भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

अलवर के लाल जुबेर खान ने कर दिखाया कमाल, श्रीलंका को धूल...

Last Updated:May 30, 2026, 07:16 IST Zubair Khan Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जुबेर खान ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ऐतिहासिक 3-0 सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले गए मुकाबलों में श्रीलंका को पूरी तरह मात देकर विदेशी धरती पर नया इतिहास रचा. कप्तान के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि जुबेर खान का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बना रहा. इस उपलब्धि से अलवर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है. भारत की इस जीत ने व्हीलचेयर क्रिकेट में देश की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के संघर्ष व समर्पण को दुनिया के सामने साबित किया. ख़बरें फटाफट Alwar News: अलवर जिले के खिलाड़ी देश सहित अब विदेश में खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र के बखथला गांव निवासी जुबेर खान ने श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. ‘भारत बनाम श्रीलंका 2026 अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3 टी-20 चैंपियनशिप’ में भारतीय टीम ने श्रीलंका को लगातार तीनों मुकाबलों में हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. जुबेर खान ने बताया कि उनका चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ था. व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में राजस्थान से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमें दो अलवर जिले से खिलाड़ी शामिल हुए. इस दौरान 26 से 28 मई तक श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुई इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट 3T-20 सीरीज में उसने ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी जुबेर को शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें एमर्जिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया. शानदार पारी खेली और 1 विकेट अपने नाम कियाजुबेर खान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया. जुबेर खान ने पहले मैच में 40 रन बनाए और 1 विकेट लिया. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 31 रन बनाकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं तीसरे और अंतिम मैच में 48 रनों की शानदार पारी खेली और 1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है. शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैच जिताएजुबेर खान ने बताया कि लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (इंडिया) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार उनका चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतरीन खेल कौशल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दिखाई गई प्रतिभा के आधार पर किया गया था. चयनित खिलाड़ियों को 25 मई को चेन्नई एयरपोर्ट पर बुलाया गया था जहां से टीम श्रीलंका के लिए रवाना हुई. जुबेर खान इससे पहले दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट फाउंडेशन (राजस्थान) की टीम के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैच जिताए हैं. अब उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है. भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जुलूस निकालाजुबेर खान का श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत दर्ज कर वापस लौटने पर खैरथल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. जिसे ही वह ट्रेन से उतरे तो उनके समर्थको ने जुबेर भाई जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला. जुलूस डीजे व वाहनों के काफिले के साथ शहर के मुख्य मार्गो से गुजरता हुआ नई अनाज मंडी में जिला बचाओ धरना स्थल पर पहुंचा जहां विधायक दीपचंद खैरिया ने जुबेर खान का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान खुशी में लड्डू बांटे गए. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Alwar,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

डीके शिवकुमार को CM कुर्सी सिर्फ एक वफादार नेता को इनाम देना...

Rasheed Kidwai Article On DK Shivakumar and Congrsss: कुछ नेताओं को सत्ता विरासत में मिलती है, कुछ उसका इंतजार करते हैं तो कतिपय ऐसे होते हैं जो सत्ता तक पहुंचने की पूरी मशीनरी स्वयं खड़ी करते हैं. डीके शिवकुमार निस्संदेह तीसरी श्रेणी के नेता हैं. कर्नाटक की राजनीति में, जहां हर सियासी कदम को जाति, गठबंधन, वफादारी, धनबल और बाहुबल की तराजू पर तौला जाता है, वहां ‘कनकपुरदा बंडे’ यानी ‘कनकपुरा की चट्टान’ कहे जाने वाले शिवकुमार ने बीते चार दशकों में खुद को एक ऐसे नेता के तौर पर तब्दील कर लिया है, जिसके बिना राजनीति की कल्पना करना भी मुश्किल है. अब जबकि कर्नाटक में मुख्यमंत्री के पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का एलान बस औपचारिकता मात्र है, कांग्रेस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि क्या प्रदेश की सियासत उनके राजनीतिक मॉडल के लिए तैयार है? यह ऐसा मॉडल है, जो धैर्य रखना जानता है, लेन-देन की व्यावहारिक राजनीति को समझता है, प्रशासनिक महत्वाकांक्षा से भरा है और सत्ता का इस्तेमाल करने से परहेज भी नहीं करता है. चट्टान बनने की कहानी डोड्‌डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार का जन्म 15 मई 1962 को कर्नाटक के वोक्कालिगा बहुल ग्रामीण इलाके के एक किसान परिवार में हुआ था. उनके अपने शब्दों में कहें तो उन्हें विरासत में कुछ नहीं मिला. वे कहते हैं, ‘मैं एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता हूं, मुझे किसी ने कुछ नहीं दिया. मैंने सब कुछ कदम-दर-कदम खुद हासिल किया है.’ शिवकुमार की राजनीतिक समझ स्कूल और कॉलेज के चुनावों, हॉस्टल के कमरों, छात्र संघों, छोटी-छोटी सभाओं और बेंगलुरु की युवा राजनीति के रफ-टफ माहौल के बीच मंझकर निखरी. जीआरसी कॉलेज में उन्होंने एनएसयूआई का दामन थामा और कांग्रेस की छात्र व युवा संगठन की राजनीति में तेजी से आगे बढ़ते चले गए. किशोरावस्था तक आते-आते ही उन्होंने यह तय कर लिया था कि राजनीति उनके लिए कोई शौक नहीं बल्कि जिंदगी जीने का एक मकसद है. अपनी उम्र के दूसरे दशक तक पहुंचते-पहुंचते वे ऐसे युवा संगठनकर्ता बन चुके थे, जिसका पुराने और वरिष्ठ नेता इस्तेमाल भी करते थे और जिससे सतर्क भी रहते थे. राजनीति के मैदान में उनकी पहली बड़ी परीक्षा 1985 में हुई, जब उन्होंने सतानूर विधानसभा क्षेत्र से एच.डी. देवेगौड़ा जैसे दिग्गज नेता के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कई युवा राजनेताओं के लिए इस तरह की हार उनके सियासी सफर का ‘द एंड’ बन जाती है. लेकिन शिवकुमार के लिए यह हार जमीनी समझ बढ़ाने का जरिया बन गई. बकौल शिवकुमार, ‘मैं सतानूर के गांवों में वापस गया, वोट मांगने नहीं, बल्कि लोगों की सुनने.’ चार साल बाद महज 27 साल की उम्र में उन्होंने सतानूर सीट जीत ली. 1994 में जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तब उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की. इस अनुभव से उन्हें एक सीधा सबक मिला, ‘अगर जनता का समर्थन आपके साथ हो और आप अपनी जड़ों के प्रति वफादार रहें तो आपको आपकी मंजिल तक जाने से कोई नहीं रोक सकता.’ डीके शिवकुमार की पहचान गांधी परिवार के एक करीबी नेता की है. कांग्रेस ही पहचान डीके शिवकुमार के लिए कांग्रेस से उनका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि उनकी पहचान का मूल आधार है. बकौल डीके, ‘जब मैं कहता हूं कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं तो उसका मतलब यह है कि मेरे डीएनए में ही इस पार्टी की वैल्यूज हैं. मैं ताउम्र एक कांग्रेसी ही बना रहूंगा, क्योंकि मैं इस देश की आत्मा के लिए किसी और मंच से लड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकता.’ इसी वफादारी ने उन्हें सोनिया गांधी और गांधी परिवार के साथ-साथ कांग्रेस हाईकमान के लिए बेहद भरोसेमंद बना दिया. आज के उस राजनीतिक दौर में, जहां दल-बदल आम बात हो गई है, शिवकुमार अलग दिखाई देते हैं. उन्हें हिंदू सांस्कृतिक पहचान, मंदिर परंपराओं और आध्यात्मिक प्रतीकों को खुले तौर पर अपनाने से परहेज नहीं है, लेकिन वे ऐसा कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता, कल्याणकारी सोच और संवैधानिक मूल्यों के भीतर ही रहकर करते हैं. जाति की राजनीति पर उनका नजरिया संतुलित है. वे कहते हैं, ‘जाति शुरुआत हो सकती है, मंजिल नहीं. मैं गर्व से कहता हूं कि मैं वोक्कालिगा हूं और हमेशा अपने समुदाय के साथ खड़ा रहूंगा. लेकिन मेरी असली जाति कांग्रेस है और मैं इस राज्य के हर नागरिक के प्रति कर्तव्य का निर्वाह करता हूं.’ संकटमोचक की भूमिका में उक्त खूबियों से भी अधिक शिवकुमार की राष्ट्रीय पहचान उनकी उस राजनीतिक क्षमता पर टिकी है, जिसमें वे संकट के समय पार्टी को एकजुट बनाए रखते हैं. 2002 में जब विलासराव देशमुख की सरकार संकट में थी, तब विधायकों को संभालने की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई थी. 2017 में राज्य सभा के चुनाव के दौरान उन्होंने गुजरात कांग्रेस के विधायकों को बेंगलुरु में ठहराया, ताकि अहमद पटेल की संसद में वापसी सुनिश्चित हो सके. 2018 में जब कर्नाटक विधानसभा में त्रिशंकु जनादेश आया, तब भी कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन को बचाने में वे केंद्रीय भूमिका में थे. बाद में भी वे उन तमाम राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए सहारा बने, जहां पार्टी को संख्या, रणनीति और संसाधनों, तीनों की जरूरत थी. हालांकि उनका तरीका उतना नाटकीय नहीं है, जितनी नाटकीय उनकी छवि बना दी गई है. वे कहते हैं, ‘राजनीति में भरोसा सबसे बड़ी चीज है. अगर लोग आप पर भरोसा करते हैं तो वे आपके साथ खड़े रहते हैं.’ उनकी शख्सियत में यही मिश्रण यानी व्यक्तिगत विश्वसनीयता, संसाधन जुटाने की क्षमता, राजनीतिक साहस और समझदारी उन्हें ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का अगुवा बना देता है. उनकी यही महारत 2023 में भी दिखाई दी, जब कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 में से 135 सीटें जीतकर दशकों की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय जीत दर्ज की. सिद्धरमैया ने ‘अहिंदा’ सामाजिक गठबंधन और गारंटी योजनाओं के जरिए कल्याणकारी राजनीति का मजबूत नैरेटिव दिया तो शिवकुमार ने संगठन, संसाधन और चुनावी मशीनरी संभाली. साथ ही अपने पीछे वोक्कालिगा समुदाय के समर्थन को लामबंद किया. इन दोनों नेताओं ने मिलकर कांग्रेस को वह ताकत दी जिससे भाजपा सबसे ज्यादा घबराती रही है: एक ऐसा एकजुट प्रांतीय नेतृत्व, जिसमें दोनों नेताओं की खूबियां

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए शनिवार रहेगा बेहद शुभ, करियर-कारोबार में मिलेगी...

Last Updated:May 30, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (शनिवार) बेहद अनुकूल रहने वाला है. घर-परिवार में प्यार और तालमेल का माहौल बना रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. समय पर संतुलित आहार लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा. मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार सफलता और खुशियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. साथी के साथ बेहतर तालमेल और बातचीत रिश्तों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगी. मीन का करियर राशिफलआज मीन राशि के जातकों के लिए करियर में तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं. समझदारी से लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा. आपका विनम्र स्वभाव और सकारात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी. मेहनत की सराहना होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनभर उत्साह बना रहेगा. मीन का व्यापार राशिफलमीन राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन तरक्की और लाभ लेकर आ सकता है. बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और रुके काम गति पकड़ सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से बड़ा फायदा होने के संकेत हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं और नई डील या महत्वपूर्ण काम मिलने से व्यापार में मजबूती आएगी. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. मीन का स्वास्थ्य राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से राहतभरा रहेगा. शरीर में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा. पुरानी परेशानियों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने से स्वास्थ्य और बेहतर बनेगा. परिवार के बच्चों की सेहत भी अच्छी रहेगी. मानसिक शांति और सकारात्मक सोच पूरे दिन आपको खुश रखेगी. मीन का आर्थिक राशिफलआज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और जरूरत पड़ने पर दोस्त व सहयोगी मदद के लिए आगे आएंगे. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वहीं, नई योजनाओं में निवेश करने के लिए भी समय बेहतर माना जा रहा है. समझदारी से लिया गया फैसला आने वाले समय में बड़ा फायदा दिला सकता है. मीन का लव लाइफ राशिफलमीन राशि के जातको का आज प्रेम और रिश्तों के मामलों में दिन खुशियां लेकर आएगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा, जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा. प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास रहने वाला है. साथी संग बिताए पल मन को सुकून देंगे. वहीं सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी नए खास इंसान की एंट्री हो सकती है और रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज भगवान शनि महाराज के मंदिर जाकर उन्हें तेल से अभिषेक करे. इसके बाद गरीबों को काली वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

सिंह राशि वालों के लिए दिन आज रहेगा चुनौतीभरा, सेहत और करियर...

Last Updated:May 30, 2026, 03:51 IST Aaj Ka Singh Rashifal 30 May 2026 : सिंह राशि वालों को आज किसी भी बड़े फैसले या नए काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. दिनभर रूटीन कामों पर ही ध्यान देना लाभकारी रहेगा. मन भटक सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इसलिए जरूरी है कि आज धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.  ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा. जिसकी वजह से सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार, 30 मई 2026 का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक अस्थिरता और तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में आज किसी भी बड़े फैसले या नए काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. दिनभर रूटीन कामों पर ही ध्यान देना लाभकारी रहेगा. मन भटक सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इसलिए जरूरी है कि आज धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. करियर एवं शिक्षा राशिफल करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से कमजोर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है. ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखें. बातचीत में संयम रखना जरूरी रहेगा. जो लोग नई जिम्मेदारी या बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाना जरूरी होगा. एकाग्रता के साथ किया गया प्रयास सफलता दिला सकता है. व्यापार एवं आर्थिक स्थिति व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. अनाज, किराना और कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिलने की संभावना है. बाजार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन धातु, सोना और चांदी के कारोबार में उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है. ऐसे में निवेश सोच-समझकर ही करें. बिना सलाह के बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें. सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें. सिरदर्द, थकान और तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. दिनभर काम के बीच थोड़ा आराम भी जरूरी रहेगा. पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ पारिवारिक जीवन में भी आज संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है. मानसिक तनाव की वजह से रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है. परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में भी दिन ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. मुलाकात या रिश्ते से जुड़े बड़े निर्णय को कुछ समय के लिए टालना समझदारी होगी. इन बातों का रखें ध्यानज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करना शुभ रहेगा. मंदिर में घी का दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं. साथ ही शांत मन से दिन बिताने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी गई है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khargone,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

भारत ने मिडिल ईस्ट में चीन का सारा गेम ही पलट दिया!...

नई दिल्ली. जियोपॉलिटिकल मॉनिटर में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, भारत का तेजी से बढ़ता नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है. इसमें यूरेनियम आपूर्ति में दीर्घकालिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, आर्थिक संबंधों के विस्तार और भू-राजनीतिक विविधीकरण की संभावनाओं पर जोर दिया गया है. कजाकिस्तान की राष्ट्रीय परमाणु कंपनी कजाटोमप्रोम और भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के बीच यूरेनियम की सप्लाई के लिए 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत का 2026 का डील साइन हुआ है. इससे पता चलता है कि इस डोमेन में भारत-मध्य एशिया का सहयोग कमोडिटी ट्रेड से एक रणनीतिक क्रियान्वयन की ओर बढ़ रहा है. आर्टिकल में इस बात पर जोर दिया गया है कि जैसे-जैसे भारत सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी जेनरेशन को बढ़ाना चाहता है और फ्यूल सप्लाई में डायवर्सिटी लाना चाहता है, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान एक बड़े यूरेशियन रिसोर्स आर्किटेक्चर में जरूरी साझेदार बन रहे हैं. अस्ताना और ताशकंद के लिए, भारत कोई ट्रांजैक्शनल खरीदार नहीं है, बल्कि कई साल के कॉन्ट्रैक्ट और कॉन्टिनेंटल कनेक्टिविटी में साझा इंटरेस्ट पर आधारित एक लंबे समय की साझेदारी है. भारत ने 2047 तक 100 जीडब्ल्यू सिविलियन न्यूक्लियर कैपेसिटी का टारगेट रखा है, और 2031-32 तक 22,480 एमडब्ल्यू का अंतरिम टारगेट रखा है. छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर पर अलग से ध्यान दिया जा रहा है. 2025/26 के बजट में इस दिशा में 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा रिजर्व किए गए हैं और 200 बिलियन रुपए के न्यूक्लियर एनर्जी मिशन का टारगेट 2033 तक कम से कम पांच देश में डिजाइन किए गए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर बनाना है. इस बैकग्राउंड में, कजाकिस्तान भारत के लिए लगभग एक आइडियल साझेदार जैसा दिखता है. इस रिपब्लिक के पास ग्लोबल यूरेनियम रिजर्व का लगभग 14 फीसदी है और यह दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम प्रोड्यूसर बना हुआ है. 2025 में, कजाकिस्तान का कुल यूरेनियम प्रोडक्शन 25,800 टन तक पहुंच गया, जिसमें कजाटोमप्रोम का 13,500 टन शामिल है, जो ग्लोबल प्राइमरी यूरेनियम आउटपुट का लगभग 20 फीसदी सप्लाई करता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, जो सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी जेनरेशन को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रहा है, उसके लिए ऐसा साझेदार रणनीतिक महत्व रखता है. कजाकिस्तान-भारतीय यूरेनियम साझेदारी में पहले से ही काफी संस्थागत गहराई है. कजाकिस्तान पहले कनाडा के साथ भारत के महत्वपूर्ण यूरेनियम आपूर्तिकर्ताओं में से एक था. 2026 का समझौता इस संबंध को नियमित वस्तु सहयोग की श्रेणी से एक लंबे समय के रणनीतिक कनेक्शन में बदल देता है. नई दिल्ली के लिए, कजाकिस्तानी यूरेनियम फ्यूल बेस को मजबूत करता है और ऐसे समय में एक ही सप्लायर पर निर्भरता कम करता है जब देश सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी जेनरेशन को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रहा है. अस्ताना के लिए, मध्य एशिया में एक्सट्रैक्शन, लॉजिस्टिक्स और रॉ मटेरियल प्रोसेसिंग में चीन की मजबूत मौजूदगी के बैकग्राउंड में भारतीय बाजार में गुंजाइश बढ़ जाती है. रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कंपनियां पहले से ही कजाकिस्तान के बड़े यूरेनियम प्रोजेक्ट्स में अपनी जगह मजबूत कर रही हैं. रूस के रोसाटॉम से एसेट्स खरीद रही हैं. इस स्थिति में, भारत यूरेनियम मार्केट में एक और स्टेबल पार्टनर बन जाता है. कजाकिस्तान के लिए, यह फॉर्मेट खास तौर पर कीमती है. लेकिन, मुख्य रुकावट भूगोल ही है. कैस्पियन, ईरान या अफगानिस्तान के जरिए भरोसेमंद रास्तों के बिना, यूरेनियम डिप्लोमेसी को उन्हीं कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने दशकों से इस इलाके में भारत की मौजूदगी को सीमित रखा है. आर्टिकल के अनुसार, मुख्य सवाल यह है कि क्या न्यूक्लियर फ्यूल वह माध्यम बन सकता है, जिसके जरिए भारत मध्य एशिया में अपनी मजबूत पकड़ बना सके. ट्रांसपोर्ट रिस्क भारत-कजाकिस्तान-उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग की उम्मीद को खत्म नहीं करते. वे इसे और ज्यादा राजनीतिक बनाते हैं. यह मुद्दा कच्चे माल की बिक्री से आगे बढ़कर भरोसेमंद रास्ते बनाने, सप्लाई इंश्योरेंस और लंबे समय के इंतजामों तक फैला हुआ है. Source link

ताज़ा खबर

गाय या भैंस? किसके दूध में मिलता है ज्यादा घी और खोया,...

Last Updated:May 29, 2026, 23:48 IST लोग शुद्ध दूध, घी और मक्खन के लिए जानवर पालते हैं. इन जानवरों की देखरेख में लोग दिनभर लगे रहते हैं. कई लोग इनसे मिलने वाले दूध को बेचते हैं और कुछ लोग दूध से घी, पनीर और दही जैसे प्रोडक्ट भी तैयार करके बेचते हैं. इससे लोगों को आय होती है. बढ़िया आय तभी होगी जब ज्यादा मात्रा में दूध, घी और खोया आदि तैयार करेंगे. इसके लिए जरूरी है इस बात का पता होना कि गाय और भैंस में किसके दूध में घी ज्यादा मिलता है…. ख़बरें फटाफट शशांक शेखर/जहानाबाद: खेती-बाड़ी के साथ हमारे देश में पशु पालन भी लोगों के लिए किसी व्यवसाय से कम नहीं रहा है. समय के साथ पशु पालन का कारोबार बढ़ता भी गया. पहले तो लोग गाय-भैंस के साथ ही बैल और सांड भी पालते थे. गाय-भैंस से जहां लोगों को दूध मिलता था वहीं बैल और सांड को लोग खेती-किसानी से जुड़े कार्यों के लिए पालते थे. दूध से लोग दही, घी, पनीर, मक्खन और खोवा जैसे तमाम तरह के आइटम बनाते हैं और खाने-पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं. गाय और भैंस के दूध में अंतर भी होता है. भैंस का दूध ज्यादा सफेद होता है और गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में थोड़ा पीलापन होता है. यह भी है कि गाय के दूध में फैट कम होता है इसलिए इससे घी भी कम निकलता है. वहीं सेहत के लिए गाय का दूध ज्यादा पाचक और फायदेमंद माना जाता है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने जहानाबाद पशुपालन के कर्मचारी पशु चिकित्सक डॉक्टर रानी कुमारी से बातचीत की. डॉक्टर रानी का कहना है कि पहले तो यह समझना होता है कि दूध का अंश किससे बना हुआ होता है. इस बारे में उन्होंने कहा कि दूध में 70 फीसदी पानी का अंश होता है. बाकी हिस्सा सॉलिड पार्ट्स कहलाता है. दूध के बेस मटेरियल में जो घुलनशील रहता है वह फैट कहा जाता है. फैट में प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टोज होता है, जिसे सॉलिड पार्ट कहा जाता है. स्वाद से पता कर लेते हैं कि दूध का स्वाद मोटा है या पतला. डॉक्टर रानी ने बताया कि भैंस का दूध ज्यादा मोटा होता है. एक साधारण गाय के दूध में फैट की बात करें तो यदि गाय के दूध में 4% फैट है तो भैंस में 7 प्रतिशत तक फैट पहुंच जाता है. उसी तरह का हिसाब अन्य कैल्शियम और लैक्टोज में रहता है. जब सॉलिड पार्ट ज्यादा होता है तो दूध में चिकनाई ज्यादा होती है. यही वजह है कि भैंस के दूध में घी निकलने की संभावनाएं अधिक हो जाती है. जब दूध में सॉलिड पार्ट का प्रतिशत कम होगा तो दूध चिकना कम होगा और उससे दूध जल्दी सूखेगा. ऐसे दूध से खोया अधिक मिल सकता है. यानी खोया के लिए गाय का दूध ज्यादा बेहतर है तो वहीं घी के लिए भैंस का दूध बढ़िया रहेगा. हालांकि, आयुर्वेद आदि में देशी गाय के घी का सेवन महत्वपूर्ण और फायदेमंद बताया गया है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jehanabad,Jehanabad,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 30 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today...

Last Updated:May 30, 2026, 00:08 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 30 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अचानक बदलावों का दिन है. काम और धन मामलों में जल्दबाजी से बचें, परिवार में वाणी संयम रखें. भाग्यांक 9, नीला रंग शुभ है. सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा, धैर्य और सूझबूझ जरूरी. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े और अचानक बदलावों का संकेत दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल यह दर्शाती है कि आज परिस्थितियां सामान्य से कहीं अधिक तेजी से बदल सकती हैं. जिससे आपको मानसिक रूप से सक्रिय रहना होगा. शास्त्रों में कहा गया है कि कालः सर्वं परिवर्तयति अर्थात समय हर कठिन और अनुकूल स्थिति को बदल देता है. इसलिए आज के दिन आने वाले बदलावों से घबराने के बजाय, धैर्य और सूझबूझ से काम लेना ही आपके लिए सबसे सही रणनीति साबित होगी. त्वरित निर्णयों में सावधानी की सलाह ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज कार्यक्षेत्र और आजीविका के मोर्चे पर आपको कुछ ऐसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है. जहां तुरंत फैसले लेने की आवश्यकता होगी. व्यापार या नौकरी में बिना सोचे-समझे उठाया गया कोई भी कदम भविष्य में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. जल्दबाजी में किए गए समझौतों या वादों से बचें. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना और किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लेना आज आपके पेशेवर जीवन को सुरक्षित रखेगा. आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर संयम धन और वित्तीय मामलों की बात करें तो आज का दिन बहुत अधिक अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है. बेवजह के खर्चों और विलासिता की वस्तुओं पर धन व्यय होने से आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं. इसलिए बजट बनाकर चलना बेहद आवश्यक है. वहीं दूसरी ओर, पारिवारिक जीवन में भी आज आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी पुराने, विवादित विषय को दोबारा उखाड़ने से बचें. आपका मधुर और सौम्य व्यवहार ही पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनाए रख सकता है. शुभ अंक, रंग और अचूक उपायआज के दिन को सकारात्मक बनाने के लिए ज्योतिषीय गणना के अनुसार आपका भाग्यांक 9 रहेगा, जो आपको साहस प्रदान करेगा. वहीं, नील वर्ण (नीला रंग) आज आपके लिए शुभ साबित होगा. आज के दिन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए एक विशेष नवीन उपाय करना बेहद लाभकारी रहेगा. प्रातःकाल तांबे के पात्र में शुद्ध जल भरकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इस उपाय से न केवल आपके आत्मबल में वृद्धि होगी, बल्कि चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. अंततः, आज के दिन की सबसे बड़ी सीख यही है कि जो जातक समय और परिस्थिति की नब्ज को समझकर व्यवहार करेगा. वही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ पाएगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 30 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 30, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 30 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहद फूंक-फूंक कर कदम रखने का है. सितारों की स्थिति को देखते हुए आज किसी भी तरह के धन से जुड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर में बदलाव के बेहतरीन और लाभकारी योग बन रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बातचीत का सिलसिला बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी न पनपे. जमुई: 30 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण और संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. आज कामकाज, पैसों और भविष्य की योजनाओं को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज किसी जरूरी कार्य में देरी या उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे. किसी करीबी व्यक्ति की सलाह, अनुभव या साधारण बातचीत भी आपके मन को स्पष्टता देने का काम करेगी. पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीके का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत पड़ेगी. यदि आप पुराने ढर्रे पर चलते रहे तो काम का दबाव बढ़ सकता है आज कार्यस्थल पर वैज्ञानिक और व्यवस्थित सोच अपनाने से तनाव कम होगा और परिणाम बेहतर मिलेंगे. आपके काम की सराहना भी हो सकती है, लेकिन व्यवहार में चिड़चिड़ापन दूसरों को परेशान कर सकता है. कला, मीडिया, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुद को अपडेट रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक रूप से स्थिर रहने वाला है आज का दिनज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. पंडित शत्रुघ्न झा के बताते हैं कि आज धनु राशि वालों को बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचना चाहिए. व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे और नए तरीके अपनाने की सोच सकते हैं. यह बदलाव भविष्य में लाभ देने वाला साबित हो सकता है. हालांकि छोटी-छोटी आर्थिक गलतियां आने वाले समय में दबाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. आज दोस्तों की वजह से अनावश्यक भागदौड़ और व्यस्तता भी बनी रह सकती है. पारिवारिक जीवन में वातावरण सामान्य रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में बनाएं रखें संवादज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा. यदि किसी बात को मन में दबाकर रखा गया तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. अपने साथी की भावनाओं को समझने और उन्हें समय देने से रिश्तों में मजबूती आएगी. विवाहित लोगों के लिए दिन मधुर रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. सेहत के मामले में आज लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग नीला, जबकि शुभ अंक 7 रहेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

जो अपना इलाका नहीं जिता सका… राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस...

होमताजा खबरदेश राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस में बवाल, नाराज बाजवा मीटिंग छोड़कर निकले Last Updated:May 29, 2026, 22:47 IST अब कांग्रेस आलाकमान पर पंजाब नेतृत्व में बदलाव को लेकर दबाव बढ़ गया है. सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी हरी झंडी देते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, विजय इंदर सिंगला और गुरजीत राणा के नाम चर्चा में हैं. ख़बरें फटाफट कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. पंजाब कांग्रेस में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस नेताओं की करीब साढ़े तीन घंटे लंबी अहम बैठक हुई. बैठक में चुनावी प्रदर्शन, संगठन की स्थिति और नेतृत्व को लेकर जमकर मंथन हुआ, लेकिन अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आ गई. सूत्रों के मुताबिक, खरगे के आवास पर यह मीटिंग पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन वहां कुछ भी ठीक नजर नहीं आया. विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बैठक के दौरान खुलकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार सिर्फ बैठकें कर रही है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा. बाजवा ने निकाय चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के लिए चेतावनी बताया और बैठक खत्म होने से कुछ समय पहले ही बाहर निकल गए. बैठक में एक वरिष्ठ नेता ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “जो अपने इलाके में पार्टी को नहीं जिता सका, वो पूरा पंजाब क्या जिताएगा?” यह बयान सीधे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की ओर इशारा माना जा रहा है. दरअसल, वड़िंग के इलाके में कांग्रेस को 19 में से 18 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के क्षेत्र में पार्टी ने 13 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की. इन नतीजों के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पर पंजाब नेतृत्व में बदलाव को लेकर दबाव बढ़ गया है. सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी हरी झंडी देते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, विजय इंदर सिंगला और गुरजीत राणा के नाम चर्चा में हैं. हालांकि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. हालांकि, बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और निकाय चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर ली गई है. उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सरकार ने पूरा प्रशासनिक तंत्र इस्तेमाल करने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से मुकाबला किया. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

chanakya niti for happy marriage relationship tips in era of open marriage...

होमफोटोधर्म ओपन मैरिज और तलाक के दौर में, शादी टूटने नहीं देगी आचार्य चाणक्य की ये सलाह Last Updated:May 29, 2026, 21:52 IST Chanakya Niti For Successful Marriage: ओपन मैरिज और बदलती सोच के इस दौर में कई रिश्तों पर तीसरे की एंट्री का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे समय में प्राचीन नीति-शास्त्री चाणक्य की सलाह आधुनिक दंपतियों के लिए भी रास्ता दिखा सकती है. चाणक्य के रिश्तों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अगर पति-पत्नी कुछ बुनियादी बातों का पालन करें तो न सिर्फ शादी टूटने से बच सकती है, बल्कि किसी तीसरे को बीच में आने का मौका भी नहीं मिलेगा. Chanakya Niti For Successful Marriage: आज के दौर में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक हो जाता है. छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं और आज के समय में कई शादियां कुछ ही सालों में तलाक की कगार पर पहुंच जाती हैं. वैवाहिक जीवन बना रहे इसके लिए लोग ओपन मैरिज तक का सहारा ले रहे हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की सीख को अपनाया जा सकता है, जिन्होंने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं. उनकी सलाह मानकर पति-पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते हैं. चाणक्य नीति के माध्यम से जानते हैं पति-पत्नी कैसे बनाएं मजबूत रिश्ता? आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, हर रिश्ता सम्मान की नींव पर टिका रहता है. अगर दोनों एक-दूसरे का सम्मान नहीं करते तो उनका रिश्ता कांच की तरह टूट सकता है. जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को पर्सनल और सार्वजनिक दोनों जगह सम्मान दें. जैसा सम्मान आप चाहते हैं, वैसा ही सामने वाले को भी दें. चाणक्य नीति के मुताबिक, अहंकार कई लोगों को बर्बाद कर देता है. अहंकार की वजह से कई मजबूत रिश्ते हवा के झोंके की तरह उड़ जाते हैं. ऐसा में हमेशा जमीन से जुड़े रहना जरूरी है. अगर आप अपने पार्टनर पर अहंकार के जरिए हावी होने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा. इसलिए बातचीत में विनम्रता रखें और रिश्ते को टिकाऊ बनाएं. Add News18 as Preferred Source on Google चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि शादीशुदा जीवन में कई बार धैर्य की परीक्षा होती है और गुस्सा भी आ सकता है. ऐसे समय में अपने गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है. गुस्से में किए गए काम बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं और माफी भी कई बार जख्म नहीं भर पाती. आपका गुस्सा कई बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं इसलिए हमेशा शांत रहकर ही बात करें. चाणक्य नीति में कहते हैं कि हर शादी में कुछ बातें निजी होती हैं, जिन्हें बाहर नहीं बताना चाहिए. अपने पार्टनर की पर्सनल बातें दूसरों से साझा करने से विवाद हो सकते हैं और विश्वास कमजोर पड़ सकता है. अगर विश्वास टूट गया, तो खुलकर बातचीत भी कम हो जाएगी. कई बार पति-पत्नी एक दूसरे की बातों को अपने घरवालों को फोन के जरिए बता देते हैं और बात वहीं से खराब होना शुरू हो जाती है. चाणक्य नीति में अंत में कहते हैं कि प्यार सुखी शादी का सबसे जरूरी हिस्सा है. रोजमर्रा की भागदौड़ में इतना व्यस्त ना हो जाएं कि एक-दूसरे के साथ समय बिताना भूल जाएं. जब भी मौका मिले, साथ बैठें. मीठी बातें करें और अपने रिलेशन को मजबूत करें, चाहे वह सोने से पहले ही क्यों ना हो. छोटी-छोटी चीजों पर बात करें और एक दूसरे को समझें भी. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top