Last Updated:May 07, 2026, 13:36 IST Jamshedpur Best Place To Visit In Summers: शाम को परिवार या दोस्तों के साथ मस्ती करने का प्लान है तो दोमुहानी संगम आ सकते हैं. यहां की नेचुरल ब्यूटी किसी का भी मन मोह सकती है. यहां दो नदियों, स्वर्णरेखा और खड़कई का संगम देखने को मिलता है, जो इस जगह को और खूबसूरत बना देता है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. बदलते मौसम के साथ इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. जमशेदपुर की सड़कें और बाजार भी दोपहर में काफी हद तक सुनसान नजर आने लगे हैं. लोग केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं. हालांकि, जैसे ही शाम होने लगती है, शहर के लोग ऐसी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं जहां उन्हें गर्मी से राहत, ठंडी हवा और थोड़ा सुकून मिल सके. इस वजह से खास है यह जगहऐसे में जमशेदपुर का दोमुहानी संगम इन दिनों लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है. मरीन ड्राइव के समीप स्थित यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के कारण लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. यहां स्वर्णरेखा और खड़कई नदी का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है, जो इस जगह को और भी खास बना देता है. लोग आराम से घंटों बैठ सकते हैंदोमुहानी संगम को बेहद सुंदर तरीके से विकसित किया गया है. यहां पहुंचते ही लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होने लगता है. चारों ओर हरियाली, नदी का शांत बहाव और पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य लोगों का मन मोह लेता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बैठने के लिए साफ-सुथरी और व्यवस्थित जगह भी बनाई गई है, जहां लोग आराम से घंटों बैठकर प्रकृति का आनंद लेते हैं. ठंडी हवा के बीच सुकून के पलशाम के समय यहां का नजारा और भी शानदार हो जाता है. डूबते सूरज की लालिमा नदी के पानी पर पड़ती है तो पूरा वातावरण बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यही वजह है कि शाम के समय यहां परिवार, दोस्त, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. बच्चे यहां खेलते नजर आते हैं तो वहीं बड़े लोग ठंडी हवा के बीच सुकून के कुछ पल बिताते हैं. इस जगह की एक और खासियत यहां स्थित मंदिर है. शाम होते ही मंदिर से भजन और आरती की मीठी आवाज सुनाई देने लगती है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और शांत हो जाता है. शहर की भागदौड़ और तनाव से दूर यह स्थान लोगों को मानसिक शांति भी देता है. यही कारण है कि यहां लोग बड़ी संख्या में आते हैं. शहर की भागदौड़ से दूर शांत स्थानयहां पहुंचे एक परिवार ने बताया कि गर्मी के दिनों में शाम के समय यह जगह उनके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बन गई है. उन्होंने कहा कि शहर के बीचो-बीच इतनी शांत और प्राकृतिक जगह मिलना काफी मुश्किल है. दिनभर की भागदौड़ के बाद जब ठंडी हवा और सुकून की तलाश होती है तो वे लोग यहां आकर काफी देर तक बैठते हैं. बच्चे खेलते हैं और पूरा परिवार एक साथ समय बिताता है. तेज गर्मी के बीच जमशेदपुर का दोमुहानी संगम लोगों के लिए राहत और सुकून का एक खूबसूरत ठिकाना बनता जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link