भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

ट्रेजरी घोटाला मामले में चाईबासा से चार अरेस्ट:9 साल में निकाले 27...

चाईबासा पुलिस विभाग में सामने आए ट्रेजरी घोटाले के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एक सिपाही सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सिपाही देवनारायण मुर्मू ने वर्ष 2017 से 2025 के बीच लगभग 60 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से 27 लाख 21 हजार 717 रुपए की फर्जी निकासी की। यह राशि उसने अपने करीबी रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर की थी। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मृत कर्मियों के नाम पर निकाली गई राशि आरोपी सिपाही ने कंप्यूटर डेटा में हेरफेर कर मृत पुलिसकर्मियों के वेतन, भत्ते और अन्य मदों से संबंधित राशि को अवैध तरीके से निकाला। इस प्रक्रिया में उसने छोटी-छोटी रकम निकालकर संदेह से बचने की कोशिश की। निकाली गई राशि को उसने अपने जीजा अरुण कुमार मार्डी, साला सरकार हेंब्रम और ओडिशा के मयूरभंज निवासी अपने मित्र गोराचांद मार्डी के बैंक खातों में स्थानांतरित किया। मामले में सभी आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विभागीय जांच अभी जारी है। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड की होगी जांच घोटाले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से वेतन निकासी की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। अब किसी भी कर्मचारी के वेतन भुगतान से पहले उसकी सेवा पुस्तिका, पद, जन्मतिथि और बैंक खाते का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक बिल पर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के हस्ताक्षर और प्रमाणन भी जरूरी कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे पिछले 10 वर्षों के वेतन और बकाया मदों की निकासी की विस्तृत जांच करें। इस घोटाले के कारण कई कर्मियों का वेतन भुगतान भी प्रभावित हुआ है। Source link

झारखंड

लातेहार में कोयला लदे हाइवा में लगी आग:टायर फटने से हुआ हादसा,...

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला लदा एक हाइवा वाहन अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, हाइवा तुबेद कोल माइंस से कोयला लेकर बालूमाथ साडिंग जा रहा था। रास्ते में अचानक वाहन का टायर फट गया (ब्लास्ट)। टायर फटने के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे हाइवा को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा चालक ने बताया कि तेज धमाके के साथ टायर फटते ही आग तेजी से फैलने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। 40 से 50 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि यह हाइवा बिहार का था और आदर्श ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधीन संचालित हो रहा था। इस घटना में ट्रक मालिक को 40 से 50 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने पुष्टि की कि हाइवा का टायर फटने से आग लगी है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Source link

झारखंड

Koderma Woman Suspicious Death | Family Alleges Dowry Murder

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित नंदोडीह गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम संतोष कुमार पंडित है। . अर्चना का शव घर के अंदर बाथरूम के समीप पड़ा मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इधर, सूचना मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया। अर्चना का शव घर के अंदर बाथरूम के समीप पड़ा मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए। भाई ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप मृतका के भाई अनिल पंडित ने बताया कि अर्चना की शादी वर्ष 2018 में नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से ससुराल पक्ष अर्चना को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आज सुबह करीब 9 बजे अर्चना की ननद ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। अनिल ने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन बातचीत के दौरान फोन कट गया। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है। संदेह होने पर जब उन्होंने संतोष को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वे तुरंत नंदोडीह पहुंचे, जहां उन्होंने अर्चना को मृत अवस्था में पाया। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की है। पति, सास-ससुर मौके पर फरार घटना के बाद से मृतका का पति संतोष पंडित और उसके माता-पिता घर से फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटनास्थल पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति गांव के पास ही किराने की दुकान चलाता था। Source link

झारखंड

ये हैं गुमला के 5 फेमस हनुमान मंदिर, एक तो बजरंगबली की...

Last Updated:April 29, 2026, 11:33 IST हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाने वाला गुमला का आंजन धाम आस्था का बड़ा केंद्र है. जिले के लोग बजरंगबली के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं. यहां आंजन धाम के अलावा पंपापुर, चपका और शहर के प्राचीन मंदिरों सहित कुल 5 सिद्ध मंदिर बेहद प्रसिद्ध हैं. इन मंदिरों में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर शहर से लगभग 7 किमी दूर यह जिला प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर स्थित है. नेशनल हाईवे के निर्माण के कारण, इसी साल फरवरी में इसे पुराने स्थान से हटाकर थोड़ी पीछे नई जगह पर विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया है. यह मंदिर आज भी भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है. गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित पंपापुर पहाड़ की गुफा में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है. यहाँ बजरंगबली की पंचमुखी प्रतिमा स्थापित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सीता की खोज के दौरान प्रभु श्री राम और लक्ष्मण यहाँ पधारे थे. इस सिद्ध गुफा मंदिर में दर्शन और मन्नत मांगने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है. शहर के बीचों-बीच बड़ाइक मोहल्ला में स्थित यह मंदिर जिले के सबसे प्राचीन स्थलों में से एक है. यहाँ हनुमान जी के कंधे पर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण विराजमान हैं, जो अत्यंत दुर्लभ है. ‘मनोकामना पूर्ति हनुमान’ के रूप में विख्यात इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है और यहाँ मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. Add News18 as Preferred Source on Google गुमला के आंजन गांव में स्थित आंजन धाम को हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है. यहाँ बाल हनुमान की अत्यंत दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है, जिसमें वे माता अंजनी की गोद में विराजमान हैं। शहर से लगभग 19 किमी दूर स्थित यह धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है और इसे रामायण काल से जोड़ा जाता है. यह मंदिर गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत गुमला-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर चपका गांव में स्थित है. यहाँ हनुमान जी की एक अत्यंत भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से अपनी मुराद मांगता है, पवनपुत्र उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं. First Published : April 29, 2026, 11:33 IST Source link

झारखंड

देवघर में कार हादसा, ड्राइवर मरा, 2 गंभीर:बेकाबू कार पहले गाय से...

देवघर जिले के सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114ए पर सिमरामोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी। गाय से टकराने के बाद ट्रैक्टर से भिड़ी कार मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में सारठ थाना क्षेत्र के मंझली करहिया गांव निवासी कार चालक डिगन दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी नवीन राय (करीब 30 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र के जामबाद गांव निवासी प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक किसी कार्य से गिरिडीह गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Source link

झारखंड

गिरिडीह में वरमाला से पहले हुई मारपीट:दूल्हे के साथ 5 लोगों की...

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब वरमाला की रस्म से पहले दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। घटना में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बारात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गप्पई गांव से बेरहबाद गांव पहुंची थी।स्वागत और अन्य रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। इसके बाद विवाद हुआ। वरमाला में लोगों की संख्या को लेकर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, बारात पहुंचने के बाद वरमाला की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान लड़की पक्ष की ओर से यह बात कही गई कि वरमाला के मंच पर दूल्हे के साथ केवल पांच लोग ही जाएं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने लगे। शादी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। समारोह स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस मारपीट में कमल दास (35 वर्ष), कारु दास (24 वर्ष), दलेश्वर दास (21 वर्ष) और सनोज कुमार दास (29 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायल गप्पई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के कारण शादी समारोह में कुछ समय के लिए तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। Source link

झारखंड

कोडरमा में CNG भराने को लेकर विवाद:पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में...

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने को लेकर दो वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें भू-अर्जन के पूर्व अमीन गजानन रजक और झुमरीतिलैया वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद के पति इमरान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी करने और कतार में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो जल्द ही उग्र रूप ले बैठी। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप पूर्व अमीन गजानन रजक ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ चंदवारा प्रखंड के हेरनो गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान वे महतो अहरा स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने के लिए रुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान अपनी कार लेकर आए और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी कर दी। विरोध करने पर इमरान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गजानन का कहना है कि इसके बाद इमरान ने अपने 25-30 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ जमकर मारपीट की। वहीं दूसरी ओर इमरान ने भी आरोप लगाया कि गजानन और उनके साथियों ने उन पर हमला किया। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस सक्रिय हुई। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए CWC के मैनेजर, CBI...

CBI ने हजारीबाग में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जानें ये पूरा मामला क्या है। Source link

झारखंड

चाईबासा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, रुक-रुक कर हो...

Last Updated:April 29, 2026, 10:33 IST चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई और सुबह से जारी है. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. यह इलाका कोल्हान और सारंडा जंगल की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 29, 2026, 10:33 IST Source link

झारखंड

मक्खन में नहायी पावभाजी, चिकन पकोड़ा, मसाला सोडा…सब है यहां, खबोड़ों की...

Last Updated:April 29, 2026, 10:18 IST Jamshedpur Famous Food Street Khao Gali: जमशेदपुर की एग्रिको खाओ गली यहां के फूडीज का फेवरेट ईवनिंग स्पॉट है. यहां शाम 6 से रात 10 बजे तक खाने के शौकीनों की जमकर भीड़ लगती है. थोड़ी सी दूरी पर 25 से 30 वेज, नॉनवेज फूड के स्टॉल हैं और सामने खुला मैदान. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और शाम के समय किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं, तो जमशेदपुर की एग्रिको खाओ गली आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह जगह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अलग-अलग तरह के स्वाद का मजा एक ही जगह पर लेना चाहते हैं. हर दिन शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक यह खाओ गली पूरी तरह से गुलजार हो उठती है. लगते हैं 25 से 30 स्टॉललगभग 100 मीटर की दूरी पर यहां 25 से 30 स्टॉल लगते हैं और हर स्टॉल पर कुछ न कुछ खास मिलता है. जैसे ही आप इस गली में कदम रखते हैं, सबसे पहले आइसक्रीम की ठंडी मिठास आपका स्वागत करती है. इसके बाद गोलगप्पा, लिट्टी-चोखा, बर्गर, पिज्जा, मोमोज, फ्रेंच फ्राइज, डोसा, इडली जैसे स्वादिष्ट व्यंजन एक-एक करके आपकी भूख को और बढ़ा देते हैं. नॉनवेज के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछअगर आप नॉन-वेज पसंद करते हैं, तो यहां तंदूरी चिकन, चिकन पकोड़ा जैसे लजीज ऑप्शन भी मौजूद हैं. वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, मसाला सोडा और नोवेल्टी आइसक्रीम भी आसानी से मिल जाती है. पाव भाजी का मक्खन भरा स्वाद तो यहां आने वालों की खास पसंद में शामिल है. हर चीज बनती है फ्रेशइस खाओ गली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर चीज आपके सामने ताजा बनाकर दी जाती है. साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है, जिससे आप बेफिक्र होकर खाने का आनंद ले सकते हैं. हर स्टॉल का स्वाद दूसरे से अलग होता है, जिससे आपको हर कदम पर नया अनुभव मिलता है. खुले मैदान में बिताएं समयइसके अलावा, इस जगह के पास ही एक बड़ा ग्राउंड भी है, जहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. पहले स्वादिष्ट खाना खाइए और फिर खुले माहौल में बैठकर अपने पलों को यादगार बनाइए. यही इस जगह की खास पहचान है. तो अगर आप भी शाम को कहीं अच्छा समय बिताना चाहते हैं, दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं या अपने लव वन्स के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, तो एक बार एग्रिको खाओ गली जरूर जाएं. यहां का स्वाद, माहौल और अनुभव आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगा. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 10:15 IST Source link

Scroll to Top