भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

नौकरी की है टेंशन तो शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी...

होमताजा खबरमनी नौकरी की है टेंशन तो शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 70000 रुपये की बचत Last Updated:September 22, 2021, 10:21 IST अगर आपको हर समय नौकरी के टेंशन सताती रहती हैं तो आप डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Product Business) का कारोबार शुरू कर सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स का बिजनेस (Dairy Product Business) नई दिल्ली. अगर आपको हर समय नौकरी के टेंशन सताती रहती हैं तो आप डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Product Business) का कारोबार शुरू कर सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जो रोजमर्रा में उपयोग होने वाला सामना है. इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है. डेयरी प्रोडक्ट्स के बिजनेस में सिर्फ 5 लाख रुपए के निवेश से हर महीने 70 हजार रुपए तक कमाया जा सकता है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार भी मदद कर रही है. अगर आप भी इस बिज़नेस को शुरू करना चाहते हैं तो पहले इसकी पूरी प्लानिंग कर लें. आइए आपको बताते हैं इस बिज़नेस को किस तरह से शुरू किया जा सकता है. मुद्रा लोन योजना के तहत मिल जाएगा लोनकिसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले पैसों की जरूरत होती है. इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं, मोदी सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से पूंजी का इंतजाम आराम से किया जा सकता है. इस बिजनेस के लिए सरकार आपको पैसे के साथ प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देती है ताकि आप आराम से बिजनेस शुरू कर सकें. कुल निवेश का 70% मिलेगा लोनजब आप डेयरी प्रोडक्टस का बिजनेस शुरू करेंगे तो सरकार के मुद्रा लोन से कुल लागत का 70 प्रतिशत बैंक से मिलेगा. 5 लाख रुपए लगाने होंगे खुद कोप्रोजेक्ट प्रोफाइल के अनुसार इस बिजनेस का प्रोजेक्ट करीब 16 लाख 50 हजार रुपए तक तैयार किया जा सकता है. इसमें व्यक्ति को सिर्फ 5 लाख रुपए खुद लगाना होगा. इस तरह होगा प्रोजेक्टअगर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रोजेक्ट के मुताबिक देखा जाए तो इस बिजनेस में साल में 75 हजार लीटर फ्लेवर्ड मिल्क का कारोबार हो सकता है. इसके अलावा 36 हजार लीटर दही, 90 हजार लीटर बटर और 4500 किलोग्राम घी बना कर भी बेचा जा सकता है. उस हिसाब से करीब 82 लाख 50 हजार रुपए का टर्नओवर हो जाएगा. जिसमें लगभग 74 लाख रूपए की कॉस्टिंग होगी जबकि 14 फीसदी ब्याज निकालने के बाद भी आपको लगभग 8 लाख की बचत हो सकती है. कारोबार शुरू करने के लिए पड़ेगी इतनी जगह की जरुरतइस कारोबार को शुरू करने के लिए 1000 स्कवायर फीट जगह की जरूरत पड़ेगी. जिसमें 500 स्कवायर फीट की जगह प्रॉसेसिंग एरिया में, 150 स्कवायर फीट में रेफ्रिजरेशन रूम, 150 स्कवायर फीट में वॉशिंग एरिया, 100 स्कवायर फीट में ऑफिस, टॉयलेट व दूसरी सुविधाओं के लिए जरूरत पड़ेगी. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 22, 2021, 10:21 IST Source link

व्यापार

आपके आधार से कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक, एक क्लिक में जानें,...

होमताजा खबरदेश आपके आधार से कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक, एक क्लिक में जानें, ऐसे करें चेक Last Updated:September 22, 2021, 12:53 IST बीते दिनों में किसी के भी आधार कार्ड (Aadhar Card) की संख्या पर किसी को भी मोबाइल नंबर जारी होने के कुछ मामले सामने आए है. आधार कार्ड नई दिल्ली. हाल के दिनों में किसी के भी आधार कार्ड (Aadhar Card) की संख्या पर किसी को भी मोबाइल नंबर जारी होने के कुछ मामले सामने आए है. यह मामले इसलिए सामने आए क्योंकि फिंगर प्रिंट के साथ ईकेवाईसी (e Kyc) की प्रक्रिया का तोड़ निकालना आसान है. अब इस समस्या को दूर करने और सिम कार्ड के दुरुपयोग और उसके साथ हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए, दूरसंचार विभाग ने हाल ही में एक पोर्टल शुरू किया है जो किसी भी आधार कार्ड नंबर पर अलॉट किए गए नंबर्स के बारे में जानकारी दे सकेगा. इस पोर्टल का नाम टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने TAFCOP वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि ‘इस वेबसाइट को सब्सक्राइबर्स की मदद करने, उनके नाम पर एक्टिव मोबाइल कनेक्शन की संख्या के बारे में जानने और उनके अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन को नियमित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विकसित किया गया है.’ आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से आप यह जान सकते हैं कि आपके नंबर से जुड़े आधार पर और कितने आधार जारी हुए हैं. 1. आप टेलीकॉम एनालेटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन पोर्टल – https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाएं2. फिर अपना मोबाइल नंबर एंटर करें.3. फिर ओटीपी रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा.4. फिर वैलिड ओटीपी एंटर करें5. इसके बाद आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर वेबसाइट पर दिखेंगे6. इन नंबरों की लिस्ट में से आप उन नंबरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और ब्लॉक करा सकते हैं, जो उपयोग में नहीं है या जिनकी आपको जरूरत नहीं है. अगर आपको किसी नंबर पर संदेह है तो आप उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं. एक आधार संख्या पर जारी किए गए नौ से अधिक नंबर वाले लोगों को एक एसएमएस भेजा जाएगा. सरकारी नियमों के अनुसार, एक मोबाइल ग्राहक अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल कनेक्शन रजिस्टर कर सकते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 22, 2021, 12:06 IST Source link

व्यापार

नौकरी के साथ शुरू करें ये बिजनेस हर महीने होगी 50 हजार...

नई दिल्ली. अगर आप जॉब साथ एक्स्ट्रा कमाई के लिए कोई अच्छा बिज़नेस (Business Idea) करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं एक खास बिज़नेस के बारे में. आप सेकंड हैण्ड गाड़ी लेकर उन्हें किराए पर चढ़ा कर कमाई कर (Earn Money) सकते हैं. अगर आप ट्रैवल सेक्टर में बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा आईडिया है. ये बिज़नेस आप OLA के साथ शुरू कर सकते हैं. Ola के साथ जुड़कर आप भी ट्रैवल एंंटरप्रेन्योर बन सकते हैं. तो आप इस इस बिज़नेस को शुरू कर हर महीने 40 से 45 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं. ये है कमाई करने का प्रोसेसओला आपको अपने प्लेटफॉर्म पर फ्लीट अटैच करने यानी एक साथ कई कारें जोड़ने का मौका दे रही है. 2-3 कार से शुरू कर कारों की कितनी भी संख्‍या हो सकती है. आप जब चाहें इससे बढ़ा भी सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है. जितनी कारें जोड़ेंगे, उतनी ही आपकी कमाई होगी. कंपनी ने बढ़ाई ये सुविधाकंपनी इसके लिए एक खास सुविधा दे रही है कि अब आप एक ही ऐप से अपनी हर टैक्सी से होने वाली अर्निंग और परफॉर्मेंस की जानकारी ले सकते हैं. इस बारे में ओला ने अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी है. ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://partners.olacabs.com/attach बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी हैं ये डाक्यूमेंट्स:1. आपके डॉक्युमेंट्स – पैन कार्ड, कैंसल किया हुआ एक चेक या पासबुक, आधार कार्ड, घर का पता2. कार के डॉक्युमेंट्स – व्हीकल आरसी, व्हीकल परमिट, कार का इंश्‍योरेंस3. ड्राइवर के डॉक्युमेंट्स – ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, घर का पता, वेरिफिकेशन हर कार से होगी 40-45 हजार तक इनकमओला अपने साथ ड्राइवर पार्टनर्स बनाने का प्रोग्राम बहुत पहले से चला रही है. जो एक कार के साथ ओला से जुड़े हैं, उनके अनुसार हर खर्च काटने के बाद 40 से 45 हजार रुपए मंथली इनकम हो रही है. ऐसे में जितनी कारें होंगी, इसी हिसाब से कुल रकम आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा. इसमें से आपको ड्राइवर्स को सैलरी देनी होगी, जितनी आपने तय की है. ये है कमाई का प्रोसेससबसे पहले अपने सभी डाक्यूमेंट्स को लेकर ओला के नजदीकी ऑफिस में जाना होगा. वहां आपको संबंधित टीम को यह जानकारी देनी होगी कि आप ओला के साथ मल्टीपल कार जोड़ना चाहते हैं. ओला की टीम कमर्शियल लाइसेंस सहित सभी डॉक्यूमेंट्स की डिमांड करेगी. सब कुछ वेरिफिकेशन के बाद आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. पूरी प्रक्रिया में 8 से 10 दिन लग सकते हैं, जिसके बाद आपकी फ्लीट ओला के साथ चलनी शुरू हो जाएगी. ड्राइवर को सैलरी फ्लीट ओनर देगा, ना कि कंपनी सीधे उन्हें सैलरी देगी. आपके फ्लीट में जितनी कारें होंगी, उतने ड्राइवर्स का इंतजाम आपको करना होगा. आपको दी जाएंगी ये सुविधाएं:> इसके बाद ओला आपको एक ऐप एपलब्ध कराएगी, जिसके जरिए आप अपनी सभी कारों और ड्राइवर्स की ट्रैकिंग कर पाएंगे.> इसके जरिए हर कार की बुकिंग और उससे होने वाली अर्निंग की भी जानकारी मिलेगी.> आपकी फ्लीट के हर ड्राइवर के लिए ट्रेनिंग ओला देगी, जिससे उन्हें हर बात की जानकारी हो.> महीने का पूरा रेवेन्यू आपके बैंक खाते में आ जाएगा. कैसे होती है इनकमअगर कोई बुकिंग पीक ऑवर्स में होती है तो उस पर 200 रुपए तक बोनस मिलता है. अगर दिन में 12 राइड पूरी करते हैं तो कंपनी की ओर से एक तय बोनस जो 800 से 850 रुपए है, आपको अतिरिक्त मिलेगा. 7 राइड पूरी होने पर मिनिमम 600 रुपए तक अतिरिक्त बोनस है. एयरपोर्ट ड्रॉप पर भी कंपनी बोनस देती है. इसके अलावा कुछ अन्य बोनस हैं, जो महीने के अंत में बैंक में आ जाते हैं. नोट: कंपनी द्वारा दिए जाने वाला कमिशन और बोनस समय-समय पर बदलता है, इसलिए इसे खुद से जांच लें. Source link

व्यापार

Amazon लाखों लोगों को दे रहा कमाई का मौका, घर बैठे भी...

होमताजा खबरमनी Amazon लाखों लोगों को दे रहा कमाई का मौका, घर बैठे भी कर सकते हैं काम Last Updated:September 24, 2021, 07:38 IST दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन (Earn money with amazon) इस फेस्टिव सीजल लाखों लोगों को कमाई का मौका दे रहा है. Amazon की इस खास नौकरी में आप पर कोई बंदिश नहीं है नई दिल्ली. आप भी हर महीने मोटी कमाई (Earn money) करना चाहते हैं तो अब आप यह काम आसानी से कर सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी Amazon (Earn money with amazon) आपको ये मौका दे रही है. दरअसल, अमेजन भारत में 1,10,000 लोगों को नौकरी देने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत देश के कुल 35 शहरों में कॉर्पोरेट, टेक्‍नोलॉजी, कस्‍टमर केयर सर्व‍िस और ऑपरेशन क्षेत्र में भर्त‍ियां होंगी. जानिए किन शहरों में मिलेगा जॉब का मौका अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि उसने त्योहारी सीजन से पहले अपने ऑपरेशन नेटवर्क में 1,10,000 से अधिक सीजनल जॉब (seasonal job) के अवसर पैदा किए हैं. अमेज़ॅन इंडिया के अनुसार, इन अवसरों में मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं. घर बैठे भी कर सकते हैं काम इन नए कर्मचारियों में से अधिकांश अमेजन के सहयोगियों के मौजूदा नेटवर्क में शामिल हो गए हैं और ग्राहकों को सुरक्षित एवं कुशलता से ऑर्डर लेने, पैक करने, शिप करने और वितरित करने के लिए उनका समर्थन करेंगे. नई नियुक्तियों में ग्राहक सेवा सहयोगी भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ वर्चुअल ग्राहक सेवा मॉडल का हिस्सा हैं जो घर बैठे आराम से काम करने की सुविधा प्रदान करता है. डिलीवरी ब्वॉय के लिए ये है जरूरीडिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए आपके पास डिग्री होनी चाहिए. अगर स्कूल या कॉलेज पास हैं तो पासिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. डिलीवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए. बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस, आरसी वैध होने चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. जानिए कितनी हो सकती है कमाई डिलीवरी ब्वॉय को हर महीने नियमित सैलरी मिलती है. डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी के मुताबिक, अगर कोई महीने भर काम करता है और रोज 100 पैकेज डिलीवर करता है तो आराम से 50,000 रुपये महीना कमा सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 24, 2021, 07:38 IST Source link

व्यापार

नौकरी छोड़ 7 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, 15 लाख...

होमताजा खबरमनी नौकरी छोड़ 7 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, 15 लाख से ज्यादा का होगा मुनाफा Last Updated:September 29, 2021, 07:27 IST अगर आप कम जगह में कोई ऐसी फसल उगाना चाहते हैं, जिससे तगड़ा मुनाफा हो तो आज हम आपके लिए एक ऐसा आइडिया लेकर आए हैं जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. अदरक की खेती (How to do Ginger Farming) नई दिल्ली. ये बात तो सभी जानते हैं कि नौकरी से ज्यादा मुनाफा बिजनेस में होता है. ऐसे में कई ऐसे पढ़े लिखे नौजवान हैं जो कमाई के लिए खेती की तरफ मुड़ गए हैं. साथ ही बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार भी आपकी मदद कर रही है. अगर आप भी फार्मिंग (Farming) में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं तो ऐसा ही एक बिजनेस आइडिया (Business Idea) आज हम आपके लिए लाएं है. जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. अगर आप कम जगह में कोई ऐसी फसल उगाना चाहते हैं, जिससे तगड़ा मुनाफा हो तो आप सरकार की मदद से अदरक की खेती भी कर सकते हैं. अदरक का इस्तेमाल हर घर में होता है. चाय से लेकर सब्जियां या फिर कोई दूसरी डिश बनाने तक में अदरक का इस्तेमाल होता है. ठंड में अदरक का खूब इस्तेमाल होता है. तो चलिए जानते आप कैसे शुरू करें अदरक की खेती (How to do Ginger Farming). कैसे करें अदरक की खेतीअदरक बोने के लिए अदरक की पिछली फसल के कंद उपयोग में लाए जाते हैं. बड़े बड़े अदरक के पंजों को इस तरह तोड़ लेते हैं कि एक टुकड़े में दो से तीन अंकुर रहे. अदरक की खेती मुख्यत: प्राकृतिक वर्षा पर निभर्र करती है. इसे अकेले या पपीता व अन्य वृक्षों के साथ भी किया जा सकता है. एक हेक्टेयर में बुआई करने के लिए 12 से 15 कंद की आवश्यकता होती है. अंतरवर्तीय फसलों में बीज की मात्रा कम लगती है. बुवाई का तरीकाअदरक की बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. इसके अलावा बीच कंदों को चार से पांच सेंटीमीटर गहराई में बोने के हल्की मिट्टी या गोबर की खाद से ढक देना चाहिए. इतना आएगा खर्चअदरक की फसल लगभग 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है. अदरक की फसल औसतन 150 से 200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है. 1 एकड़ में 120 क्विंटल अदरक हो जाता है. एक हेक्टेयर में अदरक की खेती में करीब 7 8 लाख रुपये का खर्च भी आ जाता है. कितना होगा मुनाफाअगर बात मुनाफे की करें तो एक हेक्टेयर में अदरक की खेती से करीब 150 से 200 क्विंटल निकलता है. बाजार में अदरक की कीमत 80 रुपये किलो तक होती है, लेकिन अगर हम 50 से 60 रुपये का औसत भी मान लें तो एक हेक्टेयर से आपको 25 लाख रुपये की कमाई होगी. सारा खर्चा हटाने के बाद भी आपको 15 लाख रुपये का मुनाफा होगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 29, 2021, 07:27 IST Source link

व्यापार

15 हजार रुपये लगाकर 3 महीने में कमाएं 3 लाख रुपये, जानें...

होमताजा खबरमनी ₹15 हजार लगाकर 3 महीने में कमाएं ₹3 लाख, जानें कैसे करें इस बिजनेस को स्टार्ट Last Updated:September 30, 2021, 05:16 IST आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर औषधियों की खेती करा रही है. इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है. शुरू करें मेडिसिनल प्‍लांट की खेती नई दिल्ली. नैचुरल प्रोडक्ट और मेडिसीन का बाजार इतना बड़ा है कि इसमें लगने वाले नैचुरल प्रोडक्ट्स हमेशा मांग में रहते हैं, तो क्यों ना मेडिसिनल प्लांट की खेती के बिजनेस में हाथ आजमाया जाए. इसमें लागत तो कम है ही और लंबे समय तक कमाई भी सुनिश्चित होती है. मेडिसिनल प्‍लांट की खेती के लिए न तो लंबे चौड़े फार्म की जरूरत है और न ही इन्‍वेस्‍टमेंट की. इस फार्मिंग के लिए अपने खेत बोने की भी जरूरत नहीं है. इसे आप कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं. आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर औषधियों की खेती करा रही है. इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है. इन चीजों की कर सकते हैं खेतीज्‍यादातर हर्बल प्‍लांट जैसे तुलसी, आर्टीमीसिया एन्‍नुआ, मुलैठी, एलोवेरा आदि बहुत कम समय में तैयार हो जाते हैं. इनमें से कुछ पौधों को छोटे छोटे गमलों में भी उगाए जा सकते हैं. इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है. इन दिनों कई ऐसी दवा कंपनियां देश में है जो फसल खरीदने तक का कांट्रेक्‍ट करती हैं, जिससे कमाई सुनिश्चित हो जाती है. 3 महीने में 3 लाख की कमाईआमतौर पर तुलसी को धार्मिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है लेकिन, मेडिसिनल गुण वाली तुलसी की खेती से कमाई की जा सकती है. तुलसी के कई प्रकार होते हैं, जिनसे यूजीनोल और मिथाईल सिनामेट होता है. इनके इस्‍तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं बनाई जाती हैं. 1 हेक्‍टेयर पर तुलसी उगाने में केवल 15 हजार रुपए खर्च होते हैं लेकिन, 3 महीने बाद ही यह फसल लगभग 3 लाख रुपए तक बिक जाती है. तुलसी की खेती भी पतंजलि, डाबर, वैद्यनाथ आदि आयुर्वेद दवाएं बनाने वाली कंपनियां कांट्रेक्‍ट फार्मिंग करा रही हैं. जो फसल को अपने माध्‍यम से ही खरीदती हैं. तुलसी के बीज और तेल का बड़ा बाजार है. हर दिन नए रेट पर तेल और तुलसी बीज बेचे जाते हैं. जरूरी है ट्रेनिंगमेडिसिनल प्‍लांट की खेती के लिए जरूरी है कि आपके पास अच्‍छी ट्रेनिंग हो जिससे कि आप भविष्‍य में धोखा न खाएं. लखनऊ स्थित सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्‍लांट (सीमैप) इन पौधों की खेती के लिए ट्रेनिंग देता है. सीमैप के माध्‍यम से ही दवा कंपनियां आपसे कांट्रेक्‍ट साइन भी करती हैं, इससे आपको इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 30, 2021, 05:16 IST Source link

व्यापार

50 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1...

होमताजा खबरमनी 50 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1 लाख की कमाई, जानें कैसे Last Updated:October 05, 2021, 15:53 IST आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहें हैं जिसमें आपको अच्छा खासा फायदा होगा. इस बिजनेस को स्टार्ट करने में सरकार से 35 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाएगी. इस बिजनेस को स्टार्ट करने में सरकार 35 फीसदी तक सब्सिडी देगी नई दिल्ली. अगर आप बिज़नेस (Buisness Idea) के लिए कृषि क्षेत्र में अपना नसीब आजमाना चाहते हैं, तो मौसम के भरोसे चलने वाली खेती के अलावा भी कई विकल्प हैं जो आपको मुनाफे की गारंटी देते हैं. इसी में से एक है मुर्गी पालन (Poultry Farming) का बिजनेस. अगर आप छोटे पैमाने पर पोल्ट्री फार्म शुरू करना चाहते हैं तो कम से कम 50,000 रूपये से 1.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा. अगर छोटे स्तर यानी 1500 मुर्गियों से लेयर फार्मिंग की शुरुआत करेंगे तो आप 50 हजार से 1 लाख रुपये प्रति महीना तक कमा सकते हैं. सबसे पहले आती है पैसों की बातअगर आप छोटे पैमाने पर पोल्ट्री फार्म शुरू करना चाहते हैं तो कम से कम 50,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा. और अगर इसी बिजनेस को और अधिक बड़े स्टार पर सेटअप करना का सोच रहें हैं तो लगभग 1.5 लाख रूपये से 3.5 लाख रूपये के बीच खर्च आता है. पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने के लिए कई फाइनेंशियल संस्थानों से बिज़नेस लोन लिया जा सकता है. सरकार देगी 35 फीसदी सब्सिडीपॉल्ट्री फार्म के बिजनस के लोन पर सब्सिडी करीब 25 फीसदी होती है. वहीं, SC ST वर्ग को प्रोत्साहन देने के लिए यह सब्सिडी 35 फीसदी तक हो सकती है. बता दें कि इस कारोबार की खासियत यह है कि इसमें कुछ रकम खुद लगानी होती है और बाकी की बैंक से लोन मिल जाएगा. इस तरह करें इस बिजनेस की प्लानिंगकमाई भले ही अच्छी हो लेकिन इस कारोबार में हाथ आजमाने से पहले अच्छे से ट्रेनिंग लेना जरूरी है. 1500 मुर्गियों के टारगेट से काम शुरू करना हो तो 10 फीसदी ज्यादा चूज़े खरीदने होंगे. क्योंकि असमय बीमारी की चलते मुर्गियों के मरने का खतरा होता है. अंडे से भी होगी जबरदस्त कमाईदेश में अंडे के दाम बढ़ने लगे हैं. अक्टूबर की शुरुआत से ही अंडा 7 रुपये का बिक रहा है. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अंडे के दाम बढ़ने के साथ ही मुर्गी भी बेशकीमती हो गई है. मुर्गियां खरीदने का बजट 50 हजार रुपयेएक लेयर पैरेंट बर्थ की कॉस्ट लगभग 30 से 35 रुपये होती है. यानी मुर्गियां खरीदने के लिए 50 हजार रुपये का बजट रखना होगा. अब इन्हें पालने के लिए अलग अलग तरह का खाना खिलाना पड़ता है और साथ ही मेडिकेशन पर भी खर्च करना पड़ता है. 20 हफ्तों का खर्च 3-4 लाख रुपयेलगातार 20 हफ्ते तक मुर्गियों को खिलाने का खर्च होगा करीब 1 से 1.5 लाख रुपये. एक लेयर पैरेंट बर्ड एक साल में लगभग 300 अंडे देती है. 20 हफ्ते बाद मुर्गियां अंडा देना शुरू कर देती है और साल भर तक अंडे देती है. 20 हफ्तों के बाद इनके खाने पीने पर तकरीबन 3 से 4 लाख रुपये खर्च होता है. सालाना 14 लाख रुपये से ज्यादा की कमाईऐसे में 1500 मुर्गियों से 290 अंडे प्रति वर्ष के औसत से लगभग 4,35,000 अंडे मिलते हैं. बर्बादी के बाद भी अगर 4 लाख अंडे बेच पाएं तो थोक भाव में एक अंडा 6.00 रुपये की दर से बिकता है. यानी साल भर में सिर्फ अंडे बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 05, 2021, 10:04 IST Source link

व्यापार

नौकरी से आ गए हैं तंग तो शुरू कर दें यह कारोबार,...

होमताजा खबरमनी नौकरी से आ गए हैं तंग तो शुरू करें ये कारोबार, हर महीने होगी 10 लाख रुपये कमाई Last Updated:October 15, 2021, 09:26 IST Business idea- आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं जिसे आप गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं. इससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. Business idea- आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं जिसे आप गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं. इससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. नई दिल्ली. क्या आप भी अपनी बोरिंग नौकरी से तंग आ चुके हैं? और कोई ऐसा बिजनेस (Starting own business) करना चाहते हैं? तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया (Business idea) के बारे में बता रहे हैं जिसे गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं और बंपर कमाई (earn money) कर सकते हैं. इसमें हर महीने आप 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. दरअसल, इन दिनों कार्डबोर्ड बॉक्स (Cardboard box) की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है. हर छोटे से लेकर बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी जरूरत पड़ती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है. बता दें कि इस कारोबार में मंदी का असर बहुत कम रहता है. ऑनलाइन बिजनेस (Online business) में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जानिए क्या है कार्डबोर्ड?वह मोटा कवर या गत्ता जो जिल्दसाज़ी के काम में उपयोग किया जाता है या दूसरे आसान शब्दों में इसे आप किताबों पर कवर चढ़ाने का मोटे कागज को भी कार्डबोर्ड कहते हैं. इसके लिए कच्चे माल या रॉ-मैटेरियल की बात की जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए क्राफ्ट पेपर सबसे ज्यादा जरूरी है. इसकी बाजार में कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलो है. जितनी अच्छी क्वालिटी का आप क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल करेंगे उतनी ही अच्छी क्वालिटी के बॉक्स बनेंगे. जगह और मशीन की होगी जरूरतइस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 5000 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है. इसके लिए प्लांट भी लगाना होता है. इसके साथ ही माल रखने के लिए गोदाम की भी जरूरत पड़ती है.इस बिजनेस को आप अधिक भीड़–भाड़ वाली जगहों से शुरू न करें. इसके लिए आपको दो तरह की मशीनों की जरूरत पड़ेगी. एक सेमी ऑटोमेटिक मशीन (Semi Automatic Machine) और दूसरी फुली ऑटोमेटिक मशीन (Fully Automatic Machine). इन दोनों के अंदर जितना निवेश का फर्क होगा उतना ही इनके साइज में फर्क होगा. जानें कैसे होगी बंपर कमाई?कोरोना काल में इस बिजनेस की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है. इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज्यादा है. अगर प इस बिजनेस की बेहतर तरीके से मार्केटिंग करते हैं और अच्छे ग्राहक बनाते हैं तो इस बिजनेस को शुरू करके हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं. जानें कितना करना होगा निवेश?निवेश की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे स्मॉल बिजनेस के रूप में शुरू करना चाहते हैं या फिर लार्ज लेवल पर बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं. अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो आपको कम से कम 20 लाख रुपये का निवेश करना होगा. सेमी ऑटोमेटिक मशीन के साथ बिजनेस शुरू करने पर 20 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. वहीं, फुल ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए शुरू करने पर करीब 50 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 15, 2021, 09:24 IST Source link

व्यापार

₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा करोड़ों का...

होमताजा खबरमनी ₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा करोड़ों का मुनाफा Last Updated:October 17, 2021, 09:16 IST आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं. इस बिजनेस को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और हर महीने करोड़ों में कमा सकते हैं. इस कारोबार को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. नई दिल्ली. अगर आप भी घर बैठे अपना कारोबार शुरू (Starting own business) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बता रहे हैं. इस बिजनेस को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn money) सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) के कारोबार का. बता दें कि डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है. इसके लिए News18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.काॅम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) से बात की. बता दें कि दीप्ति इस कारोबार से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. तो आइए जानते हैं उन्हीं से कि आप ऑनलाइन होर्डिंग (How to start a hoarding business in India ) का कारोबार कैसे शुरू सकते हैं और इसमें कितनी कमाई हो सकती है. सालभर में ही होगी करोड़ों की कमाईदीप्ति अवस्थी शर्मा ने साल 2016 में जब ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया था तब वह मात्र 27 साल की थी. ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण दीप्ति ने केवल 50 हजार रुपये लगाकर ऑनलाइन होर्डिंग का काम शुरू कर दिया. अगले ही साल से 12 करोड़ की कमाई होने लगी और एक साल बाद दीप्ति की कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ से ज्यादा हो गया. दीप्ति कहती हैं, मैंने 2016 में बहुत ही छोटी रकम 50 हजार से डिजिटल होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया. यह आइडिया सक्सेसफुल रहा और कम समय में ही कमाई होने लगी. कैसे शुरू करें यह कारोबार?मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा. उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा. शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं. यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है. क्योंकि आए दिन लोग घर बैठ विज्ञापन देना चाहते हैं. जानें कैसे करती है यह कंपनी काम?सबसे पहले गो होर्डिंग्स.काॅम की वेबसाइट पर कस्टमर को लॉगइन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है. लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी के पास एक मेल जाता है. उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है, फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं. लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक आईडी एंड पासवर्ड उपलब्ध कराया जता है. बता दें कि यह कंपनी एक होर्डिंग को एक माह की अवधि तक लगवाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए लेती है. दीप्ति के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई जैसे शहर के हाई प्रोफाइल लोकेशन में एक होर्डिंग लंबी अवधि तक लगवाने के लिए 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं, ऐसे में अगर आपके पास महीने में 10 होर्डिंग्स के भी ऑर्डर आते हैं तो आप 1 करोड़ तक कमा सकते हैं. त्योहारी सीजन में आमतौर पर यह संभव होता है, जब महीने भर में 10-12 होर्डिंग्स केऑर्डर मिल जाते हैं. ऐसे में यह कारोबार काफी मुनाफा वाला सौदा हो सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 17, 2021, 09:14 IST Source link

व्यापार

सिर्फ ₹4000 में Railway के साथ शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी...

होमताजा खबरमनी ₹4000 में Railway के साथ शुरू करें बिजनेस, मंथली होगी 80,000 रुपये तक की कमाई Last Updated:November 07, 2021, 10:49 IST Business Idea: अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने (How to Earn Money?) की सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां नौकरी के साथ आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप रेलवे के साथ बिजनेस शुरू करेंगे. नई दिल्ली. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) रेलवे की एक सर्विस है. इसके जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कई सारी सुविधाएं मुहैया कराती है. IRCTC की मदद से आप हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस करना ये होगा कि टिकट एजेंट (Ticket Agent)बनना होगा. जिस तरह रेलवे काउंटरों (Railway ticket counter) पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा. जानिए कैसे करें अप्लाई?सबसे पहले ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा. उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट (Ticket booking agent) बन जाएंगे. फिर आप टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करने पर IRCTC की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है. कितना मिलता है कमीशन?किसी भी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है. इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है. IRCTC का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है. महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है. एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक कर सकते हैं. 80,000 रुपये तक हो सकती है कमाईएक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है. एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है. एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है. अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40 50 हजार रु की कमाई की जा सकती है. देनी होगी इतनी फीस?अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो IRCTC को 3,999 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपये है. वहीं, एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देनी होती है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 07, 2021, 05:18 IST Source link

Scroll to Top