भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

₹20000 रुपये में शुरू करें इस पौधे की खेती, आराम से होगी...

होमताजा खबरमनी ₹20000 रुपये में शुरू करें इस पौधे की खेती, आराम से होगी 3.5 लाख की कमाई Last Updated:November 09, 2021, 09:57 IST आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस पौधे की खेती (How to earn money with Bonsai Plant) कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे. आपको बता दें आजकल सजावट और गुडलक के अलावा ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र के लिए भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है. नई दिल्ली. बोन्साई प्लांट (Bonsai Plant) एक ऐसा पौधा, जिसको आजकल लोगों का गुडलक माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस पौधे के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं…आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस पौधे की खेती (How to earn money with Bonsai Plant) कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे. आपको बता दें आजकल सजावट और गुडलक के अलावा ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र के लिए भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है. केंद्र सरकार (Modi Government) भी इस खेती के लिए आर्थिक सहायता देती है. बता दें आप इस बिजनेस को 20 हजार रुपये में भी शुरू कर सकते हैं फिलहाल शुरुआत में आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े लेवल पर शुरु करें. इसके बाद प्रॉफिट और सेल बढ़ने पर आप बिजनेस का आकार बढ़ा सकते हैं. कितनी होती है इस प्लांट की कीमतआजकल इसको लकी प्लांट के रुप में काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल घर और ऑफिस में सजावट के लिए भी किया जाता है. इसकी वजह से आजकल इनकी डिमांड काफी ज्यादा है. आजकल बाजार में इन पौधों की कीमत 200 रुपये से लेकर करीब 2500 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा बोनसाई प्लांट के शौकीन लोग इसकी मुंह मांगी कीमत भी देने के लिए तैयार रहते है. दो तरीकों से कर सकते हैं बिजनेसपहला तरीके में आप बहुत ही कम पूंजी से इस बिजनेस को शुरू कर सकती है. लेकिन इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा. क्योंकि बोनसाई प्लांट को तैयार होने में कम से कम दो से पांच साल का समय लगता है. इसके अलावा आप नर्सरी से तैयार प्लांट लाकर उन्हें 30 से 50 परसेंट अधिक कीमत पर भी बेच सकती है. किन सामान की होगी जरूरतइस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको साफ पानी, रेतीली मिट्टी या रेत, गमले व कांच के पॉट, जमीन या छत , 100 से 150 वर्ग फुट, साफ कंकड़ या कांच की गोलियां, पतला तार, पौध पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बॉटल, शेड बनाने के लिए जाली. बता दें अगर आप ये बिजनेस छोटे पैमाने पर शुरू करेंगे तो करीब 5 हजार रुपये का निवेश होगा. वहीं, थोड़ा स्केल बढ़ाएंगे तो 20 हजार तक का खर्च आएगा. सरकार करेगी इतनी मददतीन साल में औसतन 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी, जिसमें से 120 रुपये प्रति प्लांट सरकारी सहायता मिलेगी. नार्थ ईस्ट को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसकी खेती के लिए 50 फीसदी सरकार और 50 फीसदी किसान लगाएगा. 50 फीसदी सरकारी शेयर में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य की हिस्सेदारी होगी. जबकि नार्थ ईस्ट में 60 फीसदी सरकार और 40 फीसदी किसान लगाएगा. 60 फीसदी सरकारी पैसे में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी राज्य सरकार का शेयर होगा. जिले में इसका नोडल अधिकारी आपको पूरी जानकारी दे देगा. होगी 3.5 लाख की कमाईजरूरत और प्रजाति के हिसाब से एक हेक्टेयर में 1500 से 2500 पौधे लगा सकते हैं. अगर आप 3 गुणा 2.5 मीटर पर पौधा लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट लगेंगे. साथ में आप दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल उगा सकते हैं. 4 साल बाद 3 से 3.5 लाख रुपये की कमाई होने लगेगी. हर साल रिप्लांटेशन करने की जरूरत नहीं. क्योंकि बांस की पौध करीब 40 साल तक चलती है. दूसरी फसलों के साथ खेत की मेड़ पर 4 गुणा 4 मीटर पर यदि आप बांस लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में चौथे साल से करीब 30 हजार रुपए की कमाई होने लगेगी. इसकी खेती किसान का रिस्क फैक्टर कम करती है. क्योंकि किसान बांस के बीच दूसरी खेती भी कर सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 09, 2021, 09:57 IST Source link

व्यापार

सिर्फ ₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी करोड़ों...

होमताजा खबरमनी सिर्फ ₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी करोड़ों की कमाई Last Updated:December 02, 2021, 07:52 IST Business Idea- अगर आप घर बैठे अपना कारोबार शुरू (Starting own business) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Profitable business idea) के बारे में बता रहे हैं. इस कारोबार को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. इस कारोबार को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. नई दिल्ली. अगर आप घर बैठे अपना कारोबार शुरू (Starting own business) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Profitable business idea) के बारे में बता रहे हैं. इस कारोबार को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) के कारोबार का. बता दें कि डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार (hoarding business) आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. इसके लिए News18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.काॅम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) से बात की. बता दें कि दीप्ति इस कारोबार से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. तो आइए जानते हैं उन्हीं से कि आप ऑनलाइन होर्डिंग (How to start a hoarding business in India ) का कारोबार कैसे शुरू सकते हैं और इसमें कितनी कमाई हो सकती है. सालभर में ही होगी करोड़ों की कमाईदीप्ति अवस्थी शर्मा ने साल 2016 में जब ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया था तब वह मात्र 27 साल की थी. ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण दीप्ति ने केवल 50 हजार रुपये लगाकर ऑनलाइन होर्डिंग का काम शुरू कर दिया. अगले ही साल से 12 करोड़ की कमाई होने लगी और एक साल बाद दीप्ति की कंपनी का टर्नओवर 20 से ज्यादा हो गया. दीप्ति कहती हैं, मैंने 2016 में बहुत ही छोटी रकम 50 हजार से डिजिटल होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया. यह आइडिया सक्सेसफुल रहा और कम समय में ही कमाई होने लगी. जानें, कैसे शुरू करें यह कारोबार?मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा. उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा. शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं. यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है. क्योंकि आए दिन लोग घर बैठ विज्ञापन देना चाहते हैं. जानें कैसे करती है यह कंपनी काम?सबसे पहले गो होर्डिंग्स.काॅम की वेबसाइट पर कस्टमर को लॉगइन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है. लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी के पास एक मेल जाता है. उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है, फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं. लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक आईडी एंड पासवर्ड उपलब्ध कराया जता है. बता दें कि यह कंपनी एक होर्डिंग को एक माह की अवधि तक लगवाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए लेती है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : December 02, 2021, 07:52 IST Source link

व्यापार

नौकरी छोड़ शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी आराम से 5...

होमताजा खबरमनी नौकरी छोड़ शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी आराम से 5-10 लाख तक की कमाई Last Updated:December 08, 2021, 08:38 IST अगर आप भी कोई बिजनेस (business opportunities) शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. आज हम आपको ऐसे बिजनेस के (How to start own business) बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने 5 लाख रुपये तक की कमाई (Earn money) कर सकते हैं. कार्डबोर्ड का बिजनेस (Cardboard box business) नई दिल्ली. अगर आप भी कोई बिजनेस (business opportunities) शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. आज हम आपको ऐसे बिजनेस के (How to start own business) बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने 5 लाख रुपये तक की कमाई (Earn money) कर सकते हैं. बता दें इन दिनों कार्डबोर्ड की काफी डिमांड है. ऑनलाइन बिजनेस में कार्डबोर्ड की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आजकल बड़े से बड़े और छोटे से छोटे सभी सामानों की पैकेजिंग के लिए कार्डबोर्ड की जरूरत होती है. इस बिजनेस को शुरू करके आप बंपर मुनाफा कमा सकते हैं और खास बात यह है कि इसकी डिमांड सालभर एक जैसी रहती है यानी इस बिजनेस में मंदी का सामना काफी कम करना पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे हर महीने 5 लाख तक की कमाई कर सकते हैं कच्चा मालरॉ मैटेरियल की बात करें तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे जरूरी है क्राफ्ट पेपर. यह आपको बाजार में करीब 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाता है. बता दें आपका क्राफ्ट पेपर जितना अच्छा होगा बॉक्स की क्वॉलिटी भी उतनी ही अच्छी होगी. कितनी जगह की होगी जरूरतइस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 5000 स्क्वॉयर फीट जगह की जरूरत होगी क्योंकि इस बिजनेस में आपको प्लांट भी लगाना होता है साथ ही माल को रखने के लिए गोदाम भी बनाना होता है. कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस आपको ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर शुरू नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में आपको सामान लाने और ले जाने में परेशानी होगी. इस बिजनेस को ज्यादार लोग बड़े लेवल पर ही करते हैं. मशीन की भी होती है जरूरतइस बिजनेस में दो प्रकार की मशीनें होती है पहली Semi Automatic Machine और दूसरी है Fully Automatic Machine इन दोनों के अंदर जितना इन्वेस्टमेंट का फर्क है उतना ही आकार का भी फर्क है. कितना होगा प्रॉफिटइस बिजनेस में अगर प्रॉफिट की बात की जाए तो इसकी डिमांड पूरे सालभर एक जैसी रहती है और कोरोना काल में तो इस तरह के बॉक्स की डिमांड में काफी तेजी देखने को मिली है. खास बात यह है कि इस व्यवसाय में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज्यादा है यदि आप ग्राहक बनाने में सक्षम हैं और इसकी अच्छी मार्केटिंग करते है तो इस बिजनेस को शुरु करके हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमाये जा सकते है. कितना करना होगा निवेशनिवेश की बात करें तो अगर आप इसको छोटे लेवल पर करना चाहते हैं तो कम निवेश करना होगा. बता दें इस बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली मशीनें महंगी होती है. अगर आप सेमी ऑटोमेटिक मशीन लेते हैं तो आपको करीब 20 लाख तक का निवेश करना होगा. वहीं, फुल ऑटोमेटिक मशीन के लिए करीब 50 लाख रुपये तक खर्च हो जाएंगे. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : December 08, 2021, 08:38 IST Source link

व्यापार

Dilli Bazaar: ‘दिल्ली बाजार’ पोर्टल से दो लाख से अधिक महिला उद्यमियों...

नई दिल्ली (भूपेन्‍द्र पांचाल). दिल्ली सरकार (Delhi Government) के थिंक टैंक डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (DDC) ने ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल से महिला उद्यमियों को जोड़ने के लिए आज बैठक की. इस दौरान दिल्ली की महिला उद्यमियों (Women Entrepreneurs) ने केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के फैसले का स्वागत किया और आगामी पोर्टल के लिए कई व्यावहारिक जानकारी दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले दिनों घोषणा की कि दिल्ली का अपना ई-मार्केट प्लेस (E-Market Place) ‘दिल्ली बाज़ार’ पोर्टल होगा. जहां हर छोटे और बड़े दुकानदार का एक वर्चुअल स्टोर होगा. जिसके जरिए अपने सामान को दुनिया भर में ऑनलाइन बेच सकेंगे. इसके जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि वेब पोर्टल में खरीदारों के साथ-साथ विक्रेताओं को भी सकारात्मक परिणाम मिले. इसमें आभूषण, परिधान उद्योग, फैशन डिजाइनरों, बुटीक और सैलून, मेकअप आदि महिला व्यापारिक संगठनों से जुड़ीं महिला उद्यमियों-प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया. आगामी पोर्टल में महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने जल्द आने वाले ‘दिल्ली बाजार’ पोर्टल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए. इ‌स दौरान महिलाओं के बाजार संघों ने अपने सदस्यों को ऑनलाइन व्यवसाय चलाने के लिए कैटलॉगिंग, लेनदेन, शिपिंग, धन वापसी आदि के लिए प्रशिक्षित करने की भूमिका पर चर्चा की. महिलाओं के बाजार संघों ने अपने सदस्यों को ऑनलाइन व्यवसाय चलाने के लिए प्रशिक्षित करने की भूमिका पर चर्चा की. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘दिल्ली बाजार’ विजन का महिला उद्यमी अभिन्न अंग हैं. इसका उद्देश्य दिल्ली के सभी प्रकार के व्यापारियों और दुकानदारों के लिए एक समान अवसर प्रदान करना है. इसको साकार करने के लिए‌ दिल्ली सरकार दिल्ली में 2 लाख महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करेगी और उन्हें पोर्टल से जोड़ेगी. ताकि वे बड़े बाजारों तक पहुंच सकें और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें. सैलून ओनर वेलफेयर एसोसिएशन (सोवा) की प्रेज‍िडेंट कुसुम गोयल का कहना है क‍ि द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल की ओर से द‍िल्‍ली बाजार (Dilli Bazaar) का व‍िजन वाकई मह‍िला उद्यम‍ियों के ल‍िए बेहद ही मददगार और उनको आगे बढ़ाने की द‍िशा में काम करने वाला साबि‍त होगा. कोरोना महामारी की वजह से सैलून इंडस्‍ट्री को बहुत बड़ा आर्थ‍िक नुकसान हुआ है. (File Photo) कोरोना महामारी की वजह से सैलून इंडस्‍ट्री को बहुत बड़ा आर्थ‍िक नुकसान हुआ है और अब भी यह स‍िलस‍िला जारी है. लेक‍िन इस तरह की पहल के शुरू होने से हम सभी सैलून माल‍िकों और मेकअप ऑर्टि‍स्‍ट के ल‍िए इससे जुड़कर काम करने में और आसानी होगी. वर्तमान समय में एक सैलून में 20 से 50 कर्मचारी रखने वाले अपना खर्चा तक नहीं न‍िकाल पा रहे हैं. सोवा की उपाध्यक्ष मीनाक्षी दत्त का कहना है क‍ि इस अद्भुत ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि दिल्ली की सभी महिला उद्यमी इस पहल का लाभ लेंगी. पोर्टल से जुड़ने से दिल्ली के सौंदर्य उद्योग को बढ़ने में मदद मिलेगी. हमें उम्मीद है कि सभी सैलून मालिक और मेकअप कर्मी सरकार के साथ जुड़कर काम करेंगे. न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटिशियन एसोसिएशन की अध्यक्ष शिखा शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) छोटे महिला व्यापारियों के व्यवसायों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हमारे मुद्दों की पहचान करने और ‘दिल्ली बाजार’ परियोजना में हमें भागीदार बनाने की दिशा में काम करने वाली पहली सरकार है. हमारे क्षेत्र की महिला उद्यमी दिल्ली सरकार के प्रयासों का स्वागत करती हैं और उन्हें सहयोग का आश्वासन देते हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की महिला परिषद की अध्यक्ष मालविका साहनी ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ काम करने से महिला उद्यमियों को तकनीकी और वित्तीय चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी. यह अभी तक ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचने में सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने कहा कि हम परिषद से जुड़ी दस हजार महिला उद्यमियों को संगठित और प्रशिक्षित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वे ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल से जुड़ें. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) की महिला परिषद की संस्थापक बृजेश गोयल ने कहा कि महिला उद्यमियों को जुटाने और उन्हें इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयास अभूतपूर्व हैं. इससे दिल्ली सरकार को उनके साथ समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी. Source link

व्यापार

Business Ideas – सिर्फ 10 हजार रुपये में शुरू करें ये साइड...

होमताजा खबरमनी महज 10 हजार रुपये में शुरू करें ये साइड बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई Last Updated:December 21, 2021, 13:18 IST Business Ideas – आज हम आपको कुछ बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिन्‍हें शुरू कर आप घर बैठे बेहद कम निवेश पर हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं. ये ऐसे बिजनेस हैं, जिनकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन (Online business) दोनों तरीके से कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप अपने टैक्स रिफंड का स्टेटस किस तरह चेक कर सकते हैं नई दिल्ली. अगर आप नौकरी के अलावा साइड इनकम चाहते (How to earn money?) हैं तो आप अलग से कारोबार कर (extra income) सकते हैं. आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया (Business idea) दे रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे बेहद कम निवेश पर हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा (Earn money) सकते हैं. ये ऐसे बिजनेस हैं, जिनकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन (Online business) दोनों तरीके से कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. इसे आप नौकरी के साथ साइड बिजनेस (Profitable business ideas) की तरह कर सकते हैं. चॉक बनाने का बिजनेस (Chalk Making Business)चॉक बनाने का एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें बेहद कम निवेश की जरूरत होती है. इसे आप घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं. हम सब जानते हैं कि चॉक की जरूरत सभी स्कूल, कॉलेजों में पड़ती है. चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं. इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है. बता दें कि चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) से बनाये जाते हैं. यह सफेद रंग का पाउडर होता है. यह एक प्रकार की मिट्टी है जिसे जिप्सम (Gypsum) नामक पत्थर से तैयार किया जाता है. बिंदी बनाने का बिजनेस (Bindi making Business)बिंदी की डिमांड इन दिनों बाजार में काफी बढ़ गई है. पहले सिर्फ विवाहित महिलाएं ही बिंदी लगाती थी, लेकिन अब बिंदी लगाने का ट्रेंड लड़कियों ने भी शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं विदेश में भी महिलाओं ने बिंदी लगाना शुरू कर दिया है. ऐसे में इसकी डिमांड में काफी उछाल आया है. बिंदी बनाने के बिजनेस को सिर्फ 12,000 रुपये निवेश करके घर बैठे शुरू कर सकते हैं. लिफाफा बनाने का बिजनेस (Envelope Making Business)लिफाफे बनाना एक बहुत ही सरल और सस्ता बिजनेस हैं। ये कागज या कार्ड बोर्ड आदि से बनने वाला प्रोडक्ट है. इसका ज्यादातर इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए किया जाता है. जो कागजात, ग्रीटिंग कार्ड्स आदि चीजों की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होता है। यह एक सदाबहार बिजनेस है. यानी इस बिजनेस में हर महीने कमाई होगी. इस बिजनेस को अगर आप घर से शुरु करते हैं, तो आपको 10,000 से 30,000 रूपये तक का निवेश करना होगा और अगर मशीन लगाकर लिफाफे बनाते हैं तो इसके लिए आपको 2,00,000 से 5,00,000 रूपये तक का निवेश करना होगा. मोमबत्ती बनाने का बिजनेस (Candle making Business)इस बिजनेस में समय के साथ काफी बदलाव आया है. पहले जहां मोमबत्ती का उपयोग लाइट चली जाने पर रोशनी के लिए किया जाता था, अब बर्थडे, घरों, होटलों को सजाने में भी इसका इस्तेमाल बढ़ गया है. ऐसे में मोमबत्ती की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है.अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो घर बैठे 10,000 से 20,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : December 21, 2021, 11:43 IST Source link

व्यापार

NFT का कई तरह से हो सकता है इस्तेमाल, लेकिन इन्हें खरीदने...

कल्पना कीजिए, आप पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हैं. एयरपोर्ट काउंटर पर पासपोर्ट के बजाय उसका एनएफटी (Passport NFT) दिखाते हैं, जिसमें आपकी सारी डिटेल्स हैं. विदेशी यूनिवर्सिटी में भी एनएफटी में कनवर्ट किया हुआ एजुकेशनल सर्टिफिकेट (Educational Certificate NFT) दिखाते हैं यानी न पासपोर्ट और डिग्री साथ रखने का झंझट, न उनके खोने का डर. हर एनएफटी (Non-Fungible Token – NFT) अपने आप में अलग होती है. इसलिए किसी और से बदल जाने का डर भी नहीं. आने वाले दिनों में एनएफटी का कुछ ऐसा इस्तेमाल, बल्कि इससे भी ज्यादा संभव है. मनोरंजन जगत में बढ़ेगा इस्तेमाल ऑनलाइन गेम्स (Online Games) में एनएफटी का इस्तेमाल बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में मनोरंजन जगत (Entertainment World) में बड़े पैमाने पर एनएफटी का प्रयोग होने वाला है. यह सबसे पहले स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में दिख सकता है. पारंपरिक तरीके से फिल्में बनाने और डिस्ट्रीब्यूशन में काफी खर्च आता है. नए निर्माताओं के लिए यह एक समस्या है, जिसे एनएफटी दूर कर सकता है. निर्माता अपने प्रोजेक्ट को एनएफटी के जरिये बेचकर फंड जुटा सकता है और फिल्म बनने के बाद टोकन के रूप में दर्शकों को बेच सकता है. हॉलीवुड में कुछ एनिमेशन फिल्मों में यह प्रयोग हुआ है. हॉलीवुड अभिनेत्री लिंड्से लोहान ने मार्च 2021 में अपना एनएफटी लांच करते समय कहा था, ‘संभव है कि हम फिल्में टोकन के रूप में देखें, कलाकारों को भुगतान भी एनएफटी में हो.’ सीधे खरीदारों को बेच सकेंगे पेंटिंग्स चित्रकार को अपनी पेंटिंग्स बेचने के लिए किसी गैलरी या ऑक्शन हाउस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वह सीधे खरीदारों को एनएफटी के रूप में अपनी पेंटिंग्स बेच सकता है. खरीदने वाला अगर किसी तीसरे व्यक्ति को बेचे तो चित्रकार को उस पर रॉयल्टी भी मिलती है यानी भविष्य में उस प्लेटफॉर्म पर जितनी बार पेंटिंग बिकेगी, उतनी बार उसे रॉयल्टी मिलेगी. आर्टवर्क की पारंपरिक बिक्री में ऐसा नहीं होता. भविष्य में कीमत घटने का जोखिम एनएफटी के ये फायदे हैं तो जोखिम भी कम नहीं. ज्यादातर एनएफटी इन्वेस्टमेंट के तौर पर खरीदी जा रही हैं, इस उम्मीद में कि भविष्य में उनकी कीमत बढ़ेगी. शेयर की तरह. किसी भी एनएफटी की कीमत उसकी डिजिटल किल्लत के कारण होती है. भविष्य में मांग रही तभी उसकी कीमत बढ़ेगी. अगर किसी एनएफटी की डिमांड नहीं रही तो शेयर की तरह उसकी कीमत भी घट सकती है. एनएफटी के पक्ष में यह दलील दी जाती है कि किसी महंगे आर्टवर्क या रियल एस्टेट प्रॉपर्टी को टुकड़ों में बांटकर बेचा जा सकता है. यानी किसी पेंटिंग का कोई एक खरीदार नहीं होगा, बल्कि कई खरीदार होंगे और हर एक के पास उस पेंटिंग का एक हिस्सा होगा. सवाल है कि पेंटिंग का एक टुकड़ा लेकर कोई क्या करेगा. क्या उसे अपने पास पेंटिंग होने का एहसास होगा? स्मार्ट कांट्रैक्ट हैक होने का डर एनएफटी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती है. ब्लॉकचेन में सूचनाएं किसी एक जगह एकत्र नहीं रहतीं, बल्कि वे एक चेन के रूप में अनेक जगहों पर होती हैं. इसलिए उनसे छेड़छाड़ करना मुश्किल होता है. इस लिहाज से एनएफटी को सुरक्षित बताया जाता है. लेकिन इसी ब्लॉकचेन पर आधारित क्रिप्टो करेंसी की हैकिंग की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं. एक्सचेंज या एकाउंट हैक करके वहां से करेंसी निकाल ली जाती है. जब क्रिप्टो करेंसी की हैकिंग संभव है तो एनएफटी की क्यों नहीं. ऐसा भी देखने को मिला है कि अगर किसी आर्टिस्ट ने एनएफटी क्रिएट करके अपने वॉलेट में रखा है, तो ब्लॉकचेन पर उसे किसी अन्य के द्वारा क्रिएट किया हुआ दिखता है. बहुत कम प्लेटफॉर्म हैं जो किसी ऐसेट को बिक्री की अनुमति देने से पहले उसे वेरीफाई करते हैं. हैकर एम. परसोनी इसकी खामियों को उजागर कर चुके हैं. उन्होंने अप्रैल 2021 में बीपल के ‘एवरीडेज’ की फाइल नीलमी करने वाली वेबसाइट क्रिस्टीज की वेबसाइट से डाउनलोड की, बीपल के वॉलेट से उसकी मिंटिंग की और एक एनएफटी प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए उसे लिस्ट कर दिया. प्लेटफॉर्म बंद हुआ तो गई आपकी एनएफटी जिस प्लेटफॉर्म के वॉलेट में आपने एनएफटी खरीदकर रखी है, अगर वह प्लेटफॉर्म बंद हो जाए तो? संभव है कि आपके सारे टोकन बेकार हो जाएं और कभी मिलें ही नहीं. एनएफटी को कहीं न कहीं स्टोर करना पड़ता है. आमतौर पर अमेज़न जैसे सेंट्रलाइज्ड क्लाउड सर्वर पर इन्हें स्टोर किया जाता है. अगर उस सर्वर को हैक कर लिया गया तो आपकी एनएफटी की चोरी भी हो सकती है. आर्टवर्क नहीं, बल्कि उसका लिंक मिलता है विशेषज्ञों का मानना है कि एनएफटी में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी में खामियां हैं. एक बड़ा मुद्दा डिजिटल आर्टवर्क को स्टोर करने का है. एनएफटी के दो हिस्से होते हैं- पहला स्मार्ट कांट्रैक्ट और दूसरा डिजिटल आर्टवर्क. कांट्रैक्ट तो ब्लॉकचेन पर स्टोर होता है, लेकिन आर्टवर्क को ब्लॉकचेन पर स्टोर करना खर्चीला होने के कारण कांट्रैक्ट में सिर्फ आर्टवर्क का लिंक या यूआरएल दिया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो एनएफटी महज एक रसीद है. सिर्फ यूआरएल के जरिए किसी आर्टवर्क को एक्सेस करने में जोखिम हो सकता है. हर प्लेटफॉर्म अलग, इससे धोखाधड़ी की गुंजाइश एनएफटी की नीलामी में छोटे निवेशकों को कम ही मौका मिल पाता है. ब्लॉकचेन डाटा कंपनी चेनालिसिस ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट में बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों वाले बड़े निवेशक एनएफटी कलेक्शन का बड़ा मुनाफा ले जाते हैं. किसी मशहूर आर्टवर्क की एनएफटी खरीदने के लिए हजारों लोग बोली लगाते हैं. बड़े निवेशक बॉट (रोबोट) का इस्तेमाल करते हैं ताकि कुछ न कुछ टोकन उन्हें मिल जाए. इससे नए निवेशकों के लिए टोकन खरीद पाना मुश्किल हो जाता है. एनएफटी के बारे में कोई एक पैमाना अभी तक नहीं बन पाया है. हर प्लेटफॉर्म अपने तरीके से काम करता है जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश बढ़ जाती है. इसलिए बहुत कुछ अनिश्चित है. अभी इस पर नियंत्रण का कोई कानूनी ढांचा भी नहीं है. कुछ लोग इसलिए इसके खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जो चीज अपने पास रखी नहीं जा सकती, उसके लिए लाखों-करोड़ों रुपये लगाना बेवकूफी है. आप एनएफटी के रूप में कोई आयल पेंटिंग खरीद तो सकते हैं, लेकिन उसे अपने ड्राइंग रूम की दीवार पर टांग नहीं सकते. ब्लॉगर के बारे में सुनील सिंहवरिष्ठ पत्रकार

व्यापार

कम लागत में शुरू करें ये मुनाफे वाला बिजनेस, हर महीने होगी...

होमताजा खबरमनी कम लागत में शुरू करें ये मुनाफे वाला बिजनेस, हर महीने होगी 2 लाख तक की कमाई Last Updated:February 13, 2022, 10:03 IST यह बिजनेस खेती से जुड़ा हुआ है. अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई (earn money) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे, जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है. यह बिजनेस खेती से जुड़ा हुआ है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको नए नया और फायदेमंद बिजनेस (Business idea) के बारे में बताने जा रहे हैं. यह बिजनेस खेती से जुड़ा हुआ है. अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई (earn money) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे, जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है. आज हम आपको जीरा की खेती (Cumin Farming) के बारे में बता रहे हैं. भारत के सभी घरों में जीरा रोज इस्तेमाल किया जाता है. जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए होते हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है. कैसे करें जीरे की खेती?जीरे की खेती के लिए बलुई दोमट और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है. ऐसी मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से की जा सकती है. बुआई से पहले यह जरूरी है कि खेत की तैयारी ठीक ढंग से की जाए. इसके लिए खेत को अच्छी तरह जोतकर उसे अच्छी तरह भुरभुरा बना लेना चाहिए. जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए. क्या है जीरे की अच्छी किस्में?जीरे की अच्छी किस्मों में तीन वेरायटी का नाम प्रमुख हैं. आरजेड 19 और 209, आरजेड 223 और जीसी 1-2-3 की किस्मों को अच्छा माना जाता है. इन किस्मों के बीज 120-125 दिन में पक जाते हैं. इन किस्मों की औसतन उपज प्रति हेक्टेयर 510 से 530 किलो ग्राम है. लिहाजा इन किस्मों को उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है. कितनी होगी कमाई?अब बात करें उपज और इससे कमाई की तो जीरे की औसत उपज 7-8 क्विंटल बीज प्रति हेक्टयर हो जाती है. जीरे की खेती में करीब 30,000 से 35,000 रुपये प्रति हेक्टयर खर्च आता है. अगर जीरे की कीमत 100 रुपये प्रति किलो भाव मान कर चलें तो 40000 से 45000 रुपये प्रति हेक्टयर शुद्ध लाभ हासिल किया जा सकता है. ऐसे में अगर 5 एकड़ की खेती में जीरा उगाया जाए तो 2 से सवा दो लाख रुपये की कमाई की जा सकती है. About the Author Mahendra Bhargava महेंद्र भार्गव ने 2017 से अपने मीडिया करियर की शुरुआत की है. इस दौरान Dainikbhaskar और Etv Bharat जैसे कई बड़े मीडिया ग्रुप में काम किया है. सिटी रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत करने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्टेट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : February 13, 2022, 09:50 IST Source link

व्यापार

Alert: द कश्‍मीर फाइल्‍स के नाम पर 47 लाख का फ्रॉड, देश...

नई दिल्‍ली. कश्‍मीरी हिंदुओं के ऊपर बनी फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स (The Kashmir Files) को लेकर अब नई मुसीबत पैदा हो गई है. देश भर में इस फिल्‍म को लेकर मिल रहे अच्‍छे रिस्‍पॉन्‍स को अब अपराधियों ने भुनाना शुरू कर दिया है. ऐसे में साइबर हैकिंग (Cyber Hacking) और फ्रॉड (Fraud) करने वाले लोगों का अगला निशाना द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म के दर्शक बन रहे हैं. हाल ही में देश की राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर प्रदेश और बिहार में इस फिल्‍म के नाम पर फ्रॉड के बड़े मामले सामने आए हैं. जिसमें अपराधियों ने लोगों के अकाउंट से न केवल पैसे उड़ाए हैं बल्कि अकाउंट खाली तक कर दिए हैं. दिल्‍ली पुलिस के साइबर क्राइम एडवाइजर और इंडियन साइबर आर्मी (Indian Cyber Army) के चेयरमैन, जाने माने साइबर एक्‍सपर्ट किसलय चौधरी ने न्‍यूज 18 हिंदी से बातचीत में बताया कि हाल ही में आई विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स (The Kashmir Files) के नाम से अपराधियों ने लोगों को लाखों की चपत लगा दी है. दिल्‍ली में ऐसे तीन मामले आए हैं, जिनमें दो मामले दरियागंज साइबर सेल और जनकपुरी साइबर सेल के हैं. इस फिल्‍म के नाम पर फ्रॉड का सबसे बड़ा मामला 47 लाख रुपये का आया है. जिसमें साइबर हैकर्स (Cyber Hackers) ने एक कंपनी के सीईओ रैंक के अधिकारी का पूरा अकाउंट ही खाली कर दिया है. इस मामले में अपराधी ने पीड़‍ित व्‍यक्ति से कश्‍मीरी हिंदुओं (Kashmiri Hindu) के नाम पर 100 या 200 रुपये का चंदा मांगा था और ऑनलाइन पैसा ट्रांस्‍फर (Online Money Transfer) करने के लिए कहा था. इस प्रक्रिया को करने के बाद ही वह फ्रॉड के इस जाल में फंस गए और मिनटों में पूरा अकाउंट खाली हो गया. फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है. किसलय बताते हैं कि दिल्‍ली में अन्‍य दो मामले कुछ कम धनराशि के हैं. इनके अलावा दो मामले बिहार राज्‍य से भी आए हैं जिनमें वहां के पुलिस अधिकारियों ने दिल्‍ली साइबर सेल से इस प्रकार के मामलों को सुलझाने को लेकर जानकारियां शेयर करने के लिए कहा है. इसके अलावा यूपी में भी इस फिल्‍म के नाम पर फ्रॉड का मामला सामने आया है. चौधरी कहते हैं कि ये वे मामले हैं, जिनमें इंडियन साइबर आर्मी पूरी तरह काम कर रही है. जबकि जानकारी मिली है कि उत्‍तर प्रदेश और बिहार में खातों से पैसे उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. कई मामलों में चंदा मांगा जा रहा है तो कुछ मामले फिल्‍म की लिंक से संबंधित भी आए हैं. इस दौरान जैसे ही किसी व्‍यक्ति ने फिल्‍म देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही उसके पेटीएम या फोन पे के माध्‍यम से अकाउंट से पैसे गायब हो गए. अपराधी अपना रहे ये दो तरीके किसलय चौधरी ने बताया कि द कश्‍मीर फाइल्‍स मूवी अभी थिएटर्स में आई है, जबकि सोशल मीडिया सहित आम लोगों के मुंह से इसकी तारीफ सुनकर हर कोई इस फिल्‍म को देखना चाहता है. इतना ही नहीं बहुत सारे लोग कश्‍मीरी हिंदुओं को लेकर भावनात्‍मक लगाव भी रख रहे हैं और अगर उनकी मदद की बात आती है तो आगे आ रहे हैं, लिहाजा इन्‍ही सेंटीमेंट का फायदा अपराधी उठा रहे हैं. कश्‍मीर फाइल्‍स मूवी की लिंक भेजकर चौधरी ने बताया कि धोखाधड़ी के कई मामलों में द कश्‍मीर फाइल्‍स मूवी की लिंक भेजी जा रही है. इस लिंक के साथ एक टैक्‍स्‍ट होता है. इसमें कहा जा रहा है कि यह लिंक बड़ी मुश्किल से मिली है, इसमें पूरी फिल्‍म है. आपको थिएटर जाकर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है, अब फ्री में फोन पर ही ये मूवी देख सकते हैं. इस लिंक पर जैसे ही कोई व्‍यक्ति क्लिक करता है तो वह खुल जाती है और फोन में से सारी डिटेल्‍स हैकर के पास पहुंच जाती है. इस दौरान फोन नंबर से जुड़े आपके बैंक अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करता है और पैसे उड़ा लेता है. कई बार यह लिंक कुछ मिनट चलती है, जबकि कई बार यह सिर्फ फर्जी लिंक होती है. कश्‍मीरी हिंदुओं के नाम पर चंदा और ओटीपी मांगकर किसलय ने बताया कि दिल्‍ली में जो 47 लाख का मामला हुआ है उसमें लिंक नहीं भेजी थी बल्कि सीधे फोन कर कश्‍मीरी फाइल्‍स का जिक्र करते हुए कश्‍मीरी हिंदुओं के लिए चंदा मांगा था. अपराधी ने 100 या 200 जो भी संभव हो चंदा देने के लिए कहा और एक अकाउंट नंबर दिया. जैसे ही पीड़‍ित ने उसमें पैसे ट्रांसफर किए. उसके कुछ मिनट बाद दोबारा फोन आया और एक ओटीपी शेयर करने के लिए कहा गया. पीड़‍ित ने पूछा कि यह क्‍यों तो बताया गया कि जो लोग चंदा दे रहे हैं उनके नाम दर्ज किए जा रहे हैं और उनका डेटा तैयार किया जा रहा है कि किस किसने कितने रुपये दिए हैं, ये निजी और आंतरिक प्रक्रिया है करनी जरूरी है. इसके बाद जैसे ही ओटीपी दिया गया, उसके बाद अकाउंट खाली हो गया. चौधरी कहते हैं और भी कई मामले ओटीपी वाले सामने आए हैं. जिनमें कश्‍मीरी फाइल्‍स के नाम पर कुछ पैसा देने पर ओटीपी मांगा गया है और लोगों ने भलाई सोचकर दे दिया और इसके बाद उन्‍हें पैसे से हाथ धोना पड़ गया. पंजाब से कनेक्‍शन आया सामने साइबर एक्‍सपर्ट बताते हैं कि दिल्‍ली में जो फ्रॉड के मामले हुए हैं उनमें पंजाब से कनेक्‍शन (Punjab Connection) सामने आया है. देखा गया है कि जहां से फ्रॉड किया गया, वह पंजाब में ही किसी जगह से हुआ है. फिलहाल साइबर एक्‍सपर्ट की टीम और राज्‍यों की पुलिस टीमें मामलों की जांच कर रही हैं. बेहद सावधानी बरतें लोग किसलय कहते हैं कि इस समय लोगों को बेहद सावधान होने की जरूरत है. वे ये काम कर सकते हैं. . किसी भी अप्रत्‍याशित या अनजान द्वारा भेजी गई किसी भी लिंक (Link) पर क्लिक न करें. फिर चाहे किसी फिल्‍म के नाम से हो या, किसी घटना के नाम से हो या किसी लाभ की स्‍कीम के नाम से हो. अगर फ्री की बात कहकर कोई लिंक आई है फिर तो किसी कीमत पर न खोलें. कोशिश करें कि उसे बिना क्लिक

व्यापार

Job Alert! यह कंपनी निकालने वाली है बंपर भर्तियां, पूरा होगा आईटी...

होमताजा खबरमनी Job Alert!यह कंपनी करने वाली है बंपर भर्ती, पूरा होगा आईटी में नौकरी का सपना Last Updated:March 17, 2022, 16:01 IST Capgemini to Hire 60000 Employees in India: कंपनी के CEO यश्विन यार्डी का कहना है कि डिजिटल आधारित सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है. ग्लोबल स्तर पर हमारे पास करीब 3.25 लाख कर्मचारी हैं. उनमें से आधे भारत में हैं. नई नियुक्तियां फ्रेशर हायरिंग और लेटरल टैलेंट के रूप में होंगी. कंपनी का कहना है कि वह इस साल भारत में करीब 60,000 कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है. यह संख्या 2021 के मुकाबले ज्यादा है. नई दिल्ली. अगर आप आईटी सेक्टर में नौकरी करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. फ्रांस की आईटी कंपनी कैपजेमिनी (Capgemini) इस साल भारत में बंपर भर्तियां (Bumper Hiring in India) करने वाली है. कंपनी का कहना है कि वह इस साल भारत में करीब 60,000 कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है. यह संख्या 2021 के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी के CEO यश्विन यार्डी का कहना है कि डिजिटल आधारित सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है. ग्लोबल स्तर पर हमारे पास करीब 3.25 लाख कर्मचारी हैं. उनमें से आधे भारत में हैं. नई नियुक्तियां फ्रेशर हायरिंग और लेटरल टैलेंट के रूप में होंगी. इसमें 5G और क्वांटम जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा. एरिक्सन के साथ साझेदारीकैपजेमिनी ने पिछले साल एरिक्सन (Ericsson) के साथ साझेदारी कर भारत में 5G लैब लॉन्च की थी. यार्डी ने बताया कि इसे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. अब हम 5G इंडस्ट्री को और अधिक सेवाएं देने के लिए कुछ ग्लोबल और भारतीय सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रहे हैं. पिछले साल अच्छा प्रदर्शनभारत में कैपजेमिनी ने 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया. यार्डी का कहना है कि आने वाले दिनों में इसका आउटलुक और अच्छा रहने वाला है, जिससे हमारे हायरिंग ड्राइव को बढ़ावा मिला है. हायरिंक को बढ़ावा देने के लिए हम कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में भी जा रहे हैं. संचालन में बड़ी भूमिका निभाएगा भारतपिछले महीने कैपजेमिनी के ग्रुप CEO ऐमान इज्जत ने कहा था कि आगे चलकर भारत कंपनी के संचालन के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाएगा. यह भारत में उभरते हुए लीडर्स को भी देखेगा, जो ग्लोबल स्तर पर टीमों का नेतृत्व कर सकते हैं. क्वांटम, 5G और मेटावर्स जैसी उभरती टेक्नोलॉजी के आगे बढ़ने की उम्मीद है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : March 17, 2022, 12:50 IST Source link

व्यापार

Digital India: कोरोना काल में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग का बढ़ा क्रेज,...

Last Updated:April 06, 2022, 21:20 IST Online Sports Gaming: स्काई इंफोटेक ग्रुप की Sky247.com ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट (Online Gaming) के रूप में तेजी के साथ लोगों की पंसदीदा साइटों में शुमार की तलाश में हैं, उन्हें अब कहीं ओर देखने की जरूरत नहीं है. यह उपयोगकर्ताओं को इस पर ल‍िस्‍टेड लगभग सभी लोकप्रिय खेलों पर दांव लगाने की अनुमति देता है. वेबसाइट पर विभिन्न खेलों की एक श्रृंखला प्रदान की जा रही है ज‍िसमें लाइव कैसीनो, क्रिकेट, रम्मी, तीन पत्ती, पोकर, कबड्डी और भी बहुत कुछ शाम‍िल है. खेलते समय कोई भी लाइव क्रिकेट, टेनिस, सॉकर और कबड्डी भी देख सकता है. कोरोना काल में बच्‍चों और बड़ों के ल‍िए ऑनलाइन गेम‍िंग खूब पंसद आया है. (सांके‍त‍िक फोटो) नई द‍िल्‍ली. कोरोना काल (Covid-19) में ड‍िज‍िटल इंड‍िया (Digital India) ने बड़ी तेजी के साथ अपना प्रचार प्रसार क‍िया है. इस दौरान बच्‍चों और बड़ों के ल‍िए ऑनलाइन गेम‍िंग (Online Gaming) भी खूब पंसद क‍िया गया है. ऐसे में ऑनलाइन स्पोर्ट्स गेमिंग (Online Sports Gaming) वेबसाइट भी खूब चर्चा में रही हैं. इनमें से ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्रेमियों की पसंदीदा वेबसाइट में एक नाम Sky247.com का भी है. गेम के प्रति उत्साही के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि Sky247 एक ऐसा एक्सचेंज है जो अपने ग्राहकों को ऑनलाइन गेमिंग अनुभव के रूप में विभिन्न प्रकार के खेलों पर दांव लगाने की अनुमति देता है जो उपयोगकर्ताओं को बहुत ही पसंद आ रहा है. जो लोग एक शानदार ऑनलाइन गेमिंग साइट (Online Gaming) की तलाश में हैं, उन्हें अब कहीं ओर देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Sky247 इस अंतर को भर देता है. यह वर्तमान में लोकप्रिय और सबसे पसंदीदा ऑनलाइन गेमिंग साइटों के रूप में उभरा है क्योंकि यह उपयोगकर्ताओं को इस पर ल‍िस्‍टेड लगभग सभी लोकप्रिय खेलों पर दांव लगाने की अनुमति देता है. इसके अलावा, साइट रोमांचक बोनस और प्रोत्साहन प्रदान करती है जो उपयोगकर्ताओं को अपने लाभ को अधिकतम करने में मदद करती है. Sky247 अपनी वेबसाइट पर विभिन्न खेलों की एक श्रृंखला प्रदान करता है. लाइव कैसीनो, क्रिकेट, रम्मी, तीन पत्ती, पोकर, कबड्डी और भी बहुत कुछ. खेलते समय कोई भी लाइव क्रिकेट, टेनिस, सॉकर और कबड्डी भी देख सकता है. यह शीर्षतम और उन्नत फीचर्ड गेमिंग साइट/ऐप है जहां कोई भी भरोसा कर सकता है और अपनी सोच समझ के साथ दांव लगा सकता है और आसानी से पैसा भी कमा सकता है. ऑनलाइन पैसे कमाने का यह सबसे अच्छा विकल्प है. Sky247 पर पैसा कमाने वाला कोई भी व्यक्ति तुरंत पैसे निकाल सकता है क्योंकि उनकी सहायता टीम 24×7 उपलब्ध है. भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पाद-बाजार-फिट प्राप्त करने के लिए एक बहुत ही स्थानीय उत्पाद है, सभी खेलों में अप-टू-डेट जानकारी, और एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी पेशकश देने वाली सर्वोत्तम संभावनाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा, कंपनी बढ़ रही है क्योंकि उसके पास सुरक्षित और सुरक्षित भुगतान विधियां हैं, जिससे लेनदेन प्रक्रिया त्वरित और कुशल हो जाती है. स्काई इंफोटेक ग्रुप के तहत, Sky247 सभी खेल प्रेमियों को एक समर्पित खेल वेबसाइट के साथ रोमांचित करना सुनिश्चित करता है, जो सभी खेलों पर नवीनतम समाचार और अपडेट प्रदान करता है. स्काई इन्फोटेक ग्रुप Sky247 को अपना प्रमुख ब्रांड बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसे सुरक्षित भुगतान विकल्प भी जोड़े हैं जो एक बटन के क्लिक पर जमा और निकासी की सुविधा प्रदान करते हैं. बहुत ही कम समय में इसने विश्वसनीयता हासिल करने के साथ-साथ अपने कस्टमर्स हो बहुत ही अच्छा अनुभव दिया है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 06, 2022, 21:20 IST Source link

Scroll to Top