भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : डॉ. पातंजली

गढ़वा| सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया। 125वां सप्ताह आयोजित भंडारा कार्यक्रम रूपा गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाई। अपने जन्मदिन के अवसर पर रूपा गुप्ता ने संस्था के बैनर तले साप्ताहिक भंडारा के तहत जरूरतमंदों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुंदिया, रसगुल्ला तथा फल वितरण किया। मौके पर रूपा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने संस्था के सदस्यों को कुछ दिन पहले ही अपने जन्मदिन पर भंडारा कराने को लेकर बात कही थी। क्योंकि वे सोशल मीडिया और अख़बार के माध्यम से हमेशा देखती थी हर सप्ताह कोई न कोई अपनी खुशियां लेकर आता है और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का वही माध्यम बन जाता है। जरूरतमंदों के लिए वे निवेदन करना चाहती हैं कि अगर आपको अपनी खुशियां मे ढेरो आशीर्वाद लेना है तो आप भी संस्था के साप्ताहिक भंडारा के तहत अपनी खुशियां जाहिर करे। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे। संस्था के बिक्की गोंड ने कहा कि गढ़वा शहर की बहने भी संस्था से जुड़ कर समाजसेवा का कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संचालक आकाश केशरी, संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि मौजूद थे। गढ़वा| पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर के पुरानी बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने झाल मुरही खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर हुए चुनाव में 206 सीटों पर भाजपा की जीत की खुशी भाजपाइयों में साफ झलक रही है। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा ममता को नकार दिया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है। टीएमसी के गढ़ माने जानेवाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है। भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि यह बंगाल की जीत है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मीना देवी, वीणा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सविता शर्मा, मीना केशरी, शकुंतला केशरी, ललिता केशरी, रीता देवी, गायत्री देवी, विभा प्रकाश केशरी, सुधा देवी, कौशल्या देवी, नमिता कश्यप एवं संजू प्रकाश केशरी, विनय चौबे, इंदेश पांडेय आदि मौजूद थे। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास आज रहेगा कमजोर, मानें गणेश जी की...

Last Updated:April 27, 2026, 03:42 IST Aaj ka Kanya Rashifal 27 april 2026: आज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज… परमजीत/देवघर: दैनिक राशि का आकलन ग्रह नक्षत्र और चन्द्रमा जिस राशि पर संचरण कर रही है उस अनुसार किया जाता है. आज वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, उतरफाल्गुनी नक्षत्र, व्याघात योग रहेगा. इसके साथ ही आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में संचरण करने वाला है. इस अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. आज मानसिक तनाव हो सकता है. बेवजह किसी वाद विवाद में बिल्कुल भी ना पड़ें. शत्रु से आज सावधान रहें. घर में नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. आज आत्मविश्वास में कमी आएगी. आज यात्रा का योग बन रहा है. आज धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज अपने कार्य के प्रति फोकस रहें. व्यापार में सोच समझकर करें धन निवेशआज का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा और आपकी आ‍र्थिक स्थिति इस वक्‍त डगमगा सकती है. व्यापार में धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. बड़ा निवेश आज बिल्कुल भी ना करें. यहां तक की आज किसी को भी धन उधार बिल्कुल भी ना दें. आज आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करके भी उतनी सफलता नहीं मिल पाएगी. सोच समझकर कर खर्च करें. जीवनसाथी के साथ हो सकता है वाद-विवादआज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार को समय दें तभी कुछ बढ़िया होगा. व्यापार को बढ़ाने की कोई नीति या योजना आज काम नहीं करेगी. आज नए कार्य की शुरुआत ना करेंआज नए कार्य की शुरुआत ना करें. हो सकता है उसमें आपको हानि हो सकती है. आज किसी से वाद-विवाद बिल्कुल ना करें. आपको हानि हो सकती है.किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी. विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक परेशान होंगे. पेट-संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी. उपाय- भगवान पंचोपचार विधि से भगवान शिव की पूजा करें. राम नाम लिखा 11 बेलपत्र अर्पण करें और भगवान शिव के मूल मंत्र का 108 बार जाप करें. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 03:42 IST Source link

झारखंड

हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान पेड़ों की कटाई मामले में मांगी स्टेटस...

हाईकोर्ट में मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से संबंधित अवमानना मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच में तेजी आई है। इस मामले में कए एक नामजद आरोपी महराज सिंह की गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 जून निर्धारित करते हुए मामले में अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि इस मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड और अन्य वन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है, इसलिए जांच में देरी हुई है। दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है, जबकि एक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। Source link

झारखंड

बंगाल में हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत, जनता ने घमंड को...

भास्कर न्यूज | गढ़वा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद गढ़वा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला। शहर के रंका मोड़ पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नीयत पर जनता की मुहर है। भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के अन्य राज्य की जनता गदगद है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनना अत्यंत ही आवश्यक था। ममता बनर्जी की तरह झारखंड में भी झामुमो, कांग्रेस और राजद को सत्ता का घमंड हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम चुनावों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि देवी, भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ. लालमोहन, विनय चौबे, विनोद जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, अरविंद धर दुबे, रितेश दुबे, इंदेश पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, अंकित तिवारी, अजय पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। Source link

झारखंड

झारखंड में गर्मी का कहर जारी! पलामू, गढ़वा… हीटवेव का येलो अलर्ट,...

Last Updated:April 27, 2026, 06:41 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में आज भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू में तापमान 40-44 डिग्री तक रहने वाला है. वहीं, कुछ जिलों जैसे उत्तरी पूर्वी में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है. आइये जानते हैं आज के मौसम के बारे में. ख़बरें फटाफट झारखंड का मौसम जानें कैसे रहने वाला है रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड के कई जिलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. हालांकि रांची का अधिकतम तापमान लगभग 39-42°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों जैसे जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू में 40-43°C तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर पिछले दिनों की तरह 44°C के करीब तापमान दर्ज होने की भी आशंका है, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. साथ ही आज दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. इन जिलों में है हीटवेव की चेतावनी रांची मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसावां में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. जहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, रांची और जमशेदपुर में AQI 100-150 के बीच रहने की संभावना है, जबकि धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में 150-200 तक जा सकता है. सूखी हवाओं और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 42/27 150 जमशेदपुर 44/28 150 पलामू  43/25 160 धनबाद 43/27 150 इन जिलों में है बारिश की चेतावनी झारखंड के उत्तरी और पूर्वी जिलों जैसे देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा आदि जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. हालांकि तेज बारिश नहीं, सिर्फ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है, इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. वहीं, आंधी-तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी जैसे जिलों के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. झारखंड के जिलों का 26 अप्रैल का ये है आंकड़ा जानें कहां रहेगा सबसे कम तापमान झारखंड के पहाड़ी और वन क्षेत्रों, खासकर नेतरहाट और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो राज्य में सबसे कम है. यहां सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह रहा है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्मी में पानी का अधिक सेवन करना चाहिए. साथ ही हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं. मौसम को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज झारखंड में गर्मी का प्रभाव साफ दिखाई देगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश राहत दे सकती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 06:41 IST Source link

झारखंड

हल्की बारिश में भी गायब हो जाती है बिजली जर्जर हाइटेंशन तार...

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहर सहित आस-पास के इलाकों में सोमवार शाम करीब चार घंटे हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली गुल कर दी गई। कुछ इलाकों में रात 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। जबकि, कई क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।शहरी क्षेत्र से जुड़े बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद इलाके में पूरी रात बिजली नहीं आई। मंगलवार सुबह जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। हैरानी की बात यह है कि बारिश के दौरान सभी सब-स्टेशनों तक 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति सामान्य रही। इसके बावजूद 11 हजार वोल्ट की सप्लाई एहतियात के नाम पर बंद कर दी गई। असल समस्या विभाग की लापरवाही है। शहर के कई इलाकों में 11 हजार वोल्ट के तार अब भी जर्जर हालत में हैं। इन्हें बदलने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति यह है कि हल्की आंधी या बारिश की संभावना होते ही विभाग सीधे बिजली काट देता है। ताकि, जर्जर तारों से कोई बड़ी समस्या न हो। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के दौरान घंटों अंधेरे में रहने को लोग विवश हो जाते हैं । लोगों में आक्रोश बिजली की बदहाल व्यवस्था पर गिरिडीह शहर के लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही बिजली गुल हो जाती है। गर्मी के कारण भारी परेशानी होती है। बिजली नहीं रहती है तो पानी की भी किल्लत होने लगती है। शहर में 100 किलोमीटर में लगे हैं तार, इन में सिर्फ 40 किलोमीटर तार बदले, बाकी पर अब भी टाल-मटोल शहर में 11 हजार वोल्ट के करीब 100 किलोमीटर तार लगे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में तार जर्जर हालत में हैं। कहीं तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। तो कहीं उन्हें अस्थायी तरीके से लगाया गया है। बिजली विभाग का दावा है कि अब तक सिर्फ 40 किलोमीटर तार बदले गए हैं। जबकि, बाकी 60 किलोमीटर जर्जर तार अब भी जस के तस हैं। विभाग का कहना है कि शेष इलाकों में काम जारी है। लेकिन, यह काम कब तक पूरा होगा, इस पर कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं दी जा रही है। ऐसे में हर बारिश और हल्की आंधी में बिजली काटना विभाग की मजबूरी नहीं, बल्कि अधूरी तैयारी का नतीजा नजर आ रहा है। बिजली की आपूर्ति ठीक से हो, इस पर काम कर रहा है विभाग : जेई बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि जिस इलाके में तार के जर्जर होने की जानकारी मिलती है, उसे ठीक किया जाता है। बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने के लिए बिजली काटी जाती है, सिर्फ बारिश हो, तो बिजली नहीं कटेगी। लेकिन आंधी में तार पर पेड़ गिरने का डर बना रहता है। इसलिए बिजली काटी जाती है। Source link

झारखंड

बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को शहर के एक होटल में कार्यकारिणी की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी पूनम बरनवाल ने की।पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में सदस्यों ने मिठाई बांटी और केक काटकर जश्न मनाया। संगठन ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक असहाय परिवार को ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि यह परिवार एक छोटी चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है और उनके साथ एक वृद्ध माता भी रहती हैं। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक और सामाजिक सहयोग प्रदान करने तथा राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जहां-जहां बरनवाल समाज की पर्याप्त संख्या है, वहां प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर महिला समितियों का गठन किया जाएगा। संघ द्वारा स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यहां वृद्धजनों के बीच केक, मिठाई, बिस्किट, जूस और नगद राशि वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। महिलाओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएंगी और बुजुर्गों को परिवार से जोड़ने का प्रयास करेंगी। बैठक के दौरान संघ की अध्यक्ष पूनम बरनवाल, महामंत्री सुषमा कौशिक, कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल सहित सभी पदाधिकारियों को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी गई। Source link

झारखंड

दही-चूड़ा, घुघनी-मुड़ी, रबड़ी… बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद जरूर ट्राई करें...

Last Updated:April 27, 2026, 07:38 IST बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद देवघर का पारंपरिक स्वाद श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है. यहां के सात्विक व्यंजनों में दही-चूड़ा, घुघनी-मुड़ी और रबड़ी काफी लोकप्रिय हैं. इसके अलावा ठंडा दही, रसीले रसगुल्ले और गाजर का हलवा यात्रा को खास बनाते हैं. ये लजीज व्यंजन हर भक्त की पहली पसंद हैं. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है. इस ज्योतिर्लिंग को “मनोकामना लिंग” भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है.यही कारण है कि सालभर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम की एक खास बात यह भी है कि यहां ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ शक्तिपीठ भी स्थित है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. यहां आने वाले भक्त स्पर्श पूजन करते हैं, जो अन्य ज्योतिर्लिंगों में कम देखने को मिलता है.पूजा के दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान की आराधना करते हैं. पूजा-अर्चना के बाद अक्सर भक्तों को काफी तेज भूख लगती है. ऐसे में जो लोग बाहर से आते हैं वे अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि यहां क्या खाया जाए. लेकिन देवघर की गलियों में कई ऐसे शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, जो न सिर्फ पेट भरते हैं बल्कि स्वाद का भी बेहतरीन अनुभव देते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सबसे पहले अगर आप हल्का और ठंडक देने वाला नाश्ता करना चाहते हैं, तो “दही-चूड़ा और शक्कर” जरूर ट्राई करें.यह देवघर का बेहद लोकप्रिय सुबह का भोजन है, जिसे कई लोग पोहा जैसा भी मानते हैं.यह खाने में हल्का होता है और शरीर को ठंडक भी देता है.मंदिर गली के आसपास यह आसानी से मिल जाता है.इस व्यंजन की कीमत 25 से 40 रूपए तक ही है. अगर आपको थोड़ा चटपटा और मसालेदार स्वाद पसंद है, तो “घुघनी-मुड़ी” या “मिलोनी” आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इसमें चना, मुड़ी (लाई) और कई तरह के पकौड़े मिलाकर पत्ते के दोने में परोसा जाता है. साथ में मिलने वाली बचका पकोरी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है.यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है.इस व्यंजन की कीमत 30 रूपए से शुरु होती है. यह आपको मंदिर से बाहर निकलने के बाद आस पास गलियों मे मिल जाएगा. इसके अलावा देवघर की गलियों में मिलने वाली “कचौरी-सब्जी और जलेबी” का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है.पूजा के बाद गर्म-गर्म कचौरी और मसालेदार सब्जी के साथ मीठी जलेबी का आनंद लेना एक अलग ही अनुभव देता है.यह भोजन मंदिर के बाहर कई दुकानों पर आसानी से मिल जाता है.इसकी कीमत 30 रूपए है. अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं, तो देवघर का रसगुल्ला और उसमे केसर का दही जरूर चखें यहां का रसगुल्ला नरम, रस से भरा और शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद काफी अलग और खास होता है और उसमे डाला जाता है केसर का दही जो इसके स्वाद को दोगुणा कर देता है.पूजा के बाद मीठा खाने की इच्छा हो तो यह एक परफेक्ट विकल्प है, जो थकान को दूर कर देता है और मन को मिठास से भर देता है. वहीं, अगर आप कुछ गरम और पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो देवघर का रबड़ी और गाजर का हलवा एक शानदार विकल्प है.ताज़ी गाजर, दूध और घी से बना यह हलवा बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. खासकर ठंड के मौसम में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, लेकिन देवघर में यह सालभर मिलता है और श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है. देवघर का रबरी पुरे देश मे प्रचलित है.इसकी कीमत 60 रूपए है. अगर आप पराठा खाने के शौक़ीन है तो देवघर की फेमस पराठा गली आपके लिए है. यह मंदिर से मात्र 300 मीटर की दुरी पर स्थित है. यहां तरह तरह के पराठा फिर चाहे वो सत्तू हो आलू, पनीर, इत्यादि के पराठा का स्वाद का लुफ्त उठा सकते है. First Published : April 27, 2026, 07:38 IST Source link

झारखंड

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए क्विज

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) के बच्चों के लिए ‘क्विज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अतिथि निर्देशिका रमनप्रीत कौर, प्राचार्या ममता शर्मा और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने किया। अतिथियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित ‘एसजीआईएस मिलीमीटर्स’ परिसर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना और खेल-खेल में उनके सामान्य ज्ञान व मानसिक कौशल को बढ़ाना था।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया, ताकि बच्चे न केवल ज्ञान अर्जित करें, बल्कि क्विज प्रतियोगिता के प्रारूप से भी परिचित हो सकें। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से उनकी आयु के अनुरूप सरल और रोचक प्रश्न पूछे गए। इनमें रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े सवाल शामिल थे। नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और अपने जवाबों से सभी को प्रभावित किया। Source link

झारखंड

मधुबन में मजदूर-किसानों की सभा, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का...

भास्कर न्यूज |गिरिडीह मजदूर दिवस पर सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को मधुबन के हटिया मैदान में असंगठित मजदूर मोर्चा और माले ने संयुक्त रूप से आम सभा की । कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर माल्यार्पण और झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मधुबन बाजार में रैली निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र लाल झंडों और नारों से गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए असंगठित मजदूर मोर्चा के नेता अजीत राय ने कहा कि मजदूर, किसान, असंगठित श्रमिक, छात्र, बेरोजगार, महिलाएं और गरीब वर्ग को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठित संघर्ष के बिना अधिकारों की लड़ाई संभव नहीं है। माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां मजदूरों और गरीबों के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिकागो मजदूर आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए सभी से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। असंगठित मजदूर यूनियन के अजीत राय और कन्हाई पांडेय ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि डोली मजदूरों सहित कई श्रमिक वर्गों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। माले के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने कहा कि किसान, मजदूर, छात्र और महिलाओं को लाल झंडे के साथ जुड़कर आंदोलन को मजबूत करना होगा। वहीं नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी करने वालों को पहचानने की जरूरत है और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारिका राय, बसंत कर्मकार, हराधन तुरी, सूरज तुरी, मंसू हांसदा, योगेश्वर महतो, परशुराम महतो, रेशमी देवी, धर्मी देवी सहित कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। Source link

Scroll to Top