भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

धनबाद में NH किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:मृतक के हाथ में...

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सहरजोरी काली मंदिर के समीप नेशनल हाईवे किनारे की है। सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने तुरंत बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हाथ में मिला सांप काटने जैसा निशान पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि शुरुआती जांच में उसके दाहिने हाथ में सांप के काटने जैसा निशान पाया गया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सर्पदंश से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है या बाहर का। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी पहचान के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पहचान कराने में जुटी पुलिस बरवाअड्डा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों और गांवों से संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। Source link

झारखंड

जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त:हाथ में लगे तीर-धनुष और...

जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष और एक हाथ को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आदिवासी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो खबर तेजी से पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते कोर्ट मोड़ पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सूचना मिलते ही एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागुरी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। काफी देर तक लोगों को समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया। आदिवासी संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी भारत ढिशुम आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश मुर्मू ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। वहीं अंचल अधिकारी ओबिश्वर मुर्मू ने बताया कि थाना प्रभारी को 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। Source link

झारखंड

नावाडीह आरओबी आज से शुरू, आब AIIMS-एयरपोर्ट जाने में नहीं मिलेगा ट्रैफिक...

Last Updated:May 07, 2026, 08:06 IST देवघर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज 7 मई से नावाडीह आरओबी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. फिलहाल इस पर केवल छोटे वाहनों को अनुमति मिली है. भारी वाहन नीचे की सर्विस लेन से जाएंगे. इससे एम्स और एयरपोर्ट जाने वालों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी. ख़बरें फटाफट देवघर स्थित नावाडीह आरओबी शुरू देवघर: बाबा नगरी देवघर के निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 07 मई 2026 से नावाडीह आरओबी को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया है. इस पुल के शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. यातायात के लिए जारी किए गए मुख्य दिशा-निर्देशप्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कुछ शुरुआती नियम लागू किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है: छोटे वाहनों को अनुमति: सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल इस आरओबी के ऊपर से केवल दोपहिया वाहनों (बाइक) और छोटे चार पहिया वाहनों (कार, जीप आदि) को ही गुजरने की अनुमति दी गई है. भारी वाहनों पर प्रतिबंध: बड़े और मालवाहक वाहनों का परिचालन अभी आरओबी के ऊपर से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. भारी वाहनों के चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे पहले की तरह आरओबी के नीचे बनी सर्विस लेन का ही उपयोग करें. प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें. इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदानावाडीह आरओबी के खुलने का सबसे बड़ा लाभ सत्संग-भीरखीबाद मुख्य मार्ग को होगा, जहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता था. अब इस पुल के माध्यम से लोग सीधे निकल सकेंगे. विशेष रूप से, देवघर एम्स (AIIMS) जाने वाले मरीजों और देवघर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. अब उन्हें शहर के ट्रैफिक में फंसकर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में जान बचाने और समय पर फ्लाइट पकड़ने में आसानी होगी. श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को बलयह उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां जोर-शोर पर हैं. सावन के महीने में देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह आरओबी यातायात प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पुल के चालू होने से मेले के दौरान शहर की आंतरिक सड़कों पर दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद व सुगम बनेगी. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

सांसद निशिकांत दुबे ने स्वयं कराया जनगणना पंजीकरण:लोगों से अभियान में हिस्सा...

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में जनगणना अभियान में स्वयं पंजीकरण कराकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। दिल्ली से देवघर पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित सांख्यिकी पदाधिकारी के समक्ष अपनी स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, संसाधनों के सही उपयोग और योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। संविधान के अनुसार, प्रत्येक दस वर्षों पर जनगणना कराई जाती है, जिससे देश की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सही आकलन हो सके। जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा सांसद ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण जनगणना कार्य समय पर नहीं हो सका था। अब केंद्र सरकार इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में घरों की गिनती की जाएगी। इसमें यह दर्ज होगा कि कितने घर हैं, उनकी स्थिति कैसी है (पक्का या कच्चा), और उनमें किस प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह प्रक्रिया मई महीने से शुरू होकर जून के मध्य तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में वर्ष 1931 के बाद पहली बार जातिगत आधार पर जनसंख्या के आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। इससे विभिन्न वर्गों की वास्तविक संख्या सामने आएगी और भविष्य की सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने जनगणना प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अब लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि देश के विकास की योजनाएं सही आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें। Source link

झारखंड

बोकारो सिटी पार्क मजार की दानपेटी से चोरी:दो चोर CCTV में कैद,...

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क परिसर स्थित मजार की दानपेटी से चोरी हो गई। देर रात हुई इस वारदात में चोरों ने मजार का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब यहां चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और मजार कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय समाजसेवी और कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सिटी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अख्तर ने बताया कि रात के समय सिटी पार्क परिसर में स्थित रेस्टोरेंट देर रात तक खुला रहता है और वहां लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। इसके बावजूद चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। Source link

झारखंड

आदिवासियों का आर्किटेक्ट! न एसी, न कूलर पर ऐसा कंस्ट्रक्शन की जलती...

X आदिवासियों का आर्किटेक्ट! न एसी, न कूलर पर जलती गर्मी में ठंडे रहते ये देसी घर   गांव-देहात के लोग या आदिवासी लोग आज भी नहीं जानते कि आर्किटेक्चर क्या होता है, घर की डिजाइनिंग कैसे की जाती है पर अपने सामान्य ज्ञान और खुद के विज्ञान से वे ऐसे घर तैयार करते हैं जो शहरी घरों से कहीं अधिक ठंडे रहते हैं. आजकल की तपिश में जब कूलर-पंखे में भी चैन नहीं पड़ता, ऐसे में भी झारखंड के ये खास तकनीक और सामान से बने घर, अंदर से ठंडे रहते हैं. बाहर के तापमान से घर के अंदर का तापमान 4-5 डिग्री तक कम होता है. ये सीमेंट, मौंरग, जैसा सामान नहीं बल्कि लाल ईंट, मिट्टी, गोबर, पुआल, टाली जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल करते हैं. इनका घर बनाने का यह खास तरीका आज भी शहर के आर्किटेक्चर को चैलेंज करता है.  Source link

झारखंड

देवघर पहुंचे पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू:सर्किट हाउस में हुई प्राक्कलन समिति की...

झारखंड के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू गुरुवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित विधानसभा की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष के तौर पर हेमलाल मुर्मू ने जिले में चल रही विकास योजनाओं, सरकारी खर्च और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शामिल होने से पहले, हेमलाल मुर्मू ने मीडिया से राष्ट्रीय राजनीति पर भी बात की। झारखंड इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जो इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यहीं से गठबंधन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में इंडिया गठबंधन पूरे देश में अधिक सशक्त होकर उभरेगा। प्राक्कलन समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विभागीय खर्च की समीक्षा करना है। हेमलाल मुर्मू ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी विभाग में वित्तीय अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाएगी। समिति की प्राथमिकता सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर हेमलाल मुर्मू ने सीधी प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। Source link

झारखंड

बारिश में डूबा गिरिडीह का गांधी चौक:सड़क पर गंदे पानी के जमाव...

गिरिडीह में हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर का सबसे व्यस्त गांधी चौक पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क पर गंदे पानी का जमाव इतना अधिक था कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर पानी घुटनों तक जमा हो गया, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। बारिश के बाद गांधी चौक का नजारा किसी तालाब जैसा दिख रहा था। सड़क और नालियों का पानी एक साथ जमा होने से पूरे इलाके में कीचड़ और बदबू फैल गई। बाइक सवार फिसलने से बाल-बाल बचे जलजमाव के कारण छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, कई बाइक सवार फिसलने से बाल-बाल बचे। पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बाजार आने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर निगम की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में गांधी चौक और आसपास के इलाकों में ऐसी ही स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती। लोगों ने ड्रेनेज व्यवस्था बनाने की भी मांग उठाई नालियों की नियमित सफाई न होने और जलनिकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर की सफाई और जलनिकासी को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बारिश के बाद स्पष्ट दिखाई देती है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि हर बारिश में शहरवासियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नागरिकों ने गांधी चौक सहित शहर के अन्य जलजमाव वाले क्षेत्रों में स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था बनाने की भी मांग उठाई है। Source link

झारखंड

रांची के किसान जेवियर लकड़ा का कमाल, 1 एकड़ में लगाया 150...

होमफोटोकृषि रांची के किसान जेवियर लकड़ा का कमाल, 1 एकड़ में लगाया 150 आम के पेड़ Last Updated:May 07, 2026, 15:23 IST Ranchi Kisan Xavier Lakra Story: झारखंड की राजाधानी रांची के दमी गांव के रहने वाले जेवियर लकड़ा अपने घर के पास ही अपने एक एकड़ फॉर्म में हर तरह की खेती करते हैं. खासतौर पर वह आम की खेती के लिए मशहूर हैं. आज उनके पास 150 से अधिक आम के पेड़ हैं. इसके अलावा लीची, धनिया पत्ता, मिर्ची, भिंडी जैसी सारी चीजों की खेती करते हैं, जिससे आज उन्हें लाखों का मुनाफा हो रहा है और उन्होंने अपने सीक्रेट खाद के बारे में भी लोकल 18 की टीम से जानकारी साझा की. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. जेवियर लकड़ा ने लोकल 18 से बताया कि वह खेती के साथ-साथ 4 बैल और भेड़ भी पाले हुए हैं. ऐसे में बैल और भेड़ का जो वेस्ट होता है, वह उसको केंचुआ खाद में मिलाते हैं और उसको खाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति काफी अच्छी रहती है और साथ में थोड़ा चूना भी मिला देते हैं, जिससे मिट्टी का पीएच लेवल एकदम बैलेंस रहता है. जेवियर बताते हैं कि उनके घर के चारों तरफ बगान है और बीच में यह उनका घर है. फिलहाल इस समय उनके बगान में कच्चे आम के फल पेड़ में ज्यादा लदे हुए है. जिसको हम लोग पका कर बाजार में बेचने का काम करते हैं, तो कुछ प्राकृतिक तौर पर भी पकते हैं. ऐसे में उन्हें कच्चे आम के भी दाम मिल जाते है और पका हुआ का फिलहाल मार्केट में ₹120 किलो तक मिल जाता है. हर दिन उन्हें 15 केजी तक पका आम मिल जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google इसके अलावा उनके पास लीची के भी कई सारे पेड़ देखने को मिलेंगे, लेकिन लीची फिलहाल कच्चा है. जहां आने वाले 15 दिनों में वह भी पक जाएंगे और तो और पेड़ के छांव वाली जगह पर मिर्च की खेती होती है. उसमें वह कई तरह के साग और धनिया पत्ता जैसे चीजों की खेती करते हैं. क्योंकि इससे सूर्य की रोशनी सीधे नहीं पड़ती और जगह का भी उपयोग बढ़िया से हो जाता है. उन्होंने आगे बताया इस बगान को तैयार करने में उन्हें 8 से 9 साल का समय लगा है. यह सारे पेड़ इतने ही साल पुराने हैं. अभी और नए पेड़ करीबन 70 पौधे आम के और लगाया हुए हैं, जो आने वाले 4 साल में फल देने लगेंगे. इसी तरह हर साल 60 से 70 पेड़ लगा देते हैं. इससे क्या है गर्मी के मौसम का वक्त होता है. इसमें अच्छी खासी डेढ़ लाख तक की कमाई हो जाती है और यह मुनाफा रुकता नहीं है. साल भर खेती से होता रहता है. Source link

झारखंड

पलामू में युवक के प्राइवेट पार्ट से निकली कोल्डड्रिंक बोतल:पेट दर्द के...

पलामू में एक 30 वर्षीय युवक के प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) से 200 एमएल की कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकाली गई है। युवक को पेट दर्द की शिकायत के बाद एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद बोतल को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि उसका इलाज अभी जारी है। यह घटना तब सामने आई जब युवक को तेज पेट दर्द हुआ और परिजनों ने उसे गुरुवार को इलाज के लिए एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया। सिटी स्कैन में युवक के प्राइवेट पार्ट में बोतल फंसी हुई दिखाई दी, जिससे डॉक्टर भी हैरान रह गए। एमएमसीएच में डॉ. सुशील पांडेय के नेतृत्व में डॉ. सब्या साक्षी मेहरा और डॉ. सुमित की टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। उन्होंने पंप के माध्यम से 30 मिनट में बोतल को बाहर निकाला। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पड़वा थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस युवक के नाम-पते का सत्यापन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बोतल किसी और ने डाली या युवक ने नशे की हालत में खुद ही ऐसा किया। युवक जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के लामीपतरा के झरी गांव का निवासी है और नशे का आदी बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसके कुछ दोस्तों ने यह हरकत की हो सकती है। परिवारवालों ने शुरुआत में सिर्फ पेट दर्द की शिकायत बताई थी। हालांकि, युवक अभी तक इस संबंध में परिजनों या पुलिस को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया है, जिससे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। Source link

Scroll to Top