Bengal Chunav Results 2026 LIVE | Falta Seat Repolling | BJP vs...
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट के सभी मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है. इस सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाए जाने के बाद दोबारा चुनाव कराए जाने की घोषणा चुनाव आयोग ने की है. टीएमसी के दबंग नेता जहांगीर खान इसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. फाल्टा में फिर से वोटिंग कराने के चुनाव आयोग के आदेश के बाद भाजपा और टीएमसी में ठन गई है. आयोग के आदेश के बाद भाजपा नेता अमित मालवीय ने X पर पोस्ट जारी कहा कि पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर मॉडल ध्वस्त हो गया है. इसपर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने काफी तीखा रिप्लाई देते हुए अमित मालवीय से कहा कि वे दिल्ली से अपने गॉडफादर को ले आएं और फाल्टा से चुनाव लड़वा लें. दरअसल, चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के 144 फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन हुआ था, इसलिए चुनाव आयोग निर्देश देता है कि सहायक मतदान केंद्रों सहित सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराया जाए. सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा, जबकि मतगणना 24 मई को होगी.’ यह घोषणा दक्षिण 24 परगना जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद आई है. मतगणना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने की मांग की थी. हासिमनगर गांव में तनाव बढ़ने के साथ ही भाजपा के झंडे लिए महिलाओं समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया था. इसके तुरंत बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भारी संख्या में मौके पर तैनात किया गया और उन्होंने निवासियों को पर्याप्त सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया. पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक मतदान हुआ, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत लगभग 93 प्रतिशत रहा. राष्ट्रीय स्तर पर इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2013 में त्रिपुरा में हुआ था, जब मतदान प्रतिशत 91.82 प्रतिशत था. पश्चिम बंगाल में इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों में हुआ था, जिसने 34 साल के वाम मोर्चा शासन के अंत और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की शुरुआत को चिह्नित किया था. मतगणना 4 मई को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे. इस बार कुछ को छोड़कर अधिकांश एग्जिट पोल ने तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के अंत और राज्य में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की है. Bengal Chunav Results LIVE: भाजपा अगर 500-700 वोटों से आगे हो, तो दोबारा गिनती की मांग करें – सीएम ममता पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के काउंटिंग एजेंटों को निर्देश दिया कि वे उन बूथों पर तत्काल दोबारा गिनती की मांग करें, जहां भाजपा 500 से 700 वोटों के अंतर से आगे चल रही हो. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और मतगणना एजेंटों के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए. उन्होंने मतगणना एजेंटों को सलाह दी कि वे रविवार रात मतगणना केंद्रों के पास ही रुकें, ताकि सोमवार को वे समय पर वहां पहुंच सकें. डेढ़ घंटे चली इस बैठक के दौरान उन्होंने तालमेल और सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया. सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने और एकजुट होकर काम करने को कहा. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी. टीएमसी सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने मतगणना के दौरान कड़ी निगरानी पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर भाजपा 500-700 वोटों से लेकर 1 हजार वोटों तक के अंतर से आगे चल रही है, वहां तत्काल वोटों की दोबारा गिनती की मांग उठाई जानी चाहिए. Bengal Chunav Results LIVE: चुनाव आयोग ने फाल्टा में पोलिंग बूथ को लेकर उठाए गंभीर सवाल पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: चुनाव आयोग (ECI) और राज्य के विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलता की पुष्टि की है. करीब 60 मतदान केंद्रों (कुल संख्या का 21%) पर EVM की बैलेट यूनिट पर काली टेप और गोंद चिपकाया गया था, ताकि मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट न दे सकें. एक हैरान करने वाले खुलासे में यह पाया गया कि बैलेट यूनिट के बटनों पर इत्र लगाया गया था, ताकि यह पहचान की जा सके कि किस मतदाता ने किस विशेष उम्मीदवार को वोट दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि EVM के साथ की गई इस संगठित छेड़छाड़ ने वास्तविक जनादेश का पता लगाना असंभव बना दिया है. Bengal Chunav Results LIVE: बंगाल में इस बार भाजपा की होगी जीत भाजपा कैंडिडेट राकेश सिंह पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पोर्ट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह ने चुनाव प्रचार के बीच मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि पश्चिम बंगाल में शांति बनी रहे. राकेश सिंह ने दावा किया कि इस बार हिंदू मतदाता एकजुट होकर मतदान करेंगे और बीजेपी को जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस बार हिन्दू दो और दो मिलकर 22 हुए हैं, ऐसे में इस बार जीत होगी. उल्लेखनीय है कि कोलकाता पोर्ट सीट पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम वर्तमान विधायक हैं, जो 2016 और 2021 में लगातार दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट पर मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है. Bengal Eletion Repolling LIVE: फाल्टा में हिन्दुओं को डराया-धमकाया जाता है – बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान पर बीजेपी







