भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

बंगला में जनता ने वर्षों पुराना राजनीतिक माहौल बदला:देवघर पहुंचे भाजपा संगठन...

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह गुरुवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मोर्चा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कर्मवीर सिंह ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। पत्रकारों से बातचीत में कर्मवीर सिंह ने कहा कि वे संथाल परगना के प्रवास पर थे। उन्होंने कहा कि जब भी वे इस क्षेत्र में आते हैं तो बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और पूजा-अर्चना जरूर करते हैं। उन्होंने इसे अपनी आस्था और परंपरा बताया। बंगाल चुनाव परिणाम पर भाजपा का दावा कर्मवीर सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों पुराने राजनीतिक माहौल को बदलने का काम किया है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इसी खुशी और आशीर्वाद के लिए वे बाबा धाम पहुंचे हैं। वहीं झामुमो नेताओं के धरना कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। राजनीतिक दलों को अपने कार्यों का जवाब जनता के बीच देना पड़ता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड में भी पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। वहीं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। Source link

झारखंड

मिड-डे मील में बच्चों को मिला अंडा, फोड़ते ही अंदर से निकला...

Last Updated:May 07, 2026, 09:27 IST स्कूल में बच्चे मिड-डे मील का इंतजार कर रहे थे. प्लेट में खाना परोसा गया, साथ में अंडा भी मिला. सबकुछ सामान्य लग रहा था. तभी एक बच्चे ने अंडा फोड़ा और अंदर का नजारा देखकर सब चौंक गए. देखते ही देखते स्कूल में हंगामा मच गया. बच्चों ने खाना छोड़ दिया. शिक्षक भी हैरान रह गए, मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले से मिड-डे मील को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए गए अंडे को जब फोड़ा गया, तो उसके अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. आरोप है कि कई अंडे सड़े हुए थे और कुछ में भ्रूण तक बन रहे थे. घटना सामने आने के बाद स्कूल में हंगामा मच गया और अभिभावकों ने जमकर विरोध किया. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला बसंतराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेदनीचक का है. स्कूल में पहली से आठवीं तक के बच्चे पढ़ते हैं. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को मिड-डे मील के तहत जो अंडे दिए गए थे, उनमें से एक अंडा फोड़ने पर अंदर भ्रूण जैसा हिस्सा दिखाई दिया. इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे. भड़क गए हेडमास्टरअभिभावक जुम्मन आलम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर अजय झा से शिकायत की, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय आक्रामक रवैया अपनाया. आरोप है कि हेडमास्टर ने अंडा छीनकर फेंक दिया और वीडियो बनाने पर धमकी भी दी. एक वायरल वीडियो में हेडमास्टर अभिभावकों से बहस करते नजर आ रहे हैं. पहले भी दिया गया है खराब खानास्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी बच्चों को खराब खाना और कीड़े लगे बिस्किट दिए जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. अभिभावकों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामला बढ़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मिथिला टुडू ने कहा कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Godda,Godda,Jharkhand Source link

झारखंड

पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला:गोड्‌डा में महिला की...

गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित घासीचक गांव में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 55 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मेहरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। रात दो बजे हुआ विवाद, पोतों के सामने हुआ हमला ग्रामीणों बीरबल दास, महेश उरांव और सुशीला देवी ने बताया कि पति किशन रविदास और रूबी देवी के बीच पिछले दो दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय किशन रविदास शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने के बाद उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। घटना के समय मृतका के दो पोते लव और कुश भी वहीं सो रहे थे। बच्चों ने पूरी घटना देखी और तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने रास्ते में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में काम करता है मृतका का बेटा मृतका का बेटा धर्मेंद्र कुमार रविदास दिल्ली में काम करता है। घटना की सूचना उसे भी दे दी गई है। इधर सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आपसी विवाद का मामला है। उन्होंने कहा कि आरोपी पति किशन रविदास घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। Source link

झारखंड

जसीडीह से कोडरमा आया टैंकर चालक; सुबह मिली लाश:सहायक बोला- रास्ते भर...

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में गुरुवार सुबह एक टैंकर चालक का शव पेड़ से झूलता मिला। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोवार निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना पेट्रोल पंप के ठीक पीछे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टैंकर खाली करने के बाद हुआ था गायब जानकारी के अनुसार नितेश यादव अपने सहयोगी पंकज मंडल के साथ बुधवार को जसीडीह से ईंधन लेकर डोमचांच पहुंचा था। दोनों बगड़ो स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करने आए थे। सहयोगी पंकज मंडल ने बताया कि रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पहुंचने के बाद नितेश किसी से फोन पर बात करते हुए वहां से निकल गया। टैंकर खाली होने के बाद उन्होंने नितेश की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कई बार फोन करने पर घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह वापस गाड़ी में जाकर सो गया। गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय लोग टहलने पहुंचे तो उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। बाद में पंकज ने शव की पहचान नितेश यादव के रूप में की। रास्ते भर फोन पर होती रही बहस पंकज मंडल ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार नितेश यादव के साथ सफर कर रहा था। उन्होंने कहा कि जसीडीह से डोमचांच आने के दौरान नितेश लगातार फोन पर किसी लड़की से बात कर रहा था। दोनों के बीच तीखी बहस भी हो रही थी। हालांकि जब उन्होंने इस बारे में पूछने की कोशिश की तो नितेश ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इधर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं उपचालक पंकज मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। Source link

झारखंड

लौंग, दालचीनी, जायफल… 10 तरह के गर्म मसालों से तैयार हुआ है...

Last Updated:May 07, 2026, 10:46 IST पलामू के शिव कुमार ने एक अनोखा तेल तैयार किया है. इसमें लौंग और दालचीनी समेत 10 गर्म मसालों का अर्क है. इसकी चंद बूंदें खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देती हैं. यह तेल जोड़ों के दर्द और दांतों की समस्या में भी लाभकारी है. यह आयुर्वेद और स्वाद का बेहतरीन संगम है. ख़बरें फटाफट पलामूः रसोई में इस्तेमाल होने वाले गर्म मसालों का नाम सुनते ही लोगों के मन में स्वादिष्ट व्यंजन की तस्वीर उभर जाती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यही गर्म मसाले तेल के रूप में भी इस्तेमाल हो सकते हैं. पलामू जिले के रहने वाले शिव कुमार पांडे ने ऐसा ही एक अनोखा तेल तैयार किया है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उनका दावा है कि यह तेल केवल खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी साबित हो सकता है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर इस तेल को वे हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा बताते हैं. आयुर्वेद और स्वाद का अनोखा मिश्रणशिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि यह तेल कई तरह के गर्म मसालों से तैयार किया गया है. इसमें लौंग, दालचीनी, जायफल, जावित्री, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, हल्दी, सौंठ, काली मिर्च और पीपल जैसे मसालों का उपयोग किया गया है. जो कि एक लंबी प्रक्रिया और लंबे समय के बाद तैयार होता है. उनका कहना है कि पुराने समय में इस प्रकार के तेल का उपयोग औषधि और भोजन दोनों रूपों में किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह परंपरा खत्म होती चली गई. जोड़ों के दर्द में राहतशिव कुमार पांडे दावा करते हैं कि यह तेल जोड़ों के दर्द और सूजन में काफी लाभकारी हो सकता है. उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी हो रही हो या पैरों में सूजन हो, तो दिन में तीन बार इस तेल से मालिश करने पर राहत मिल सकती है. नियमित उपयोग से जोड़ों की समस्या कम होती है. दांत और मसूड़ों के लिए भी उपयोगीआगे कहा कि दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और पायरिया जैसी समस्याओं में इसकी एक-दो बूंदें काफी असरदार हो सकती हैं. उनका कहना है कि इसे टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और यह एक शानदार माउथ फ्रेशनर का काम करता है. मसालों की सुगंध के कारण मुंह लंबे समय तक ताजा महसूस होता है. व्यंजनों का स्वाद भी बढ़ाता है तेलयह तेल केवल औषधीय उपयोग तक सीमित नहीं है. शिव कुमार पांडे बताते हैं कि पुलाव, सब्जी और अन्य व्यंजनों में इसकी कुछ बूंदें डालने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. खासकर गर्म मसालों से बनने वाले व्यंजनों में इसका इस्तेमाल खुशबू और स्वाद दोनों को खास बना देता है. उनका कहना है कि मात्र दो ग्राम तेल पुलाव को बेहद स्वादिष्ट बना सकता है. शिव कुमार पांडे ने कहा कि इस तेल का नियमित इस्तेमाल से कई लाभ है. जिसके 60 एमएल की बोतल में उपलब्ध है और इसकी कीमत 800 रुपए है. जिसे आप 8789101495 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

चाकू की नोक पर दुष्कर्म व पांच लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गुमला|​सदर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला के साथ न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि उसे महीनों तक ब्लैकमेल कर लाखों रुपए भी ऐंठे गए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता निवासी मुख्य आरोपी एसके नूर अली को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब आरोपी एसके नूर अली पीड़िता के घर में दरवाजे की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए आया था। इसी दौरान एक दिन घर में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसकी बेबसी का फायदा उठाया। आरोप है कि नूर अली ने महिला को चाकू का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; आरोपी ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। ​घटना के बाद आरोपी ने उन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लोक-लाज के डर से महिला खामोश रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने पीड़िता से पिछले कुछ समय में करीब पांच लाख रुपए की मोटी रकम भी वसूल ली। ​लगातार बढ़ते मानसिक दबाव और आर्थिक शोषण से तंग आकर अंततः महिला ने हिम्मत दिखाई और अपने पति को पूरी सच्चाई बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दंपती तुरंत गुमला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। ​पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से साक्ष्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर बाहरी कामगारों के सत्यापन और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Source link

झारखंड

छत से गिरकर महिला की हालत गंभीर

गुमला|घाघरा थाना क्षेत्र के अजियातु गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब घर की छत पर बने शौचालय से लौट रही 45 वर्षीय मांजे देवी अचानक नीचे गिर गईं। सुबह करीब 5 बजे की इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि मांजे देवी रोज की तरह सुबह छत पर बने शौचालय का उपयोग करने गई थीं। वापसी के दौरान जैसे ही वह सीढ़ी की ओर बढ़ीं, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे मुंह के बल नीचे जमीन पर आ गिरीं। गिरावट इतनी तेज थी कि उनका एक पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया। Source link

झारखंड

₹2500 में सिंगल बेड, क्वालिटी ऐसी की 15 साल रहे टनाटन, स्टूडेंट्स...

Last Updated:May 07, 2026, 09:49 IST Jamshedpur Famous Palang Market: जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास यहां का फेमस पलंग मार्केट है. स्टूडेंट हैं या बजट में बेड खरीदना है तो ये जगह बेस्ट है. यहां 2500 से सिंगल बेड मिलने लगते हैं जिनकी मजबूती ऐसी होती है कि 10 से 15 साल इनमें कोई समस्या नहीं आती. यहां बहुत सारी वैरायटी है, जिसमें से आप चुन सकते हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होते ही जमशेदपुर एक बार फिर छात्रों की हलचल से गुलजार होने लगा है. हर साल की तरह इस बार भी झारखंड समेत कई राज्यों से छात्र पढ़ाई के लिए शहर पहुंच रहे हैं. नए शहर में आकर सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ कॉलेज ढूंढना नहीं होती, बल्कि रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को सस्ते और अच्छे तरीके से पूरा करना भी होता है. इन्हीं जरूरतों में सबसे अहम होती है एक आरामदायक पलंग, क्योंकि अच्छी नींद ही किसी छात्र को बेहतर दिन और पढ़ाई के लिए ऊर्जा देती है. पलंग मार्केट से करें खरीदारीअगर आप भी जमशेदपुर में पढ़ाई या नौकरी के लिए आ रहे हैं और कम बजट में अच्छे पलंग की तलाश कर रहे हैं, तो मानगो बस स्टैंड के ठीक समीप स्थित ‘पलंग मार्केट’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां 10 से 15 ऐसी दुकानें मौजूद हैं, जहां खासकर छात्रों और बाहर से आने वाले लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कम कीमत में मजबूत और टिकाऊ पलंग उपलब्ध कराया जाता है. 2500 से शुरूइस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां सिंगल बेड की कीमत मात्र ₹2500 से शुरू हो जाती है. वहीं अगर कोई छात्र सामान रखने के लिए बॉक्स वाला पलंग लेना चाहता है, तो उसकी कीमत लगभग ₹5000 तक जाती है. कम बजट में यह कीमत छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी राहत देने वाली मानी जा रही है. 10 से 15 साल चलता है कामदुकान संचालक दीपक बताते हैं कि यहां बनने वाले पलंग हार्डवुड और आकाशीय लकड़ी से तैयार किए जाते हैं. इन्हें खासकर स्टूडेंट्स, बैचलर और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है. मजबूत लकड़ी के कारण ये पलंग लंबे समय तक टिकते हैं. अगर पानी या नमी से बचाकर रखा जाए, तो ये 10 से 15 साल तक आराम से चल सकते हैं. कम समये के लिए बढ़िया विकल्पदीपक बताते हैं कि ज्यादातर छात्र तीन से चार साल के लिए ही जमशेदपुर आते हैं. ऐसे में महंगे फर्नीचर पर ज्यादा खर्च करना उनके लिए सही नहीं होता. इसी वजह से कम कीमत में मजबूत और आरामदायक पलंग छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां आने वाले कई छात्र तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की सलाह पर सीधे इसी मार्केट का रुख करते हैं. छात्रों का भरोसेमंद ठिकानामानगो बस स्टैंड के पास होने के कारण यहां पहुंचना भी काफी आसान है. छात्रों को ट्रांसपोर्ट की ज्यादा परेशानी नहीं होती और एक ही जगह पर कई दुकानों के विकल्प मिल जाने से वे अपने बजट के हिसाब से पलंग चुन सकते हैं. अगर देखा जाए तो जमशेदपुर का यह ‘पलंग मार्केट’ सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि नए शहर में कदम रखने वाले छात्रों के लिए आराम और सुविधा का भरोसेमंद ठिकाना बन चुका है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

तीन साल से जमे लेखा कर्मी हटाएं जाएंगे ऑपरेटरों से छीना जाएगा...

भास्कर न्यूज|गुमला राज्य के सरकारी महकमों में वेतन मद में ट्रेजरी से हुई अवैध निकासी और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार के निर्देश पर अब जिले के सरकारी दफ्तरों में फेरबदल होने जा रहा है। निर्देश के तहत एक ही कार्यालय में तीन साल से अधिक समय से जमे लेखा कर्मियों का तबादला अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही अब संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर वित्तीय लेन-देन के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकेंगे। कई जिलों में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मुख्य सचिव ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो को पत्र भेजकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि वरीय लेखा सहायक, लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और विपत्र लिपिक जो एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हैं। उन्हें अविलंब स्थानांतरित किया जाए। वहीं कार्यालयों में मैनपावर की कमी के कारण संविदा और एक मुश्त मानदेय पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय जिम्मेदारी दे दी जाती है। ऐसे में अब इन ऑपरेटरों को भी वित्तीय कार्यों से पूरी तरह दूर रखने का निर्देश दिया गया है। अब वे केवल डेटा एंट्री और तकनीकी कार्यों तक सीमित रहेंगे ताकि जवाबदेही तय की जा सके। इधर डीसी के निर्देश पर जिले के सभी विभागों में समीक्षा कर ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो स्थानांतरण के दायरे में आते हैं। प्रशासन 30 मई तक इसकी विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट राज्य वित्त विभाग को प्रेषित करेगा। इस समय सीमा के भीतर सभी जरूरी फेरबदल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में कई कार्यालयों में सालों से एक ही कुर्सी पर जमे लेखा कर्मियों के बीच अपनी नई पोस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट और हड़कंप तेज है। वहीं उन ऑपरेटरों के लिए भी यह बड़ा झटका है। Source link

झारखंड

Cancer test will be done in RIMS for 5000 rupees, private labs...

रांची3 घंटे पहले कॉपी लिंक पेट सीटी स्कैन मशीन। झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रिम्स में जल्द ही पेट-सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए रिम्स प्रबंधन ने टेंडर जारी कर दिया है। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर इस सेवा को स्थापित, संचालित और मेंटेन किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिम्स में कैंसर जांच और इलाज की दिशा में यह एक बड़ा बदलाव साबित होगा। पेट-सीटी स्कैन कैंसर की पहचान और उसके स्टेज का सटीक पता लगाने के लिए सबसे उन्नत तकनीकों में से एक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि शरीर में ट्यूमर कहां है, कितना फैल चुका है और इलाज का कितना असर हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बिना पेट-सीटी स्कैन के कई मामलों में कैंसर की सही स्टेजिंग संभव नहीं हो पाती है। ऐसे में रिम्स में यह सुविधा शुरू होना मरीजों के लिए वरदान है। अब तक झारखंड के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में पेट-सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बाहर जांच कराने पर मरीजों को करीब 20 से 25 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। राज्य के कैंसर मरीजों की जांच के लिए बड़ा कदम झारखंड में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर उन्नत जांच सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। रिम्स में पेट-सीटी स्कैन की शुरुआत से न सिर्फ मरीजों को सस्ती और सुलभ जांच मिलेगी, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर के इलाज में समय पर और सटीक जांच सबसे अहम होती है। पेट-स्कैन स्कैन की सुविधा मिलने से मरीजों का सही समय पर डायग्नोसिस हो सकेगा और इलाज की सफलता दर भी बढ़ेगी। रिम्स में यह सुविधा शुरू होने के बाद… आयुष्मान कार्ड धारक और बीपीएल परिवारों की जांच मुफ्त होगी। सामान्य मरीजों को 5 हजार रुपए से भी कम में जांच उपलब्ध होगी। मरीजों को राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलाज में देरी कम होगी और समय पर सही उपचार मिल सकेगा। पीपीपी मोड में होगी सेवा की शुरुआत रिम्स द्वारा जारी टेंडर के तहत योग्य एजेंसियों को पेट-सीटी स्कैन सेवा स्थापित करने, संचालित करने और उसका रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ई-टेंडर के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी रिम्स परिसर में मशीन स्थापित करेगी, जिससे अस्पताल में अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top