Kerala CM Announcement Live: बस कुछ ही देर में केरल CM के...
Last Updated:May 14, 2026, 11:13 IST Kerala CM Name Announcement Live: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात कर केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्…और पढ़ें केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो सकता है. (फाइल फोटो PTI) Kerala CM Name Announcement Live: केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा सबसे बड़ा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है. कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF ने राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है, लेकिन चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी के भीतर लंबी माथापच्ची चलती रही. दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों, लॉबिंग और बंद कमरे की चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहा. सवाल सिर्फ इतना नहीं था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि यह भी था कि कांग्रेस भविष्य की राजनीति किस चेहरे के हाथों में सौंपना चाहती है. राहुल गांधी लगातार इस पूरी प्रक्रिया की कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और दावेदारों के साथ कई दौर की बातचीत की. बुधवार रात राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने केरल की पूरी राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया. इसके बाद गुरुवार सुबह राहुल गांधी की कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी. अब कुछ ही घंटों में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजरें फिलहाल इसी फैसले पर टिकी हुई हैं. कुछ ही देर में केरल के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होने वाला है. दिल्ली में बुधवार देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा. कांग्रेस हाईकमान ने साफ कर दिया था कि फैसला हो चुका है और गुरुवार को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को केरल भेजा है. उनके साथ राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी भी मौजूद रहेंगी. तिरुवनंतपुरम में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक केसी वेणुगोपाल को विधायकों का मजबूत समर्थन हासिल है और राहुल गांधी के करीबी होने का फायदा भी उन्हें मिल सकता है. वहीं वीडी सतीशन को उस नेता के तौर पर देखा जा रहा है जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई. दूसरी तरफ रमेश चेन्निथला अनुभव और संगठन में स्वीकार्यता के आधार पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. अगले दो घंटे केरल कांग्रेस की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. केरल CM के नाम पर अंतिम दौर की चर्चा केरल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली और तिरुवनंतपुरम दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है. राहुल गांधी लगातार वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी ऐसा चेहरा चुनना चाहती है जो सरकार और संगठन दोनों को मजबूती से संभाल सके. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान इस फैसले को बेहद रणनीतिक तरीके से देख रहा है, क्योंकि 10 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद सरकार की स्थिरता और जनता की उम्मीदें दोनों बड़ी चुनौती होंगी. पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को विशेष तौर पर दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा गया है. विधायक दल की बैठक में वही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे. कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि फैसला पूरी तरह अंतिम हो चुका है और अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है. पार्टी समर्थकों के बीच भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है. Kerala CM Announcement Live: कुछ ही देर में केरल CM के नाम का ऐलान केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करने जा रही है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था, लेकिन अब पार्टी हाईकमान ने नाम फाइनल कर लिया है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी के साथ केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी, जबकि गुरुवार सुबह उनकी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. इसके लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा गया है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. Kerala CM News Live: UDF सरकार में दो मंत्री पद की मांग करेगा केरल कांग्रेस (J): पी जे जोसेफ केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में UDF की सरकार बनने की तैयारी के बीच केरल कांग्रेस (J) ने दो मंत्री पदों की मांग दोहराई है. पार्टी अध्यक्ष पी जे जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी UDF बैठक में दो मंत्रिपदों का दावा पेश करेगी. विधानसभा चुनाव में UDF को 140 में से 102 सीटें मिली हैं, जबकि केरल कांग्रेस (J) के खाते में 7 विधायक आए हैं. जोसेफ ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनते समय सहयोगी दलों की राय का भी सम्मान करेगा. उन्होंने NSS महासचिव जी सुकुमारन की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें UDF सहयोगियों, खासकर IUML, पर मुख्यमंत्री चयन में दखल का आरोप लगाया गया था. जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल इतना सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से होना चाहिए. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि UDF नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है, इसी वजह से तिरुवनंतपुरम में बैठक रखी गई है. Kerala CM Announcement Live: केरल कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय, आज हो सकती है मुलाकात केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में सरकार गठन की हलचल के बीच कांग्रेस ने राज्यपाल कार्यालय से आज मुलाकात के लिए समय मांगा है.









