भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

जैसे चील के डर से छिपते हैं चूहे… वैसे ही चीनी सबमरीन...

होमताजा खबरदेश चील जैसे झपटता है नेवी का ASW-SWC, चीन से मिली पाक की सबमरीन को यूं मसल देगा Last Updated:June 06, 2026, 05:06 IST ASW-SWC Warships: भारतीय नौसेना का स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) तटीय और कम गहरे पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों को नष्ट करने वाला घातक युद्धपोत है. इसकी मारक रेंज 1,800 नॉटिकल मील है. यह एडवांस्ड लाइटवेट टॉरपीडो, एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और अत्याधुनिक सोनार सिस्टम से लैस है. कम गहराई में पानी के नीचे छिपी साइलेंट सबमरीन को खोजने और उन्हें पानी के भीतर ही नेस्तनाबूद करने में यह माहिर है. भारत अपनी क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है. नई दिल्‍ली. चीन से भीख में मिली ‘हांगोर क्लास’ सबमरीन के दम पर हिंद महासागर में दादागीरी का ख्वाब देख रहे पाकिस्तान को इतिहास का सबसे बड़ा शॉक लगने वाला है. बीजिंग की गोद में बैठकर इस्लामाबाद जिन पनडुब्बियों को अपनी गुप्त ताकत मान रहा है, भारतीय नौसेना के नए और स्वदेशी ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट’ (ASW-SWC) ने पानी के नीचे उनका डेथ वारंट लिख दिया है. समंदर के उथले पानी में अदृश्य होकर वार करने का दावा करने वाली ये चीनी सबमरीन जैसे ही भारतीय सीमा के पास फटकेंगी, इंडियन नेवी का यह खूंखार ‘सबमरीन हंटर’ अपनी तीसरी आंख यानी एडवांस्ड सोनार से इनकी सांसों तक को नाप लेगा. चीन की इस जंग लगी तकनीक को पानी की गहराई में ही जिंदा दफन करने के लिए भारत के ट्रिपल-ट्यूब टॉरपीडो और रॉकेट लॉन्चर्स उंगलियों के इशारे पर मौत बरसाने को तैयार खड़े हैं. भारतीय नौसेना में अब तक ऐसे 6 स्वदेशी ASW-SWC युद्धपोत शामिल हो चुके हैं जिनमें INS अरनाला और INS अंजादीप मुख्य हैं. सरकार ने कुल 16 ऐसे ‘सबमरीन हंटर्स’ बनाने की मंजूरी दी है. समुद्र में भारत की बढ़ती ताकत और हिंद महासागर में दुश्मनों की नापाक हरकतों पर नकेल कसने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े में ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट’ (ASW-SWC) को शामिल किया जा रहा है. कोचीन शिपयार्ड (CSL) और जीआरएसई (GRSE) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह युद्धपोत उथले पानी यानी तटीय इलाकों में छिपी दुश्मन की खतरनाक पनडुब्बियों को ढूंढकर उन्हें नेस्तनाबूद करने में माहिर है. वर्तमान समय में जब चीन और पाकिस्तान की सबमरीन का खतरा तटीय क्षेत्रों में बढ़ रहा है. ऐसे में भारत का यह घातक हथियार नौसेना के लिए गेमचेंजर साबित होगा. करीब 900 से 1100 टन क्षमता वाले इस आधुनिक पोत को अत्याधुनिक रडार, एडवांस सोनार और खतरनाक हथियारों के पेलोड से लैस किया गया है जो समुद्र की गहराई में साइलेंट किलर की तरह काम करने वाली सबमरीन को आसानी से अपना शिकार बना सकता है. ASW-SWC वॉरशिप की 5 मुख्य बातें • उथले पानी का बेताज बादशाह: यह मुख्य रूप से भारत के तटीय इलाकों (Base Port से 200 नॉटिकल मील के भीतर) और कम गहरे पानी में एंटी-सबमरीन ऑपरेशंस को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है.• स्वदेशी मारक क्षमता: इस युद्धपोत में 80% से अधिक स्वदेशी उपकरण लगे हैं जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करते हैं.• वाटर-जेट प्रोपल्शन तकनीक: यह जहाज पारंपरिक प्रोपेलर के बजाय तीन शक्तिशाली डीजल इंजन और वाटर-जेट प्रोपल्शन से चलता है जिससे यह कम गहरे पानी में भी 25 नॉट्स की तेज स्‍पीड से दौड़ सकता है.• अंडर-वॉटर ‘आंखें’: दुश्मन की पनडुब्बी को पकड़ने के लिए इसमें डीआरडीओ का ‘अभय’ हल-माउंटेड सोनार और एडवांस लो-फ्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार (LFVDS) फिट किया गया है.• मल्टी-रोल ऑपरेशंस: सबमरीन को नष्ट करने के अलावा यह जहाज लो-इंटेंसिटी मैरीटाइम ऑपरेशंस (LIMO), सर्च एंड रेस्क्यू और समुद्र में बारूदी सुरंगें (Mine-Laying) बिछाने में सक्षम है. पेलोड, रेंज और क्षमता: कितना है दमदार?इस उथले पानी के शिकारी को बेहद आक्रामक हथियारों से लैस किया गया है. अगर इसके मारक पेलोड की बात करें तो दुश्मन की सबमरीन पर हमला करने के लिए इसमें एलएंडटी (L&T) द्वारा निर्मित दो ट्रिपल-ट्यूब लाइटवेट टॉरपीडो लॉन्चर्स दिए गए हैं, जो पानी के अंदर टॉरपीडो दागकर पनडुब्बियों को तबाह कर देते हैं. इसके अलावा पनडुब्बी रोधी मल्टीफंक्शनल रॉकेट लॉन्चर्स भी इसमें शामिल हैं. जहाज की खुद की सुरक्षा और सतह पर हमलों के लिए इस पर एक 30mm क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) नेवल सरफेस गन और दो 12.7mm की स्टेबलाइज्ड रिमोट कंट्रोल्ड गन्स (SRCG) लगाई गई हैं. हवा से आने वाले खतरों से निपटने के लिए इसमें शार्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल (VSHORAD) लॉन्चर भी फिट है. इसकी क्षमता 1,800 नॉटिकल मील (लगभग 3,300 किलोमीटर) है यानी यह एक बार में बिना रुके लंबी दूरी तक गश्त लगा सकता है. अंडर-वॉटर सबमरीन के खिलाफ क्या है इसकी खासियत? समुद्र के तटीय और कम गहरे इलाकों में बड़ी पनडुब्बियों या बड़े डेस्ट्रॉयर्स को ऑपरेट करने में काफी दिक्कतें आती हैं. दुश्मन देश इसी का फायदा उठाकर उथले पानी में अपनी छोटी या डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन छुपा देते हैं. ASW-SWC की सबसे बड़ी खासियत इसका कम ड्राफ्ट (Draught – 2.7 मीटर) होना है, जिसकी वजह से यह बहुत कम गहरे पानी में भी आसानी से नेविगेट कर लेता है.इसके वेरिएबल डेप्थ सोनार पानी की अलग-अलग परतों (Thermal Layers) को चीरकर छिपी हुई सबमरीन की सटीक लोकेशन का पता लगा लेते हैं. जैसे ही दुश्मन की पनडुब्बी ट्रैक होती है, यह एंटी-सबमरीन रॉकेट्स और एडवांस्ड लाइटवेट टॉरपीडो की झड़ी लगा देता है. इसके अलावा, इसमें लगा एंटी-टॉरपीडो डिफेंस सिस्टम दुश्मन द्वारा दागे गए टॉरपीडो को हवा/पानी में ही चकमा देकर डिफ्यूज (Decoy) करने की क्षमता रखता है. सवाल-जवाबASW-SWC का मुख्य काम क्या है और इसे किसने बनाया है?इसका मुख्य काम तटीय और उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों (Submarines) को खोजना और नष्ट करना है. इसे भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) ने बनाया है.इस युद्धपोत की रेंज और अधिकतम गति कितनी है?इसकी अधिकतम गति 25 नॉट्स (लगभग 46 किमी/घंटा) है और 14 नॉट्स की रफ्तार पर इसकी कुल रेंज 1,800 नॉटिकल मील (3,300 किलोमीटर) से अधिक है.पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए इसमें कौन से मुख्य हथियार लगे हैं?पनडुब्बियों के खिलाफ इसमें दो ट्रिपल-ट्यूब लाइटवेट टॉरपीडो लॉन्चर्स, मल्टीफंक्शनल एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और समुद्र के तल पर बिछाने के लिए एंटी-सबमरीन माइंस (Mine-laying rails) दी गई

ताज़ा खबर

मीन वालों की आज चमकेगा किस्मत, रिश्तों में घुलेगी मिठास, व्यापार में...

Last Updated:June 06, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल: आज मीन राशि वालों के लिए दिन सफलता और शुभ अवसरों से भरपूर रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी और आपकी मेहनत आपको नई पहचान व सम्मान दिला सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ अवसरों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार के साथ-साथ मित्रों का विश्वास भी मजबूत होगा. नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. वहीं आर्थिक मामलों में लिए गए फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में समझदारी और सहयोग रिश्तों को मधुर बनाए रखेगा. कुल मिलाकर आज का दिन प्रगति, आत्मविश्वास, प्रेम और खुशियों से भरपूर रहने वाला है. आइए जानते हैं करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ का पूरा हाल. मीन राशि वालों का करियर राशिफल आज मीन राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या आय में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं. जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छी खबर मिल सकती है. धैर्य और लगन आपको सफलता की ओर ले जाएंगे. आज मीन राशि वालों की सेहत का हालस्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. पुरानी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं और सेहत में धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा. बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है. खान-पान में लापरवाही न करें और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें. संतुलित दिनचर्या और पर्याप्त आराम आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखेगा. आज मीन राशि का व्यापार राशिफल आज मीन राशि के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है. लंबे समय से तैयार की गई योजनाएं गति पकड़ेंगी और साझेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं. आपकी सूझबूझ और मेहनत आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी. किसी महत्वपूर्ण डील या समझौते के पूरे होने की संभावना है, जो आने वाले समय में उन्नति और सफलता के नए द्वार खोल सकता है. मीन राशि वालों की आर्थिक राशिफल आज मीन राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन संतुलित और सकारात्मक रहने के संकेत हैं. धन संबंधी कुछ कार्यों में शुरुआती रुकावट महसूस हो सकती है, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. मित्रों और परिवार का सहयोग लाभदायक रहेगा. निवेश, बचत या वित्तीय योजनाओं से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने पर भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. मीन राशि वालों की लव लाइफआज मीन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा. साथ में समय बिताने और कहीं घूमने के अवसर मिलेंगे, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी. सिंगल लोगों को भी प्रेम के नए संकेत मिल सकते हैं. वहीं दांपत्य जीवन में प्यार, तालमेल और सहयोग बढ़ेगा, जिससे संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 7 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज शनि मंदिर जाकर भगवान को तेल से अभिषेक कराएं. साथ ही गरीबों को काले लाल रंग की वस्तुओं का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 06 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:June 06, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 06 june 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर आपकी तिजोरी को भरने का काम करेगा. इतना ही नहीं, आज वाशि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग, सुनफा योग और भद्र राजयोग जैसे 5 बड़े महासंयोग बन रहे हैं, जिससे वित्तीय मामलों में आपको अपार सफलता मिलेगी. यदि आपका जमीन, मकान या किसी प्रॉपर्टी से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसमें आपको मनमुताबिक सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. पढ़िए पूरी ज्योतिषीय गणना. ख़बरें फटाफट जमुई:  आज 06 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति और दुर्लभ संयोग से धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन की शुरुआत आत्ममंथन और मानसिक शांति के साथ होगी. आज आप भीड़-भाड़ और अनावश्यक बातचीत से दूरी बनाकर अपने विचारों के साथ समय बिताना पसंद कर सकते हैं. किसी पुराने अनुभव, अधूरे लक्ष्य या हाल की घटना को लेकर मन में चल रही उलझनों का समाधान भी मिल सकता है. पंडित झा बताते हैं कि आज आपको भावनात्मक रूप से परिपक्व निर्णय लेने से लाभ मिलेगा और मन में चल रही चिंताओं का बोझ भी कम होगा. दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. चंद्रमा के गोचर का भी मिलेगा लाभज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है. वाशि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग, सुनफा योग और भद्र राजयोग के प्रभाव से वित्तीय मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. यदि आप लंबे समय से किसी जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज उसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है. फंसी हुई रकम वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को समय का बेहतर उपयोग करना चाहिए. कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना अधिक लाभदायक रहेगा. ऑफिस में बातचीत के दौरान संयम और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनजाने में कहे गए शब्द किसी विवाद का कारण बन सकते हैं. प्रेम और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा दिनज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन धनु वालों के लिए शुभ रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मी-नारायण योग का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. जो छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं, उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में किया गया परिश्रम आने वाले समय में बड़ी सफलता का आधार बन सकता है. वैवाहिक जीवन में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तथा साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग काला तथा शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें प्रेम और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा दिनज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन धनु वालों के लिए शुभ रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मी-नारायण योग का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. जो छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं, उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में किया गया परिश्रम आने वाले समय में बड़ी सफलता का आधार बन सकता है. वैवाहिक जीवन में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तथा साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग काला तथा शुभ अंक 3 रहने वाला है. खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें login Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 06 June 2026 Scorpio horoscope in hindi special...

Last Updated:June 06, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 06 June 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 6 जून 2026 का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है. करियर और व्यापार के मोर्चे पर आपको बड़ी तरक्की देखने को मिलेगी. साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ (अचानक आर्थिक फायदा) होने के भी मजबूत योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता घुलेगी और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे. हालांकि, सितारों की चाल बताती है कि आज आपको अपने पेट और कमर की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा और जेब ढीली होने से बचाने के लिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है. पढ़िए आज की पूरी भविष्यवाणी. सीतामढ़ी: 6 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. आज आपके भीतर का आत्मविश्वास अपने चरम स्तर पर रहेगा. जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना भी बेहद आसानी से कर लेंगे. आपकी अंतर्दृष्टि और गहरी समझ आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सही फैसले लेने में मार्गदर्शन करेगी. इसके साथ ही, पिछले कुछ समय से चली आ रही पुरानी और जटिल समस्याएं आज बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के अपने आप सुलझती हुई नजर आएंगी. जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. ​ कैसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार में तरक्की के नए योग ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि कार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति समर्पण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. संभावना है कि आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए या फिर काम को लेकर कोई बहुत अच्छा फीडबैक मिले, जो आपके करियर को नई दिशा देगा. आज का दिन लगाएगा नया अवसरव्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा. मार्केट में बने नए संपर्क या नए क्लाइंट्स आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. छोटी-छोटी व्यापारिक डील्स से भी आज आपको बढ़िया मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. ​आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में खुशहाली पैसों के मामले में आज आपकी स्थिति सामान्य से बेहतर यानी मध्यम रहने वाली है. आपको अपने अनावश्यक और फिजूल के खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है. अच्छी बात यह है कि शाम होते-होते आपको कहीं से अप्रत्याशित या अचानक धन लाभ हो सकता हैं. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवार में ऐसा रहेगा माहौल?पारिवारिक मोर्चे पर आज घर में शांति, सुख और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. परिवार के किसी खास सदस्य के साथ आपकी बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हो सकती है. जिससे आपको उनका पूरा सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा. ​प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बेहद गहरा और रोमांटिक रहेगा. आपसी समझ बढ़ने से रिश्ते में मिठास घुलेगी और आप एक-दूसरे के काफी करीब महसूस करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्कस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, विशेषकर अपने पेट और कमर का ख्याल रखें. आज ज्यादा ठंडा, तीखा या तला हुआ भोजन खाने से पूरी तरह बचें और हल्का व्यायाम अपनी दिनचर्या में शामिल करें. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. शाम के समय 11 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करना और उत्तर दिशा में लाल फूल रखना आपके लिए विशेष कल्याणकारी रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 06 june 2026 Virgo horoscope in hindi today...

Last Updated:June 06, 2026, 00:08 IST Aaj ka Kanya Rashifal 06 june 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया है. सितारों की शुभ स्थिति के चलते आज आपको करियर और कारोबार के क्षेत्र में अपनी मेहनत की जमकर सराहना मिलेगी. आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा लाभ होने वाला है. न सिर्फ आपका लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा, बल्कि आय के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, सेहत दुरुस्त रहेगी और आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होगा. हालांकि, दिन को पूरी तरह बेहतर बनाने के लिए आपको अपने अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगानी होगी. पढ़िए पूरी भविष्यवाणी. देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के हिसाब से किया जाता है. वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत कुम्भ राशि में संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सुबह से ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा. लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, उन्हें पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे हर काम को बेहतर तरीके से करने में सफलता मिलेगी. आपका आध्यात्मिक कार्यों मे रूचि बढ़ेगीआज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा. पूजा-पाठ, ध्यान, भजन-कीर्तन या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इससे मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर रहे थे, तो आज उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. मन शांत रहेगा और आप खुद को पहले से अधिक संतुलित महसूस करेंगे. परिवार में शांति का माहौल रहेगापारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सुखद और खुशहाल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में किसी रिश्तेदार या अतिथि के आने की संभावना है. जिससे घर में चहल-पहल बढ़ेगी. परिवार के लोगों के साथ बातचीत और मेलजोल से रिश्तों में मजबूती आएगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा. जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा. कार्यछेत्र में मेहनत और लग्न की सराहना की जायेगी नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है. अधिकारी और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं. किसी नए संपर्क या योजना से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में आज दिन अनुकूल रहेगाआर्थिक मामलों में भी आज का दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या किसी नए कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी निवेश या नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा दे सकता है.हालांकि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी जरूरी रहेगा. स्वास्थ के लिहाज से भी आज दिन रहेगा बढ़िया स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे. मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे. सकारात्मक सोच और खुशमिजाज स्वभाव के कारण पूरे दिन आपके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देगा. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सुख, शांति, सफलता और आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत लेकर आया है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

ताज़ा खबर

अभिषेक की ताकत पर लगी लगाम? TMC में ममता बनर्जी का नया...

Last Updated:June 05, 2026, 23:59 IST टीएमसी के युवा संगठन की कमान अभिनेत्री से नेता बनीं और लोकसभा सांसद सायोनी घोष को अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक मधुरिमा ठाकुर को महासचिव बनाकर सौंपी गई है. महिला संगठन की अध्यक्ष लोकसभा सांसद माला रॉय को बनाया गया है. ख़बरें फटाफट ममता बनर्जी ने एक बार फिर से अभिषेक को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है. (फाइल फोटो)  कोलकाता.  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए अपने भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) बनाए रखा है. हालांकि, इस बार उन्होंने राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों के बाद अभिषेक बनर्जी के लिए संगठनात्मक फैसले पहले की तरह पूरी तरह एकतरफा लेना आसान नहीं होगा, क्योंकि अब उनके साथ दो उप महासचिव भी जिम्मेदारी निभाएंगे. इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल ईकाई का भी व्यापक पुनर्गठन किया गया है. लंबे समय से स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जता रहे वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पूर्व वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. लोकसभा सांसद सजदा अहमद, राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर, विधायक नयन बंदोपाध्याय और वरिष्ठ नेता स्वैत खोंडकर को प्रदेश ईकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, बाबर अली, पुलक रॉय, असीमा पात्रा, अरूप बिस्वास और राजीव बनर्जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. इनमें असीमा पात्रा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की विधायक भी हैं. राज्य समिति के कार्यकारी सदस्यों में ज्योतिप्रिय मल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिणांकुर भट्टाचार्य, जया दत्ता, तपस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देव को शामिल किया गया है. पार्टी के युवा संगठन की कमान अभिनेत्री से नेता बनीं और लोकसभा सांसद सायोनी घोष को अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक मधुरिमा ठाकुर को महासचिव बनाकर सौंपी गई है. महिला संगठन की अध्यक्ष लोकसभा सांसद माला रॉय को बनाया गया है. छात्र संगठन की महासचिव प्रियंका अधिकारी होंगी, जबकि पूर्व मंत्री मलय घटक को पार्टी की ट्रेड यूनियन विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. किसान और कृषि मजदूर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बेचाराम मन्ना और पूर्णेंदु बोस को दी गई है. इसके अलावा चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

सीनियर जर्नलिस्ट सुशांत सिन्हा की News18 इंडिया के साथ नई पारी शुरू,...

होमताजा खबरदेश सीनियर जर्नलिस्ट सुशांत सिन्हा की News18 इंडिया के साथ नई पारी शुरू Last Updated:June 05, 2026, 22:57 IST सीनियर जर्नलिस्ट सुशांत सिन्हा न्यूज़18 इंडिया से जुड़ गए हैं. वह अपनी गहरी न्यूज़ एनालिसिस, सटीक एडिटोरियल नज़रिए और दर्शकों के साथ मज़बूत जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. सुशांत सिन्हा के पास पत्रकारिता का 20 साल से ज़्यादा का अनुभव है. नई दिल्ली. सीनियर जर्नलिस्ट और टेलीविज़न न्यूज़ एंकर सुशांत सिन्हा News18 इंडिया से जुड़ गए हैं. इससे ना सिर्फ चैनल की एडिटोरियल लीडरशिप, बल्कि प्राइमटाइम प्रोग्रामिंग और भी मज़बूत होगी. 20 से ज़्यादा सालों के अनुभव वाले जर्नलिस्ट सिन्हा अपने साथ टाइम्स नेटवर्क, एनडटीवी, न्यूज24 और इंडिया टीवी जैसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क में काम करने का शानदार अनुभव लेकर आए हैं. उन्होंने अपने करियर में अहम एडिटोरियल और ऑन-एयर एंकरिंग की भूमिकाएं निभाई हैं. सिन्हा अपनी गहरी न्यूज़ एनालिसिस, सटीक एडिटोरियल नज़रिए और दर्शकों के साथ मज़बूत जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. News18 इंडिया में, सिन्हा एक नए प्राइमटाइम शो को लीड करेंगे. इससे चैनल का गहराई से और संदर्भ-आधारित पत्रकारिता और सार्थक न्यूज़ चर्चा पर फ़ोकस और बढ़ेगा. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

कभी घर-घर बांटा अखबार, आज खुद के ब्रांड से चमकाया नाम, रोचक...

Last Updated:June 05, 2026, 21:57 IST Jamshedpur manpreet singh success story : जमशेदपुर के 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. महज 3 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद उन्होंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया. कभी घर के अमरूद बेचकर पैसे कमाए, तो कभी घर-घर अखबार पहुंचाया. बाद में कपड़ों के कारोबार से जुड़े और “Shades of Punjab” नाम से अपना ब्रांड शुरू किया. आज शहर में उनके दो आउटलेट चल रहे हैं, जहां पंजाबी परिधानों की अच्छी रेंज मिलती है. मनप्रीत कहते हैं कि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर : जब बच्चे अपनी छोटी-सी दुनिया में खिलौनों, बैट-बॉल और टेडी बेयर के साथ खेलते हैं, उस उम्र में जमशेदपुर के मनप्रीत सिंह जिंदगी की कठिन सच्चाइयों से रूबरू हो चुके थे. महज 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया. घर में मां और एकमात्र बेटे मनप्रीत ही थे. परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक चुनौतियों ने उन्हें बचपन से ही संघर्ष करना सिखा दिया. आज 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उनके द्वारा स्थापित “Shades of Punjab” आज जमशेदपुर में पंजाबी परिधानों का एक जाना-पहचाना नाम है. शहर के काशीडीह और जेमको में उनके दो सफल आउटलेट संचालित हो रहे हैं, जहां महिलाओं और पुरुषों के लिए ऑथेंटिक पंजाबी परिधानों का बड़ा संग्रह उपलब्ध है. घर-घर अखबार पहुंचाने का काम कियामनप्रीत बताते हैं कि उन्होंने महज 8 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था. उनके घर में अमरूद का पेड़ था और वे उन अमरूदों को तोड़कर सब्जी मंडी में बेचने जाया करते थे. इसके बाद उन्होंने घर-घर अखबार पहुंचाने का काम किया. समय के साथ उन्होंने राशन दुकान में काम किया और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भी मेहनत की. छोटी उम्र में ही उन्होंने समझ लिया था कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वे पंजाब गए, लेकिन वहां की फीस और खर्च उनके लिए काफी अधिक साबित हुए. आर्थिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया. ऐसे समय में उन्होंने अपने भाई के साथ कपड़ों के व्यापार में हाथ बंटाना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि यदि सही तरीके से काम किया जाए तो रेडीमेड और पारंपरिक कपड़ों का व्यवसाय काफी आगे बढ़ सकता है. यही सोच लेकर वे वापस जमशेदपुर लौटे और “Shades of Punjab” की शुरुआत की. धीरे-धीरे लोगों का विश्वास बढ़ता गया और उनका कारोबार भी आगे बढ़ता गया. आज उनके स्टोर में पंजाबी कुर्ती, सलवार-सूट, चुन्नी, पगड़ी, जूती, मोजड़ी, जींस, शर्ट और अन्य पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों का बेहतरीन संग्रह उपलब्ध है. सफलता का श्रेय अपनी मां की मेहनत, भगवान आशीर्वाद मनप्रीत कहते हैं कि बचपन में उनके भी दोस्त थे, लेकिन वे कभी उनके साथ खेल नहीं पाए. घर की जिम्मेदारियां और मां का सहारा बनने की चिंता हमेशा उनके साथ रही. हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी. आज वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की मेहनत, भगवान के आशीर्वाद और लगातार किए गए संघर्ष को देते हैं. उनका मानना है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं. आज वे जमशेदपुरवासियों को ऑथेंटिक पंजाबी पहनावे से जोड़ने का काम कर रहे हैं और युवाओं के लिए मिसाल बने हुए हैं. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

ताज़ा खबर

indian doctor sudhir srivastava creates history with 20000 km longest robotic tele...

Last Updated:June 05, 2026, 20:35 IST Remote Robotic Heart Surgery: मेडिकल साइंस का सबसे बड़ा चमत्कार भारत में हुआ. क्या कोई डॉक्टर 20 हजार किलोमीटर दूर दूसरे देश में बैठकर भारत के मरीज का दिल खोलकर ऑपरेशन कर सकता है? विज्ञान ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है. मशहूर सर्जन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने गुयाना से बैठकर इंदौर के एक मरीज की सफल रोबोटिक हार्ट टेली-सर्जरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. इस हैरान कर देने वाले ऑपरेशन में भारत के ही बने एक खास रोबोट का इस्तेमाल हुआ. जानिए कैसे समंदर पार से डॉक्टर के एक इशारे पर रोबोट ने बचाई मरीज की जान. दिल्ली: भारत के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने गुयाना में बैठकर भारत के इंदौर में मौजूद एक मरीज के दिल की रोबोट की मदद से सर्जरी की. खास बात यह है कि डॉक्टर और मरीज के बीच करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी थी. इसे दुनिया की सबसे लंबी दूरी से की गई रोबोटिक हार्ट सर्जरी माना जा रहा है. कैसे हुई इतनी दूर से सर्जरीडॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने गुयाना में बैठकर कंप्यूटर और रोबोटिक सिस्टम के जरिए इंदौर में मरीज की सर्जरी की. डॉक्टर जो भी हाथ से मूवमेंट कर रहे थे, रोबोट उसे उसी समय मरीज के शरीर पर कर रहा था. यह दिल की बहुत नाजुक सर्जरी थी, लेकिन सब कुछ सफल रहा और मरीज अब ठीक है. इतनी दूर से सर्जरी करना आसान नहीं थाडॉ. सुधीर ने बताया कि यह काम काफी मुश्किल था. इससे पहले भी वह 10 हजार किलोमीटर दूर से सर्जरी कर चुके हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा अनुभव था. सर्जरी से पहले इंटरनेट, मशीन और नेटवर्क की कई बार जांच की गई ताकि बीच में कोई दिक्कत न आए. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी मरीज का भरोसा होता है, क्योंकि मरीज एक जगह होता है और डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर. मरीज की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गयाइतनी दूर से सर्जरी में सबसे बड़ा सवाल मरीज की सुरक्षा का होता है. इसे देखते हुए इंदौर में डॉक्टरों की एक पूरी टीम मौजूद थी. अगर किसी वजह से तकनीकी दिक्कत आती, तो वहां मौजूद डॉक्टर तुरंत सर्जरी संभाल लेते.इस सर्जरी में इस्तेमाल हुआ रोबोटिक सिस्टम भारत में बना है, जिसका नाम SSI Mantra है. डॉ. सुधीर का कहना है कि उनका मकसद ऐसी तकनीक बनाना है जिससे गांव और दूर-दराज के इलाकों में भी अच्छे डॉक्टरों का इलाज पहुंच सके. इंटरनेट और सुरक्षा का भी रखा गया ध्यानडॉ. सुधीर ने बताया कि सर्जरी के लिए खास फाइबर इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया था, ताकि नेटवर्क बीच में बंद न हो और कोई साइबर खतरा भी न हो. भविष्य में और दूर तक होगी सर्जरीडॉ. सुधीर का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है. आने वाले समय में दुनिया के किसी भी कोने में बैठे मरीज का इलाज दूर बैठे डॉक्टर कर सकेंगे. इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जहां अच्छे डॉक्टर आसानी से नहीं पहुंच पाते.भारत में बना यह रोबोटिक सिस्टम अब कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है. इस उपलब्धि के बाद भारत की तकनीक और डॉक्टरों की तारीफ दुनिया भर में हो रही है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : East Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

जिंदगी भर भाइयों के साथ रहते हैं चीते, रफ्तार है सबसे बड़ी...

Last Updated:June 05, 2026, 19:41 IST मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों का तीसरा घर बनने जा रहा है. इसके लिए टाइगर रिजर्व के अंदर करीब 600 वर्ग किलोमीटर की जगह चिन्हित की गई है. इसके अलावा जो वनरक्षक है. उनको भी इसको लेकर कूनो में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है. जंगल के अंदर जो गांव अभी विस्थापन के लिए बच्चे हैं. हजारों लोग रह रहे हैं. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों का तीसरा घर बनने जा रहा है. इसके लिए टाइगर रिजर्व के अंदर करीब 600 वर्ग किलोमीटर की जगह चिन्हित की गई है. और तैयारी भी जोर-जोर से चल रही है. इसके अलावा जो वनरक्षक है. उनको भी इसको लेकर कूनो में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है. जंगल के अंदर जो गांव अभी विस्थापन के लिए बच्चे हैं. हजारों लोग रह रहे हैं. उनके लिए भी चीता चौपाल लगाई जा रही हैं. इनको लेकर जो भ्रांतियां हैं. लोगों के मन में नेगेटिव बातें बैठी हुई है. उनको दूर किया जा रहा है. इनके संरक्षण का उद्देश्य और महत्व बताया जा रहा है. आज हम बड़ी बिल्ली प्रजाति के सबसे छोटे वन्य जीव कहलाने वाले चीता के बारे में बात करेंगे. इनकी क्या खासियत होती है. यह तेंदुआ और टाइगर से कितने अलग होते हैं इनका व्यवहार किस तरह का होता है. किस तरह से यह रहना शिकार करना पसंद करते हैं. नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि चीता घास के मैदान और खुले क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं. यह अपनी अद्भुत रफ्तार और रफ्तार के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. इनके जो शिकार करने का जो तरीका है. भागना है सबसे बड़ी ताकतइनका जो शिकार ब्लैक बग चीतल चिंकारा नीलगाय के छोटे बच्चे यानी कि कम वजन वाले जो वन्य जीव होते हैं. उनको पहले चेस करते हैं चेस करने के दौरान ही उनका शिकार करते हैं और उनकी कोशिश होती है. वह एक बार के हमले में ही मर जाए, जिससे ना तो छुपाने का डर हो और ना ही रखने का है. यह बहुत ही कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकते हैं. इन्हें धरती पर रहने वाले सबसे तेज दौड़ने वाले वन्यजीवों में गिना जाता है.चीतो की एक और प्रवृत्ति होती है कि वह टाइगर और तेंदुआ की तरह अकेले नहीं होते हैं. ग्रुप में रहना पसंद करते हैं. उनके ग्रुप में जो दो-तीन भाई-बहन होते हैं. वह जिंदगी भर साथ रहते हैं साथ घूमते हैं और शिकार करते हैं. इसलिए इनको सामाजिक होना भी कहा जाता है. चीता का जीवन चक्र 10 – 12 साल का होताइनके नाखून भी छोटे होते यानी कि टाइगर कि तरह इनके नाखून अंदर बाहर नहीं होते हैं. जिनकी वजह से उनकी पकड़ कमजोर होती है. किसी के चलते वह पेड़ों पर नहीं जा पाए और यह छोटे जीवों का शिकार करते हैं.चीता का जीवन चक्र 10 – 12 साल का होता है. इनके शरीर पर ब्लैक स्पॉट होते हैं. जबकि चेहरे पर नाक के नीचे से धारियां होती हैं. हर चीता पर ब्लैक स्पॉट और धारियां अलग-अलग होती हैं जो इनकी पहचान का कारण बनती है. मैं टाइगर और तेंदुआ की तरह दहाड़ने वाला आर्गन गले में नहीं होता है. यह बिल्ली की तरह आवाज निकालता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sagar,Madhya Pradesh Source link

Scroll to Top