भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

MCD Mayor: दिल्ली में कौन होगा मेयर? फैसला आज, बीजेपी-कांग्रेस में किसकी...

दिल्ली के मेयर का फैसला आज होने जा रहा है. एमसीडी के सिविक सेंटर में आज दोपहर 2 बजे मेयर पद का चुनाव होना है. नगर न‍िगम में संख्‍याबल के आधार पर बीजेपी के उम्‍मीदवार प्रवेश वाही मेयर पद के ल‍िए मजबूत उम्‍मीदवार हैं जबक‍ि आप ने कोई प्रत्‍याशी नहीं उतारा है. कांग्रेस के पास संख्‍याबल न होने से उम्‍मीदवारी कमजोर है. Source link

ताज़ा खबर

रसीला, मीठा और खुशबूदार होता है ‘चौसा’ आम, जानिए कैसे पड़ा इसका...

Last Updated:April 29, 2026, 07:59 IST आम का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में मार्केट में अब अलग-अलग वैरायटी के आम देखने को मिल जाएंगे. तो वही अलग-अलग नाम के आम भी मार्केट में देखने को मिल जाएंगे. उन्ही में से एक चौसा आम है. जो देखने और खाने दोनों में बहुत लाजवाब होता है. इसकी सुगंध बहुत अच्छी होती है. इस आम में भरपूर मात्रा में गुदा पाया जाता है आम का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में बाजार में अब अलग-अलग वैरायटी के आम देखने को मिल रहे हैं. वहीं, अलग-अलग नामों के आम भी उपलब्ध हैं. उन्हीं में से एक है चौसा आम, जो देखने और खाने दोनों में बहुत लाजवाब होता है. इसकी सुगंध बेहद अच्छी होती है और इसमें भरपूर मात्रा में गूदा पाया जाता है. आम के शौकीनों की यह पहली पसंद माना जाता है. बहुत खास होता है यह आम मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि चौसा आम का नाम बिहार के चौसा नामक स्थान से जुड़ा हुआ है. यह आम बिहार में अधिक पाया जाता है. चौसा नाम के स्थान पर ही इसे पहली बार उगाया गया था, इसलिए इसका नाम चौसा आम पड़ा. इसका स्वाद बहुत मीठा होता है और इसकी फसल अन्य आमों के मुकाबले देर से आती है. इसी कारण बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है. किसान यदि इसकी खेती करते हैं, तो उन्हें अच्छी पैदावार मिलती है और देर से आने के कारण यह आम महंगे दामों पर बिकता है. चौसा नाम की उत्पत्तिमुख्य रूप से बिहार के चौसा नामक स्थान के कारण ही इसे चौसा आम कहा जाता है. शुरुआत में यह आम केवल बिहार में पाया जाता था, लेकिन अब इसकी खेती उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों में होने लगी है. उत्तर प्रदेश में भी इसकी अच्छी-खासी पैदावार होती है. यह आम की ऐसी किस्म है, जिसकी फसल देर से तैयार होती है. जब दशहरी और लंगड़ा आम का सीजन समाप्त हो जाता है, तब चौसा आम बाजार में आता है. इस दौरान इसकी मांग अधिक होने के कारण किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं और अच्छा मुनाफा होता है. इसलिए जो किसान आम की खेती करना चाहते हैं, उनके लिए चौसा आम एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसके अलावा, यह आम स्वाद में भी बेहद लाजवाब होता है. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Moradabad,Moradabad,Uttar Pradesh First Published : April 29, 2026, 07:59 IST Source link

ताज़ा खबर

5 साल में ‘लू’ लगने से 3712 मौतें, बिहार-असम सहित 21 राज्यों...

होमताजा खबरदेश 5 साल में ‘लू’ लगने से 3712 मौतें, 21 राज्यों में हीटवेव से मचेगा हाहाकार Last Updated:April 29, 2026, 02:09 IST एनएचसी ने हीटवेव के भारी खतरे पर अपना कड़ा अलर्ट जारी किया है. लू की बढ़ती इंटेंसिटी से गरीब और बेघर लोग बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं. आउटडोर वर्कर के पास गर्मी से बचने के लिए कोई अच्छा शेल्टर नहीं होता है. बुजुर्ग और छोटे बच्चे इस खतरनाक गर्मी के प्रति बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं. ख़बरें फटाफट एनएचसी ने लू को लेकर 21 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को लेटर लिखा है. नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने दिल्ली सहित 21 राज्य सरकारों को लू के बढ़ते खतरे से संवेदनशील आबादी की रक्षा के लिए सक्रिय उपाय करने और राहत प्रयासों को लागू करने का निर्देश दिया है. आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सरकारों को निर्देश जारी किया गया है. संबंधित राज्यों और दिल्ली के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्रों में एनएचसी ने भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया. एनएचसी ने कहा कि लू की बढ़ती आवृत्ति, अवधि और तीव्रता से हाशिए पर रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेष रूप से बाहरी कामगार और बेघर लोग असमान रूप से प्रभावित होते हैं, जिनके पास अक्सर पर्याप्त आश्रय और संसाधन नहीं होते हैं. बुजुर्ग, बच्चे, शिशु और नवजात शिशु अत्यधिक तापमान के लंबे समय तक संपर्क में रहने से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य परिणामों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं. एनएचसी ने यह भी कहा कि लू के कारण आजीविका का नुकसान हो सकता है और आग से संबंधित घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए एनएचसी ने कहा कि 2019 से 2023 के बीच पूरे भारत में लू या लू लगने से 3,712 मौतें दर्ज की गईं. इसी कारण सरकारों से आग्रह है कि वे अपनी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) या राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार राहत उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करें. सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय ने संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के माध्यम से जिला अधिकारियों से समेकित कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है. सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय को मानवाधिकार उल्लंघन की औपचारिक शिकायत प्राप्त किए बिना भी मीडिया रिपोर्टों, सार्वजनिक जानकारी या अन्य स्रोतों के आधार पर स्वतः संज्ञान (स्वयं) लेने का अधिकार है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 29, 2026, 02:06 IST Source link

ताज़ा खबर

Vrishchik Rashifal: आज झूठ बोलना पड़ेगा भारी! वृश्चिक राशि के लिए आज...

Last Updated:April 29, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 April 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नैतिक परीक्षा का है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज का मूल मंत्र स्पष्ट संवाद है. जानें क्यों आज एक छोटा सा झूठ आपके करियर और आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: आज 29 अप्रैल 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक नैतिक और आध्यात्मिक अग्निपरीक्षा के समान है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज के ग्रहों की स्थिति स्पष्ट संकेत दे रही है कि सच्चाई ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. सुबह के समय आपके सामने ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. जहां आपको लगेगा कि एक छोटा सा झूठ बोलने से काम आसान हो जाएगा या आप किसी अप्रिय स्थिति से बच जाएंगे. लेकिन सावधानी बरतें, क्योंकि आज बोला गया एक छोटा सा झूठ भी भविष्य में आपके लिए बड़े आर्थिक या सामाजिक नुकसान का कारण बन सकता है. आज का मूल मंत्र सीधा और स्पष्ट संवादकार्यक्षेत्र और करियर के लिहाज से आज का दिन पूरी तरह से पारदर्शिता की मांग करता है. यदि आप नौकरी पेशा हैं या व्यवसाय में हैं तो आज किसी भी कार्य को गोपनीय रखने या शॉर्टकट अपनाने से बचें. सितारों की चाल बताती है कि आज छुपाकर किया गया कोई भी काम या अधूरी जानकारी बाद में अधिकारियों या भागीदारों के सामने आ सकती है. जिससे आपकी साख पर आंच आ सकती है. आज अपने काम में ईमानदारी बरतें और जो भी स्थिति हो उसे वरिष्ठों के सामने स्पष्ट रखें. यही स्पष्टता आपके भविष्य के मार्ग प्रशस्त करेगी. आर्थिक मामलों और निवेश आज का दिन बेहद सतर्क रहने का है. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आज अपने लेन-देन और हिसाब-किताब को बिल्कुल साफ रखें. धन के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही या दस्तावेजों को नजरअंदाज करना आपको भारी वित्तीय चपत लगा सकता है. निजी रिश्तों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ पूर्ण ईमानदारी बरतने से आपके संबंधों में नई ऊर्जा और मजबूती आएगी. आज अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय खुलकर व्यक्त करें. इससे न केवल आपसी विश्वास बढ़ेगा बल्कि पुरानी गलत फहमियां भी जड़ से समाप्त होंगी. जानिए लकी नंबर और कलरआज के दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाने के लिए वृश्चिक राशि वालों का लकी नंबर 9 और लकी कलर गहरा लाल है. मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए एक विशेष उपाय सुझाया गया है. आज एक दीपक जलाएं और लगभग 30 सेकंड तक उसकी लौ को एकटक देखें. यह ‘त्राटक’ जैसी सूक्ष्म क्रिया आपके विचलित मन को स्थिर करेगी. आपको सही निर्णय लेने की आंतरिक शक्ति प्रदान करेगी. अंततः आज का दिन वही लोग जीतेंगे जो हर परिस्थिति में सच का साथ देने का साहस दिखाएंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar First Published : April 29, 2026, 00:03 IST Source link

ताज़ा खबर

Petrol Diesel Price hike News: चुनावी राहत खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल...

होमताजा खबरदेश चुनाव खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर क्‍या बोली सरकार Last Updated:April 28, 2026, 21:04 IST क्‍या बंगाल चुनाव के बाद सच में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीड‍िया पर यह दावा क‍िया. सरकार का भी इस पर जवाब आया. सरकार ने साफ कहा क‍ि कीमतें बढ़ाने का कोई प्‍लान नहीं है. अफवाह पर न जाएं. पेट्रोल डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान आया. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने की कगार पर हैं और इसी के साथ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का बम फटने वाला है. हालांकि, सरकार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल अफवाह करार दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए तंज कसा. उन्होंने लिखा, चुनावी राहत अब खत्म होने वाली है और महंगाई की गर्मी के लिए तैयार हो जाइए. राहुल गांधी का इशारा पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाली आखिरी चरण की वोटिंग की तरफ था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब जब कीमतें बढ़ी हैं, तो इसका बोझ सीधे जनता पर डालने की तैयारी है. चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार। Source link

ताज़ा खबर

सोशल मीडिया स्टार अंकिता परमार से लेकर सिंगर नेहा सुथार तक, कौन...

Last Updated:April 28, 2026, 21:12 IST गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन 2026: गुजरात में 26 अप्रैल को हुए लोकल बॉडी इलेक्शन के नतीजे आ चुके है. 15 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 84 म्युनिसिपैलिटी, 34 डिस्ट्रिक्ट पंचायत और 260 तालुका पंचायत की हज़ारों सीटों पर बीजेपी कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. इस बार सोशल मीडिया स्टार, लोक गायक और जाने-माने राजनीतिक परिवारों के सदस्य चुनावी मैदान में थे, जिसमें कुछ ने बड़ी जीत हासिल की तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा. तो चलिए जानते हैं कि किन मशहूर चेहरों ने बड़ी जीत हासिल की है और किसे हार का सामना करना पड़ा है. वडोदरा जिला पंचायत में अंकिता परमार की जीत: सोशल मीडिया स्टार और बीजेपी कैंडिडेट अंकिता परमार ने वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट से जीत हासिल की है. अंकिता परमार के 1 मिलियन से ज़्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और वह वडोदरा तालुका पंचायत की पूर्व प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं. बीजेपी के इस ‘रील स्टार’ को टिकट देने से पार्टी में थोड़ी नाराजगी थी, लेकिन इस चुनाव में जनता उनके साथ खड़ी नजर आई. सुरेंद्रनगर में राजू करपड़ा को मिली कामयाबी: किसान नेता और बीजेपी कैंडिडेट राजू करपड़ा ने सुरेंद्रनगर जिला पंचायत की मुली-2 सीट से जीत हासिल की है. आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राजूभाई ने स्थानीय किसानों और युवाओं के सपोर्ट से जीत हासिल की है. आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद यह उनकी पहली बड़ी कामयाबी है. किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले करपड़ा को स्थानीय लोगों का जबरदस्त सपोर्ट मिला है. मायाभाई अहीर की बेटी सोनल डेर की हार: मायाभाई अहीर की बेटी और बीजेपी कैंडिडेट सोनल डेर लाठी तालुका पंचायत की चावंड (या लाठी) सीट से चुनाव हार गई हैं. कांग्रेस की शांतिबेन डेर ने उन्हें हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है. इस हार के साथ ही मायाभाई के परिवार की पॉलिटिक्स में बड़ा विराम लग गया है. Add News18 as Preferred Source on Google गिर सोमनाथ में राजल बारोट को मिली सफलता: मशहूर फोक सिंगर राजल बारोट ने ऊना म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 7 से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है. स्वर्गीय मणिराज बारोट की बेटी राजल बारोट ने फोक म्यूजिक की पॉपुलैरिटी और लोकल सपोर्ट से जीत का स्वाद चखा है. बीजापुर में सिंगर नेहा सुथार की जीत: मशहूर गुजराती सिंगर और मॉडल नेहा सुथार ने मेहसाणा में बीजापुर तालुका पंचायत की फुदेडा सीट से चुनाव जीत गईं हैं. वह बीजेपी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं. उनकी पॉपुलैरिटी ने यंग वोटर्स को अट्रैक्ट किया और वह आसानी से जीत गईं. इस जीत को आर्टिस्ट्स की पॉलिटिकल एंट्री का एक सफल एग्जांपल माना जा रहा है. राजकोट में आरजे आभा देसाई की हार: कांग्रेस का जाना-माना चेहरा और आरजे आभा देसाई वार्ड नंबर 10 से हार गई हैं. इस हार के साथ ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद पॉलिटिक्स में उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है. मनोज निनामा की हार – पूर्व IPS ऑफिसर और बीजेपी कैंडिडेट मनोज निनामा को ऊद (शामलाजी) सीट से करारी हार मिली है. रिटायरमेंट से ठीक दो महीने पहले सर्विस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए निनामा को विपक्षी कैंडिडेट ने 2700 वोटों के मार्जिन से हराया है. First Published : April 28, 2026, 21:12 IST Source link

ताज़ा खबर

रणजी में नहीं हुआ सेलेक्शन तो पास किया UPSC, नक्सलियों के उड़ाए...

रमना कुमार पी.वी. हैदराबाद. तेलंगाना सरकार ने आईपीएस अधिकारी सीवी आनंद को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है. 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद वर्तमान में गृह विभाग के विशेष मुख्य सचिव हैं. मंगलवार को आनंद के तबादले और उन्हें पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात करने का एक सरकारी आदेश जारी किया गया. वह शिवधर रेड्डी की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवा से रिटायर हो रहे हैं. आनंद इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं और दो बार हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त का पद संभाल चुके हैं. उन्होंने साइबराबाद के आयुक्त के रूप में भी सेवा दी थी. अधिकारी ने माओवाद से प्रभावित कई जिलों में काम किया और अपने नेतृत्व व सेवा के लिए पहचान बनाई. उन्हें 2002 में असाधारण बहादुरी के लिए राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला. डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी एक नोट के अनुसार, आनंद को मेट्रोपॉलिटन पुलिसिंग में 15 वर्षों का अनुभव है, जिसमें से 10 वर्ष उन्होंने अकेले हैदराबाद शहर में बिताए हैं. वहां उन्हें शहर की संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोगों की गहरी समझ रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. इस समझ ने उन्हें मुश्किल समय में और गणेश व बकरीद जैसे सभी त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में मदद की. 5 जून 1968 को हैदराबाद में जन्मे आनंद, चमा दामोदर रेड्डी के पांच बेटों में से एक थे. चमा दामोदर रेड्डी भारतीय वन सेवा में ‘वन संरक्षक’ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. हैदराबाद पब्लिक स्कूल के छात्र के तौर पर, उन्होंने पढ़ाई और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने हैदराबाद की यू-19 क्रिकेट टीम के लिए खेला और 1986 में इसी टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया. साथ ही, उसी वर्ष उन्होंने 12वीं की आईएससी परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया. 1989 में, उन्होंने निजाम कॉलेज से मैथ्स-इकोनॉमिक्स-स्टैटिस्टिक्स में अपना बीए पूरा किया और बाद में उस्मानिया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज से एमए इकोनॉमिक्स किया. अंडर-22 क्रिकेट में हैदराबाद राज्य का प्रतिनिधित्व करने और रणजी ट्रॉफी में चयन से चूकने के बाद, आनंद ने 1990 में सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया. साल 1991 में आईपीएस में उन्हें उनका गृह राज्य आवंटित किया गया. जिला प्रशिक्षण के लिए, उन्हें वारंगल जिला आवंटित किया गया और वारंगल ग्रामीण उप-मंडल में एएसपी के रूप में तैनात किया गया. उनकी सेवा के पहले नौ साल नक्सल-प्रभावित जिलों में बीते, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बलों का नेतृत्व किया और गोलीबारी तथा मुठभेड़ों में हिस्सा लिया. आनंद ने 2000-2001 में कृष्णा जिले के अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया. उन्हें 2001-2004 में हैदराबाद शहर के डीसीपी पूर्वी जोन और डीसीपी मध्य जोन के रूप में तैनात किया गया. डीआईजी के रूप में पदोन्नति पर उन्हें सीआईडी ​​ईओडब्ल्यू में तैनात किया गया, जहां उनके विशेष प्रयासों के कारण उन्हें क्रुशी बैंक घोटाले के आरोपी वेंकटेश्वर राव (2004-2005) को प्रत्यर्पण के जरिए वापस लाने के लिए बैंकॉक जाने वाली टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला. उन्हें डीआईजी एलुरु रेंज (2006) के रूप में तैनात किया गया, जहां से उनका तबादला विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त (2007-2008) के रूप में कर दिया गया. इसके बाद, उन्होंने आबकारी विभाग के निदेशक (2009-2010) के रूप में कार्य किया. आईजी के रूप में पदोन्नति पर, उन्होंने हैदराबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) (2010-2013) के रूप में कार्य किया. बाद में, उन्होंने 2013 से 2016 तक साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया. एडीजी के रूप में पदोन्नति पर उन्हें नागरिक आपूर्ति आयुक्त, खाद्य सचिव और नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया. वे 2018 से 2022 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ में गए और आईजी हवाई अड्डा क्षेत्र के रूप में कार्य किया. भारत सरकार में एडीजी के रूप में उनका पैनल में चयन हुआ और बाद में दिसंबर 2021 में राज्य सरकार द्वारा उन्हें हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य करने के लिए वापस बुला लिया गया. Source link

ताज़ा खबर

ट्रेन में सफर कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक साहब की पड़...

Last Updated:April 28, 2026, 22:09 IST सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से सफर कर रहीं दो महिलाओं के पास से 11.4 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 11.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ड्रग्स को बेडशीट और डिजाइनर पेपर में छिपाकर ले जाया जा रहा था. बेनकाब हुआ 11 करोड़ की मौत का खेल! DRI News: ट्रेन से सफर कर रही दो महिलाओं पर अचानक साहब की नजरें टिक गईं. इन महिलाओं की हरकतें कुछ ऐसी थी, जो साहब का ध्‍यान अपनी तरफ खींच रही थी. कुछ समय के बाद साहब को समझ में आ गया कि हम जिन महिलाओं की तलाश कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि यही दोनों महिलाएं है. आखिरकार, साहब का शक सही निकला. यह दोनों वही महिलाएं थी, जो 11 करोड़ की ‘मौत’ का खेल खेलने के लिए निकली थीं. दरअसल, यह मामला नौजवानों को धीमें जहर का आदी बनाकर मौत की तरफ ढकलने वाले ड्रग्‍स की तस्‍करी का था. इन दोनों महिलाओं के कब्‍जे से 11.4 करोड़ रुपए की कीमत का ‘मौत का सामान’ बरामद किया गया है. डीआरआई के सीनियर अफसर के अनुसार बरामद ड्रग्‍स की पहचान खतरनाक ड्रग एम्फेटामिन (क्रिस्टल मेथ) के तौर पर की गई है. इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, डीआरआई को पहले से ही इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि ट्रेन के जरिए भारी मात्रा में ड्रग्‍स ले जाया जा रहा है. इसी इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर अपना जाल बिछा दिया. जैसे ही संदिग्ध महिलाएं ट्रेन से उतरीं, अधिकारियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें तुरंत रोक लिया गया. तलाशी के दौरान इनके कब्‍जे से एक ट्रॉली बैग बरामद किया गया, जिसके भीतर 10 ट्रांसपैरेंट प्लास्टिक पैकेट रखे गए थे. जांच के दौरान, देखा गया कि प्‍लास्‍टिक बैग्‍स में सफेद क्रिस्टल जैसी चीज भरी हुई है. दोनों महिलाओं ने इस नशीले पदार्थ को बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था. इसे पहले काले पॉलीथीन में लपेटा गया, फिर डिजाइनर पेपर से ढंका गया और अंत में बेडशीट की तहों के अंदर ट्रॉली बैग में छिपाया गया था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक न लगे. डीआरआई अधिकारियों ने मौके पर ही फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की, जिसमें यह पदार्थ एम्फेटामिन (क्रिस्टल मेथ) पाया गया. करीब 11,400 ग्राम ड्रग को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट 1985 के तहत जब्त कर लिया गया. इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा ड्रग नेटवर्क हो सकता है, जिसकी कड़ियां देश और विदेश तक जुड़ी हो सकती हैं. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Telangana First Published : April 28, 2026, 22:09 IST Source link

ताज़ा खबर

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates | गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE:...

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है. मतगणना के बीच पार्टी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6472 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त बना ली है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1412 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय और अन्य दलों, जिनमें आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं, ने 597 सीटें हासिल की हैं. आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि राज्य में भाजपा का दबदबा बरकरार है और विपक्ष काफी पीछे छूट गया है. Gujarat Nikay Chunav Results 2026 LIVE Updates | गुजरात निकाय चुनाव 2026 नतीजे लाइव गुजरात निकाय चुनाव नतीजे LIVE: केजरीवाल ने आप विजेताओं को दी बधाई, बढ़त का किया दावा गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीते उम्मीदवारों को अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हुई और कई को जेल भेजा गया, फिर भी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा. केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार आप ने पिछली बार से करीब 10 गुना ज्यादा सीटें जीती हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है और झाड़ू पर भरोसा बढ़ रहा है. गुजरात के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। गुजरात में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर FIR हुई, उन्हें जेल में डाला गया लेकिन फिर भी उन्होंने डटकर चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी ने पिछली बार की तुलना में लगभग 10 गुना सीटें ज़्यादा जीती… https://t.co/X8SyMrYmaU — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2026 Gujarat Nikay Chunav Result Live: अमित शाह बोले, तीन दशकों से गुजरात की जनता का मोदी नेतृत्व और विकास मॉडल पर अटूट भरोसा गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जनादेश साफ संकेत है कि राज्य की सेवा और विकास के लिए भाजपा पर लोगों का भरोसा आज भी मजबूत है. शाह ने कहा कि पिछले तीन दशकों से गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर विश्वास जताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पूरी टीम को भी इस जीत के लिए सराहा. ગુજરાતની સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણીઓમાં જનતા દ્વારા ભાજપને આપવામાં આવેલો પ્રચંડ જનાદેશ એ વાતનો સ્પષ્ટ સંકેત છે કે પ્રદેશની સેવા અને વિકાસ માટે જનતાનો ભરોસો ભાજપ પર દૃઢપણે કાયમ છે. છેલ્લા 3 દાયકાથી ગુજરાતની જનતાએ પંચાયતથી લઈને પાર્લામેન્ટ સુધી પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi જીના… — Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2026 गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: सीएम भूपेंद्र पटेल बोले, यह जीत विकास और गुजरात की जीत गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि विकास और पूरे गुजरात की जीत है. उन्होंने विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी और जनता का आभार जताया. पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले तीन दशकों में राज्य में विकास हुआ है. गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं, इसी कारण जनता का भरोसा लगातार बना हुआ है. ગુજરાતમાં સ્થાનિક સ્વરાજની ચૂંટણીમાં ભારતીય જનતા પાર્ટીના પ્રચંડ વિજય બદલ સૌ વિજેતા ઉમેદવારોને, પક્ષના દેવદુર્લભ કાર્યકર્તાઓને તથા પક્ષના શીર્ષ નેતૃત્વને હાર્દિક અભિનંદન. માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના નેતૃત્વ અને માર્ગદર્શનમાં ગુજરાતે છેલ્લા ત્રણ દાયકામાં વિકાસની… pic.twitter.com/6LIuCtH0zo — Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) April 28, 2026 Gujarat Nikay Chunav Result Live: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘मैं गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े परिवार की ज़मीनी स्तर पर उनके प्रयासों के लिए तारीफ़ करना चाहता हूं. उन्होंने हमेशा लोगों के बीच काम किया है और उनकी समस्याओं को सुलझाया है. यही वजह है कि हमारी पार्टी बार-बार गुजरात की पसंदीदा पसंद रही है.’ अहमदाबाद नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: बीजेपी ने 160 वार्ड जीते, खाडिया में कांग्रेस का क्लीन स्वीप अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 160 वार्ड जीतकर बड़ा दबदबा बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 32 वार्ड मिले. मणिनगर, निकोल, चांदलोडिया, घाटलोडिया, साबरमती और सरखेज जैसे कई इलाकों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया. हालांकि खाडिया वार्ड में कांग्रेस ने चारों सीटें जीतकर भाजपा को बड़ा झटका दिया. दाणीलीमडा, दरियापुर और बेहरामपुरा जैसे क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी. आम आदमी पार्टी और अन्य दलों को यहां कोई खास सफलता नहीं मिली, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा. गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले- जनता ने मजबूत किया रिश्ता गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि गुजरात और भाजपा के बीच का रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में मिले जनादेश को सुशासन की जीत बताया. पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने राज्य सरकार के काम और भाजपा के वर्षों के परिश्रम पर भरोसा जताया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और मेहनत कर गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा. ગુજરાત અને ભારતીય જનતા પાર્ટી વચ્ચેનો સંબંધ હવે વધુ ગાઢ અને અખંડ બન્યો છે! રાજ્યભરમાં યોજાયેલી મહાનગરપાલિકા, નગરપાલિકા, તાલુકા પંચાયત અને જિલ્લા પંચાયતની ચૂંટણીઓમાં ભાજપને મળેલા પ્રચંડ જનસમર્થન અને જનાદેશ બદલ ગુજરાતની જનતાનો હૃદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરું છું. રાજ્ય સરકારના… — Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026 Gujarat Local Body Election Results 2026 LIVE Updates: हर स्तर पर भाजपा आगे, कमलम में जश्न का माहौल गुजरात निकाय चुनावों के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं और शाम पांच बजे तक के रुझानों में भाजपा ने महापालिका, नगरपालिका, जिला और तालुका पंचायत सभी स्तरों पर बढ़त बना ली है. कांग्रेस और आप के साथ सपा और एआईएमआईएम ने भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बड़ी बढ़त के बाद भाजपा कार्यालय कमलम में जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सहित कई नेता यहां पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई. गुजरात निकाय चुनाव नतीजे LIVE: देवभूमि द्वारका में भाजपा और कांग्रेस दोनों को

Scroll to Top