भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

LPG Crisis | LPG Tanker mv sunshine crosses hormuz | होर्मुज से...


होमताजा खबरदेश

LPG पर बड़ी खुशखबरी! होर्मुज पार कर भारत आ रहा एक और एलपीजी टैंकर MV सनशाइन

Last Updated:

LPG Tanker mv sunshine crosses hormuz: भारत जा रही एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन स्ट्रेट ऑफ होरमुज पार कर चुकी है. इसे सुरक्षित भारत की ओर बढ़ने के लिए पूरी मदद दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक. यह 15वीं एलपीजी शिप है, जिसे पर्सियन गल्फ से सुरक्षित निकाला गया है.

LPG पर बड़ी खुशखबरी! होर्मुज पार कर भारत आ रहा एक और एलपीजी टैंकर MV सनशाइनZoom

होर्मुज से एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन सुरक्षित रवाना हुआ.

LPG Tanker mv sunshine crosses hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है. होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत आ रहा है. जी हां, LPG टैंकर एमवी सनशाइन (MV Sunshine) ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है. अब वह भारत की ओर सीना तानकर बढ़ रहा है. भारतीय नौसेना और एजेंसियां ​​उसे एस्कॉर्ट कर रही है. होर्मुज पार कर भारत आने वाला यह 15वां LPG जहाज है, जिसे इस क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया है. भारतीय नौसेना उसकी सुरक्षा कवच बनी हुई है.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, LPG टैंकर एमवी सनशाइन (MV Sunshine) ने बुधवार की रात को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया. फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकाले जाने के बाद भारत की ओर बढ़ रहा है.  सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियां ​​भारत की ओर बढ़ रहे एलपीजी जहाज को सुरक्षा दे रही हैं. इस जहाज में कितनी एलपीजी गैस है, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है.

एलपीजी पर भारत में क्या हो रहा

इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं को सफलतापूर्वक संभाला है और साथ ही उपभोक्ताओं पर कम से कम बोझ पड़ना भी सुनिश्चित किया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान भारत ने घरेलू LPG उत्पादन में भारी वृद्धि की है.

ईरान ने क्या कहा होर्मुज पर?

उधर, बुधवार को ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर काजेम घरीबाबादी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति तब बेहतर होगी, जब शांति स्थापित हो जाएगी. घरीबाबादी ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पहले से बेहतर होगी जब शांति आ जाएगी. सब कुछ साफ रहेगा, कोई गड़बड़ी नहीं होगी. हम अंतरराष्ट्रीय कानून से बाहर नहीं जाएंगे. अगर शांति स्थापित हो गई तो पहले से ज्यादा सुरक्षा और सेफ्टी होगी.’

इससे पहले मंगलवार को ईरान ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए भारत की किसी भी पहल का स्वागत करेगा और घरीबाबादी ने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले नई दिल्ली के निष्पक्ष रवैये की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘भारत हमेशा शांति का समर्थन करता है और हमेशा शांति के पक्ष में है.’

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top