भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर-व्यापार में मिलेगा...

Last Updated:May 11, 2026, 03:21 IST Aaj Ka Meen Rashifal 11 May 2026, Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास बनाए रखने से रुके हुए कामों में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी.  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. मन में नए विचार आएंगे, जो भविष्य की योजनाओं को बेहतर दिशा दे सकते हैं. व्यापार और करियर में धैर्य के साथ लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे. साझेदारी के मामलों में संवाद और विश्वास बनाए रखना सफलता दिलाएगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. आइए जानते हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज से करियर, व्यापार और लव लाइफ मे आज का दिन कैसा रहेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन सूझबूझ और शांत व्यवहार से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं. सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश सफलता दिलाएगी. किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने से रुके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. विवादों से दूरी बनाकर चलेंगे तो मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन संतोषजनक साबित होगा. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल मीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कुछ योजनाओं में देरी हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नए अवसर धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनेंगे और अनुभव से सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी. कारोबार में सतर्कता बनाए रखना लाभकारी रहेगा. किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें. आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है. ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे, जिससे हर काम में मन लगा रहेगा. पुरानी छोटी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं और मानसिक सुकून भी बना रहेगा. संतुलित आहार और समय पर भोजन आपकी फिटनेस को और बेहतर बनाएगा. परिवार में बच्चों की सेहत अच्छी रहने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा. आज स्वास्थ्य और सकारात्मकता दोनों आपका साथ देंगे. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और खर्चों पर भी अच्छा नियंत्रण बना रहेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी करीबी मित्र या सहयोगी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. धन संबंधी मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे और दिन संतोष व सकारात्मकता से भरा रहेगा. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल शादीशुदा लोगों के जीवन में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा और शांत बना रहेगा. जीवनसाथी से खुलकर बात करने से पुराने गिले-शिकवे भी खत्म हो सकते हैं. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन खास और रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि, बोलचाल में सावधानी रखें. गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों को चोट पहुंचा सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही अपनी बात रखें. मीन राशि वाले जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज भगवान शिव जी के मंदिर जाकर उन्हें पंचामत से अभिषेक कराए. उसके बाद गरीबो मे अन्य का दान करे. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

आम नागरिक को परेशानी में धकेल रहे PM मोदी, अमेरिका-ईरान जंग के...

होमताजा खबरदेश अमेरिका-ईरान जंग के 3 महीने बाद भी कोई प्लान नहीं, कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा Last Updated:May 11, 2026, 02:34 IST पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के समय में यह भी आवश्यक है कि पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य उत्पादों का बड़े संयम के साथ उपयोग किया जाए. हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए. इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा.’ ख़बरें फटाफट कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी को भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में पता नहीं. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के तीन महीने बाद भी प्रधानमंत्री इस बात से अनजान हैं कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए. विपक्षी दल ने कहा कि प्रधानमंत्री का इस वैश्विक संकट से देश की अर्थव्यवस्था को अप्रभावित रखने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनाने के बजाय लोगों को मुश्किल में डालना ‘बेहद शर्मनाक, लापरवाह और सरासर अनैतिक’ है. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ईरान-अमेरिका युद्ध के तीन महीने बीत चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर अब भी पूरी तरह से अनजान हैं.’ वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक, लापरवाही और सरासर अनैतिकता है कि प्रधानमंत्री इस वैश्विक संकट से हमारी अर्थव्यवस्था को अप्रभावित रखने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनाने के बजाय आम नागरिक को असुविधा में धकेल रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जब प्रधानमंत्री की एकमात्र प्राथमिकता चुनाव और छोटी मोटी राजनीति बन जाए, तो उसका परिणाम आसन्न आर्थिक तबाही के रूप में सामने आता है.’ वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करनी चाहिए कि भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार हो और योजना की कमी के परिणामस्वरूप किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. उनकी यह टिप्पणी मोदी द्वारा इस बात पर जोर देने के बाद आई है कि केंद्र सरकार लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने की कोशिश कर रही है और नागरिकों से चुनौतियों से पार पाने एवं देश की मदद करने के लिए उपाय करने का आह्वान किया है. हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकतम उपयोग, पार्सल भेजने के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग और घर से काम करने जैसे उपाय सुझाए. उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि जब आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव होता है तो सरकार द्वारा संकट से निपटने के लिए विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई… PM मोदी ने बताया, क्यों...

होमताजा खबरदेश ‘बंगाल चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे देश के लोगों ने राहत की सांस ली’ Last Updated:May 11, 2026, 01:34 IST पीएम मोदी ने बंगाल की हिंसा पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं. राज्य में लगभग 300 बीजेपी वर्कर की जान चली गई. बीते विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है. 15 साल के डरावने शासन का अंत हो गया है. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं. जामनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम ने पूरे देश के लोगों को राहत दी है, जिसका मतलब है कि राज्य के लोगों को पीड़ा बहुत अधिक थी. पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम चार मई को घोषित किए गए. भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया. तृणमूल कांग्रेस को मात्र 80 सीट मिलीं. गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के बाद एक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव का ऐसा प्रभाव शायद ही कभी महसूस किया गया हो.उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और बड़े-बड़े लोग इस पर विचार कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने कई चुनाव लड़े हैं, कई जीते हैं. जीत-हार चलती रहती है. लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे देश के लोगों ने राहत की सांस ली. इसका मतलब है कि बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है.’ गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके परिणाम विशेषज्ञों के लिए इस बात के लिए अध्ययन का विषय बन सकते हैं कि लोग बार-बार एक ही पार्टी को वोट क्यों देते हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जिसके परिणाम पिछले महीने के अंत में घोषित किए गए थे. भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamnagar,Gujarat Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Dhanu Rashifal: लाइफस्टाइल में आएगा बदलाव! बिछड़े प्यार से होगी...

Last Updated:May 11, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 11 may 2026: धनु राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है, ऐसे में आज के दिन आपको भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए.  ख़बरें फटाफट जमुई: 11 मई 2026 के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज के दिन अदाल तथा विडाल योग का शुभ संयोग बनने वाला है. इतना ही नहीं आज के दिन शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग का भी संयोग बनेगा. जिसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा का गोचर होने वाला है जिससे आज कई राशि के जातकों की आमदनी बढ़ने वाली है. उनकी आर्थिक आय में इजाफा होगा और उनके जीवन शैली में परिवर्तन आने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन बनने वाले इन सभी संयोग का असर देखने को मिलेगा. लाइफस्टाइल में आएगा बदलाव ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों की लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा. आज परिवार में आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको टेंशन हो सकता है. हालांकि आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा. आज के दिन आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे को खुशियां मिलने वाली है. अगर आप व्यापार करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज पार्टनरशिप पर व्यापार शुरू करने से आपको फायदा हो सकता है. निवेश करने के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. सेहत के मामले में आज करें यह काम ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है, ऐसे में आज के दिन आपको भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए. उनका अभिषेक करना चाहिए और भगवान महादेव को बेलपत्र इत्यादि चढ़ाने से आपके जीवन में शुभता आएगी. उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात आपके बिछड़े हुए प्यार से होने वाली है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 7 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

6 मई की रात को अगर… सुवेंदु अधिकारी ने बचाई TMC के...

होमताजा खबरदेश 6 मई की रात को अगर… सुवेंदु की वजह से बच गई TMC के 5000 कार्यकर्ताओं की जान Last Updated:May 10, 2026, 23:34 IST रिजू दत्ता ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने संयम दिखाया है. अपने करीबी की नृशंस हत्या के बाद भी शांति बनाए रखी. सीएम ने सभी से कानून हाथ में न लेने की अपील की. अधिकारी के दखल से एक बहुत बड़ी हिंसा रुक गई. रिजू दत्ता के इस बयान से हड़कंप मच गया है. ख़बरें फटाफट रिजु दत्ता ने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की और ममता बनर्जी पर निशाना साधा. कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचा दी है. उन्होंने नए नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की खुले तौर पर तारीफ़ करते हुए दावा किया है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी नेता के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हाल ही में हुई हत्या के बाद, अधिकारी के दखल से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा को रोका जा सका. रिजु दत्ता, जिन्हें पार्टी की अनुशासन समिति के नियमों का कथित उल्लंघन और पालन न करने के आरोप में टीएमसी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया है, ने कहा कि अधिकारी ने इस संवेदनशील दौर में संयम से काम लिया और अपने लंबे समय से करीबी सहयोगी की नृशंस हत्या के बाद हालात को बिगड़ने से रोकने में मदद की. न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए दत्ता ने कहा, “सुवेंदु अधिकारी ने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है. उनके PA को 6 मई को गोली मारी गई थी. अगर उस रात उन्होंने बंगाल में बदले की कार्रवाई का आह्वान किया होता, तो 5,000 TMC कार्यकर्ता मारे गए होते. इसके बजाय, उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथों में न लेने की अपील की.” गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रवक्ता कोहिनूर मजूमदार, रिजू दत्ता और कार्तिक घोष को निलंबित करने की घोषणा की. तृणमूल ने इन तीन प्रवक्ताओं के निलंबन के अलावा कृष्णेंदु चौधरी और पापिया घोष को भी नोटिस जारी किए हैं. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

इस याद को संजोकर रखेंगे, CM चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के...

होमफोटोदेश इस याद को संजोकर रखेंगे, CM चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के आवास पर पहुंचे PM Last Updated:May 10, 2026, 22:34 IST पीएम मोदी ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवासों पर जाकर उनसे मुलाकात की. हैदराबाद यात्रा के दौरान उन्होंने ये मुलाकातें कीं. यात्रा के दौरान उन्होंने एक जनसभा में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की. उनसे मिलना और इतने विविध विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा सुखद होता है. नायडू ने इसको एक यादगार पल बताया और कहा कि इसको हमारा परिवार हमेशा संजोकर रखेगा. चंद्रबाबू नायडू ने एक पोस्ट में कहा कि आज हमारे आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात थी. उनके स्नेह, आत्मीयता और उदार बातचीत ने इस अवसर को हम सभी के लिए वास्तव में खास बना दिया. मैं इस उदार भाव और आंध्र प्रदेश के विकास की राह में उनके निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं. Add News18 as Preferred Source on Google चंद्रबाबू नायडू, उनकी पत्नी भुवनेश्वरी, उनके बेटे और राज्य मंत्री नारा लोकेश, बहू ब्राह्मणी और पोते देवांश ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनसे बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के घर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के घर भी गए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू के आवास पर गया और उनसे तथा उनके परिवार से मुलाकात की. पवन कल्याण गारू का हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने उनकी चिंता और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया. जन सेना नेता ने लिखा कि आपने हमें जो यादें दी हैं, वे जीवन भर हमारे दिलों में बसी रहेंगी. अभिनेता-राजनेता ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक बेहद खास, सम्माननीय और यादगार अवसर बताया. पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें, उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला और उनके बच्चों कोनिडेला अकीरा नंदन, कोनिडेला आद्या, कोनिडेला पोलिना अंजनी और कोनिडेला मार्क शंकर के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के बारे में व्यक्तिगत रूप से पूछने के लिए उनका विनम्रतापूर्वक आना उनकी गर्मजोशी, स्नेह और मानवीय नेतृत्व को दर्शाता है. अपने व्यस्त कार्यक्रम और अपार जिम्मेदारियों के बावजूद, उन्होंने मिलने और अपना समर्थन देने के लिए समय निकाला, यह एक ऐसा भाव है जिसकी मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और जिसे मैं संजो कर रखता हूं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस अपडेट: बदमाशों ने 45 दिन पहले बना लिया...

Last Updated:May 10, 2026, 21:29 IST सुवेंदु अधिकारी के कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर नजदीक से गोली चलाई और फिर फरार हो गए. ख़बरें फटाफट चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच जारी है. जांचकर्ताओं का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार झारखंड से लाई गई थी और उसी कार से ऑनलाइन पैसे भेजे गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. इसी सुराग के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. जांच टीम के सदस्य आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश गए हैं. जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि इन सभी सुरागों के जरिए जल्द ही चंद्रनाथ के हत्यारे तक पहुंचा जा सकेगा और अपराधी पकड़े जाएंगे. इसके साथ ही, पुलिस ने बाली टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पैसों का भुगतान यूपीआई ​​के जरिए ऑनलाइन किया गया था, इसलिए उस माध्यम से और अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हत्या के मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. चंद्रनाथ की हत्या 6 मई की रात को उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर कर दी गई थी. चंद्रनाथ की कार के सामने अचानक एक चार-पहिया वाहन आ गया, जिसके चलते उनकी कार रुक गई. उसी समय, दोनों तरफ से दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश आए और उन्होंने चंद्रनाथ तथा उनके ड्राइवर पर गोलियां चला दीं, जिसके परिणामस्वरूप सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की मौके पर ही मौत हो गई. चंद्रनाथ का ड्राइवर अभी भी अस्पताल में भर्ती है. इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर घटना की निंदा की है और अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है. पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ की हत्या की साजिश कम से कम डेढ़ महीने पहले ही रच ली गई थी. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उस समय उसे मारने की वजह किसके पास हो सकती थी, और क्या चंद्रनाथ का किसी से कोई झगड़ा था. पुलिस ने घटना वाले दिन ही हत्या में इस्तेमाल हुई कार को जब्त कर लिया था. कार की नंबर प्लेट नकली निकली, जिसके बाद बदमाशों की दो बाइक भी बरामद की गईं. इन बाइकों की नंबर प्लेट भी नकली हैं. ऐसा जांच को गुमराह करने के इरादे से किया गया था. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

PM MITRA textile park। Bangladesh News। क्‍या है भारत के पीएम मित्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारंगल (तेलंगाना) में भारत के पहले पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन कर वैश्विक कपड़ा बाजार में एक बड़े बदलाव का शंखनाद कर दिया है. 1,695.54 करोड़ रुपये की लागत और 1,327 एकड़ में फैला यह पार्क केवल एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं बल्कि बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के टेक्सटाइल वर्चस्व को सीधी चुनौती है. फार्म टू फॉरेन के 5F विजन के साथ भारत अब कच्चे माल के निर्यातक से बदलकर तैयार कपड़ों के वैश्विक हब बनने की राह पर है. जानकारों का मानना है कि वारंगल से शुरू हुई यह क्रांति बांग्लादेश के कपड़ा बाजार के लिए डेड एंड साबित हो सकती है. टेक्सटाइल की वैश्विक जंग में भारत का चेकमेटवारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन केवल एक फैक्ट्री का खुलना नहीं है बल्कि यह बांग्लादेश के उस एकाधिकार को खत्म करने की शुरुआत है जो उसने पिछले दो दशकों में बनाया था. यदि भारत के सातों पार्क इसी गति से शुरू हो गए तो आने वाले समय में दुनिया के हर बड़े स्टोर पर मेड इन बांग्लादेश की जगह मेड इन इंडिया का लेबल दिखाई देगा. PM MITRA पार्क की खूबियां और बांग्लादेश पर असर 1. लॉजिस्टिक्स की मार: एक ही छत के नीचे सब कुछबांग्लादेश के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि वहां कपड़ा उद्योग बिखरा हुआ है. पीएम मित्र पार्क में स्पिनिंग, बुनाई, प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग से लेकर गारमेंटिंग तक एक ही परिसर में होगा. इससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी, जिससे भारतीय कपड़े वैश्विक बाजार में बांग्लादेशी कपड़ों से कहीं ज्यादा सस्ते और प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे. 2. 5F विजन: खेत से लेकर विदेश तक का सफरभारत के पास कपास का विशाल भंडार है. अभी तक हम कच्चा कपास निर्यात करते थे और बांग्लादेश उसे प्रोसेस कर दुनिया को बेचता था. अब मोदी सरकार के 5F विजन (Farm to Fiber to Factory to Fashion to Foreign) के तहत वारंगल का किसान सीधे फैक्ट्री को कपास देगा और वहां से तैयार फैशन सीधे विदेश जाएगा. यह बांग्लादेश के’कच्चे माल के स्रोत पर सीधी चोट है. 3. बड़े पैमाने पर उत्पादनवारंगल पार्क 1,327 एकड़ में फैला है जो 24,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करेगा. इतनी बड़ी क्षमता वाला इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क दुनिया में विरले ही हैं. जब उत्पादन इतने बड़े पैमाने पर होगा तो प्रति यूनिट लागत 10 से 15 प्रतिशत घटेगी, जिससे भारत उन ऑर्डर्स को हथियाने में कामयाब होगा जो अब तक ढाका जाते थे. 4. आधुनिक तकनीक और सस्टेनेबिलिटीयूरोप और अमेरिका के बड़े ब्रांड अब सस्टेनेबल टेक्सटाइल मांग रहे हैं. पीएम मित्र पार्कों को विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज और रिन्यूएबल एनर्जी के साथ डिजाइन किया गया है. बांग्लादेश के पुराने और असुरक्षित कारखानों की तुलना में विदेशी खरीदार अब भारत के इन आधुनिक पार्कों को प्राथमिकता देंगे. 5. महिला सशक्तिकरण और लेबर एडवांटेजकपड़ा उद्योग में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक होती है. वारंगल पार्क खासतौर पर महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर रहा है. भारत की स्किल्ड लेबर और केंद्र सरकार की PLI स्कीम का दोहरा फायदा बांग्लादेश के सस्ते श्रम के मुकाबले भारत को क्वालिटी और स्पीड में आगे खड़ा कर देगा. सवाल-जवाब पीएम मित्र योजना के तहत कुल कितने पार्कों को मंजूरी मिली है? सरकार ने कुल सात साइटों को मंजूरी दी है, जिनमें तेलंगाना (वारंगल) के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात शामिल हैं. क्या यह पार्क वास्तव में बांग्लादेश के टेक्सटाइल मार्केट को नुकसान पहुंचाएगा? निश्चित रूप से. अब तक बांग्लादेश भारतीय कपास और धागे पर निर्भर था. अब भारत खुद उन धागों से कपड़े बनाकर सीधे निर्यात करेगा जिससे बांग्लादेश के पास वैल्यू एडिशन का मौका कम हो जाएगा और भारत के एक्सपोर्ट वॉल्यूम में भारी बढ़ोतरी होगी. वारंगल पार्क से कितनी नौकरियों की उम्मीद है? इस परियोजना से 24,400 से ज्यादा प्रत्यक्ष नौकरियां और हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है, जिनमें से कई नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं. Source link

ताज़ा खबर

vijay tvk strategy | Tamil Nadu 2026 elections | पन्ना प्रमुख, बूथ...

(रिपोर्ट- उदित मिश्रा) 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों ने देश की राजनीतिक व्यवस्था को चौंका दिया. 4 मई को चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित किए, जिसमें तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके), जो महज दो साल पुरानी पार्टी है, तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 59 साल से जारी द्रविड़ वर्चस्व का सिलसिला खत्म कर दिया. इन नतीजों से तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी. एआईएडीएमके ने विपक्ष का दर्जा डीएमके को गंवा दिया. निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोलाथुर सीट हार दी, जिसे उन्होंने लगातार तीन बार जीता था. 5 मई को तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने इस्तीफा दे दिया. टीवीके के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. रविवार यानी 10 मई को विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए. बीजेपी की नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में उभरने की कहानी पार्टी मशीन और बूथ स्तर के प्रबंधन पर आधारित थी. टीवीके ने इसे लगभग हूबहू अपनाया. पिछले साल फरवरी में टीवीके ने बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान की घोषणा की, जिसमें 70,000 से ज्यादा बूथ एजेंट नियुक्त करने और पार्टी की आंतरिक संरचना को 2026 विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करने की योजना थी. फरवरी 2024 में लॉन्च के बाद, पार्टी ने नई संगठनात्मक संरचना बनाई, जिसमें 10 डिप्टी जनरल सेक्रेटरी, 10 जोनल इंचार्ज और 5 ऑर्गनाइजेशनल सेक्रेटरी नियुक्त किए, जो सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों की देखरेख करते हैं. टीवीके ने तमिलनाडु को दक्षिण, उत्तर, डेल्टा (पूर्व) और कोंगु (पश्चिम) क्षेत्रों में बांटकर जोनवार बूथ कमेटी मीटिंग्स की योजना बनाई, जिनकी निगरानी विजय खुद करते थे. पार्टी ने राज्य में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा बीजेपी का खास टूल ‘पन्ना प्रमुख’ सिस्टम है, जिसमें एक पार्टी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के एक पन्ने (करीब 30 वोटर) का जिम्मेदार होता है. टीवीके के 70,000 बूथ एजेंट 234 विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह का वोटर कवरेज आर्किटेक्चर है. टीवीके ने चेन्नई में महत्वपूर्ण रणनीति बैठकें की, जिसमें राज्य कार्यकारिणी और जिला सचिवों को बुलाया गया, और बूथ स्तर पर सक्रियता और फील्ड गतिविधियों के समन्वय पर फोकस किया गया. बीजेपी की गहराई में सफलता का बड़ा कारण आरएसएस है, जो दशकों पुराना कैडर नेटवर्क है और जमीनी स्तर पर भरोसा कायम करता है. टीवीके के पास इसका समकक्ष था, विजय के फैन क्लब. जुलाई 2009 में, अभिनेता विजय ने अपने फैन क्लबों, जिनकी संख्या तमिलनाडु में करीब 85,000 बताई जाती है, को विजय मक्कल इयक्कम (विजय का जन आंदोलन) नामक कल्याण संघ के तहत संगठित किया. इस संघ ने 2011 के चुनावों में एआईएडीएमके गठबंधन का समर्थन किया. कुछ समय तक निष्क्रिय रहने के बाद, संगठन ने 2021 में स्थानीय निकाय चुनावों में 169 सीटों में से 115 सीटें जीत लीं. ये साधारण फैन क्लब नहीं थे. ये एक अनुशासित और संगठित नेटवर्क में बदल गए, जो तमिलनाडु में फैला हुआ था. 1990 के दशक से यह नेटवर्क लगातार बनाया गया. जो शुरुआत में फिल्मी प्रशंसा थी, वह धीरे-धीरे संगठित सामाजिक गतिविधियों में बदल गई, जैसे रक्तदान शिविर, गरीबों के लिए कल्याण कार्य और आपदा राहत. इन प्रयासों से भरोसा बना और सामाजिक पूंजी तैयार हुई. यही पूंजी बाद में राजनीतिक आधार बन गई. रविवार को विजय का होगा शपथ समारोह. फैन क्लब पहले से ही स्थानीय समुदायों से जुड़कर मुद्दों को समझ रहे थे और जमीनी स्तर की जानकारी जुटा रहे थे. जब पार्टी औपचारिक रूप से बनी, तो यह ग्राउंडवर्क तुरंत ऑपरेशनल ताकत में बदल गया. इसी वजह से टीवीके ने राजनीतिक क्षेत्र में तैयार जमीनी उपस्थिति के साथ प्रवेश किया. यही बीजेपी ने 2012 से 2014 के बीच किया, पहले से मौजूद विचारधारा नेटवर्क को चुनावी मशीन में बदल दिया. टीवीके ने यह फैनबेस के जरिए किया, न कि धार्मिक-सांस्कृतिक नेटवर्क के जरिए. बीजेपी ने 2014 में प्रशांत किशोर का इस्तेमाल किया और फिर कई राज्य चुनावों में. टीवीके ने भी यही किया. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने टीवीके के शीर्ष नेताओं के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें पार्टी के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई. किशोर ने पार्टी नेतृत्व को विस्तृत SWOT विश्लेषण रिपोर्ट दी, जिसमें पार्टी की ताकत, कमजोरियां और सुधार के क्षेत्र बताए गए. रिपोर्ट में वोट शेयर बढ़ाने का रोडमैप दिया गया, जिसे किशोर ने 15% से 20% तक बताया. वरिष्ठ टीवीके नेताओं ने बताया कि रिपोर्ट ‘एक व्यापक दस्तावेज है, जो पार्टी की मौजूदा स्थिति का 360 डिग्री विश्लेषण करता है और चुनाव में संभावनाएं सुधारने के सुझाव देता है.’ किशोर ने इस विचार को खारिज किया कि टीवीके को एआईएडीएमके की जरूरत है, और कहा कि पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी. ‘टीवीके के पास 2026 में तमिलनाडु चुनाव जीतने का बड़ा मौका है,’ उन्होंने कहा, ‘इस वीडियो को संभालकर रखिए और नतीजों के वक्त चलाइए.’ फिलहाल पार्टी ने किसी भी तरह की टूट से इनकार किया है. (फाइल फोटो PTI) डिजिटल दबदबा, एल्गोरिदम बनाम सड़क बीजेपी का 2014 का चुनाव भारत का पहला सोशल मीडिया चुनाव कहा गया. टीवीके ने 2026 में तमिलनाडु में यही किया. टीवीके के डिजिटल आर्किटेक्ट सीटीआर निर्मल कुमार बीजेपी और एआईएडीएमके दोनों के डिजिटल वार रूम के अनुभवी थे. उनके पास आक्रामक, एल्गोरिदम-आधारित सोशल मीडिया इकोसिस्टम बनाने का विशेष ज्ञान था. विश्लेषकों ने टीवीके के मजबूत डिजिटल अभियान को विजय की सफलता का बड़ा कारण बताया, जिसमें पार्टी ने खुद को भ्रष्टाचार मुक्त और नया विकल्प बताया, जबकि द्रविड़ शासन के प्रति लोगों में थकावट महसूस हो रही थी. टीवीके की अक्टूबर 2024 की विक्रवंडी कांफ्रेंस में करीब 3 लाख लोग जुटे और इसे हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जैसा बीजेपी की मोदी रैलियों में होता है. टीवीके ने समझा कि ध्यान की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा, दिखने वाला कार्यक्रम पूरे न्यूज साइकिल को बदल सकता है. रणनीतिक धैर्य, 2024 छोड़ो, 2026 पर कब्जा करो बीजेपी की सबसे कम सराही गई रणनीति रही है कि कौन सी लड़ाई छोड़नी है. मोदी की बीजेपी ने उन राज्य चुनावों में ज्यादा विस्तार नहीं किया, जहां उनका आधार नहीं था, और संसाधन जीतने योग्य लक्ष्यों के लिए बचाए. विजय ने साफ किया कि टीवीके 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि 2026 के लिए जमीनी समर्थन बनाने पर ध्यान देगी.

ताज़ा खबर

वो जो करते थे फॉलो करता था, आज उनके कमरे में चला...

होमखेलक्रिकेट संजू सैमसन को बनना था महेंद्र सिंह धोनी जैसा, सपने जैसा लगता है साथ बैठना Last Updated:May 10, 2026, 18:22 IST संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर दिल की बात सबसे सामने रखी, उन्होंने बताया कि कैसे जब छोटे थे तो उनको खेलते देखा था. तब उनको आदर्श मानते थे और ड्रेसिंग रूम में एक साथ रहते हैं. यह अनुभव हद से ज्यादा कमाल का है. संजू सैमसन को बनना था महेंद्र सिंह धोनी जैसा, सपने जैसा लगता है साथ बैठना नई दिल्ली. संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अपने बचपन के सपने के पूरे होने को लेकर खुलकर बात की. बताया कि कैसे बचपन से ही वह इस दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज के फैन रहे हैं. सुपर किंग्स पॉडकास्ट के ताजा एपिसोड में सैमसन ने याद किया कि पहली बार उन्होंने धोनी को भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए देखा था और कैसे वह उनके आदर्श बन गए थे. केरल के इस बल्लेबाज ने बताया कि जब धोनी ने अपने लंबे बालों और बेखौफ बल्लेबाजी के अंदाज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था, तब वह स्कूल में ही थे. संजू सैमसन ने कहा, “मैं चौथी या पांचवीं क्लास में था, बहुत छोटा था. मुझे याद है कि मैंने एक लंबे बालों वाले लड़के को भारत के लिए बल्लेबाजी करने जाते हुए देखा. वह कुछ मैचों में जल्दी आउट हो जाते थे, फिर अचानक पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया. उन्होंने 183 रन बनाए, फिर उसके बाद लगातार बड़े स्कोर करने लगे. उसी पल से मैं उनका बड़ा फैन बन गया,” एमएस धोनी की पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी. श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बना दिया था. सैमसन ने माना कि वह धोनी से जुड़ी हर चीज को फॉलो करते थे. “उसके बाद वह हर जगह पोस्टर, मीडिया, विज्ञापन में फॉलो करते थे. वह बूस्ट के विज्ञापनों में भी आते थे. घर में हम बूस्ट पीते थे और उसकी बोतल पर एक स्टीकर होता था. मुझे याद है कि मैंने उस पोस्टर से माही का चेहरा काटकर अपनी डायरी में चिपका लिया था.” सालों बाद बचपन की वही दीवानगी अब CSK में एक करीबी गुरु-शिष्य के रिश्ते में बदल गई है. “उस पल से लेकर आज जहां मैं हूं, क्या कहूं? मैं उनके साथ बैठता हूं, बात करता हूं, उनके साथ खेलता हूं. उनके कमरे में जाता हूं और जो भी पूछना होता है, पूछ लेता हूं. वह मुझे सलाह भी देते हैं. यह एक सपना रहा है, बल्कि सपने से भी बढ़कर. मुझे लगता है कि हर बच्चा इसका सपना देखता है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि यहां हूं,” About the Author Viplove Kumarchief sub editor विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

Scroll to Top