भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों सावधान! आज रिश्तों में दूरियां...

Last Updated:May 17, 2026, 07:07 IST Aaj Ka Tula Rashifal 17 May 2026: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार संयम और धैर्य से लिए गए फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. आज आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं, निवेश और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर केंद्रित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामान्य माहौल बना रहेगा तथा रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने और पर्याप्त आराम करने की जरूरत है. ख़बरें फटाफट अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 17 मई यानी आज का दिन गहराई से सोचने और जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का संकेत दे रहा है. चंद्रमा आज भी आपकी राशि से अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में अष्टम भाव को रहस्य, शोध, आध्यात्म, परिवर्तन और छिपे हुए ज्ञान का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपका मन सामान्य दिनचर्या से हटकर किसी गहरी और ज्ञानवर्धक विषय की ओर आकर्षित हो सकता है. तुला राशि वालों का भविष्य की योजनाओं पर ध्यान रहेगा अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की बात करें तो वीकेंड होने के बावजूद आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं, रिसर्च और नई जानकारियां जुटाने में लगा रह सकता है. खासतौर पर ज्योतिष, आध्यात्म, योग, ध्यान या किसी प्रेरणादायक पुस्तक को पढ़ने में रुचि बढ़ेगी. अगर आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो फिलहाल उसे खुद तक सीमित रखें. शांत रहकर उसकी रणनीति और तैयारी को मजबूत बनाना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा. तुला राशि वालों का चिंता करने से तनाव बढ़ सकता हैस्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. अधिक सोच-विचार या छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से तनाव बढ़ सकता है. मेडिटेशन, योग और एकांत में कुछ समय बिताना आपके मन को संतुलित करेगा. परिवार और रिश्तों में भी स्पष्ट संवाद बनाए रखें. किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास करने से गलतफहमी पैदा हो सकती है. तुला राशि वाले आज यह सावधानी जरूर रखें आज की सावधानी यही है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें और जल्दबाजी से बचें. संयम और सतर्कता आज आपके दिन को बेहतर बनाएगी. तुला राशि करें ये अचूक उपाय आज रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है. इसलिए तांबे के लोटे में जल रोली लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. सूर्य देव आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे और रुकावटें को भी दूर करेंगे. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ajmer,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

Adhik Maas आज से शुरू: जानिए कैसे बनता है पुरुषोत्तम मास? जानें...

होमताजा खबरधर्म Adhik Maas आज से शुरू, जानें कैसे बनता यह मास? जानें क्या करें, क्या ना करें Last Updated:May 17, 2026, 05:46 IST Adhik Maas 2026: आज से पंचांग में अधिकमास की शुरुआत हो गई है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ देखा जाता है. सामान्य तौर पर हर 3 वर्ष में आने वाला यह अतिरिक्त मास सनातन परंपरा में आत्मचिंतन, साधना, दान-पुण्य और ईश्वर आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने में की गई भक्ति और सत्कर्मों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. Adhik Maas 2026: आज से अधिकमास की शुरुआत हो रही है और 15 जून को इसका समापन होगा, यह दो महीने का होने वाला दुर्लभ ज्येष्ठ अधिकमास है. हिंदू धर्म में अधिकमास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब किसी चंद्र मास में सूर्य का संक्रांति परिवर्तन नहीं होता, तब उस अतिरिक्त महीने को अधिकमास कहा जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है और यह लगभग हर तीन साल में एक बार आता है. इस पूरे महीने भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में अधिकमास को आत्मशुद्धि, भक्ति और पुण्य कमाने का श्रेष्ठ समय माना गया है. कैसे बनता है अधिकमास?हिंदू पंचांग चंद्र और सूर्य की गति पर आधारित होता है. चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य वर्ष 365 दिनों का. दोनों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर आ जाता है. यही अंतर हर तीन साल में लगभग एक महीने के बराबर हो जाता है. इस संतुलन को बनाए रखने के लिए हिंदू कैलेंडर में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस मास को भगवान विष्णु ने अपना नाम ‘पुरुषोत्तम मास’ देकर विशेष महत्व प्रदान किया था. इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और भक्ति करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. अधिकमास में क्या करें?अधिकमास के दौरान धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है. इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और राम नाम का जाप करना शुभ माना जाता है. प्रतिदिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें. गीता, रामचरितमानस और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. जरूरतमंदों को दान करें और गरीबों की सहायता करें. व्रत, भजन-कीर्तन और सत्संग में भाग लें. तुलसी पूजा और दीपदान करना भी शुभ माना गया है. अधिकमास में क्या ना करें?अधिकमास को सांसारिक सुखों से दूरी बनाकर भक्ति और साधना का समय माना गया है। इसलिए इस दौरान कुछ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. विवाद, क्रोध और अपशब्दों से दूर रहना चाहिए. तामसिक भोजन और नशे से बचना शुभ माना गया है. किसी का अपमान या अनादर करने से बचें. झूठ और गलत कार्यों से दूरी बनाए रखें. अधिकमास में किन चीजों का करें दान?अधिकमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. इस दौरान अन्न, वस्त्र और जरूरत की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्रद्धा और सच्चे मन से किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. साथ ही भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती है और सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है. गेहूं, चावल और दाल का दान करें. पीले वस्त्र, फल और घी दान करना लाभकारी माना गया है. गरीबों को भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक पुस्तकों और जल से भरे पात्र का दान भी शुभ माना गया है. About the Author Parag SharmaChief Sub Editor पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

काशी, मथुरा, संभल और भोजशाला… अदालतों में इतिहास, आस्था और कानून की...

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का भोजशाला-कमल मौला मस्जिद विवाद पर आया फैसला केवल एक स्थानीय धार्मिक विवाद का निर्णय नहीं है, बल्कि यह भारत में धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक पहचान, संवैधानिक अधिकारों और 1991 के उपासना स्थल कानून पर चल रही राष्ट्रीय बहस को फिर से केंद्र में ले आया है. अदालत ने धार स्थित विवादित परिसर को देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर माना और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के उस पुराने आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें केवल मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज की अनुमति दी गई थी, जबकि हिंदुओं की पूजा सीमित कर दी गई थी. यह फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है. पहला, अदालत ने ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों को आधार बनाते हुए धार्मिक स्वरूप पर टिप्पणी की है. दूसरा, इसने यह संदेश दिया कि प्रशासनिक आदेश संवैधानिक अधिकारों और ऐतिहासिक तथ्यों से ऊपर नहीं हो सकते. तीसरा, इस फैसले ने 1991 के ‘उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम’ पर नई बहस छेड़ दी है. यह वही कानून है, जिसके तहत 15 अगस्त 1947 को किसी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथावत बनाए रखने का प्रावधान किया गया था. अयोध्या विवाद को इस कानून से बाहर रखा गया था, लेकिन अब काशी, मथुरा और भोजशाला जैसे मामलों में यही कानून सबसे बड़ा कानूनी हथियार बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट में इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं लंबित हैं. ऐसे में भोजशाला पर हाईकोर्ट का फैसला भविष्य की न्यायिक और राजनीतिक दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है. इस पूरे विवाद का राजनीतिक प्रभाव भी गहरा हो सकता है. अयोध्या के बाद हिंदुत्व की राजनीति में धार्मिक स्थलों के ऐतिहासिक पुनरुद्धार का मुद्दा लगातार उभरता रहा है. भोजशाला का मामला भी उसी व्यापक विमर्श का हिस्सा बनता दिख रहा है, जहां ऐतिहासिक दावों, धार्मिक आस्था और संवैधानिक प्रावधानों के बीच संतुलन तलाशने की कोशिश हो रही है. वर्ष 1991 के कानून के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली छह से अधिक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं… कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद, मथुरा, उत्तर प्रदेशयह मामला मथुरा में स्थित 13.37 एकड़ के परिसर से संबंधित है, जिसमें भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाने वाला कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद शामिल हैं. जहां एक ओर हिंदू समुदाय का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में 17वीं शताब्दी के दौरान देवता के जन्मस्थान पर स्थित एक पुराने मंदिर के ऊपर किया गया था, वहीं मुस्लिम पक्ष ने उपासना स्थल अधिनियम, 1991 का हवाला दिया है. देवता के ‘अगले मित्र’ कहे जाने वाले हिंदू उपासकों और संगठनों द्वारा जमीन पर कब्जा पाने और मंदिर को बहाल करने के लिए दायर किए गए 18 मुकदमे इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित हैं. हाईकोर्ट ने 1 अगस्त, 2024 को मुस्लिम पक्ष की उन अर्जियों को खारिज कर दिया, जिनमें हिंदू उपासकों के मुकदमों की वैधता को चुनौती दी गई थी. इसी आदेश में अदालत ने यह भी कहा कि ये मुकदमे परिसीमा अधिनियम, वक्फ अधिनियम और उपासना स्थल अधिनियम, 1991 द्वारा वर्जित नहीं हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद, वाराणसी, उत्तर प्रदेशवाराणसी में एक-दूसरे से सटे दो धार्मिक स्थलों को लेकर जारी विवाद, अयोध्या और मथुरा के साथ-साथ तीन सबसे चर्चित मामलों में से एक है. हिंदू पक्ष का दावा है कि मूल काशी विश्वनाथ मंदिर को औरंगजेब के शासनकाल के दौरान ध्वस्त कर दिया गया था और उसके ऊपर ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किया गया था. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह विवाद उपासना स्थल अधिनियम के तहत वर्जित है, क्योंकि वे सदियों से लगातार मस्जिद में नमाज अदा करते आ रहे हैं. वर्ष 2021 में, पांच महिलाओं ने वाराणसी की एक अदालत में प्रार्थना करने की अनुमति मांगने के लिए मुकदमा दायर किया. बाद में किए गए सर्वेक्षण में वज़ूखाने के अंदर एक ‘शिवलिंग’ मिला, जिसे मुस्लिम पक्ष एक फव्वारे की व्यवस्था का हिस्सा बताता है. वर्ष 2022 में, शीर्ष अदालत ने उस स्थान को संरक्षित किया जहां ‘शिवलिंग’ मिला था और साथ ही यह निर्देश भी दिया कि मुस्लिम उपासकों को मस्जिद तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं डाली जानी चाहिए. इसने 2024 में, वाराणसी अदालत के उस आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया था जिसमें मस्जिद के अंदर ‘व्यास जी का तहखाना’ में एक हिंदू पुजारी को दैनिक रूप से पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी गई थी. शाही जामा मस्जिद, संभल, उत्तर प्रदेशवर्ष 2024 में, संभल जिला एक विवाद का केंद्र बन गया जब एक स्थानीय अदालत ने एक हिंदू श्रद्धालु द्वारा दायर मुकदमे पर शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर के स्थल पर बनाई गई थी. हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही जामा मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट बाबर के शासनकाल के दौरान 1526 में भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को समर्पित हरिहर मंदिर को नष्ट करने के बाद किया गया था. सर्वेक्षण के दूसरे दौर के दौरान, प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. मुस्लिम पक्ष ने इस आधार पर सर्वेक्षण का विरोध किया कि इसे मस्जिद समिति की उचित सुनवाई किए बिना जल्दबाजी में कराया गया था. उसने उपासना स्थल अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया. बाद में, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सर्वेक्षण कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार किए जाने को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद, दिल्लीहिंदू और जैन श्रद्धालुओं ने 2021 में दिल्ली की एक दीवानी अदालत में कुतुब मीनार परिसर के अंदर हिंदू और जैन देवी-देवताओं की पुनर्स्थापना के लिए एक मुकदमा दायर किया, जिसमें दावा किया गया कि मोहम्मद गौरी की सेना के एक जनरल कुतुबदीन ऐबक द्वारा 27 मंदिरों को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया गया था और उसी सामग्री का पुन: उपयोग करके परिसर के अंदर कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किया गया था. एएसआई ने कहा कि मस्जिद कुतुब परिसर के अंदर स्थित है, जो एक संरक्षित स्मारक है, और वर्तमान में वहां किसी भी प्रकार की धार्मिक

ताज़ा खबर

सिंह राशि वालें आज रहे सावधान, गुस्से से बिगड़ सकता है काम,...

Last Updated:May 17, 2026, 03:50 IST Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन सावधानी से बिताने वाला रहेगा. 17 मई 2026 को वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में सूर्य और चंद्रमा की युति बनी हुई है, जबकि बुध पहले से मौजूद है. इस ग्रह स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों का मन अस्थिर रह सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन सावधानी से बिताने वाला रहेगा. 17 मई 2026 को वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में सूर्य और चंद्रमा की युति बनी हुई है, जबकि बुध पहले से मौजूद है. इस ग्रह स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों का मन अस्थिर रह सकता है. दिनभर किसी ना किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. इसलिए हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है. ऐसे में आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. खासतौर पर आर्थिक मामलों और रिश्तों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा. सिंह राशि करियर राशिफल करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. ग्रहण योग के प्रभाव से मानसिक दबाव बढ़ सकता है और काम में मन कम लगेगा. कई बार मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा. ऐसे में गुस्से या तनाव में आकर सहकर्मियों और अधिकारियों से विवाद करने से बचना चाहिए. शांत रहकर काम करने से स्थिति संभल सकती है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए. व्यापार और आर्थिक स्थिति व्यापार और आर्थिक मामलों में भी सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. कारोबार से जुड़े बड़े फैसले आज टालना ही बेहतर रहेगा. किसी नई डील, निवेश या साझेदारी में जल्दबाजी करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. खासकर लेन-देन के मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ें. आज जोखिम लेने की बजाय पुराने कामों पर ध्यान देना ज्यादा लाभकारी रहेगा. सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा. तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें. नियमित रूप से पैदल चलना और हल्का भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक जीवन रहेगा सुखदपारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है. वहीं लव लाइफ में भी अनबन की स्थिति बन सकती है. ऐसे में कम बोलना और शांत रहना ही बेहतर रहेगा. आज का शुभ अंक अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 5 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2, और 8 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है. इन बातों का रखें ध्यानज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के जातक किसी की बात का बुरा नहीं मानना चाहिए और जल्दबाजी से बचना चाहिए. मछलियों को मीठे आटे की गोलियां या चने खिलाना शुभ रहेगा. साथ ही घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khargone,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 17 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 17, 2026, 00:05 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 may 2026: वृश्चिक राशि वाले आज सावधान रहें. आज अनजान लोगों के वादों पर भरोसा न करें. आर्थिक नुकसान से बचने के लिए धन के लेन-देन और बड़े निवेश से दूरी बनाएं. अपनी गुप्त योजनाएं किसी से शेयर न करें. लकी रंग सफेद और शुभ अंक 2 है. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सतर्क और सजग रहने का संकेत दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज आपके आस-पास के लोग या कोई करीबी व्यक्ति आपकी धैर्य और क्षमता की परीक्षा लेने की कोशिश कर सकता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के मुताबिक आज के दिन आपको हर मुस्कुराते चेहरे पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा. जरूरी नहीं है कि जो व्यक्ति आपके सामने सकारात्मक दिख रहा है. वह वास्तव में आपके पक्ष में ही हो. इसलिए अपनी आंतरिक समझ को जागृत रखें और किसी भी बहकावे में आने से बचें. सुबह के वादों और मीठी बातों से दूरी बनाएंसुबह की शुरुआत में आपको किसी व्यक्ति से बेहद मीठी बात सुनने को मिल सकती है या कोई बड़ा लोकलुभावन वादा मिल सकता है. ऐसे में आपका मन तुरंत उस पर भरोसा करने और भावुक होने के लिए प्रेरित होगा. लेकिन आज का मूल मंत्र यही है कि भरोसा धीरे करें और समझ जल्दी रखें. कार्यक्षेत्र और पेशेवर जीवन की बात करें तो आज आपको अपने आगामी प्लान, गुप्त रणनीतियां या व्यावसायिक योजनाएं हर किसी के साथ साझा करने से साफ बचना चाहिए. आज आप जितना शांत रहकर और बिना ढिंढोरा पीटे अपने काम को अंजाम देंगे. उतना ही अधिक मुनाफे और सफलता में रहेंगे. आर्थिक मामलों और लेन-देन में बरतें सावधानीधन और निवेश के मामलों में आज का दिन विशेष रूप से संभलकर चलने का है. किसी के भी बहकावे में आकर या किसी के भारी दबाव में आकर बड़ा पूंजी निवेश न करें. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि आज किसी को भी धन उधार देने से बचें, क्योंकि आज दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना काफी कम है. व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो आज करीबियों से उम्मीदें थोड़ी कम ही रखें. जब आप दूसरों से अपेक्षाएं सीमित रखेंगे, तो आपका मन शांत रहेगा और किसी भी तरह के मानसिक तनाव या निराशा से आप खुद को पूरी तरह सुरक्षित रख पाएंगे. नकारात्मकता दूर करने का अचूक और विशेष उपायआज के दिन को भाग्यशाली और सकारात्मक बनाने के लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय संकेत और उपाय दिए गए हैं. आज के लिए आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद है. दिनभर की नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचने के लिए एक अचूक उपाय अवश्य करें. सुबह के समय एक साबुत लौंग अपने पास सुरक्षित रख लें. पूरे दिन उसे अपने साथ ही रहने दें. इसके बाद शाम के समय उस लौंग को किसी साफ बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. यह छोटा सा उपाय आपके आस-पास की नकारात्मकता को सोख लेगा और आपकी समझदारी आज आपको किसी भी बड़े नुकसान से बचा लेगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

‘पुष्पा’ और ‘सिंघम’ की जंग: TMC के जहांगीर खान पर बरसे CM...

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के लोग एक दशक पहले स्थानीय तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के राज्य की राजनीति में प्रवेश करने के बाद से अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाला पुनर्मतदान मतदाताओं के अधिकारों को बहाल करेगा. फाल्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों से अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के लिए एक विशेष विकास पैकेज की घोषणा की. मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शू पोंडा के समर्थन में अपनी पहली राजनीतिक सभा में अधिकारी ने कहा, “फाल्टा में पुनर्मतदान के जरिये मतदाताओं के अधिकार बहाल होंगे, जहां लोग भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के राजनीति में आने के बाद पिछले 10 वर्ष से वोट नहीं दे पा रहे.” उन्होंने कहा, “अब हालात बदल चुके हैं. मैं फाल्टा के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भाजपा उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जिताएं.” अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी और स्थानीय प्रशासन उन लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेंगे, जो चुनाव के बाद संभावित हिंसा के डर से दूसरी जगह चले गए थे. उन्होंने कहा कि लेकिन यह वापसी ‘शर्तों पर आधारित’ होगी. उन्होंने कहा, “2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा के 57 कार्यकर्ता मारे गए थे और 12,500 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं. यदि इनमें से कोई भी फरार व्यक्ति उन प्राथमिकी में आरोपी के रूप में नामजद है, तो हम उन्हें घर लौटने की अनुमति नहीं देंगे. हम उनके बाल खींचकर उन्हें जेल में डाल देंगे.” अधिकारी ने हिंसा-मुक्त चुनाव की भी अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नामक निजी कंपनी की संपत्तियों से संबंधित फाइल मिल गई हैं, जो कथित रूप से बनर्जी से जुड़ी हुई है. अधिकारी ने कहा कि जल्द ही उनकी जांच शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा, “मैंने कोलकाता नगर निगम से फाइल मांगी थीं और मुझे दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में स्थित ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ के एक आलीशान कार्यालय समेत 24 संपत्तियों का विवरण मिल गया है. अब मेरे पास भतीजे की संपत्तियों की सूची है और जल्द ही मैं उनकी जांच शुरू कराऊंगा.” मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए अत्याचार’ को भूले नहीं हैं. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को पुराने राजनीतिक अपराधों में प्राथमिकी दर्ज करने और केंद्रीय योजनाओं के धन के दुरुपयोग की शिकायतें दर्ज करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक अपराधों की शिकायतें दर्ज करें, चाहे वे पांच साल पुराने हों या उससे अधिक. अपराधियों को गिरफ्तार करें और उन्हें जेल में डालें. एक भी गुंडा घर में नहीं रहना चाहिए.” उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे उन लोगों की पहचान करके उन्हें जेल में डालें, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, चक्रवात अम्फन राहत, मनरेगा, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था और विधवा योजनाओं के लिए केंद्र द्वारा आवंटित सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया. अधिकारी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, “लोगों मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बिठाया. वे न्याय चाहते हैं, और मैं उन्हें वह न्याय दिलाउंगा.” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू देवी-देवताओँ की प्रतिमाओं को तोड़ने और अपमान से जुड़े मामलों की पुलिस फाइल फिर से खोली जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा, “मां काली की प्रतिमा को जेल वैन में रखने वाले पुलिस अधिकारी के लिए बंगाल में कोई स्थान नहीं है.” उन्होंने अक्टूबर 2025 के उस विवाद की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए यह बात कही, जिसमें दक्षिण 24 परगना जिले के काकड़वीप क्षेत्र में मां काली की तोड़ी गई प्रतिमा को पुलिस ने जेल वैन में रखा था. बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कदम प्रतिमा की सुरक्षित रखवाली सुनिश्चित करने और भीड़ द्वारा पत्थरबाजी के खतरे के कारण किसी और नुकसान से बचाने के लिए उठाया गया था. फाल्टा से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें ‘नामित कुख्यात अपराधी’ बताया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उसके मामले को देखेंगे. अधिकारी ने कहा, “2019 के चुनाव के बाद हुए अपराधों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य में 19 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की थी. भतीजे का समर्थन प्राप्त जहांगीर उनमें से एक था. तथाकथित पुष्पा, जो अब दिखाई नहीं देता है, उसे मुझे सौंप दो. अब मैं उसे देखूंगा.” निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद फाल्टा में विरोध प्रदर्शन और तीखी राजनीतिक बहस हुई. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने पलटवार करते हुए कहा था, “अगर वह (शर्मा) ‘सिंघम’ हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं.” उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण ‘सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध शर्मा ने खान के खिलाफ मतदाताओं को धमकाने की शिकायतें मिलने के बाद फाल्टा का दौरा किया किया था और वह खान के घर तथा पार्टी कार्यालय गए थे. निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए चुनाव को बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और ईवीएम से छेड़छाड़ तथा मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 17 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi busy...

Last Updated:May 17, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 17 may 2026: धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. धनु राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नए निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. लव लाइफ अच्छी रहेगी, परिवार में खुशियां रहेंगी. सेहत का ध्यान रखें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें. शुभ रंग केसरिया, अंक 7. जमुई: आज 17 मई 2026 के दिन सूर्य देव वृषभ राशि में संचार करेंगे. जिस कारण आज के दिन बुध, चंद्रमा और सूर्य की युति से त्रिग्रह योग का निर्माण होगा. इतना ही नहीं आज के दिन चंद्रमा उच्च होकर गौरी योग का निर्माण करेंगे. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन बनने वाले इन दोनों योग का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. आज धनु राशि के जातकों का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा. आज आपको किसी तरह की पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता आन पड़ेगी. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने सुख-साधन पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. किसी बड़ी परेशानी का मिल सकता है हल ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो आज के दिन उन्हें इसका हल मिल सकता है. उन्होंने बताया कि कारोबारी के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. हालांकि आज आपको किसी तरह की निवेश से बचना चाहिए. आप कहीं भी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तब उससे पहले अच्छी तरह से विमर्श कर लें नहीं तो आपका पैसा फंसने की भी संभावना बन सकती है. आप जहां काम करते हैं वहां आपके वरिष्ठ अधिकारी और साथ काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी मुश्किलें थोड़ी आसान हो सकती हैं. प्यार के लिए अनुकूल रहेगा दिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. धनु राशि के जातक को आज अपने सेहत की थोड़ी चिंता करनी चाहिए. खासकर वाहन चलाते समय आपको चोट-चपेट लगने की संभावना बन रही है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग केसरिया रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

‘हम दो हमारे चार’ करने पर 70 हजार देगा आंध्र प्रदेश, इन...

होमफोटोदेश ‘हम 2 हमारे 4’ करने पर 70000 देगा आंध्र, यहां तो गिफ्ट्स भी देती हैं सरकारें Last Updated:May 16, 2026, 23:42 IST दुनिया भर में जनसंख्या घट रही है और सरकारें चिंता में हैं. भारत के आंध्र प्रदेश ने तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे पर ₹40,000 देने का ऐलान किया है. भारत का यह इकलौता राज्‍य नहीं है, जहां इस तरह का बोनस दिया जा रहा है. बल्कि कई ऐसे देश हैं, जहां पर बच्‍चों के जन्‍म पर बोनस देता है. इसमें सिंगापुर देता है बेबी बोनस, हंगरी में कर छूट मिलती है, रूस में मैटरनिटी कैपिटल और फ्रांस में मासिक भत्ता देता है. कहीं योजना सफल है तो कहीं सवालों के घेरे में.। आइए जानते हैं कौन सा देश कितना पैसा लुटा रहा है और क्या इससे वाकई जनसंख्या बढ़ती है. बच्चा पैदा करो, सरकार देगी इनाम. आंध्र प्रदेश ने तीसरे और चौथे बच्चे पर कैश गिफ्ट का ऐलान कर दिया है. जानिए दुनिया के कौन से देश पहले से ऐसा कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे पर ₹40,000 मिलेंगे. यह पैसा जन्म के तुरंत बाद सीधे खाते में आएगा. क्या इससे जनसंख्या घटने की समस्या हल होगी? सिंगापुर में हर नवजात पर कैश गिफ्ट और चाइल्ड डेवलपमेंट अकाउंट मिलता है. सरकार आपकी बचत से मिलान भी करती है. यह योजना बूढ़ी होती जनसंख्या को संतुलित करने के लिए बनाई गई है. Add News18 as Preferred Source on Google हंगरी में तीन बच्चे होने पर पूरा इनकम टैक्स माफ हो जाता है. सरकार घर खरीदने के लिए ब्याज माफ लोन भी देती है. यूरोप में यह सबसे बड़ा प्रोत्साहन माना जाता है. रूस में दूसरे बच्चे पर मैटरनिटी कैपिटल नाम से बड़ी राशि मिलती है. इस पैसे का उपयोग घर, पढ़ाई या माँ की पेंशन के लिए किया जा सकता है. हर साल यह राशि बढ़ती भी है. फ्रांस में एकमुश्त पैसे की बजाय हर महीने परिवार भत्ता दिया जाता है. दो बच्चों पर भत्ता शुरू होता है और तीन पर बढ़ जाता है. यही वजह है कि फ्रांस की जनसंख्या दर यूरोप में सबसे अच्छी है. आंध्र एकमुश्त नकद दे रहा है, सिंगापुर बेबी बोनस और बचत योजना. हंगरी टैक्स छूट देता है, रूस मैटरनिटी कैपिटल और फ्रांस मासिक भत्ता. एक नज़र में देखें कौन सी नीति सबसे मजबूत है. क्या सिर्फ पैसे से बच्चे पैदा होंगे? एकमुश्त नकद का असर थोड़ी देर रहता है. लेकिन मासिक भत्ता, टैक्स छूट और शिक्षा सहायता ज्यादा कारगर साबित हुई हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने...

होमताजा खबरदेश POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया Last Updated:May 16, 2026, 22:41 IST बंडी संजय कुमार ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था. केंद्रीय मंत्री ने हालांकि कहा कि भगीरथ बार-बार कह रहा है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है. ख़बरें फटाफट केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे साई भगीरथ पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया. (फाइल फोटो) हैदराबाद. केंद्रीय राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी साई भगीरथ को POCSO मामले के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है. तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है. साइबराबाद पुलिस कमिश्नर रमेश के अनुसार, भगीरथ को हैदराबाद के बाहरी इलाके से हिरासत में लिया गया. हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यह आत्मसमर्पण नहीं था. वहीं बंडी संजय कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भगीरथ को गिरफ्तार नहीं किया गया… वह खुद पुलिस पूछताछ के लिए पेश हुआ. भगीरथ दो वकीलों की मौजूदगी में पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन गया.’ पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है. భగీరథ్ అరెస్ట్ కాలేదు…తానే స్వయంగా పోలీసుల విచారణకు హాజరయ్యారు ఇద్దరు న్యాయవాదుల సమక్షంలో పేట్ బషీరాబాద్ పోలీస్ స్టేషన్ కు వెళ్లిన భగీరధ్ https://t.co/m1sEvTagqk pic.twitter.com/caxIlxUgip Source link

ताज़ा खबर

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour |...

PM Modi Netherlands Visit Live: निदरलैंड्स में भारत की धमक और कूटनीतिक रिश्तों की गूंज दिख रही है. इसी क्रम में पीएम भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद राजशाही परिवार से मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के शाही राजा-रानी राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मुलाकात हुई. इस शाही मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पीएम मोदी और डच राजा-रानी के बीच की शानदार केमिस्ट्री और आपसी सम्मान को साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि कूटनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड दुनिया भर में बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट्स को हासिल करने और एक पारदर्शी व भरोसेमंद ‘सप्लाई चेन’ के निर्माण के लिए रणनीतिक तौर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की विश्व को देन और भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए आगे कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है. उस दौर में तब किसी ने सोचा नहीं था कि दो महासागर पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत रहेगी. आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें उनके साथ रहीं, अपनी मिट्टी की खशबू, त्योहार की संस्कृति, भजन की धुनें और पूर्वजों के संस्कार. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भार की विविध संस्कृति अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों को नई गति मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा. एम्स्टर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-ईयू एफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नीदरलैंड के राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, एडजुटेंट जनरल और चीफ ऑफ मिलिट्री हाउसहोल्ड रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार तथा नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन शामिल थे. हेग में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. इस दौरान कलाकारों ने गरबा और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. नीदरलैंड प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का दूसरा चरण है. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, निवेश और भारत-यूएई साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई को भारत का दूसरा घर बताते हुए गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के समर्थन में भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. उन्होंने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की भारत कड़ी निंदा करता है और नई दिल्ली हर परिस्थिति में अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. प्रधानमंत्री ने कठिन परिस्थितियों में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार की सराहना भी की. प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खासकर यूरोप के साथ व्यापार, तकनीक और हरित ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत की सक्रिय कूटनीति पर दुनिया की नजर बनी हुई है. PM Modi Netherlands Visit Live: भारत में चिप निर्माण को बड़ी उड़ान, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच अहम समझौता PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एक संयुक्त बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर उपकरण दिग्गज ASML ने भारत में चिप निर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. गौरतलब है कि नीदरलैंड की कंपनी ASML को लिथोग्राफी उपकरणों की श्रेणी में वैश्विक एकाधिकार हासिल है, जो एडवांस और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर के उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है. इस अहम साझेदारी से भारत के चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य को काफी गति मिलने की उम्मीद है. PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को सौंपे PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हुए, नीदरलैंड्स ने शनिवार को एक विशेष समारोह में 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को वापस सौंप दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के जरिए भारत को वे 21 तांबे की प्लेटें वापस मिल गई हैं, जिनकी वापसी के लिए देश 2012 से लगातार प्रयास कर रहा था. राजराजा चोल प्रथम के शासनकाल से जुड़े और लगभग 30 किलोग्राम वजनी ये ताम्रपत्र, जो चोल राजवंश की शाही मुहर वाले एक मजबूत कांस्य छल्ले (रिंग) से बंधे हुए हैं, चोल साम्राज्य के सबसे प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों और भारत के बाहर मौजूद सबसे अहम तमिल विरासतों में से एक माने जाते हैं. PM Modi Netherlands Visit Live: खेल के जरिए और करीब आ रहे भारत और नीदरलैंड- पीएम मोदी PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और नीदरलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करने में खेलों के अहम योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने क्रिकेट और हॉकी का विशेष रूप से उदाहरण

Scroll to Top