भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

जेट परीक्षा में पुस्तकालय, सूचना विज्ञान और खेल विषय शामिल करने पर...

झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को झारखंड पात्रता परीक्षा- 2024 (जेट) में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व खेल विषयों को शामिल नहीं किए जाने से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को संबंधित विषयों को शामिल करने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार 12 सप्ताह में इसपर निर्णय लेकर अदालत में शपथपत्र दाखिल करें। इससे पहले याचिकाकर्ता राजेश कुमार और गुलशन कुमार की ओर से अदालत को बताया गया कि वे इन विषयों में स्नातकोत्तर हैं, लेकिन जेट-2024 में विषय शामिल नहीं होने के कारण पात्रता सूची में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा से जुड़े कई स्वीकृत पद वर्षों से खाली हैं। इस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि यह नीतिगत मामला है। फिलहाल विश्वविद्यालयों में इन विषयों के लिए पर्याप्त शैक्षणिक ढांचा और विभाग उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए इन्हें जेट में शामिल नहीं किया गया है। इस पर अदालत ने माना कि जेट एक पात्रता परीक्षा है, न कि भर्ती प्रक्रिया। यूजीसी के नियमों के तहत इन विषयों के लिए भी पात्रता परीक्षा आवश्यक है। इसलिए इन्हें बाहर रखने का स्पष्ट आधार नहीं दिखता है। इसलिए सरकार 12 सप्ताह में इस पर फैसला लें। Source link

झारखंड

बरडीहा : दो शराब भट्ठी से 800 किलो जावा नष्ट

भास्कर न्यूज | मझिआंव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जीका बुकचम के जंगल में अवैध रूप से अलग-अलग चल रहे दो बड़े शराब भट्ठियों पर छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही उक्त भट्ठियों के संचालक फरार हो गए। जबकि पुलिस बल द्वारा 800 किलो अर्ध निर्मित शराब (जावा महुआ) को विनष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर तोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अवैध कार्य करने वाले कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कार्य करने वाले सभी तरह के कारोबारी गलत धंधा करना छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज निवेश से बचें, बहस-विवाद से दूर रहें, जीवनसाथी...

Last Updated:May 07, 2026, 04:23 IST Aaj ka Kanya Rashifal 7 may 2026: प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, उतराषाढा नक्षत्र, शुभ योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत धनु राशि में संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है. हर काम सोच-समझकर और धैर्य के साथ करना होगा. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. अगर आप व्यापार करते हैं या किसी नए काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज जल्दबाजी करने से बचें. निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें. अनुभवी लोगों की सलाह लें, क्योंकि गलत निर्णय से नुकसान होने की संभावना बन रही है. आज का दिन जोखिम लेने के बजाय स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर है. वाद-विवाद बहस से बिल्कुल दूर रहेंव्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आज आपको थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में तनाव आ सकता है, लेकिन आपको खुद को शांत रखना है. अगर आप किसी उलझन में फंसते हैं तो स्थिति को बढ़ाने के बजाय उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो मामला कानूनी परेशानी तक पहुंच सकता है. खासकर पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें. ना किसी से पैसा उधार लें और ना ही किसी को देंआर्थिक मामलों में भी आज का दिन बहुत सोच-समझकर कदम उठाने का है. किसी से उधार पैसा लेना या देना दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके साथ ही प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी भी बड़े निवेश में पैसा लगाने से बचें. यह समय पैसा बचाने और भविष्य की योजना बनाने के लिए ज्यादा उपयुक्त है. नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और प्रयास जारी रखें. जीवनसाथी के साथ हो सकता है मनमुटावप्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज किसी भी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें. अपने कार्यों की जिम्मेदारी खुद लें और हर काम में सावधानी बरतें. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. उपाय: आज के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश की पूजा करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं कम होंगी. हरे रंग के वस्त्र पहनना या हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा. साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दाल या हरी सब्जी का दान करें. यह उपाय आपके दिन को थोड़ा सकारात्मक बना सकता है और मानसिक शांति भी प्रदान करेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

JPSC backlog exam will be held on May 10 at 15 centres...

रांची23 घंटे पहले कॉपी लिंक जेपीएससी द्वारा 10 मई को रांची के 15 केंद्रों पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन होगा। इसको लेकर 10 मई की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा के संचालन को लेकर उपायुक्त एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के आदेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डोरंडा कॉलेज डोरंडा, संत कुलदीप हाई स्कूल हरमू, अनिता गर्ल्स स्कूल कांके, निर्मला कॉलेज डोरंडा, श्रद्धानंद बाल मंदिर कमड़े (रातू रोड), आरटीसी हाई स्कूल बुटी, डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर, छोटानागपुर राज प्लस-2 हाई स्कूल रातू, फिरायालाल पब्लिक स्कूल मेन रोड, बर्लिन पब्लिक स्कूल कांके रोड, मारवाड़ी प्लस-2 हाई स्कूल अपर बाजार, बेथेसदा महिला इंटरमीडिएट कॉलेज, जीईएल चर्च परिसर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके, प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा व बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गेतलातू में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीआईटी मोड़ में 10 दिनों से नहीं हो रही वाटर सप्लाई बीआईटी मोड़ में पिछले 10 दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित है। समस्या कहां है, इसका पता लगाने में ऑपरेशन-मेंटेनेस एजेंसी सफल नहीं हो पाई है। बीआईटी मोड़ में अधिकांश लोग वाटर सप्लाई पर निर्भर हैं। पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीआईटी मोड़ निवासी नीतू कपूर ने बताया कि विगत दस दिनों में केवल एक दिन शिकायत के बाद पानी आया। इसके बाद से लगातार फिर पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से लोग इधर-उधर से पानी व्यवस्था करके काम चलाने को विवश हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक सुधार नहीं हो पाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

जमीन विवाद तत्काल निपटाएं, भू-माफिया को संरक्षण न मिले : हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहें। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, महिला एवं बाल सुर​क्षा और लंबित मामलों को निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियों पर नजर रखें। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शहर से सटे क्षेत्रों में अक्सर जमीन संबंधी अपराध होते हैं। इसलिए शहरी क्षेत्र से सटे इलाकों में जमीन संबंधी विवादों को निपटाने पर विशेष ध्यान दें। पुलिस अधिकारी भू-माफिया को संरक्षण न दे। जमीन विवाद के मामले पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हिरासत के दौरान मौत या किसी प्रकार की या​तना को सरकार पूरी गंभीरता से लेगी इसलिए हर स्तर पर संवेदनशील बने रहें। लापता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित रिकवरी करें, क्योंकि आमजनों को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इन अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनकी सप्लाई चेन तोड़ें। उन जगहों को जरूर चिह्नित करें, जहां नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होती है। । स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों वाले संस्थान के आसपास नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर पैनी नजर रखें। अफीम की खेती को हर हाल में रोकें। खूंटी, चतरा और रांची जिले में विशेष रूप से ध्यान दें। एसपी-डीएसपी ड्यूटी टाइम में ऑफिस में रहें मुख्यमंत्री ने कहा कि एसपी-डीएसपी और प्रभारी अ​धिकारी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में रहें और जनता के साथ निरंतर संवाद करते रहें। उनकी समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी आवश्यक दौरा करें और वहां आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें। Source link

झारखंड

बेतला नेशनल पार्क: गर्मी छुट्टी में ट्री हाउस में रुकें, मई-जून में...

Last Updated:April 26, 2026, 10:08 IST गर्मी की छुट्टियों के लिए बेतला नेशनल पार्क बेहतरीन विकल्प है. यहां अब जंगल सफारी का समय बढ़ाकर 1.5 घंटा कर दिया गया है. पर्यटकों के लिए ट्री हाउस और एसी कॉटेज की सुविधा उपलब्ध है. मई-जून में बाइसन, हाथी और चीतल जैसे जानवर आसानी से दिखते हैं. बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया गया है. ख़बरें फटाफट पलामूः अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून चाहते हैं, तो बेतला नेशनल पार्क की यात्रा आपके लिए यादगार साबित हो सकती है. तो लातेहार जिले का बेतला जंगल, जानवर और आरामदायक ठहराव यहां की खास पहचान है. गर्मी की छुट्टियों में अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बेतला नेशनल पार्क बेहतरीन विकल्प बन सकता है. पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित यह पार्क मई-जून के मौसम में पर्यटकों को खास आकर्षित कर रहा है. यहां हरियाली, जंगल सफारी और आरामदायक ठहरने की सुविधा एक साथ मिलती है. ऐसे में आप यहां गर्मी छुटी मनाने पहुंच सकते है. आरामदायक ठहरने की पूरी व्यवस्थाबेतला नेशनल पार्क परिसर में पर्यटकों के लिए कॉटेज और ट्री हाउस बनाए गए हैं. गर्मी के मौसम को देखते हुए कमरों में एसी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे परिवार के साथ ठहरना आसान और आरामदायक हो जाता है. यहां बेसिक से लेकर बेहतर सुविधाओं वाले कमरे उपलब्ध हैं. ट्री हाउस का किराया करीब 2500 रुपये और कॉटेज का किराया करीब 3000 रुपये रखा गया है. खाने-पीने और बच्चों के मनोरंजन की सुविधाटूरिज्म ऑफिसर विवेक तिवारी ने लोकल18 को बताया कि पार्क परिसर में कैंटीन की व्यवस्था है, जहां पर्यटकों को खाने-पीने की सुविधा मिलती है. बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया गया है, जिससे परिवार के साथ आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलता है. वहीं खाने पीने के लिए कैंटीन की सुविधा है. अब 1.5 घंटे की होगी जंगल सफारीआगे कहा कि बेतला घूमने आने वालों के लिए सबसे खास आकर्षण जंगल सफारी है. पहले सफारी का समय एक घंटे का था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर डेढ़ घंटा कर दिया गया है. सफारी का शुल्क करीब 2450 रुपये है. इस दौरान पर्यटकों को जंगल के भीतर प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिलता है. वहीं आपको गाइड भी मिलता है. जो कि जंगलों की खूबी और कहानी से आपकी यात्रा यादगार बना देगा. सफारी में दिखेंगे कई जंगली जानवरजंगल सफारी के दौरान सड़क किनारे बने पियाउ पर अक्सर जंगली जानवर पानी पीने आते नजर आते हैं. यहां बाइसन, हाथी, चीतल, बुल, मोर समेत कई वन्यजीव देखे जा सकते हैं. गर्मी के मौसम में जलस्रोतों के आसपास जानवरों की गतिविधि बढ़ जाती है, इसलिए मई-जून का समय वन्यजीव देखने के लिए बेहतर माना जाता है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 10:08 IST Source link

झारखंड

15 से 30 मई तक पेंशन लाभुकों का होगा सत्यापन

रांची जिले में वृद्धावस्था, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। ऐसे लाभुकों का नाम काटा जाएगा। साथ ही जितने दिन पेंशन लिया गया है, उसकी वसूली भी की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 से 30 मई तक पूरे जिले में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि सत्यापन के दौरान कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है या जानकारी गलत मिलती है, तो उसका पेंशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। कोषांग ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें, अन्यथा पेंशन बंद हो सकती है। गांव में पंचायत सचिव व शहर में राजस्व कर्मी करेंगे जांच ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव एवं सहिया की मदद से लाभुकों का सत्यापन होगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर जांच करेगी। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएप-पीपीएस) पोर्टल से मिले आंकड़ों के आधार पर लाभुकों की पहचान की जाएगी। सत्यापन के दौरान लाभुकों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी। Source link

झारखंड

The working style of the police station in-charges will improve, special training...

झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर के थाने एवं ओपी प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, झारखंड, रांची में आयोजित इस प्रशिक्षण को 9 अलग . यह प्रशिक्षण 5, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 और 29 मई 2026 को है, जिसमें राज्य के सभी जिलों के थाना और ओपी प्रभारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना और मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई को मजबूती देना है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पुलिस-जनता संबंध, मीडिया ब्रीफिंग के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में बीएनएसएस के अनिवार्य प्रावधान, सर्च और सीजर की प्रक्रिया, एफएसएल टीम की भूमिका, अभियोजन से जुड़े प्रावधानों और सीसीटीएनएस से संबंधित कैप्सूल कोर्स की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें जीडी की ऑनलाइन एंट्री, तय समयसीमा, जीरो एफआईआर और ई-साक्ष्य जैसे विषय शामिल हैं। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी एसटीएफ इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी एसआईबी संजीव कुमार, डीआईजी कार्मिक सुरेन्द्र झा आदि मौजूद थे । Source link

झारखंड

हीट वेव या किसी गंभीर बीमारी का असर, पशुओं के नाक से...

होमताजा खबरकृषि पशुओं के नाक से खून आना, हीट वेव का असर या दूसरी बीमारी का लक्षण, जानें बचाव Last Updated:April 26, 2026, 11:31 IST पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि नाक से खून आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है, जिसके कई कारण हो सकते हैं सबसे प्रमुख कारण हीट स्ट्रेस और लू है, जिसमें नाक के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और कई बार फटने से खून बहने लगता है. इसके अलावा पशुओं के बीच आपसी झगड़े या चोट लगने से भी नाक से रक्तस्राव हो सकता है. अन्य गंभीर कारणों में… ख़बरें फटाफट कैलाश कुमार गोप/बोकारो: गर्मियों के दिनों मे तेज धूप-गर्मी और लू के कारण शरीर का तापमान भी बिगड़ जाता है. यही वजह है कि डॉक्टर और बड़े-बुजुर्ग दोपहर में घर से निकलने के लिए मना करते हैं. इससे कई बार लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं. जैसे तेज ठंड से लोगों का हार्ट काम करना बंद कर देता है इसी तरह ज्यादा गर्मी में भी हार्ट दिक्कत कर सकता है. गर्मी इस कदर है कि थोड़ा भी लापरवाही हुई तो लोगों के और बच्चों के नाक से खून निकलने लगता है. इंसानों के साथ ही जानवरों में भी खासतौर से गाय भैंस में नाक से खून बहने की समस्या देखने को मिलती है.इससे पशुपालक काफी परेशान हो जाते हैं. इस बारे में बोकारो चास पेट क्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने गर्मियों में पशुओं के नाक से खून बहने की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि गाय या भैंस के नाक से खून आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है, जिसके कई कारण हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि सबसे प्रमुख कारण हीट स्ट्रेस और लू है क्योंकि अधिक गर्मी के कारण नाक के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और नस फटने से खून बहने लगता है. इसके अलावा पशुओं के बीच आपसी झगड़े या चोट लगने से भी नाक से रक्तस्राव हो सकता है. इसकी पहचान पशुपालक आसानी से कर सकते हैं. तीसरा कारण बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण है. इससे होने वाली कुछ बीमारियों में भी रक्त स्त्राव देखने को मिलता है. चौथा कारण परजीवी होते हैं, जो घास चरने के दौरान नाक में प्रवेश कर घाव बना देते हैं और गंभीर स्थिति में घाव के बड़ा होने के कारण लगातार नाक से रक्तस्राव होता है. कई बार लापरवाही के कारण अधिक खून बह जाने से पशु की मृत्यु भी हो जाती है. पांचवां कारण है नाक में गांठ या ट्यूमर होना है, जिससे घाव बढ़ने पर बार-बार खून बहने लगता है. इसलिए लगातार अंतराल में पशुचिकित्सक से पशु के स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं. ऐसे में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर सबसे पहले पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और जरूरी होने पर सबसे पहले ठंडा पानी और साफ कपड़ा गाय के नाक के सामने रखना चाहिए. इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और खून बहना कम होता है. इसके साथ ही पशु का सिर हल्का ऊपर रखना चाहिए ताकि रक्तस्राव कम हो. पशु को लू और धूप से बचाने के लिए छायादार और ठंडे स्थान का चयन करें और पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराएं और संतुलित और पौष्टिक चारा दें, ताकि पशु जल्द स्वस्थ हो सके. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 11:31 IST Source link

झारखंड

खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का किया गया...

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत मंगलवार को झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी- जेएसएलपीएस के द्वारा चयनित खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुक दीदियों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय-चाईबासा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र नाथ राउत के कर-कमलों द्वारा लाभुक दीदियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन मिलने से दीदियां अब अपने घर से ही कपड़ा सिलाई का कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। कार्यक्रम में लाभुक दीदियां, जेएसएलपीएस के कर्मी एवं विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे। Source link

Scroll to Top