पांच अपराधियों को...

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से 2 लाख 7 हजार रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें और लूटी गई राशि में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह घटना 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब नौ बजे हुई थी। मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक मछली व्यवसायी को डराकर उसके बैग सहित 2 लाख 7 हजार रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में पचंबा थाना में कांड संख्या 72/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डीएसपी-2 रुपेन्द्र कुमार राणा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा, अशोक दास और शंकर दास उर्फ भांगड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने 2 जुलाई 2026 को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद गांव में एक फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 1.46 लाख रुपए की लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विजय राय उर्फ बाबा के खिलाफ डकैती सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। शंकर दास उर्फ भांगड़ा पर चोरी और लूट के मामले तथा अशोक दास पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत भी पहले से मामले दर्ज हैं। Source link

झारखंड

कोडरमा में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार:जेवरात और नकदी बरामद, आरोपियों को...

कोडरमा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात और नकदी भी बरामद की है। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने बताया कि कुछ दिन पहले कोडरमा थानांतर्गत ग्राम वृंदा स्थित गुरु प्रसाद साव के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर कोडरमा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था, जिसमें तकनीकी शाखा के कर्मी भी शामिल थे। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर झुमरीतिलैया के असनाबाद से तौफिक अंसारी और मो. आतिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई शत-प्रतिशत संपत्ति और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। तौफिक अंसारी के घर से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, तीन सोने के नाक के नकचन, पांच हजार रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल किए गए विभिन्न औजार बरामद हुए। वहीं, आतिफ अंसारी के घर से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के, पांच हजार रुपये नकद और अन्य आर्टिफिशियल गहने बरामद किए गए। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने दोहराया कि कोडरमा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Source link

झारखंड

पटमदा में पत्थर खनन के खिलाफ प्रदर्शन:पारंपरिक हथियारों के साथ सैकड़ों ग्रामीण...

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ये ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे और खनन बंद करने की मांग की। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने किया। प्रदर्शन के दौरान ‘खनन बंद करो’, ‘क्रशर भगाओ, फेफड़े और खेत बचाओ’, ‘हमारा गांव, हमारा राज’ और ‘ना लोकसभा, ना विधानसभा, सबसे बड़ा ग्रामसभा’ जैसे नारे लगाए गए। 20 वर्षों से बड़े पैमाने पर पत्थर खनन जारी: प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पटमदा के ओड़िया मौजा के लायाडीह, चिरूडीह और ओड़िया टोला में पिछले लगभग 20 वर्षों से बड़े पैमाने पर पत्थर खनन जारी है। उनका दावा है कि खाता संख्या 624 के प्लॉट संख्या 4546 की 10 एकड़ और प्लॉट संख्या 988 की 8 एकड़ भूमि के लिए स्वीकृति होने के बावजूद, निर्धारित सीमा से कहीं अधिक क्षेत्र में खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खदान के आसपास स्कूल, आवासीय मकान और धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, गांव के बीच से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन भी गुजरती है। ऐसे में खनन के दौरान होने वाले विस्फोटों से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी जिला प्रशासन को शिकायतें सौंपी गई थीं ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खनन कार्य शुरू करने से पहले ग्रामसभा की सहमति नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिला प्रशासन को शिकायतें सौंपी गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपने साथ एक लंगड़ी भेड़ भी लेकर पहुंचे। उनका दावा था कि पत्थर क्रशर से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशुओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दिव्यांग मवेशी जन्म ले रहे हैं और बच्चों व बुजुर्गों में श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब पत्थर खनन और क्रशर संचालन बंद नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। Source link

झारखंड

Success Story: रांची की नैना बनीं महिलाओं की पहली पसंद, ₹10000 के...

Last Updated:July 28, 2026, 08:53 IST Ranchi Success Story: रांची की नैना मेकॉन कॉलोनी में घर से ही डिजाइनर कपड़े व साड़ियां बनाती हैं.10 साल से यह काम कर रही नैना महीने के ₹50,000 तक कमाती हैं. वह सीधे मैन्युफैक्चरर से खरीदती हैं, जिससे ग्राहक को सस्ते में देती हैं.आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली नैना मेकॉन कॉलोनी में रहती हैं. जो कभी महेंद्र सिंह धोनी की कॉलोनी हुआ करती थी और आज भी इन्हीं के नाम से जाना जाता है. नैना यहां काफी लोकप्रिय हैं. वह इसलिए क्योंकि, उनका अपने घर में एक स्टूडियो है. जहां पर वह एक्सक्लूसिव डिजाइनर कपड़े और साड़ियों का कलेक्शन तैयार करती हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलाता के बारे में. मेकॉन कॉलोनी में आलम यह है कि हर घर में महिलाएं उनकी डिजाइन का कपड़ा जरूर पहनती हैं. पिछले 10 साल से नैना यह काम कर रही हैं. जहां महीने का 50,000 रुपए तक की इनकम आराम से कर लेती हैं. नैना बताती हैं कि उन्होंने अपने घर में ही एक स्टूडियो अपने रूम में बना लिया है. वह दुकान का संचालन नहीं करती हैं. क्योंकि दुकान में कई खर्च होते हैं तो उन्होंने सोचा बेकार का खर्च करने से अच्छा है. क्यों ना अपने कस्टमर को और सस्ते में ही कपड़े दूं. मैन्युफैक्चर से सीधा खरीद कर लाती हैं सामान नैना बताती हैं कि वह वह मैन्युफैक्चर से सीधा खरीद कर लाती हैं. जहां जो चीज बनती है. जैसे अगर भागलपुर का सिल्क है तो वह सीधा वहीं पर जाती हैं, जयपुरी की कुर्ती है तो वह सीधा वहीं पर जाकर लाती हैं. जो बनाते हैं, उनसे सीधा कांटेक्ट करके डिजाइन देखकर. ऐसे में बीच में कोई नहीं होता और न ही दुकान का खर्चा होता है. यही कारण है कि वह 10,000 के कपड़े 5000 रुपए में ही देती हैं. उनके सारे कपड़े काफी हाई क्वालिटी के होते हैं. इसमें आप उन्हें चैलेंज कर सकते हैं. जैसे कि हमारे पास कुर्ती मलबेरी सिल्क के होते हैं, एकदम प्योर मूलबेरी सिल्क. यहां पर आपको 3 से ₹4000 के बीच उनके पास मिल जाएगी. आप बाहर जाकर दाम पता करेंगे तो 10,000 से नीचे नहीं मिलेगा. यही कारण है कि महिलाएं उनके पास शॉपिंग करने के लिए बेताब रहती हैं. चार कपड़े से शुरू किया था सफर नैना बताती हैं कि उन्होंने चार कपड़े से सफर शुरू किया था, लेकिन हमेशा अपने कपड़े और अपने दाम के प्रति काफी ईमानदार रही. यही कारण है कि आज यह चार कपड़ों का सफर कई हजार कपड़ों में तब्दील हो चुका है. आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं. और आत्मनिर्भर हैं. दूसरी महिलाओं को भी यही सलाह देती हैं. आपका जो भी मन हो, जो भी फैशन हो, आप अपने घर से छोटे स्तर से ही शुरू करो, लेकिन शुरू जरूर करो. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

धनबाद में बेटे ने की पिता की हत्या:शराब पीने के बाद विवाद...

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां 40 वर्षीय बेटे कालीपद सोरेन ने अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कालीपद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। Source link

झारखंड

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी:आज 4 जिले में ऑरेंज व 10...

राजनगर में ठनका गिरने से एक महिला की मौत बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर झारखंड में भी है। इसके प्रभाव से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के बीच प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवा, वज्रपात और गर्जन की भी आशंका जताई गई है। इसी बीच राजनगर थाना क्षेत्र के जुमाल गांव में ठनका गिरने से सोमवार को गाउरा मुर्मू (45) की मौत हो गई। वह खेत में धान रोपाई कर रही थी, तभी ठनका गिर गया। रांची समेत दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में बारिश का असर अधिक रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम राज्य में अब तक हुई बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके साथ निचले इलाकों में जलजमाव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और वज्रपात जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। इधर, सोमवार को रांची में भी डीप डिप्रेशन का असर दिखा। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। राजधानी में 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिनभर में सबसे अधिक 20.5 मिमी बारिश कोडरमा में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा के झिंकपानी में राज्य में सबसे अधिक 61.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जानिए… अगले दो दिन कहां कैसा रहेगा मौसम 28 जुलाई ऑरेंज अलर्ट… सिमडेगा, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर। यलो अलर्ट…कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला। 29 जुलाई यलो अलर्ट: गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर। Source link

Scroll to Top