भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

RPSC APO Recruitment 2026 | Apply Online, Eligibility

आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई तक किए जा सकेंगे। . इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद वर्ष 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। इसके बाद इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा, आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना जरूरी है। लॉगिन कर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाना संभव नहीं होगा। ……….. पढें ये खबर भी…. RPSC ने RAS-2026 की वैकेंसी निकाली, नवंबर में होगा एग्जाम:जानिए- कब से शुरू होंगे आवेदन, कितने पदों पर होगी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 29 नवंबर 2026 को एग्जाम होगा। राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं। कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। पूरी खबर पढें Source link

शिक्षा

Commonwealth Games 2030: Yogasan to be Included

Hindi News Career Commonwealth Games 2030: Yogasan To Be Included | Randhir Singh Dies 9 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू 26 मई को भारत में देश का पहला ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू किया। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कुल कैपिसिटी 3.37 गीगावाट/घंटे है। ये रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में कच्छ सीमा पर खवड़ा में शुरू की है। BESS सिस्टम के बाद बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर की जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है। ये BESS सिस्टम 10 महीने में शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पूरे एक शहर जैसे गोवा, इंदौर,चंडीगढ़ में बिजली दी जा सकती है। BESS सिस्टम स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे तक लगातार जलाकर रख सकता है। भारत इतने बड़े रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा। चीन ने इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स लगाए हैं। चीन के छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS); BESS ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें बिजली को रिचार्जेबल बैटरियों में स्टोरेज किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। यूटिलिटी लेवल की BESS परियोजनाओं में मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरियों, पावर कन्वर्जन सिस्टम और ऊर्जा प्रबंधन तकनीकों का उपयोग किया जाता है। चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में एक ही जगह पर बना ये सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है। 2. सरकार कोल इंडिया में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगी 27 मई को केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए ये हिस्सेदारी 412 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। कोल इंडिया 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपए सरकार को मिलेंगे। OFS में ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है, पहले सरकार 1% शेयर बेचेगी, फिर और 1% शेयर की बिक्री की जाएगी। कोल इंडिया में इंवेस्टर्स 27 मई से बोली लगाना शुरू कर चुके हैं, नॉन रिटेल इंवेस्टर्स के लिए ये 29 मई को खुलेगी। सरकार का ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया के शेयर बेचने का उद्देश्य शेयर से आने वाले फंड से विनिवेश के लक्ष्य पूरे करना है। सरकार हर साल अपने बजट में विनिवेश के जरिए कमाई का एक लक्ष्य तय करती है। भारत सरकार के पास कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में 63.13% हिस्सेदारी है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Lt.) भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख ‘महारत्न’ क्षेत्र कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर कोलकाता, पश्चिम बंगाल है। ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका लगभग 82% योगदान है। निधन 3. शूटर रणधीर सिंह का निधन 27 मई को भारत को एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। रणधीर 1968 से 1984 तक पांच बार के ओलंपियन रहे। 1978 में रणधीर ने एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। 1979 में रणधीर को शूटिंग में एक्सिलेंस के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। रणधीर 1987 से 2012 तक भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे। रणधीर 1991 से 2015 तक ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रहे। 2004 में रणधीर को उनकी सेवाओं के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रणधीर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय बने। रणधीर 2001 से 2014 तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के मेंबर रहे। 4. एक्टर रमाकांत दायमा का निधन 26 मई को टीवी और फिल्म एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। रमाकांत ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी। फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आए थे। रमाकांत दायमा ने शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। स्पोर्ट्स 5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा 27 मई को केंद्रीय खेल मंत्रालय के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026 के शुभारंभ के दौरान अहमदाबाद में योगासन को शामिल करने की बात कही है। ये चैंपियनशिप कई सारी कैटेगरी में खेली जाएंगी, जिसमें ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक (कलात्मक) योग, परफॉर्मेंस योगा और टीम कॉम्पिटिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत कुछ और स्वदेशी खेलों कबडडी, खो खो, मलखंब को भी कॉमनवेल्थ में शामिल करने पर भी विचार कर रहा है। इसके साथ ही पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें 75 से ज्यादा देशों और 500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें एथलीट इंटरनेशनल लेवल पर नियमों के साथ जूनियर, युवा और स्पेशल कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा। 6. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो भारतीयों ने गोल्ड जीते 26 मई को वियतनाम में चल रही एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में दो फ्रीस्टाइल रेसलर कुमार, मोहित और चंद्रमोहन ने गोल्ड मेडल जीते। भारत ने कई सारी अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीतकर फ्रीस्टाइल में अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। कुमार मोहित ने 65 किलोग्राम कैटेगरी में और चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम कैटेगरी में में गोल्ड जीते। मोहित ने किर्गिस्तान के ओस्कोनबाई ए. अब्दिसमातोव को 12-4 से हराया अयर चंद्रमोहन ने कजाकिस्तान के येरखान अबिल को हराया। अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 वियतनाम के दा नांग (Da Nang) शहर में 23 मई 2026 से शुरू हुई है और 31 मई 2026 तक चलेगी।

शिक्षा

CBSE Exam Digital Evaluation Row

Hindi News National CBSE Exam Digital Evaluation Row | Rahul Gandhi Questions COEMPT Contract नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल ने कहा कि कंपनी का नाम बदल गया, लेकिन नीयत और फितरत वही रही। राहुल गांधी ने सेंट्रल बॉर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 12वीं के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि CBSE ने जिस COEMPT कंपनी को एग्जाम के डिजिटल इवैल्यूएशन का ठेका दिया है, उसका पहले ग्लोबारिना नाम था। कंपनी तेलंगाना में साल 2019 में विवादों में रही थी। राहुल ने सवाल किया कि COEMPT को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया। कौन-कौन से नियम और प्रक्रियाएं दरकिनार करके इस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। COEMPT पहले ग्लोबारिना नाम से विवादों में घिर चुकी थी, यह बात CBSE को क्यों नहीं पता चली? COEMPT प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध हैं। CBSE ने राहुल के आरोपों को खारिज किया है। CBSE मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि COEMPT एडूटेक को कॉन्ट्रैक्ट देने में सभी जनरल फाइनल्स रूल्स और तय प्रक्रियाओं का पालन किया गया। आरोप गलत, भ्रामक और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। CBSE बोला- चयन प्रक्रिया के बाद COEMPT को ठेका दिया CBSE का कहना है कि बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन के लिए 28 अगस्त 2025 को सरकारी पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद तय प्रक्रिया पूरी होने पर COEMPT कंपनी को यह ठेका दिया गया। हर चौथे छात्र ने स्कैन कॉपी मांगी सीबीएसई 12वीं में ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर छात्रों की असाधारण प्रतिक्रिया सामने आई है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हर चौथे छात्र ने इसे लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में बैठे 17,68,962 छात्रों में से 4,04,319 यानी 22.85% ने उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी मांगी है। इन छात्रों ने कुल 11,31,961 आंसरशीट मांगी हैं। इनमें से 8,98,214 आंसरशीट मंगलवार शाम तक छात्रों को भेजी जा चुकी थीं। पिछले साल के मुकाबले ये 4 गुना ज्यादा हैं। देश के किसी भी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते अब भी कुछ आवेदन अटके हुए हैं। इनके उचित पेमेंट सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने बताया कि स्कैन आंसर शीट से जुड़े पेंडिंग आवेदन 27 मई तक पूर कर लिए जाएंगे। 29 मई से पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि जिस समय अंतिम आंसरशीट जारी होगी, उसके दो दिन बाद तक पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का विंडो खुला रहेगा। बोर्ड ने कहा कि जिन छात्रों को अपनी आंसरशीट को लेकर शिकायत है, वे अंकों के सत्यापन या प्रति सवाल पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2025 में 2 लाख 82 हजार आंसरशीट मांगी 2025 में 1,31,000 छात्रों ने अपनी 2,82,000 आंसरशीट मांगी थी। इनमें से 50 हजार छात्रों ने मिले अंक से असंतुष्ट होने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इनमें से 31 हजार छात्रों के अंक बढ़ गए और करीब एक से डेढ़ हजार छात्रों के अंक कम हो गए। 18 हजार छात्रों के अंकों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। हालांकि, नंबर कम होने पर घटाए नहीं जाते, बल्कि यथावत रहते हैं। इस बार 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन किया गया, इसके लिए सभी आंशरशीट स्कैन की गई थी। ……………… CBSE विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CBSE वेबसाइट पर कोई भी कर सकता है कॉपी चेक:19 साल के छात्र का दावा- मास्‍टर पासवर्ड कोई भी देख सकता है, पोर्टल पर सिक्‍योरिटी नहीं 19 साल के एक स्‍टूडेंट निसर्ग अधिकारी ने दावा किया है कि उसने CBSE की वेबसाइट आसानी से हैक कर ली। निसर्ग एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। निसर्ग के ब्लॉग को आंत्रप्रेन्योर डीडी दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

CBSE Exam Digital Evaluation Row

Hindi News National CBSE Exam Digital Evaluation Row | Rahul Gandhi Questions COEMPT Contract नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल ने कहा कि कंपनी का नाम बदल गया, लेकिन नीयत और फितरत वही रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेंट्रल बॉर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के एग्जाम के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि CBSE ने जिस COEMPT कंपनी को एग्जाम के डिजिटल इवेल्यूशन का ठेका दिया है, उसके पहले नाम ग्लोबारिना था। कंपनी तेलंगाना में साल 2019 में विवादों में रही थी। राहुल ने सवाल किया कि COEMPT को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया। कौन-कौन से नियम और प्रक्रियाएं दरकिनार करके इस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। COEMPT पहले ग्लोबारिना नाम से विवादों में घिर चुकी थी, यह बात CBSE को क्यों नहीं पता चली? COEMPT प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध हैं। वहीं, CBSE ने राहुल के आरोपों को खारिज किया है। CBSE मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि COEMPT एडूटेक को कॉन्ट्रैक्ट देने में सभी जनरल फाइनल्स रूल्स और तय प्रक्रियाओं का पालन किया गया। CBSE आरोप गलत, भ्रामक और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। CBSE बोला- चयन प्रक्रिया के बाद COEMPT को ठेका दिया CBSE का कहना है कि बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन के लिए 28 अगस्त 2025 को सरकारी पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद तय प्रक्रिया पूरी होने पर COEMPT कंपनी को यह ठेका दिया गया। हर चौथे छात्र ने स्कैन कॉपी मांगी, किसी भी बोर्ड में ऐसा पहली बार सीबीएसई 12वीं में ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर छात्रों की असाधारण प्रतिक्रिया सामनेे आई है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हर चौथे छात्र ने इसे लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में बैठे 17,68,962 छात्रों में से 4,04,319 यानी 22.85% ने उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी मांगी है। इन छात्रों ने कुल 11,31,961 आंसरशीट मांगी हैं। इनमें से 8,98,214 आंसरशीट मंगलवार शाम तक छात्रों को भेजी जा चुकी थीं। पिछले साल के मुकाबले ये 4 गुना ज्यादा हैं। देश के किसी भी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते अब भी कुछ आवेदन अटके हुए हैं। इनके उचित पेमेंट सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने बताया कि स्कैन आंसर शीट से जुड़े पेंडिंग आवेदन 27 मई तक पूर कर लिए जाएंगे। 29 मई से पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि जिस समय अंतिम आंसरशीट जारी होगी, उसके दो दिन बाद तक पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का विंडो खुला रहेगा। बोर्ड ने कहा कि जिन छात्रों को अपनी आंसरशीट को लेकर शिकायत है, वे अंकों के सत्यापन या प्रति सवाल पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2025 में 2 लाख 82 हजार आंसरशीट मांगी 2025 में 1,31,000 छात्रों ने अपनी 2,82,000आंसरशीट मांगी थी। इनमें से 50 हजार छात्रों ने मिले अंक से असंतुष्ट होने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इनमें से 31 हजार छात्रों के अंक बढ़ गए और करीब एक से डेढ़ हजार छात्रों के अंक कम हो गए। 18 हजार छात्रों के अंकों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। हालांकि, नंबर कम होने पर घटाए नहीं जाते, बल्कि यथावत रहते हैं। इस बार 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन किया गया, इसके लिए सभी आंशरशीट स्कैन की गई थी। ……………… CBSE विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CBSE वेबसाइट पर कोई भी कर सकता है कॉपी चेक:19 साल के छात्र का दावा- मास्‍टर पासवर्ड कोई भी देख सकता है, पोर्टल पर सिक्‍योरिटी नहीं 19 साल के एक स्‍टूडेंट निसर्ग अधिकारी ने दावा किया है कि उसने CBSE की वेबसाइट आसानी से हैक कर ली। निसर्ग एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। निसर्ग के ब्लॉग को आंत्रप्रेन्योर डीडी दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

UKSSSC Recruitment 90 Posts | Govt Jobs Today Latest Update

30 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, राजस्थान में 121 टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। साथ में JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. उत्तराखंड में 90 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से आवेदन शुरू उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 90 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 42 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी : 300 रुपए एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 150 रुपए पीएच कैंडिडेट्स : 150 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर क्लास – 1, डेवलपमेंट ब्रांच : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर क्लास – 3 : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह फॉडर असिस्टेंट ग्रुप – 3 : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ओबीसी : 45% एससी, एसटी : 35% एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म डाउनलोड करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती; पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 वैकेंसी, गुजरात मेट्रो में 383 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 नौकरी की। साथ में गुजरात मेट्रो में 383 वैकेंसी की जिसकी लास्ट डेट 28 मई तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

RPSC RAS 2026 Recruitment | Application Process & Vacancy Details

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए भर्ती निकाली है। . राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं। कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। 4 जून से आवेदन कैंडिडेट 4 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन पहले प्री-परीक्षा और फिर मेन एग्जाम और इंटरव्यू से होगा। प्री-एग्जाम में वस्तुनिष्ट (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे। वहीं मेन एग्जाम में वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सिलेबस जनवरी में किया था जारी परीक्षाओं का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। सिलेबस के आधार पर ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख और स्थान के संबंध में बाद में सूचना दी जाएगी। राज्य सेवाएं (192 पद) क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या 1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 57 2 राजस्थान पुलिस सेवा 26 3 राजस्थान लेखा सेवा 36 4 राजस्थान सहकारी सेवा 06 5 राजस्थान नियोजन सेवा 03 6 राजस्थान कारागार सेवा 05 7 राजस्थान उद्योग सेवा 12 8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 11 9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा 0 10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01 11 राजस्थान पर्यटन सेवा 06 12 राजस्थान परिवहन सेवा 10 13 राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा 01 14 राजस्थान देवस्थान सेवा 01 15 राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 06 16 राजस्थान महिला विकास सेवा 04 17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा 02 18 राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा 01 19 राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा 0 20 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा 02 21 राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी) 02 अधीनस्थ सेवाएं (415 पद) क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या 1 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) 06 2 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) 0 3 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) 109 4 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) 04 5 राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) 136 6 राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) 12 7 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA) 11 8 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA) 08 9 राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 20 10 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 05 11 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) 0 12 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) 0 13 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) 17 14 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) 02 15 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) 08 16 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) 06 17 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) 02 18 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) 01 19 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) 20 20 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) 02 21 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) 05 22 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA) 0 23 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) 34 24 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) 01 25 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) 0 26 राजस्थान अधीनस्थ सेवा ‘राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग’ (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) 06 17 अप्रैल को RAS-2024 को जारी हुआ था रिजल्ट 17 अप्रैल को आयोग ने आरएएस-2024 का रिजल्ट जारी किया था। इससे पहले राज्य सरकार ने जनवरी में एक लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। इसमें जानकारी दी गई थी कि आरएएस भर्ती 2026 करीब 500 पदों पर होगी। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 मई की तारीख प्रस्तावित की थी, लेकिन वैकेंसी नहीं निकली। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा, आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना जरूरी है। लॉगिन कर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाना संभव नहीं होगा। —– यह खबर भी पढ़िए… RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर… Source link

शिक्षा

India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

Hindi News Career India 6th In World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer 38 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर MoU साइन किया 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हुई। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ सप्लाई सिक्योरिटी के लिए एक MoU साइन किया। ये MoU भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क शुरू करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही खनन, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए मिलकर निवेश और सहयोग करने पर मंजूरी दी। क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए भी पहल की है, जिसके तहत फ्यूल सिक्योरिटी फोरम और रीजनल एनर्जी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाया जाएगा। हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए क्वाड देश सैटेलाइट डेटा साझा करेंगे, जिससे तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदा राहत में मदद मिलेगी। क्वाड देशों ने फिजी में ‘पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला भी किया है, जिसके तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही क्वाड देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े संकट पर भी बात की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना 25 मई को ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पीछे छोड़ ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है। ताइवान का कुल मार्केट कैप 4.95 ट्रिलियन हुआ, जबकि भारत का मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन है। ताइवान के शेयर मार्केट में आए इस उछाल का मुख्य कारण ताइवानी सेमीकंडक्टर और एआई (AI) इंडस्ट्री की बढ़ती मांग है। ताइवान के मार्केट में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चिप निर्माता कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company यानी TSMC रही है। कंपनी के शेयर इस साल करीब 49 प्रतिशत बढ़े हैं। भारत अब ग्लोबल शेयर मार्केट रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के हैं। शेयर मार्केट रैंकिंग के मामले में ताइवान भारत से आगे है, लेकिन अर्थव्यवस्था के आकार में भारत अब भी काफी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वहीं, ताइवान का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी, GDP करीब 977 अरब डॉलर है। 3. भारत और कनाडा ने ‘CEPA 2030’ लक्ष्य तय किया 25 मई को भारत और कनाडा ने साल 2026 के आखिर तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने का लक्ष्य तय किया। कनाडा के पीएम मार्क कॉर्नी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बीच ओटावा में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, CEPA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4 लाख करोड़ रुपए) तक करना है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है। ये MoU सर्विस, इंवेस्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित है। इसके साथ ही दोनों देश एनर्जी, एग्रीकल्चर और हायर एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इस MoU से भारतीय निर्यातकों को कनाडा के बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी। ये CEPA भारत की ‘एक्ट वेस्ट’ और कनाडा की ‘इंडो-पैसिफिक’ रणनीति का हिस्सा है। इस MoU के पूरा होने पर फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और IT प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा। भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. नीलम मीणा चीफ इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट हुईं 26 मई को 1998 बैच की IAS नीलम मीणा ने पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) का पद संभाला। IAS नीलम की नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है। नीलम हुगली जिले की मजिस्ट्रेट भी रह चुकी हैं। साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं। नीलम पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। इसके साथ ही नीलम चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं। फरवरी 2024 में नीलम पश्चिम बंगाल के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी बनाई गई थीं और अब तक वे इस पद पर थीं। इससे साथ ही नीलम कई सारे डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर काम कर चुकी हैं। नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया 25 मई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगाया। ये बैन अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से लगाया गया है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की शिकायत FWICE में की थी। फरहान ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। FWICE के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी नेरणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है। फरहान ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी। फेडरेशन

शिक्षा

UPSC 194 Vacancies | Rajasthan Teacher Jobs

58 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, राजस्थान में 121 टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। साथ में JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के 194 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से DGCA, PESO, डाक विभाग, IMD, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय, MSME मंत्रालय सहित कई विभागों में भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एयरवर्दीनेस ऑफिसर : फिजिक्स/मैथ/विमान रखरखाव में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग + AME लाइसेंस डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव : केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री / केमिस्ट्री में एमएससी मैनेजर (मेल मोटर सर्विस): मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग बी टेक जूनियर टेक्निकल ऑफिसर : ऑयल टेक्नोलॉजी बीटेक/बीई या शुगर टेक पीजी डिप्लोमा जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल इंजीनियरिंग): केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर साइंटिफिक ऑफिसर : फिजिक्स पीजी, मैकेनिकल, मैटलर्जी डिग्री डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग : बीई, बीटेक, एम टेक, पीएचडी लेक्चरर (परशियन लैंग्वेज): परशियन में पीजी लेक्चरर (तिब्बेतन लैंग्वेज): तिब्बती भाषा में पीजी साइंटिस्ट बी (एटमॉस्फेरिक साइंस): संबंधित विषय में पीजी साइंटिस्ट बी (जनरल मीटिरियोलॉजी): संबंधित क्षेत्र में पीजी साइंटिस्ट बी (इंस्ट्रूमेंटेशन): इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री डिप्टी डायरेक्टर (सिविल इंजीनियरिंग): सिविल इंजीनियरिंग डिग्री, पीजी जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर : बीटेक, बीई, बीएससी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी : माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड – 1 (IEDS) (Chemical) : संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री एज लिमिट : पद के अनुसार, अधिकतम 30 – 48 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू मेडिकल एग्जाम फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 25 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सैलरी: लेवल – 7 से लेवल – 13 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. राजस्थान में 121 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से शुरू आवेदन RPSC ने 1st ग्रेड शिक्षक (स्पेशल एजुकेशन) के 121 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुएशन। इसी के साथ बीएड (स्पेशल एजुकेशन) या बीएड +2 साल का डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन) हिंदी लैंग्वेज और राजस्थानी कल्चर की जानकारी होनी चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : 44,300 – 1,40,100 रूपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट मेडिकल एग्जाम एग्जाम सिलेबस : टीचिंग मैथडोलॉजी स्पेशल एजुकेशन कॉन्सेप्ट राजस्थान जनरल नॉलेज करेंट अफेयर्स एजुकेशनल साइकोलॉजी फीस : जनरल/बीसी/ईबीसी (CL)/और अन्य स्टेट के कैंडिडेट्स : 600 रुपए बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस/ (एनसीएल) : 400 रुपए करेक्शन फीस- 500 रुपए क्वालिफाइंग मार्क्स : सामान्य : न्यूनतम 40% एससी, एसटी : न्यूनतम 35% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरी करें। “1st Grade Teacher (Special Education) Recruitment 2026” पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, 22 जून से आवेदन शुरू जम्मू और कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की ओर से 130 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 22 जून से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, संबंधित क्षेत्र में डिग्री। इन पदों पर होगी भर्ती : इलेक्ट्रिशियन प्लंबर लैबोरेटरी असिस्टेंट लाइब्रेरी असिस्टेंट कंप्यूटर असिस्टेंट जूनियर ग्रेडर मशीन मैन बाइंडर हेड वीवर प्रेस मैकेनिक रेफ्रिजरेटर मैकेनिक हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन सैलरी : 19,900 – 1,13,500 रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : अधिकतम 40 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन/ओएमआर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सामान्य, ओबीसी, आरबीए, एएलसी और आईबी (पुरुष उम्मीदवार) : 600 रुपए एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : उम्मीदवार का आधार कार्ड उम्मीदवार का पैन कार्ड 10वीं की मार्कशीट निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 28 मई गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। इस भर्ती की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा। मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री एज लिमिट : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 – 28 साल मेंटेनर : 18–25 साल फीस : अनरिजर्व (पुरुष): 600 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन : 300 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम साइको एप्टीट्यूड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स : शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार कार्यालय का

शिक्षा

CBSE Marking Portal Hack Claim

Hindi News Career CBSE Marking Portal Hack Claim | Cyber Researcher Nisarg Adhikari 1 घंटे पहले कॉपी लिंक 19 साल के एक स्‍टूडेंट निसर्ग अधिकारी ने दावा किया है कि उसने CBSE की वेबसाइट आसानी से हैक कर ली। निसर्ग एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। निसर्ग के ब्लॉग को आंत्रप्रेन्योर डीडी दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। निसर्ग ने फरवरी में ही किया था अलर्ट निसर्ग ने अपने ब्लॉग में कहा कि उसने भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ‘सर्ट इन’ (CERT In) को फरवरी 2026 में भी अलर्ट किया था। सीबीएसई पोर्टल पर बोर्ड एग्जाम का डाटा पता करने जैसा इश्यू भी आसानी से बिना किसी पासवर्ड की मदद के देखा जा सकता है। यहां यूज होने वाला पासवर्ड भी नाम मात्र ही है। निसर्ग का दावा है कि उसे पूरे पोर्टल का एक्‍सेस आसानी से मिल गया। सीबीएसई के ऑनस्क्रीन मार्किंग पोर्टल में कई खामियां 22 मई को जारी निसर्ग की पोस्ट में दावा किया गया है कि सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग पोर्टल में कई खामियां हैं। निसर्ग द्वारा CERT को फरवरी 2026 में भी अलर्ट करने के बाद भी इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 26 मई को डीडी दास ने निसर्ग की पोस्ट को ट्विटर पर वायरल करते हुए लिखा कि सीबीएसई की वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम को कोई भी देख सकता है या बदल भी सकता है। सीबीएसई का ओएसएम पोर्टल पब्लिक निसर्ग ने अपने ब्लॉग में बताया कि सीबीएसई का ओएसएम पोर्टल (जहां शिक्षक ऑनलाइन कॉपियां चेक करते हैं) पूरी तरह से पब्लिक था। जब उसने वेबसाइट के कोडिंग सिस्टम को देखा तो उसे आश्चर्य हुआ। निसर्ग के अनुसार लॉगिन पेज पर केवल तीन चीजें मांगी जाती थीं, यूजर आईडी, स्कूल कोड और पासवर्ड जिसके बाद ओटीपी आता है। बाहर से सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन असली खेल कोडिंग के अंदर था। पोर्टल पर पासवर्ड को देखना बेहद आसान पोर्टल में सबसे बड़ी खामी यह थी कि उसका एक मास्टर पासवर्ड खुलेआम कोडिंग के एक हिस्से में रखा हुआ था। इसे कोई भी आसानी से देख सकता था। निसर्ग ने दावा किया कि सीबीएसई पोर्टल पर मास्टर पासवर्ड का इस्तेमाल करने पर ओटीपी की जरूरत ही खत्म हो जाती थी। उसके बाद किसी भी एग्जामिनर (कॉपी चेक करने वाले शिक्षक) के अकाउंट में आसानी से प्रवेश किया जा सकता था। इसके लिए सिर्फ एक यूजर आईडी और स्कूल कोड चाहिए था जो आसानी से इंटरनेट पर मिल जाता है। पोर्टल पर प्रॉपर प्रोटेक्शन रूट की कमी निसर्ग के अनुसार इस एप्लिकेशन में और भी कई इंटरनल रूट हैं जहां कोई प्रॉपर प्रोटेक्शन रूट नहीं है। सीबीएसई पोर्टल पर जारी डैशबोर्ड, प्रोफाइल, इवेल स्क्रिप्ट्स व्यू और वेरिफिकेशन डैश बोर्ड ब्राउजर स्टोरेज में जाकर आसानी से देखे जा सकते हैं। कोई भी एग्‍जामिनर बनकर छेड़छाड़ कर सकता है इस तरह बिना असली पासवर्ड डाले केवल कुछ कमांड देकर पूरा अकाउंट कंट्रोल किया जा सकता था। इस चूक के चलते कोई भी यूजर एग्जामिनर बनकर कॉपियों के साथ छेड़छाड़ कर सकता था। बिना ओटीपी डाले लॉग इन करना आसान पोर्टल का ओटीपी सिस्टम केवल एक दिखावा था। यानी जो ओटीपी आपके फोन पर आना चाहिए वह वेबसाइट पर ही देखा जा सकता था। कोई भी यूजर थोड़ी सी चालाकी से बिना ओटीपी डाले ही लॉगिन कर सकता था। डीडी दास द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट जारी करने के बाद सीबीएसई पोर्टल यूजर के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सीबीएसई के भारत में 33 हजार स्कूल हैं। विदेशों में भी इन स्कूलों की कमी नहीं है। इसलिए इस एग्जामिनेशन सिस्टम का असर लाखों स्टूडेंट्स को प्रभावित करता है। ————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी हो गया। 12 से 18 जुलाई 2026 तक एग्जाम होगा। आयोग ने अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ये वैकेंसी 65 . ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ……… ये खबर भी पढ़ें… SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें Source link

Scroll to Top