भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

IRCTC Tour Package: छुट्टियों में बनाएं केरल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया...

होमताजा खबरमनी छुट्टियों में बनाएं केरल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती पैकेज Last Updated:September 05, 2022, 08:20 IST IRCTC Air Tour Package: लखनऊ से केरल घूमने के लिए आईआरसीटीसी खास एयर टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को अमेजिंग केरला नाम दिया है. बजट में करें केरल की सैर (फोटो क्रेडिट-irctctourism.com) लखनऊ. अगर आप अक्टूबर महीने में केरल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 6 रात और 7 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. इस पैकेज के जरिए आपको कोयंबटूर, मुन्नार, थेक्कडी और अल्लेप्पी घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. हर जगह रात में होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी. Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: साईं बाबा और शनि शिंगणापुर के साथ ही करें...

होमताजा खबरमनी IRCTC के साथ करें साईं बाबा और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानिए डिटेल Last Updated:September 18, 2022, 06:59 IST IRCTC Tour Package: अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस धार्मिक यात्रा के लिए किराया 18,500 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है. शिरडी साईं मंदिर देशभर में आस्था का एक बड़ा केंद्र है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शिरडी के साईं बाबा के साथ ही शनि शिंगणापुर और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज का नाम SHIV – SHANI – SAI YATRA (NZBG06) रखा गया है. इस पैकेज के जरिए आपको शनि शिंगणापुर, साईं मंदिर शिरडी, त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शनि शिंगणापुर, गिरनेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा गुफा घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस पैकेज में आपको 5 दिन और 4 रात घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. यात्री दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन अलावा मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), बिना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस धार्मिक यात्रा के लिए किराया 18,500 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. Source link

व्यापार

Fact Check: सामने आई 4% DA बढ़ने के लेटर की सच्चाई, सरकार...

Last Updated:September 24, 2022, 11:25 IST कुछ दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों का फेस्टिव सीजन से पहले डीए बढ़ने को लेकर एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. अब पीआईबी ने एक ट्वीट कर इस लेटर को फर्जी बताया है. पीआईबी के अनुसार ऐसा कोई भी लेटर ‌डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने जारी नहीं किया है. सरकार ने फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है. (सांकेतिक फोटो) नई दिल्ली. फेस्टिवल सीजन से पहले 4 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) मिलने के अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुए लैटर ने सभी सरकारी कर्मचारियों को चौंका तो दिया ही, एक खुशी का माहौल भी बना दिया. लेकिन अब इस लैटर की सच्चाई सामने आई है. पीआईबी ने इस लैटर को फर्जी बताया है. पीआईबी ने एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की तरफ से ऐसा कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है. गौरतलब है कि ये लैटर अचानक ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल लैटर डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर का बताया गया है. 20 सितंबर के इस लेटर में दावा किया गया था कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ाेतरी कर दी गई है. जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है. साथ ही ये भी दावा किया गया था कि ये 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा. An order circulating on #WhatsApp claims that the additional installment of Dearness Allowance will be effective from 01.07.2022#PIBFactCheck ▶️This order is #Fake Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: 18 नवंबर से शुरू होगी श्री रामायण यात्रा, ₹59,980...

Last Updated:October 03, 2022, 06:59 IST Shri Ramayana Yatra: श्री रामायण यात्रा से जुड़ी जगहों को घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की साइट पर जाकर बुकिंग करवानी होगी. इसके लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी. यह धार्मिक यात्रा दिल्ली के सफरदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. नई दिल्ली. भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अयोध्या से रामेश्वरम तक की सैर कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. 18 नवंबर, 2022 को दिल्ली से शुरू हो रही इस यात्रा में अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और भद्राचलम जैसी जगहों के दर्शन कराए जाएंगे. 17 रात और 18  दिन का है पैकेजभारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पूरी यात्रा 17 रात और 18 दिन में पूरी होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मुहैया कराया जाएगा. यह धार्मिक यात्रा दिल्ली के सफरदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा. इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव भद्राचलम होगा. भद्राचलम से चलकर ये ट्रेन 18वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी. Source link

व्यापार

Amazon के साथ सिर्फ 4 घंटे करें काम, हर महीने हो जाएगी...

Last Updated:October 04, 2022, 07:10 IST आप अमेजन में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. इस खास नौकरी में आप पर कोई बंदिश नहीं है. आप इसमें फुल टाइम और पार्ट टाइम अपने हिसाब से कर सकते हैं. आप फुल टाइम के अलावा पार्ट टाइम काम करके भी आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं. नई दिल्ली. अगर आप भी अपनी इनकम बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप रोजाना सिर्फ 4 घंटे काम करके अपनी मासिक इनकम बढ़ा सकते हैं. यह मौका दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) दे रही है जिसके जरिए आप आसानी से एक महीने में 60 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. दरअसल, आप अमेजन में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. इस खास नौकरी में आप पर कोई बंदिश नहीं है. आप इसमें फुल टाइम और पार्ट टाइम अपने हिसाब से कर सकते हैं. डिलीवरी ब्वॉय को कंपनी के वेयरहाउस से पैकेज लेकर ग्राहकों तक पहुंचाना होता है. आज के समय में अमेजन के सभी प्रमुख शहरों में सेंटर हैं. देश की राजधानी दिल्ली में अमेजन के 18 सेंटर हैं. कितने घंटे करना होता है काम?अगर काम के घंटे की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने घंटे में कितने पैकेज डिलीवर करते हैं. आमतौर पर एक डिलीवरी ब्वॉय एक दिन में लगभग 4 घंटे में 100 से 150 पैकेट डिलीवर कर देते हैं. बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरीडिलीवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए. बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस, आरसी वैध होने चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. डिलीवरी से जुड़ी पूरी ट्रेनिंग कंपनी की तरफ से दी जाती है. डिलीवरी ब्वॉय को 12 से 15 हजार रुपये की फिक्स्ड सैलरीअमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉय को 12 से 15 हजार रुपये की फिक्स्ड सैलरी मिलती है. पेट्रोल का खर्च आपका होता है. एक प्रोडक्ट या पैकेट को डिलीवर करने पर 10 से 15 रुपये मिलते हैं. ऐसे में अगर कोई महीने भर काम करता है और रोज 100 पैकेट डिलीवर करता है तो आराम से 60000 रुपये तक महीने की कमाई कर सकता है. About the Author vinoy jha प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : October 04, 2022, 07:10 IST Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: चंडीगढ़, डलहौजी और अमृतसर घुमाने के लिए IRCTC लाया...

होमताजा खबरमनी चंडीगढ़ और अमृतसर घुमाने के लिए IRCTC लाया है किफायती पैकेज, जानिए डिटेल Last Updated:October 08, 2022, 07:59 IST IRCTC Tour Package: इस एयर पैकेज के जरिए आपको चंडीगढ़, डलहौजी और अमृतसर घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर भोपाल. अगर आप डलहौजी की खूबसूरत वादियों में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती रेल टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज के जरिए आपको चंडीगढ़, डलहौजी और अमृतसर घूमने का मौका मिलेगा. भोपाल से होगी पैकेज की शुरुआतइस पैकेज की शुरुआत भोपाल से होगी. इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 8 रातों और 9 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है. आईआरसीटीसी का ये एक रेल टूर पैकेज है. इसमें आपको ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा. इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही आपको रात में रुकने के लिए होटल की भी सुविधा मिलेगी. पैकेज की शुरुआती किराया 24,560 रुपये है. Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: बजट में करें केरल की हसीन वादियों की सैर,...

Last Updated:October 16, 2022, 06:59 IST IRCTC Kerala Tour Package: नई दिल्ली से केरल घूमने के लिए आईआरसीटीसी खास एयर टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को ‘डिस्कवर केरल’ नाम दिया है. आईआरसीटीसी के साथ केरल घूमने का शानदार मौका (फोटो क्रेडिट- irctctourism.com) नई दिल्ली. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (IRCTC) समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने केरल के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज ट्रेन के माध्यम से नहीं बल्कि हवाई जहाज के माध्यम से संचालित होगा. टूर पैकेज में लोगों को मुन्नार, थेक्कडी, अल्लेप्पी और कोच्चि घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 6 रात और 7 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी. हर जगह रात में होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी. Source link

व्यापार

धनतेरस पर सोने-चांदी के बाद इन चीजों की जमकर खरीदारी, कोरोना काल...

नई दिल्‍ली. देश भर में पंचांग तिथि के अनुसार शनिवार और रविवार को दो दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया गया जिसमें एक अनुमान के मुताबिक लगभग 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ जबकि ज्वेलरी व्यापार दो दिनों में लगभग 25 हजार करोड़ के आस पास हुआ. बाकी लगभग 20 हजार करोड़ का व्यापार ऑटोमोबाइल, कम्यूटर एवं कंप्यूटर से संबंधित सामान, फर्नीचर, घर एवं कार्यालयों की साज सज्जा के लिए जरूरी सामान, मिठाई एवं नमकीन, किचन का सामान, सभी प्रकार के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल वस्तुओं में हुआ. धनतेरस के दिन संसाधनों की खरीद की जाती है और इसी दृष्टि से देश भर में व्यापारी वर्ग दीपावली की पूजा और कारोबार के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद बड़े पैमाने पर करते हैं. कन्‍फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया क‍ि दो दिन देश भर के बाज़ारों में ग्राहकों की उमड़ी भीड़ और भारतीय सामान खरीदने की उत्सुकता का आंकलन इस बात की पुष्टि करता है क‍ि दो वर्ष कोरोना के कारण बाजार से दूर रहने वाले ग्राहक अब फिर वापस बाजार में पूरे जोर शोर से आ गए हैं और इसी लिए कैट का यह अनुमान है कि इस वर्ष दिवाली त्यौहार की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार करोड़ के पार होगा और विशेष रूप से देश भर के बाजारों में भारतीय सामान को ही खरीदने की प्रमुखता दी जा रही है. जिसके कारण चीन को इस वर्ष दिवाली से संबंधित सामान का 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा. कैट के सहयोगी संगठन आल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया क‍ि भारतीय स्वर्ण उद्योग कोरोना संकट से पूरी तरह उबर चुका है और भारत में सोने की मांग अपने उच्चतम स्तर पर आ गई है. आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल और उपभोक्ता मांग में सुधार के बाद जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सोने की मांग में सालाना आधार पर घरेलू बाजार में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. अरोड़ा ने कहा कि 2021 के मुकाबले 2022 में भारत में स्वर्ण आयात लगभग 11.72 फीसदी की कमी आयी है. पिछले वर्ष जहां भारत में पहली छमाही में 346.38 टन सोना आयात किया गया जो अबकी 308.78 टन रह गया जिसकी भरपाई कोरोना काल से उत्पन्न संकट के रिजर्व स्टॉक से की गई. वहीं देश भर में बड़ी मात्रा में लोगो ने पुराने गहने देकर नए गहने, जिन्हे रीसायकल होल्ड भी कहा जाता है, बनवाये हैं और पिछले दो वर्षों के स्टॉक की भी बिक्री बड़ी मात्रा में हुई है. उन्होंने बताया कि दो दिन के धनतेरस त्यौहार के चलते देश भर में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के सोने चांदी और डायमंड जिसमे गहनों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्के, नोट, मूर्तियां और बर्तन की बड़ी बिक्री हुई है. भरतिया और खंडेलवाल ने कहा क‍ि एक अनुमान के अनुसार ज्वेलरी के अलावा दो दिनों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग 6 हजार करोड़, फर्नीचर में लगभग 1500 करोड़, कंप्यूटर एवं कंप्यूटर से संबंधित सामानों में लगभग 2500 करोड़, एफएमसीजी में लगभग 3 हजार करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान में लगभग 1 हजार करोड़, स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम एवं पीतल के बर्तनों में लगभग 500 करोड़, किचन के उपकरण एवं किचन के अन्य सामन में लगभग 700 करोड़, टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट एवं फैशन के कपडे में लगभग 1500 करोड़ का व्यापार हुआ है जबकि दिवाली पूजा का सामान, घर एवं ऑफिस की साज सज्जा, बिजली एवं बिजली के उपकरण, स्टेशनरी, बिल्डर हार्डवेयर, लकड़ी एवं प्लाईवुड आदि में भी काफी बड़ा व्यापार हुआ है. 24 अक्टूबर को देश भर में दिवाली मनाई जायेगी वहीं 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के कारण 26 अक्टूबर को श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, 27 अक्टूबर को भैया दूज और उसके बाद छठ पूजा तथा 5 नवम्बर को तुलसी विवाह के साथ दिवाली त्यौहार का सीजन संपन्न होगा और देश भर के व्यापारियों को बड़ी उम्मीद है की अभी दिवाली त्यौहार के बचे हुए दिनों में भी बिक्री में बेहद वृद्धि होगी. Source link

व्यापार

Bank Rates Hike : एसबीआई समेत ये चार बैंक दे रहे हैं...

होमताजा खबरमनी एसबीआई समेत ये चार बैंक दे रहे बचत खाते पर सबसे ज्‍यादा ब्याज, देखें नई दरें Last Updated:October 24, 2022, 09:30 IST Bank Rates – बैंक में जमा पर मिलने वाला ब्याज भी एक तरह की इनकम होती है. कुछ बैंक ऐसे हैं जो ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर अच्छी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. वहीं कुछ बैंकों ने हाल में इन दरों में बढ़ोतरी भी की है. 10 लाख से ज्यादा जमा राशि पर पीएनबी 2.75 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. नई दिल्ली. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए बैंक खाते में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज (Interest on Saving Accounts) भी काफ़ी मायने रखता है. बैंक में जमा पर मिलने वाला ब्याज भी एक तरह की इनकम होती है. लेकिन महंगाई बढ़ने के साथ ही सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की दरें भी कम हुई हैं. इसका सीधा असर ब्याज से होने वाली इनकम पर पड़ा है और वह निगेटिव में चली गई है. अब भी कुछ बैंक ऐसे हैं, जो ग्राहकों को अच्छी ब्याज दर (Bank Rates) ऑफर कर रहे हैं. वहीं कुछ बैंकों ने हाल में इन दरों में बढ़ोतरी भी की है. यहाँ हम कुछ ऐसे बैंकों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जो सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याजदर ऑफर कर रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल में सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज की दर में बदलाव किया है. एसबीआई ने यह बदलाव 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की जमा राशि के लिए किया है. अब बैंक सेविंग्स अकाउंट में 10 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की जमा राशि पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है. वहीं 10 करोड़ रुपये से कम जमा राशि पर 2.7 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है. आईसीआईसीआई बैंकआईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज की गणना प्रत्येक दिन के हिसाब से करता है अर्थात इसमें हर दिन के बैलेंस के आधार पर ब्याज दिया जाता है. आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले दिनों सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. इस बैंक के सेविंग्स अकाउंट में अगर दिन की समाप्ति पर 50 लाख रुपये का बैलेंस हो तो उस पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं इससे ज्यादा जमा राशि पर 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा. एचडीएफसी बैंकएचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव आखिरी बार 6 अप्रैल, 2022 को किया था. यह बैंक 50 लाख रुपये से कम की जमा राशि पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा की जमा राशि पर 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इस बैंक में भी ब्याज की गणना प्रत्येक दिन के आधार पर की जाती है. पंजाब नेशनल बैंक सेविंग्स अकाउंट में जमा पर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की मौजूदा ब्याज दरें 4 अप्रैल, 2022 से प्रभाव में है. सेविंग्स अकाउंट पर पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 10 लाख रुपये से कम जमा राशि पर 2.7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. जबकि 10 लाख से ज्यादा जमा राशि पर 2.75 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : October 24, 2022, 09:30 IST Source link

व्यापार

Business Opportunities : बिना पैसे शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, घर...

होमताजा खबरमनी बिना पैसे शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, घर बैठे होगा मोटा मुनाफा, जानें प्रोसेस Last Updated:October 24, 2022, 10:00 IST Low investment Business- जिन बिजनेस के बारे में हम बताने जा रहे हैं उनमें आपको पैसा लगाने की जरूरत अहीं है. बिना पैसा लगाए आप घर बैठे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं… पीएम मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के तत्कालीन नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था. नई दिल्ली. वैसे तो बिजनेस शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत होती है पर कुछ बिजनेस (business idea) ऐसे भी होते हैं जहां बिना पैसे खर्च किए अच्छा मुनाफा कमा (Earn Money) सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिजनेस के बारे (how to start a business) में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर की छत पर शुरू कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. आपको बता दें कि इन बिजनेस में रिस्क भी बेहद कम यानी न के बराबर है. घर की छत पर मामूली निवेश करके टेरेस फार्मिंग, सोलर पैनल, मोबाइल टॉवर जैसे तमाम बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं. इसके अलावा छत को किराए पर देकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है. छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक में ऐसे बिजनेस किए जा सकते हैं. घर की छत से कैसे करें कमाईमार्केट में कई ऐसी एजेंसियां हैं जो आपकी छत की जगह के अनुसार बिजनेस मुहैया करा सकती है. इसके अलावा कई बिजनेस इंडस्ट्र्रीज आपको छत के लिए अच्छा खासा प्लान और पैसा ऑफर करती है. चलिए जानते हैं कौन-कौन से बिजनेस कर सकते हैं आप… 1. टेरेस फार्मिंग (Terrace Farming)सब्जी की खेती के शौकीन लोगों के लिए टेरेस फार्मिंग एक बेहतर विकल्प है. इस पद्धति में लोग अपने घरों में ही खेती (Farming) करते हैं. अच्छी खेती होने पर इतना उत्पादन हो जाता है कि इससे आस-पास के कई घरों की सब्जी की मांग पूरी हो जाती है, इससे टेरेस फार्मिंग करने वालों को अलग से पैसे कमाने का मौका मिल जाता है. टेरेस पर आप बैगन, पत्तागोभी, चेरी टमाटर और ब्रोकली सहित कई पारंपरिक और विदेशी किस्मों की सब्जियों की खेती कर सकते हैं. 2 सोलर पैनल (Solar panel)अगर आप भी नए और कम निवेश में किसी बिजनेस की शुरुआत (Business Start) करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है. आप सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाकर उसे सप्लाई करने का बिजनेस कर सकते हैं. आपको बता दें कि रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी (Government Subsidy) का लाभ भी दे रहा है. 3. मोबाइल टावर (Mobile Tower)आपकी बिल्डिंग की छत खाली है तो आप उसे मोबाइल कंपनियों को किराए पर दे सकते हैं. मोबाइल टावर लगने के बाद आपको कंपनी की ओर से हर महीने कुछ रकम दी जाती है. इसके लिए आपको स्थानीय नगर निगम से परमिशन लेनी होगी. अगर आप घर पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं, तो सीधे मोबाइल कंपनियों या टावर आपरेट करने वाली कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं. 4. होर्डिंग्स लगाकर कर सकते हैं कमाईआप अगर आपकी बिल्डिंग ऐसी लोकेशन पर है, जो दूर से आसानी से दिखती हो या किसी मेन रोड के साथ लगती है तो आप अपनी छत पर होर्डिंग्स (Hoardings and Banners) लगवा कर अच्छी खासी रकम पा सकते हैं. हर शहर में ऐसी एडवरटाइजिंग एजेंसी हैं, जो आउटडोर एडवरटाइजिंग का काम करती हैं. आप इस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं, जो हर तरह की क्लीयरेंस लेकर आपकी छत पर होर्डिंग लगाएगी. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : October 24, 2022, 10:00 IST Source link

Scroll to Top