भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

PM Modi Work From Home LIVE | PM Modi WFH Live |...

होमताजा खबरदेश PM मोदी के सपोर्ट में टेकी, बोलीं- ट्रैफिक में रोजाना घंटों होते हैं बर्बाद Last Updated:May 11, 2026, 14:55 IST PM Modi WFH LIVE: ईरान जंग ने सप्‍लाई चेन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. खासकर होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही व्‍यापक पैमाने पर प्रभावित हुई है. इस वॉटर कॉरिडोर से पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति होती …और पढ़ें पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही है. PM Modi WFH LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की. उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न वैश्विक संकट से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा को बचाने पर जोर दिया. उन्होंने इस खास अपील से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने वैश्विक आर्थिक व्यवधानों, सप्‍लाई चेन में आ रही चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण बढ़ती कीमतों का सामना करने में भारत की मदद के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया. उन्होंने देश को इन चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए नागरिकों को कई उपाय सुझाते हुए इस बात पर जोर दिया कि देशभक्ति केवल देश के लिए प्राणों का बलिदान देना ही नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में देश को विदेशी मुद्रा की बचत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. पेट्रोल-डीजल पूरी दुनिया में बेहद महंगे हो गए हैं, इसलिए ईंधन बचाना और इस तरह पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है. पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जहां भी उपलब्ध हो मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें, निजी वाहनों की आवश्यकता होने पर कार पूलिंग का विकल्प चुनें, माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन को प्राथमिकता दें और जहां भी संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हित में कोविड काल के दौरान अपनाए गए उपायों को फिर से अमल में लाने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने घर से काम करना, ऑनलाइन बैठकें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाईं और कई ऐसी प्रणालियां विकसित कीं. हम इनके अभ्यस्त भी हो गए थे. आज समय की मांग है कि हम इन प्रथाओं को फिर से शुरू करें. यह राष्ट्रीय हित में होगा और हमें इन्हें एक बार फिर प्राथमिकता देनी चाहिए. पीएम मोदी की खास अपील प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक विदेश यात्रा, विदेश में छुट्टियां मनाने और विदेशी शादियों से बचकर और घरेलू पर्यटन और भारत के भीतर समारोह आयोजित करके विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने में मदद करें. उन्होंने लोगों को विदेशी मुद्रा की निकासी पर दबाव कम करने के लिए एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की सलाह भी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को मेड-इन-इंडिया और स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया, जिनमें जूते, बैग और सहायक उपकरण जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं. उन्होंने परिवारों से खाद्य तेल की खपत कम करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि इससे राष्ट्रीय आर्थिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वास्थ्य दोनों को लाभ होगा. PM Modi WFH LIVE: ट्रैफिक में घंटों होते हैं बर्बाद – महिला टेकी वर्क फ्रॉम होम लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ को लेकर की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई है. एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए टेक प्रोफेशनल मेघा ने कहा कि जहां संभव हो, वहां घर से काम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा कि भारत में लोग रोजाना ट्रैफिक, ईंधन और तनाव में घंटों गंवाते हैं. यदि कर्मचारी घर से काम करते हुए भी उत्पादकता बनाए रख सकते हैं, तो समय के साथ कार्य संस्कृति में बदलाव अपनाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मेघा की इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है. Interesting to hear from PM @narendramodi to encourage Work From Home where possible. India loses hours daily in traffic, fuel, and stress.If productivity is still getting done remotely, why not adapt with time? 💻 — Megha (@TechArcade01) May 11, 2026 PM Modi WFH LIVE: जेडीयू सांसद ने राहुल गांधी को बताया अवसरवादी वर्क फ्रॉम होम लाइव: जेडीयू सांसद संजय झा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें अवसरवादी करार दिया. संजय झा ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने के बजाय राहुल गांधी सरकार पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर है कि उसके दो विधायक एक ही बाइक पर बैठ सकते हैं. जेडीयू सांसद ने कहा कि संकट के समय समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी होती है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक अवसर तलाश रहा है. Work From Home LIVE: पीएम मोदी की अपील पर बिफरे अखिलेश यादव, जानें क्‍या कहा? वर्क फ्रॉम होम लाइव: अखिलेश यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और हालिया अपीलों को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. बयान में कहा गया कि देश का सबसे बड़ा संकट खुद भाजपा सरकार बन चुकी है. पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग, सोने की खरीद से बचने और अन्य प्रतिबंधात्मक अपीलों को सरकार की आर्थिक विफलता का संकेत बताया गया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने हजारों चार्टर फ्लाइट्स और आलीशान सुविधाओं का उपयोग किया, लेकिन अब आम जनता से संयम बरतने की अपील की जा रही है. बयान में कहा गया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी बढ़ी है. साथ ही भाजपा की विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन को भी निशाने पर लेते हुए कहा गया कि सरकार ने देश की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष नीति से

ताज़ा खबर

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं में पास या फेल? digilocker.gov.in...

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज जारी होने की अटकलें तेज हैं. डिजिलॉकर पर कल ही सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों को लेकर Coming Soon का नोटिफिकेशन आ गया था. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई बोर्ड की इंडिया रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और ऐप पर भी स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. वेबसाइट क्रैश होने पर वैकल्पिक तरीकों से मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी. CBSE Class 12th Result LIVE: मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की घोषणा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई ने पिछले कुछ सालों से टॉपर्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है. हालांकि, बोर्ड उन छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जरूर देता है जो हर विषय में शीर्ष 0.1% में आते हैं. इससे छात्रों का मनोबल बना रहता है. DigiLocker CBSE Result Class 12th LIVE: री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) की प्रक्रिया सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर स्टूडेंट्स अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया 3 चरणों में होती है: अंकों का मिलान, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करना और अंत में विशिष्ट प्रश्नों का पुनर्मूल्यांकन. इसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होता है. CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा कौन दे सकता है? सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें बोर्ड ‘सप्लीमेंट्री’ परीक्षा में बैठने का अवसर देता है. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई में आयोजित की जाती है, जिससे स्टूडेंट्स को उसी शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में प्रवेश लेने का मौका मिल सके. CBSE Class 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं का पिछले 6 सालों का पास प्रतिशत सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं कक्षा में पिछले 6 सालों का पास प्रतिशत कितना रहा, इसकी डिटेल नीचे चेक कर सकते हैं- 2025 – 88.39% 2024 – 87.98% 2023 – 87.33% 2022 – 92.71% 2021 – 99.37% 2020 – 88.78% CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई कक्षा 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होते हैं. ध्यान रहे कि प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाना अनिवार्य है. अगर किसी स्टूडेंट के थ्योरी में अंक कम रह जाते हैं तो उसे उस विषय में फेल या कंपार्टमेंट माना जाएगा. CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: आईवीआरएस (IVRS) यानी कॉल पर रिजल्ट सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम भी प्रदान करता है. स्टूडेंट्स बोर्ड की तरफ से दिए गए खास लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके अपना रोल नंबर बता सकते हैं और ऑडियो के माध्यम से अपना स्कोर सुन सकते हैं. यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उपयोगी है. CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: एसएमएस से कैसे देखें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट? सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इंटरनेट न होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. इसके लिए ‘CBSE12 ‘ टाइप करके बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नंबर पर भेजना होगा. कुछ ही पलों में विषयवार अंकों का विवरण मोबाइल स्क्रीन पर होगा. CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: उमंग ऐप (UMANG App) से देख सकते हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप के जरिए भी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. यह ऐप भारत सरकार की तरफ से संचालित है और रिजल्ट के दिन यह स्टेबल विकल्प प्रदान करता है. आपको बस ऐप में ‘CBSE’ सर्च करना होगा और अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखनी होगी. cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर मिल जाएगा हर सर्टिफिकेट सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई अब फिजिकल मार्कशीट के बजाय डिजिटल दस्तावेजों पर ज्यादा जोर दे रहा है. डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से पहले ही अपना अकाउंट एक्टिवेट कर लें, जिससे सर्वर पर बोझ बढ़ने से पहले वे अपनी मार्कशीट सुरक्षित कर सकें. CBSE 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर के बिना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे देखें? सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर कोई स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड खो चुका है तो वह सीबीएसई की ‘रोल नंबर फाइंडर’ (Roll Number Finder) सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए स्टूडेंट को अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. एक बार रोल नंबर मिल जाने के बाद, आधिकारिक पोर्टल से रिजल्ट डाउनलोड करना आसान हो जाएगा. CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट्स सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट धीमी होने पर स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के लिए कई वैकल्पिक पोर्टल तैयार किए हैं. आप cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और digitallocker.gov.in पर जाकर भी अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं. रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें. cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की संभावित तारीख और समय सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कक्षा 12वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. आमतौर पर सीबीएसई सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है. स्टूडेंट्स बोर्ड की मुख्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सरकारी रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स चेक कर सकते हैं. CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: डिजिलॉकर में ‘डॉक्यूमेंट फेच’ एरर का समाधान सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: कई बार सर्वर लोड की वजह से ‘Document not found’ का एरर आता है. ऐसे में घबराएं नहीं, 10-15 मिनट बाद दोबारा लॉगिन करें, डेटा अपने आप सिंक हो जाएगा. CBSE 12th Result 2026 LIVE: कैश मेमोरी (Cache) क्लियर करना है जरूरी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: रिजल्ट के वक्त अगर वेबसाइट पुरानी जानकारी दिखा रही हो तो ब्राउजर की सेटिंग में जाकर

ताज़ा खबर

Rahul Gandhi Vs Amit Malviya: तो फिर आपके प्रिय नेहरू जी भी...

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Work From Home, पेट्रोल बचत और स्वदेशी अपनाने की अपील को सरकार की ‘नाकामी’ बताया. लेकिन भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने उसी मुद्दे को कांग्रेस पर पलटवार का हथियार बना दिया. मालवीय ने ऐसा सवाल पूछा, जिसने राजनीतिक बहस को सीधे इतिहास की अदालत में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर वैश्विक संकट के समय जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील करना ‘Compromised Leadership’ है, तो फिर क्या जवाहरलाल नेहरू भी ‘Compromised PM’ थे? यह हमला सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं था. यह कांग्रेस की उस राजनीति पर प्रहार था, जिसमें हर आर्थिक चुनौती को सरकार की कमजोरी बताने की कोशिश की जाती है. मालवीय ने नेहरू के पुराने बयान का हवाला देकर यह दिखाने की कोशिश की कि दुनिया में युद्ध और संकट का असर हमेशा भारत पर पड़ता रहा है. फर्क सिर्फ इतना है कि आज वही बात मोदी सरकार कहे तो कांग्रेस उसे बहाना बताती है. अमित मालवीय का बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से Work From Home, कारपूलिंग, ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की. कांग्रेस ने इसे सरकार की आर्थिक विफलता से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन भाजपा ने तुरंत पलटवार किया. मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अगर जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील करना नाकामी है, तो फिर आपके प्रिय नेहरू जी भी क्या ‘Compromised PM’ थे?’ उन्होंने याद दिलाया कि खुद नेहरू ने कहा था कि दूसरे देशों में युद्ध होने का असर भारत में महंगाई के रूप में पड़ता है. भाजपा अब इस बहस को “जिम्मेदार नेतृत्व बनाम राजनीतिक अवसरवाद” के रूप में पेश कर रही है. अमित मालवीय ने क्या कहा? अमित मालवीय ने अपने पूरे बयान में कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, ‘अगर जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील करना ‘नाकामी’ है, तो फिर आपके प्रिय नेहरू जी भी क्या ‘Compromised PM’ थे? खुद नेहरू जी ने कहा था कि जब दूसरे देशों में युद्ध होता है तो उसका असर भारत में महंगाई के रूप में पड़ता है. क्या तब भी यह बहाना था, या तब यह जिम्मेदार नेतृत्व माना जाता था?’ मालवीय ने आगे कहा कि हर वैश्विक संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है. एक जिम्मेदार नेतृत्व जनता को सच बताकर साझी भागीदारी से चुनौतियों का सामना करने की अपील करता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से त्याग नहीं मांगा, बल्कि राष्ट्रहित में जागरूक विकल्प चुनने की अपील की है. इसमें ऊर्जा बचत, स्वदेशी को बढ़ावा, विदेशी मुद्रा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने जैसे कदम शामिल हैं. मालवीय के मुताबिक कांग्रेस की समस्या यह है कि वह राष्ट्रहित में जनभागीदारी को हमेशा “उपदेश” मानती है. नेहरू के बयान को लेकर क्यों बढ़ी बहस? भाजपा ने इस पूरे विवाद में जवाहरलाल नेहरू के 1951 के बयान को सामने रखा है. उस समय कोरियाई युद्ध के कारण दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही थी. नेहरू ने माना था कि बाहरी घटनाओं का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. भाजपा अब इसी उदाहरण के जरिए कांग्रेस पर “डबल स्टैंडर्ड” का आरोप लगा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस मुद्दे को सिर्फ आर्थिक बहस नहीं, बल्कि वैचारिक लड़ाई के रूप में पेश करना चाहती है. एक तरफ ‘राष्ट्रहित में जनभागीदारी’ का संदेश दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर सिर्फ आलोचना करने का आरोप लगाया जा रहा है. क्या WFH और ऊर्जा बचत से फर्क पड़ेगा? सरकार का मानना है कि अगर बड़ी संख्या में लोग Work From Home अपनाते हैं, कारपूलिंग करते हैं और ईंधन की बचत करते हैं, तो इससे तेल आयात का दबाव कम हो सकता है. भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देशों में शामिल है. ऐसे में वैश्विक संकट का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ता है. PM मोदी की अपील को भाजपा “राष्ट्रहित में सामूहिक भागीदारी” बता रही है. वहीं विपक्ष इसे सरकार की तैयारी की कमी से जोड़कर देख रहा है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सोशल मीडिया तक और तेज हो सकता है. अमित मालवीय ने राहुल गांधी को क्या जवाब दिया? अमित मालवीय ने कहा कि अगर वैश्विक संकट के दौरान जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील करना नाकामी है, तो फिर जवाहरलाल नेहरू को भी ‘Compromised PM’ कहना पड़ेगा. उन्होंने नेहरू के 1951 के बयान का हवाला दिया, जिसमें कोरियाई युद्ध को महंगाई का कारण बताया गया था. मालवीय ने कहा कि PM मोदी सिर्फ राष्ट्रहित में जागरूक विकल्प अपनाने की अपील कर रहे हैं. नेहरू के पुराने बयान को भाजपा क्यों उठा रही है? भाजपा का कहना है कि कांग्रेस आज जिस बात को मोदी सरकार की विफलता बता रही है, वही बात नेहरू ने अपने समय में कही थी. नेहरू ने माना था कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध और संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. भाजपा इसे कांग्रेस की ‘दोहरी राजनीति’ के उदाहरण के तौर पर पेश कर रही है. PM मोदी की अपील का असली मकसद क्या है? प्रधानमंत्री मोदी की अपील का मकसद तेल की खपत कम करना, विदेशी मुद्रा बचाना और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना बताया जा रहा है. सरकार का मानना है कि Work From Home, कारपूलिंग और ऊर्जा बचत जैसे छोटे कदम बड़े आर्थिक दबाव को कम कर सकते हैं. भाजपा इसे “राष्ट्रहित में जनभागीदारी” का मॉडल बता रही है. Source link

ताज़ा खबर

गाड़ियों में लग जाती ब्रेक… बीकानेर की मिठास में नया ट्विस्ट! आमरस...

Last Updated:May 11, 2026, 11:49 IST Bikaner Sweet News: बीकानेर की पारंपरिक मिठाइयों में अब नया स्वाद जुड़ गया है. यहां आमरस से तैयार की जा रही खास कतली लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. गर्मियों के मौसम में मैंगो फ्लेवर वाली इस मिठाई की मांग राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर में बढ़ रही है. मिठाई कारोबारियों के अनुसार आमरस कतली का स्वाद पारंपरिक कतली से अलग और बेहद खास है, जिसके कारण लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. यह मिठाई बीकानेर की फूड संस्कृति को नया स्वाद और नई पहचान दे रही है. ख़बरें फटाफट बीकानेर. मिठाइयों के लिए मशहूर बीकानेर में हलवाई लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं. काजू कतली, बादाम कतली और मिल्क स्वीट्स के बीच अब बाजार में एक नई वैरायटी लोगों को खूब पसंद आ रही है. आमरस से बनी आम कतली. गर्मियों के सीजन में तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ अपनी खास बनावट और लंबे समय तक खराब नहीं होने की वजह से चर्चा में है. गर्मियों के मौसम में तैयार होने वाली यह स्पेशल मिठाई स्वाद, क्वालिटी और लंबे समय तक खराब नहीं होने की वजह से लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. डिमांड बीकानेर के साथ-साथ दूसरे शहरों में भी तेजी सेआमतौर पर लोग काजू कतली, बादाम कतली या मिल्क बेस्ड स्वीट्स खाते हैं, लेकिन बीकानेर के हलवाइयों ने आम के रस से ऐसी कतली तैयार की है जो स्वाद में अलग होने के साथ काफी हल्की और स्पंजी भी होती है. खास बात यह है कि इसमें दूध और मावे का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहती है. यही वजह है कि इसकी डिमांड बीकानेर के साथ-साथ दूसरे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है. आम की तीन अलग-अलग लेयर बनाई जातीमिष्ठान व्यवसायी रूपेश अग्रवाल ने बताया कि यह आमरस की कतली पूरी तरह घर में तैयार की जाती है. करीब 10 किलो आमरस से इसकी एक खेप तैयार होती है. इसमें आम की तीन अलग-अलग लेयर बनाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद और लुक दोनों आकर्षक बनते हैं. उन्होंने बताया कि इस मिठाई को बनाने का आइडिया ग्राहकों की मांग के बाद आया था और अब यह उनकी दुकान की खास पहचान बन चुकी है. मुंबई जैसे शहरों में भी सप्लाई किया जाताउन्होंने बताया कि आमरस और चीनी को कढ़ाई में धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाया जाता है. करीब 5 से 6 घंटे की मेहनत के बाद यह कतली तैयार होती है. इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं किया जाता, फिर भी यह दो महीने तक खराब नहीं होती. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. रूपेश अग्रवाल ने बताया कि यह कतली सिर्फ गर्मियों के लगभग तीन महीने ही बाजार में उपलब्ध रहती है. इस दौरान इसकी भारी मांग रहती है और बड़ी मात्रा में इसे कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में भी सप्लाई किया जाता है. बीकानेर आने वाले पर्यटक भी इस नई वैरायटी को खास तौर पर खरीदकर ले जा रहे हैं. नई वैरायटी अब लोगों के दिलों में खास जगह बना रहीकीमत की बात करें तो जहां काजू और बादाम की कतली 700 से 800 रुपए किलो तक बिकती है, वहीं आमरस की यह स्पेशल कतली 480 रुपए किलो में मिल रही है. स्वाद और कीमत के संतुलन के कारण यह आम लोगों की पहुंच में भी है. मिष्ठान कारोबारियों का कहना है कि आमरस से बनी यह कतली सिर्फ स्वाद ही नहीं देती, बल्कि गर्मियों में शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है. बीकानेर की पारंपरिक मिठाइयों के बीच यह नई वैरायटी अब लोगों के दिलों में खास जगह बना रही है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bikaner,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

प्रोजेक्ट स्नेह ने बदली शिवम की जिंदगी, आंखे नहीं फिर भी चला...

Last Updated:May 11, 2026, 10:48 IST Moradabad news: प्रोजेक्ट स्नेह उन जिंदगियों के लिए वरदान बन गया है. जिनकी दुनिया में सवेरा होना बंद हो गया था. यहां नेत्रहीन भाई-बहनों को सिर्फ अक्षर नहीं सिखाए जाते. उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया जाता है. इसी प्रोजेक्ट से जुड़ा एक चेहरा है जिसकी कहानी रुला भी देती है और हौसला भी देती है. मुरादाबादः मुरादाबाद की गलियों में एक ऐसी रोशनी फैल रही है जिसे आंखों से नहीं, दिल से महसूस किया जाता है. प्रोजेक्ट स्नेह उन जिंदगियों के लिए वरदान बन गया है. जिनकी दुनिया में सवेरा होना बंद हो गया था. यहां नेत्रहीन भाई-बहनों को सिर्फ अक्षर नहीं सिखाए जाते. उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया जाता है. इसी प्रोजेक्ट से जुड़ा एक चेहरा है जिसकी कहानी रुला भी देती है और हौसला भी देती है. एक ऐसा युवा शुरुआत में तो उसकी दुनिया में रोशनी थी लेकिन बाद मे उसके जीवन मे अंधेरा हो चुका था. आंखों की रोशनी छिनते ही उसके सारे सपने, सारी उम्मीदें बिखर गई थीं. वह पूरी तरह टूट चुका था. खुद को बोझ समझने लगा था. अपनों की आंखों में अपने लिए तरस देखकर उसका दिल बैठ जाता था. ब्रेल लिपि सीख कंप्यूटर पर चला रहा उंगलियां फिर जिंदगी में आईं शिखा गुप्ता उन्होंने सिर्फ हाथ नहीं थामा हौसला थमाया था. प्यार से समझाया कि अंधेरा आंखों में है हौसलों में नहीं है. धीरे-धीरे उसने ब्रेल लिपि सीखी, फिर कंप्यूटर की दुनिया में कदम रखा. आज उसकी उंगलियां की-बोर्ड पर ऐसे दौड़ती हैं कि देखने वाला दंग रह जाए. उसकी टाइपिंग की स्पीड सुनकर कोई मान ही नहीं सकता कि वह इस दुनिया को देख नहीं सकता. आज वह युवा आत्मनिर्भर है अपने दम पर कमाता है. और दिव्यांग होने के बाद भी अपने परिवार का सहारा बन गया है और अच्छे से पालन पोषण कर रहा है. 2015 में गई आंखों की रोशनी शिवम ने बताया कि मुझे ग्लूकोमा की बीमारी थी. 2015 में मुझे ब्लाइंडनेस आ गई थी. उसके बाद लगातार 4 साल तक मैं घर रहा था. इन चार साल के बीच में मेरी पढ़ाई पूरी तरह से छूट गई थी. उसके बाद मैं प्रोजेक्ट स्नेह से 2020 में जुड़ा था. उसमें मुझे वोकेशनल और ब्रेल मोबिलिटी आदि सिखाई गई थीं. फिर मेरे मन मैं एक उमंग जाग गई थी. क्योंकि मुझे पहले से ही पढ़ने की लगन थी. हाईस्कूल में 80% अंक के साथ पास आउट किया था. उसके बाद मेने इंटरमीडिएट किया था. जब मैं फर्स्ट ईयर में था. तब कंप्यूटर कोर्स और एंड्रॉयड चीजों को चलाने का कोर्स करने के लिए मैं देहरादून चला गया था. वहां मेने स्मार्टफोन और कंप्यूटर एक्सेस करना सीखा था फिर इंटर किया. उसके बाद ग्रैजुएशन चल रहा है. इसके साथ-साथ में आत्मनिर्भर भी बन गया हूं. और मुझे समाजसेवी शिखा गुप्ता द्वारा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है और तरह-तरह के काम सिखाए गए हैं. आज प्रोजेक्ट स्नेह में ही में कार्यरत हूं और यहीं पर अच्छे पैसे भी कमा रहा हूं और अपने परिवार का पालन पोषण भी अच्छे से कर रहा हूं. आंख नहीं  फिर भी कर रहे नौकरी प्रोजेक्ट स्नेह की फाउंडर शिखा गुप्ता ने बताया कि हमारे पास एक स्नेह वीर है. जिनका नाम शुभम है और वह संभल जिले के रहने वाले हैं. उसका इलाज चलता था. उसकी आंखों में समस्या थी. धीरे-धीरे वह पूरी तरह से दृष्टिबाधित हो गया था. इसके साथ ही वह अपने घर का अकेला लड़का है. दो बहनें है, उनका परिवार बहुत दुखी रहता था. उसे समझ नहीं आता था कि वह किस तरह से आगे बढ़ सकता है. साथ ही कैसे उनका जीवन चलेगा. फिर हमने काउंसलिंग कर उन्हें मोटिवेट किया कि अभी जीवन समाप्त नहीं हुआ है. जीवन बहुत लंबा है और इसी जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं. फिर हमने उसे अपने साथ जोड़कर उसे पढ़ाया लिखाया कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाया और इतना आत्मनिर्भर बनाया कि वह कहीं भी आसानी से नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकता है. फिर हमने उसे अपने सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान में टीचर के तौर पर हायर कर लिया है. आज वह अच्छे पैसे कमा रहा है. उसका परिवार काफी खुश है और अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर रहा हैऔर आज अपने पैरों पर खड़ा हो गया है. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Moradabad,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Somnath Amrut Mahotsav Live | PM Modi Somnath Visit Live: आज इतिहास...

होमताजा खबरदेश LIVE: सोमनाथ में आज ऐतिहासिक दिन, PM मोदी के सामने शुरू होगा अमृत महोत्सव Last Updated:May 11, 2026, 09:47 IST Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पीएम…और पढ़ें पीएम मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. PM Modi Somnath Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह आयोजन बेहद खास माना जा रहा है. मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. इसके लिए पांच फुट ऊंचे विशेष पात्र को क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा. पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे. गुजरात सरकार और मंदिर ट्रस्ट की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं. उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर और सोमनाथ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक माना जाता है. इतिहास में कई बार हमलों का सामना करने के बावजूद यह मंदिर हर बार फिर खड़ा हुआ. इसी ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए पीएम मोदी आज स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. कार्यक्रम में सूर्यकिरण एयर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. सोमनाथ अमृत महोत्सव के जरिए मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. देशभर से श्रद्धालु और संत समाज इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं. Somnath Amrut Mahotsav Live Updates: PM Modi Somnath Visit Live: जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हुए PM मोदी, आज कई धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 09:50 बजे सोमनाथ हेलिपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 09:50 AM से 10:15 AM तक हेलिपैड से सोमनाथ मंदिर के हमीरजी सर्कल तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा. सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री होमात्मक अतिरुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे. इसके बाद 10:15 AM से 11:45 AM तक विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार, कुंभाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 01:30 बजे वह सोमनाथ सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन करेंगे और फिर 03:25 PM पर सोमनाथ हेलिपैड से रवाना होंगे. Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर के ऊपर होगा सूर्य किरण टीम का शानदार एयर शो पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (SKAT) आज सोमनाथ मंदिर के ऊपर रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों के मुताबिक यह विशेष कार्यक्रम ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का हिस्सा है, जो मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम अपने शानदार हवाई करतबों और रंगीन फॉर्मेशन के लिए जानी जाती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं. PM Modi Somnath Visit Live: गुजरात दौरे पर PM मोदी, वडोदरा में भी कई कार्यक्रम सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत सोमवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा वह गिर सोमनाथ और वडोदरा में कई प्रशासनिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी रविवार रात जामनगर पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं. जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वडोदरा में प्रधानमंत्री सरदार धाम परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे. मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी विशेष पूजा-अर्चना और कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे. महोत्सव से जुड़े कई दृश्य और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. PM Modi Somnath Visit Live: राजनाथ सिंह बोले- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सनातन चेतना का प्रतीक सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की सनातन ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का मजबूत प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का अवसर बनेगा. Source link

ताज़ा खबर

अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर थलापति विजय को CM बनाने में तारणहार...

होमताजा खबरदेश अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर विजय को CM बनाने में तारणहार बनी 5 MLAs वाली पार्टी Last Updated:May 11, 2026, 08:40 IST Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में आखिरकार TVK की सरकार बन गई. थलापति विजय ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. विजय को प्रदेश के टॉप पोस्‍ट तक पहुंचाने में पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स का प्रयास शामिल है, जो विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़े संकटमोचक बने हुए हैं. इनके प्रयासों से ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ सके थे. अभिषेक मनु सिंघवी के प्रयासों से TVK चीफ थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बनने में सफल रहे. (अभिषेक सिंघवी के X अकाउंट से साभार) Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में तमाम तरह के राजनीतिक और कानूनी दांव-पेच के बाद थलापति विजय की अगुआई में TVK की सरकार बन गई है. राज्‍यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने थलापति विजय को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई. 107 विधायकों वाली पार्टी TVK के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाना इतना आसान नहीं रहा. पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स ने कानूनी लड़ाई लड़ी जो पिछले कई साल से विपक्ष के लिए संकटमोचक बने हुए हैं. जी हां…आपने सही समझा. कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्‍यसभा सदस्‍य अभिषेक मनु सिंघवी ने विजय के सामने आई कानूनी अड़चनों को दूर किया तब जाकर तमिलनाडु में TVK की सरकार बन सकी. अभिषेक सिंघवी पिछले 8-10 दिनों से लगातार पर्दे के पीछे से सक्रिय थे. मद्रास हाईकोर्ट में विजय की पार्टी के विधायक के लिए कानूनी दलीलें पेश कीं. TVK की तरफ से गवर्नर अर्लेकर को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चिट्ठी ड्राफ्ट करने में मदद की. इन तमाम कानूनी और संवैधानिक कोशिशों के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया. विजय ने 120 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्‍यपाल को सौंपी थी. तमिलनाडु की सियासत में नई सरकार के गठन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता Abhishek Manu Singhvi एक बार फिर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए कानूनी संकटमोचक बनकर उभरे हैं. रविवार को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में मंच साझा किया, वहीं सिंघवी मद्रास हाईकोर्ट में TVK विधायक एस. सेतुपति के मामले में पैरवी करते नजर आए. तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से TVK विधायक एस. सेतुपति ने पूर्व डीएमके मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था. इस सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद को सरकार के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन की बहुमत स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है. ऐसे में सिंघवी की अदालत में मौजूदगी को राजनीतिक और कानूनी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. Kudos 2young team assisting me in researching &advising young #CM &his youthful colleagues ( #AdhavArjuna ) in trying period of last 7-10 days. Irrespective of politics, new CM deserves support. Attempts 2derail &destabilise him wl cost outsiders dear cos public is watching. pic.twitter.com/SLTexNVCrj Source link

ताज़ा खबर

29000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 2000 से 5000 KM तक सबकुछ कर...

Last Updated:May 11, 2026, 07:45 IST Agni Prime-Advanced Agni Missile: भारत अपनी मिसाइल क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है. पिछले दिनों रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्‍हीकल टेक्‍नोलॉजी से लैस है. यह मिसाइल 29000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5000 से 5800 किलोमीटर तक दुश्‍मनों को खाक में मिलाने की क्षमता रखती है. वहीं, अग्नि प्राइम 2000 किलोमीटर तक तबाही लाने में कैपेबल है. भारत ने एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह MIRV तकनीक से लैस है, जो एक ही समय में अनेक टार्गेट को तबाह करने में सक्षम है. (फाइल फोटो/Reuters) Agni Prime-Advanced Agni Misile: भारत ने आधिकारिक तौर पर दो ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्‍टम्‍स की पुष्टि कर दी है, जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल यानी MIRV तकनीक से लैस हैं. इनमें करीब 2000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-प्राइम और 5000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली एडवांस्ड अग्नि मिसाइल शामिल हैं. इस घोषणा के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास ऑपरेशनल लेवल पर MIRV तकनीक मौजूद है. रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में बड़ा रणनीतिक बदलाव मान रहे हैं. एडवांस्‍ड अग्नि और अग्नि प्राइम भारत के लिए उस करण-अर्जुन की तरह हैं, जिनके सामने दुश्‍मनों का टिकना नामुमक‍िन है. बता दें कि मिसाइल सेगमेंट में भारत लगातार नया इतिहास रच रहा है. अग्नि सीरीज के साथ ही प्रलय और हाइपरसोनिक कैटेगरी की मिसाइलें दुश्‍मनों के लिए काल से कम नहीं हैं. भारत की तरफ से MIRV तकनीक से लैस मिसाइल्‍स को लेकर यह पुष्टि ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस्ड अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद सामने आई है. परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई पेलोड के साथ लॉन्च किया गया, जिन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग लक्ष्यों की ओर भेजा गया था. मिसाइल की फ्लाइट और पेलोड की सटीकता पर निगरानी रखने के लिए जमीनी और समुद्र आधारित ट्रैकिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क तैनात किया गया था. रक्षा सूत्रों के अनुसार परीक्षण में तय सभी मिशन उद्देश्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए और भारत की एडवांस गाइडेंस सिस्‍टम तथा MIRV तकनीक की विश्वसनीयता साबित हुई. एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण ने भारत की क्षमता को और बढ़ा दिया है. (फोटो: @DRDO_India के X अकाउंट से साभार) अग्नि प्राइम और एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल अग्नि प्राइम को अग्नि सीरीज की नई पीढ़ी (Next Generation) की मिसाइल माना जा रहा है. यह दो चरणों वाली ठोस ईंधन आधारित, कैनिस्टराइज्ड और रोड-मोबाइल मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2000 किलोमीटर बताई गई है. अब इसकी MIRV क्षमता की पुष्टि हो चुकी है, जिसके तहत यह करीब तीन री-एंट्री व्हीकल ले जा सकती है. इसका मतलब यह है कि एक ही मिसाइल अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम होगी. यह क्षमता भारत की रीजनल डेटरेंस स्‍ट्रैटजी को और मजबूत करेगी तथा दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदना अधिक आसान बनाएगी. वहीं, एडवांस्ड अग्नि मिसाइल भारत की लंबी दूरी की परमाणु मारक क्षमता को नई ऊंचाई देने वाली प्रणाली मानी जा रही है. 5000 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली यह मिसाइल छह से आठ री-एंट्री व्हीकल ले जाने में सक्षम बताई गई है. यानी एक ही मिसाइल कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकती है. इससे भारत की सेकेंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूती मिलेगी, जो परमाणु प्रतिरोधक रणनीति का अहम हिस्सा मानी जाती है. रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात और चीन तथा पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमताओं के बीच यह तकनीक भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. अग्नि प्राइम vs एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल  अग्नि प्राइम एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल  भारत की नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni Prime दो चरणों वाली कैनिस्टराइज्ड सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक बताई गई है. भारत की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों में शामिल एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल या Agni-V ने अपनी अत्यधिक गति और लंबी मारक क्षमता के कारण वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है. यह मिसाइल अधिकतम Mach 24 यानी करीब 29,400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. मिसाइल की गति हाइपरसोनिक श्रेणी में मानी जा रही है और यह संभवतः Mach 10 से Mach 15 से अधिक की रफ्तार हासिल कर सकती है, जिससे दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना बेहद कठिन हो जाता है. तीन चरणों वाली ठोस ईंधन आधारित यह कैनिस्टराइज्ड मिसाइल सड़क और रेल दोनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है. इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक बताई गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसकी संभावित रेंज 7,000 से 8,000 किलोमीटर तक मानी गई है. अग्नि-प्राइम में कंपोजिट प्रोपेलेंट और एल्यूमिनियम फ्यूल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे अधिक ऊर्जा, तेज एक्सेलरेशन और उच्च गति मिलती है. 9 मई 2026 को भारत ने Advanced Agni का सफल परीक्षण किया, जिसमें मल्टीपल पेलोड क्षमता का प्रदर्शन किया गया. यह परीक्षण भारत की MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम की वजह से यह मिसाइल सड़क और रेल मोबाइल लॉन्चर से बेहद कम समय, यानी 10 मिनट से भी कम लॉन्च विंडो में दागी जा सकती है, जिससे इसकी तैनाती क्षमता और रणनीतिक ताकत बढ़ती है. अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों में गति लगातार बढ़ती गई है. Agni-I Mach 5+, Agni-III करीब Mach 15 और Agni-V Mach 24 तक की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है. वहीं भविष्य की Agni-VI मिसाइल को Mach 24+ क्षमता वाला माना जा रहा है. मिसाइल में अत्याधुनिक नेविगेशन और टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं, जो इसे पुराने अग्नि संस्करणों की तुलना में अधिक सटीक और आधुनिक बनाते हैं. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार Agni-V की हाइपरसोनिक गति और MIRV क्षमता इसे मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए बेहद कठिन लक्ष्य बनाती है. यह भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. क्‍या है MIRV टेक्‍नोलॉजी? MIRV तकनीक को वैश्विक स्तर पर बेहद उन्नत और जटिल सैन्य तकनीक माना जाता है. अभी तक अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे सीमित

ताज़ा खबर

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: आसमान में चक्रव्यूह! भूमध्य...

Today Weather News Live: इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम ने कंफ्यूज कर के रखा है. कभी धूल भरी आंधी, कभी बिजली की तेज गड़गड़ाहट और कभी कुछ ही मिनटों में सड़कों को भिगो देने वाली बारिश. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम के इस रुख से हैरान हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इसके पीछे कई वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय हो गई हैं. भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है. दूसरी तरफ मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा दबाव मौसम को और जटिल बना रहा है. यही वजह है कि दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोई बेहद खतरनाक सिस्टम नहीं है, लेकिन इसकी वजह से तेज आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और अचानक बारिश जैसी घटनाएं कई राज्यों में परेशानी बढ़ा सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में दिन की गर्मी के बाद शाम को अचानक बदलते मौसम ने लोगों को पहले ही संकेत दे दिए हैं कि आने वाले घंटे आसान नहीं रहने वाले. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की टक्कर उत्तर भारत में तेज गतिविधियां पैदा कर सकती है. इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. वहीं दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के ऊपर बन रही प्रणाली भारी बारिश की वजह बन सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम कमजोर जरूर है, लेकिन कई छोटे सिस्टम जब एक साथ सक्रिय होते हैं तो स्थानीय स्तर पर बड़ा असर छोड़ सकते हैं. यही कारण है कि कई राज्यों में येलो और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं. किसानों, यात्रियों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. अगले कुछ दिनों में कहीं बारिश राहत देगी तो कहीं तेज गर्मी और उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है. (AI-PHOTO) मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर असर दिखा रहा है. इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं. इन दोनों प्रणालियों के बीच बनी गर्त रेखा मौसम को अस्थिर बना रही है. यही वजह है कि कई राज्यों में अचानक तेज हवाएं और गरज-चमक की घटनाएं बढ़ रही हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 14 मई के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के आसपास बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में नए निम्न दबाव क्षेत्र को जन्म दे सकता है. इसके असर से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. वहीं महाराष्ट्र और मध्य भारत के कई हिस्सों में उमस और गर्मी के बीच हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मई के महीने में इस तरह की प्री-मानसून गतिविधियां सामान्य मानी जाती हैं, लेकिन इस बार कई सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से असर ज्यादा व्यापक दिख रहा है. दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का डबल असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है. मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है. हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम और रात के समय मौसम अचानक करवट ले सकता है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने के संकेत हैं. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि खुले इलाकों और ऊंची इमारतों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यूपी में बिजली और बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है. किसानों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचें. पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार में रेड अलर्ट ने बढ़ाई चिंता बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है. लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. राजस्थान में लू और तूफान दोनों का खतरा राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल सकता है. पश्चिमी राजस्थान में 11 से 15 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ इलाकों में गर्म रातें भी दर्ज की जा सकती हैं. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है. कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित

ताज़ा खबर

दिल्ली का नया कोचिंग हॉटस्पॉट बना ये इलाका, UPSC से IIT-JEE तक...

Last Updated:May 11, 2026, 05:32 IST Delhi Coaching Hub Area: दिल्ली में लाजपत नगर, जनकपुरी वेस्ट, पीतमपुरा, नरेला और नेताजी सुभाष प्लेस तेजी से नए कोचिंग हब बन रहे हैं, सस्ता रहना खाना और अच्छी मेट्रो कनेक्टिविटी वजह से स्टूडेंट यहां ज्यादा संख्या में रहने आ रहे हैं. आईआईटी जेईई , एसएससी और सीए की तैयारी के लिए दिल्ली का लाजपत नगर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. कई जाने-माने बड़े कोचिंग सेंटर्स जिनका पूरे देश भर में नाम है, वो अपनी नई कोचिंग ब्रांच को अब लाजपत नगर में खोल रहे हैं. क्योंकि लाजपत नगर मेट्रो रूट भी अच्छा है और यहां पर स्टूडेंट को सारी सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं. जैसे रहना और खाना. इसीलिए अब यहां पर कोचिंग हब बन रहा है. यह देश की राजधानी दिल्ली का तीसरा एक ऐसा इलाका है. जहां पर नए कोचिंग सेंटर खुल रहे हैं. यानी एकदम नया ब्रांड और नई ब्रांच के साथ चाहे वो आईआईटी की हो या फिर जेईई की हो या फिर नीट या एसएससी इन सब की नई कोचिंग सेंटर्स जो खुल रहे हैं .वो अब जनकपुरी वेस्ट में खुल रहे हैं. दिल्ली का जनकपुरी वेस्ट भी अब कोचिंग हब बनकर उभर रहा है. यही वजह है कि ऐसी कोचिंग सेंटर्स जो न मुखर्जी नगर में हैं ना राजेंद्र नगर में हैं, वो नया कोचिंग सेंटर नया ब्रांड और ब्रांच लेकर के यहां पर शिफ्ट हो रहे हैं. ताकि जनकपुरी को भी नया कोचिंग हब बनाया जा सके. क्योंकि यहां पर पहले से ही कई और कोचिंग सेंटर्स भी हैं, उनको टक्कर देने के लिए नए कोचिंग सेंटर सब यहां पर खुलने लगे हैं. बात करें बेहतर पढ़ाई और नए कोचिंग सेंटर्स की तो दिल्ली का पीतमपुरा भी अब पीछे नहीं है. दिल्ली के पीतमपुरा में भी अब एक के बाद एक कोचिंग सेंटर्स खुलने लगे हैं. सबसे खास बात यह है कि पीतमपुरा में आपको पुलिस भर्ती की तैयारी, इंडियन आर्मी की तैयारी से लेकर एयरफोर्स समेत ऐसे कोचिंग सेंटर्स मिलेंगे जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा एजेंसी और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों की तैयारी कराते हैं. पीतमपुरा इलाका अब ऐसे कोचिंग सेंटर के लिए काफी मशहूर हो चुका है. Add News18 as Preferred Source on Google ऐसे में अगर अब आपको दिल्ली के नए कोचिंग सेंटर खोजने हों, जहां रहना और खाना भी सस्ता हो, मेट्रो की बेहतर सुविधा हो, घूमने के लिए आसपास अच्छे इलाके हों और पढ़ाई की तैयारी के लिए एक अच्छा माहौल हो तो मुखर्जी नगर, करोल बाग और राजेंद्र नगर और लक्ष्मी नगर को भूल जाइए. बल्कि दिल्ली के लाजपत नगर, नरेला, नेताजी सुभाष प्लेस, जनकपुरी वेस्ट, पीतमपुरा और रोहिणी जैसे इलाके में अब आप जाकर तैयारी कर सकते हैं. यहां पर कोचिंग हब और कोचिंग सेंटर की कमी नहीं है. दिल्ली का नया कोचिंग इलाका जो तेजी से बनकर उभर रहा है वह है नेताजी सुभाष प्लेस. नेताजी सुभाष प्लेस की खासियत यह है कि यहां पर आईआईटी और नीट की सबसे ज्यादा कोचिंग हैं. अगर किसी स्टूडेंट को आईआईटी जेईई और नीट की तैयारी करनी हो यानी मेडिकल की तैयारी के साथ-साथ इंजीनियरिंग की तैयारी करनी हो तो नेताजी सुभाष प्लेस आ सकता है. और तो और इसकी सबसे खास बात यह है कि नेताजी सुभाष प्लेस पर तमाम बड़ी कोचिंग खुल चुकी है और यहां पर स्टूडेंट की संख्या भी बहुत ज्यादा है. यह इलाका भी रहने और खाने के लिए सस्ता है. इसीलिए यहां पर तेजी से एक के बाद एक कोचिंग सेंटर शिफ्ट हो रहे हैं. चौथे नंबर पर दिल्ली का जो नया कोचिंग हब बन रहा है, वह है नरेला. दिल्ली के नरेला में अब कई कोचिंग सेंटर खुलने वाले हैं. यहां पर नए कोचिंग सेंटर शिफ्ट हो रहे हैं, क्योंकि यह दिल्ली का आउटर इलाका है और यहां से भी बच्चे अक्सर मुखर्जी नगर या राजेंद्र नगर तक नहीं पहुंच पाते हैं. यहां से ये इलाके काफी दूर पड़ जाता है. इसीलिए अब दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से दिल्ली के नरेला को नया कोचिंग का बनाया जा रहा है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top