भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities

Hindi News Career President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities | May 26 Current Affairs 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेरेमनी में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सेरेमनी के पहले चरण में, स्वीकृत 131 पद्म पुरस्कारों में से 66 लोगों को सम्मानित किया गया। बाकी पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसकी स्थापना 1954 में की गई थी। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सोशल वर्क, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसंपर्क और व्यापार एवं उद्योग समेत कई अलग-अलग कैटेगरीज में दिया जाता है। इस साल सरकार की तरफ से 131 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इनमें से 19 महिलाएं हैं। 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री के लिए चुना गया है। 2 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसमें केरल के पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र शामिल हैं। 2. 12 सांसदों और 4 समितियों को सांसद रत्‍न पुरस्‍कार 24 मई को संसद रत्न पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को संसद रत्न अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इन 12 में से 10 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सांसद हैं। 4 लोकसभा सदस्यों को इंडिविजुअल कैटेगरी में चुना गया है- 1. उत्तर प्रदेश से जगदम्बिका पाल 2. राजस्थान से पी.पी. चौधरी3. झारखंड से निशिकांत दुबे 4. महाराष्ट्र से श्रीकांत एकनाथ शिंदे 6 लोकसभा सांसदों को अलग-अलग कैटेगरीज में चुना गया है-1. उत्तर प्रदेश से प्रवीण पटेल2. झारखंड से विद्युत बरन महतो3. राजस्थान से लुंबाराम चौधरी4. महाराष्ट्र से हेमंत विष्णु सावरा5. महाराष्ट्र से स्मिता उदय वाघ6. महाराष्ट्र से नरेश गणपत म्हस्के राज्यसभा से महाराष्ट्र की मेधा विश्राम कुलकर्णी और गुजरात के नरहरि अमीन को सम्मानित किया गया है। सम्मानित 4 समितियां- 1. कृषि समिति, इसकी अध्यक्षता चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।2. वित्त समिति, इसके अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं।3. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति, इसके अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका हैं।4. कोयला एवं खान समिति, इसके अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हैं। ये अवॉर्ड प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से संसद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सलाह पर की गई थी। 3. असम विधानसभा में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC) बिल पेश 25 मई को असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पेश हुआ। बिल पर 27 मई को सदन में चर्चा की जाएगी। बिल पारित होने के बाद, असम उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन जाएगा। UCC का उद्देश्य अलग-अलग पर्सनल लॉ को खत्‍म कर सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून बनाना है। विधेयक का मुख्य प्रावधान पैतृक संपत्ति में बेटे और बेटी दोनों को समान अधिकार देना है। बिल में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। UCC लागू होने के बाद राज्य में शादी, तलाक और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में सभी समुदायों पर एक ही कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने बिल पेश किया। 4. चंदेरी में मिला विलुप्त माने जाने वाला इजिप्शियन वल्चर 24 मई को एमपी के चंदेरी में विलुप्‍तप्राय इजिप्शियन वल्‍चर पाया गया। इसे सफेद गिद्ध भी कहा जाता है। चंदेरी वन विभाग ने 22 से 24 मई तक विशेष गिद्ध गणना अभियान चलाया था। कुल 45 गिद्धों के साथ इजिप्शियन वल्‍चर भी पाया गया। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर यानी IUCN ने इस पक्षी को विलुप्‍त पक्षियों की कैटेगरी में रखा हुआ था। इजिप्शियन वल्चर को प्रकृति का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। ये मृत जीवों का मांस खाकर पर्यावरण की सफाई में मदद करता है। चंदेरी में इजिप्शियन वल्चर की मौजूदगी दर्शाती है कि यहां का इकोसिस्टम इन दुर्लभ पक्षियों के फलने-फूलने के लिए अभी भी अनुकूल है। इजिप्शियन वल्‍चर का रंग सफेद और चेहरा पीला होता है। 5. नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक QUAD के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी। QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अनौपचारिक रणनीतिक समूह है। इसका पूरा नाम ‘क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग’ है। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो हिस्सा लेंगे। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखना है। 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने QUAD का विचार पेश किया था। 6. अल्ट्रारनर्स 24H रनिंग चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड जीता इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड सहित 4 मेडल जीते। ये चैंपियनशिप 23 और 24 मई को जापान के हिरोसाकी सिटी में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप में भारत के अमर सिंह देवांडा ने पुरुष वर्ग में 24 घंटे में 282.881 किलोमीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस एंड्योरेंस चैंपियनशिप में 9 देशों के 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) ने 2018 में 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। इस चैंपियनशिप में 24 घंटे लगातार दौड़ने की क्षमता और सहनशक्ति को परखा जाता है। ये पहली बार ताइवान के ताइपे में आयोजित हुई थी। आज का इतिहास 1969 में NASA का अपोलो 10 यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटा। 1986 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गीतकारऔर राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हो गया। 1999 में इंडियन एयरफोर्स ने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया। ——————-

शिक्षा

DRDO Internship & SGPGIMS Recruitment

12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 20 इंटर्नशिप की भर्ती और संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में 47 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO में जॉइन करें इंटर्नशिप, रियल रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका दिया है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को 6 महीने तक वास्तविक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अगर कोई कैंडिडेट्स बीच में इंटर्नशिप छोड़ देता है, या तय अवधि के दौरान उसकी उपस्थिति कम रहती है, तो यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। इन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई : केमिस्ट्री बायोटेक्नोलॉजी फिजिक्स (Physics) बीई/बीटेक के लिए विषय केमिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन कंप्यूटर साइंस/आईटी स्टाइपेंड : 5,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स : भरा हुआ आवेदन फॉर्म शैक्षणिक मार्कशीट की कॉपी कॉलेज से परमिशन लेटर पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग डिग्री के फाइनल ईयर में हैं। एमएससी स्टूडेंट्स जो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के सेकंड ईयर में हैं। ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स जिनके पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.0 सीजीपीए हो। वहीं साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट वालों के पहले साल में 65% प्रतिशत अंक आना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 25 साल ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। DRDO NMRL Internship 2026 का फॉर्मेट डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। नीचे जगह और तारीख लिखकर अपने सिग्नेचर करें। इसके बाद फॉर्म को इस ई मेल आईडी पर भेजें : mmg.nmrl@gov.in ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. SGPGIMS में 47 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने ग्रुप बी और सी के तहत तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर 47 भर्ती निकाली हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एससी, एसटी और ओबीसी के लिए निकाली गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद का नाम पदों की संख्या टेक्निकल ऑफिसर (परफ्यूजन) BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + परफ्यूजन सर्टिफिकेट, 5 साल अनुभव जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा परफ्यूजनिस्ट BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + सर्टिफिकेट, 1 वर्ष अनुभव टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) 10+2 साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा / BSc रेडियोग्राफी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी) 10+2 साइंस + रेडियोथेरेपी डिप्लोमा/BSc रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी) स्पीच एवं हियरिंग में BSc जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट इंटर साइंस + MOT डिग्री टेक्नीशियन (डायलिसिस) BSc डायलिसिस/डिप्लोमा + अनुभव स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-I मैट्रिक + सैनिटरी इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट + 4 साल का अनुभव रिसेप्शनिस्ट ग्रेजुएशन + पत्रकारिता/PR में PG डिप्लोमा फार्मासिस्ट ग्रेड-II फार्मेसी डिप्लोमा + रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल इसकी गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : जीएसटी सहित 1180 रुपए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) : 708 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम स्किल टेस्ट/टेक्निकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्वालिफाइंग मार्क्स : ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% सैलरी : पद के अनुसार, 29200 – 142400 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर जाएं । होमपेज पर“SGPGIMS Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूपी कृषि विभाग में 2759 भर्ती; पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती, पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी की। साथ ही बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स की। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

US Secretary State Rubio Visits India Post Tariff War; 25 May Current...

Hindi News Career US Secretary State Rubio Visits India Post Tariff War; 25 May Current Affairs 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत यात्रा पर आए 24 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में व्यापार, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा और लोगों की आवाजाही के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच ‘मिशन 500’ यानी 2030 तक व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। रूबियो ने भारत को अमेरिका का ‘सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार’ बताया। बैठक में वीजा मुद्दों और कानूनी प्रवासन की सुरक्षा पर भी बातचीत की गई। दोनों नेताओं ने भविष्य में एक बड़े व्यापार समझौते की उम्मीद जताई है। रूबियो ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने पर भी चर्चा की। रुबियो 23 मई से 26 मई तक भारत में रहेंगे। वे इस दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे। मार्को रूबियो और एस जयशंकर की बैठक भारत अमेरिका के बीच हुए टैरिफ वार के बाद पहली टॉप लेवल मीटिंग है। 2. RBI ने सरकार को रिकॉर्ड सरप्लस ट्रांसफर किया भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 2.86 लाख करोड़ रुपये देने को मंजूरी दी है। RBI अपने मुनाफे का एक हिस्सा हर साल सरकार को लाभांश के रूप में ट्रांसफर करता है। 2.86 लाख करोड़ अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर है। पिछले साल RBI ने 2.68 लाख करोड़ के सरप्लस फंड्स ट्रांसफर को मंजूरी दी थी। 24 मई को इस रिकॉर्ड फंड ट्रांसफर की जानकारी सार्वजनिक की गई। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. गुरिंदरवीर सिंह भारत के सबसे तेज धावक बने 24 मई को गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी करके भारत के सबसे तेज धावक बन गए। उन्होंने अनिमेष कुजूर के 10.18 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अनिमेष कुजूर ने ये रिकॉर्ड पिछले साल ओडिशा में बनाया था। 100 मी. दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड (9.58 सेकंड) जमैका के धावक उसेन बोल्ट के नाम है। ये उन्होंने 2009 में बनाया था। गुरिंदरवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 10.16 सेकेंड है। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने लीजेंड मिल्‍खा सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. भारत ने तीन अफ्रीकी देशों के लिए एडवाइजरी जारी की 24 मई को भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इन देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के कारण नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। भारत ने अफ्रीका को आपातकालीन चिकित्सा सहायता और PPE किट्स की पहली खेप भी भेज दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस सहायता की जानकारी साझा की। कांगो में अब तक इबोला संक्रमण के 867 मामले और 204 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। हवाई अड्डों पर इन देशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। इबोला एक संक्रामक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। अभी इसकी कोई वैक्‍सीन या इलाज मौजूद नहीं है। इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं। 5. 75वां ‘फिट इंडिया संडे’ और राष्ट्रमंडल खेल दिवस का आयोजन 24 मई को देशभर में 8,000 से अधिक जगहों पर ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इस साइकिलिंग मेगा इवेंट का मुख्य आयोजन अहमदाबाद में हुआ। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इवेंट की शुरुआत की। ये ‘फिट इंडिया संडे’ इवेंट का 75वां संस्करण था। 24 मई को ही राष्ट्रमंडल खेल दिवस भी मनाया गया। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस इवेंट में शामिल हुए और फिट रहने का संदेश दिया। सरकार ने लोगों से अपील की कि वे छोटे रास्तों के लिए साइकिल का उपयोग करें। आज का इतिहास 1611 में जहांगीर और नूरजहां का निकाह हुआ। 1961 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरू करने की घोषणा की। 2005 में हिन्दी फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्‍त का निधन हो गया। —————— ये खबर भी पढ़ें.. केरलम सरकार ने देश का पहला AI विभाग बनाया: मेघालय में 13 देशों का सैन्‍य अभ्‍यास PRAGATI शुरू हुआ; 22 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

एसआई भर्ती-2021, RPSC ने जारी किए SSO आईडी-आवेदन क्रमांक:सभी के लिए KYC...

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 20 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती पुनः परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने उन अभ्यर्थियों की राह आसान कर दी है जो अपने ऑनलाइन आवेदन के उपयोग में ली गई ‘एसएसओ आईडी’ भूल चुके हैं और इस कारण आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन या अनिवार्य केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का आवश्यक डेटा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस विशेष सूची में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आवेदन क्रमांक तथा उनकी मूल एसएसओ आईडी जिसके द्वारा तत्समय आवेदन किया गया था अंकित है। अभ्यर्थी यहाँ से अपनी एसएसओ आईडी जानकर वर्तमान संशोधन प्रक्रिया को सुगमता से पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी एसएमएस के माध्यम से आवेदन क्रमांक और एसएसओ आईडी की जानकारी प्रेषित की जा रही है। ​बंद या बदले हुए मोबाइल नंबर/ईमेल के लिए निःशुल्क समाधान यदि किसी अभ्यर्थी का पूर्व पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी परिवर्तित हो चुका है और ओटीपी वेरिफिकेशन में समस्या आ रही है, तो आयोग द्वारा इसे संशोधित कराने की पूरी तरह निःशुल्क सुविधा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अथवा, feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। ​या आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। ​विवरण संशोधित होने के पश्चात अभ्यर्थी ‘फेच एप्लीकेशन फॉर्म’ विकल्प के माध्यम से अपना पुराना रिकॉर्ड नए प्रोफाइल में स्थानांतरित कर सकेंगे। डेमो वीडियो और हेल्प डॉक्यूमेंट जारी प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बनाने के लिए आयोग ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हेल्प डॉक्यूमेंट और एक डेमो वीडियो भी जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘Important Links – Apply Online Link’ के माध्यम से अवलोकन कर प्रक्रिया को समझ सकते हैं। ​संशोधन न चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी प्रमाणीकरण ‘अनिवार्य’ आयोग की ओर से स्प्ष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपने पूर्व आवेदन में कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से एक बार अपना फॉर्म ‘एडिट मोड’ में खोलना होगा। वहाँ उन्हें अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की सहमति प्रदान करनी होगी। इसके बाद ही ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर ओटीपी दर्ज करना होगा। इस अंतिम प्रमाणीकरण के अभाव में आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। ​30 मई है अंतिम तिथि यह प्रक्रिया 16 मई से 30 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। निर्धारित तिथि (30 मई) तक अनिवार्य सहमति दर्ज न करने या निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। ​आयोग परीक्षा के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करने के लिए समय रहते इस प्रक्रिया को पूर्ण करें। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम बतादें कि इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती से जुड़ी आयू सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन Source link

शिक्षा

अजमेर में IAS की प्री-एग्जाम में गुपचुप तरीके से एंट्री:कैंडिडेट को सेंटर...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आज सिविल सेवा (आईएएस) प्री-एग्जाम है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। अजमेर के एक सेंटर में कैंडिडेट को गुपचुप तरीके से एंट्री देने का मामला सामने आया है। दावा है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री टाइम खत्म होने के बाद अंदर भेज दिया। गलत तरीके से कैंडिडेट को एंट्री देने पर एग्जाम को-ऑर्डिनेटर ने कहा है कि- मामले की जांच की जा रही है। किसी को एंट्री, किसी को नहीं मामला शहर के सिविल लाइंस के सावित्री स्कूल का है। जानकारी के अनुसार पहली पारी के लिए एंट्री का टाइम सुबह 9 तक था। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसके बाद भी कैंडिडेट्स को सेंटर के दूसरे गेट से अंदर भेज दिया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी बैग सहित एक महिला कैंडिडेट को एंट्री करवा रहा है। वहीं, इस दौरान करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कानपुर से आई एक युवती को एंट्री नहीं दी गई और वह वापस लौट गई। 3 से ज्यादा कैंडिडेट को अंदर भेजने का आरोप सेंटर के बाहर मौजूद कुछ कैंडिडेट्स के परिजनों ने बताया कि टाइम खत्म होने के बाद 3 से ज्यादा कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया है। जो सेंटर का मुख्य गेट था, वो तो 9 बजते ही बंद कर दिया गया था। इसी के पास एक और छोटा गेट है, जिससे लेट आए कैंडिडेट्स को अंदर भेजा रहा था। सेंटर के बाहर 3 पुलिसकर्मी थी, इनमें से कैंडिडेट्स को एंट्री करवा रहा था। 2 पारियों में एग्जाम संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पारियों में हो रही है। अजमेर में इस बार 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 2600 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। …. ये खबर भी पढ़िए… कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी:2 विभागों में मिलेगी पोस्टिंग, जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए… Source link

शिक्षा

CBSE Revaluation Application Glitches | Students Stressed Over Last Date

Hindi News National CBSE Revaluation Application Glitches | Students Stressed Over Last Date नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: उन्नति झाबक कॉपी लिंक CBSE की वेबसाइट खोलने पर साइट अंडर मेंटेनेंस लिखा आ रहा है। सीबीएसई ने 19 मई से आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन तकनीकी खामियों से वेबसाइट पिछले 5 दिनों से लगातार क्रैश हो रही है। आज आवेदन की लास्ट डेट है, लेकिन किसी भी वक्त वेबसाइट लोड ही नहीं हो पा रही। अगर साइट खुल भी जाए, तो एक स्टेप बढ़ने के लिए पेज को कम से कम 10 बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है। जिन छात्रों ने 3-4 दिन पहले आवेदन किया था, उन्हें न तो अभी तक कॉपी मिली है और न ही मेल या टेक्स्ट के जरिए कोई जानकारी दी गई है। सर्वर डाउन, पेमेंट फेल होने और धुंधले पन्नों जैसी तकनीकी दिक्कतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बोर्ड से जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक स्टूडेंट ने शिकायत सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 4 बार 300 रुपए का पेमेंट रिजेक्ट हो गया और 3 रुपए का पेमेंट एक्सेप्ट हो गया। पेमेंट के बाद लौट रहे हैं पैसे कुछ छात्रों को सुबह 11:30 बजे पेमेंट सफल होने और एप्लीकेशन सबमिट होने का मैसेज मिला, शाम 6:45 बजे अचानक मैसेज आया कि उनके पैसे रिफंड कर दिए गए हैं और आवेदन सबमिट ही नहीं हुआ। स्टूडेंट इस बात से परेशान हैं कि अगर समय पर कॉपी नहीं मिली, तो वे अपनी कॉपियों के री-इवैल्युएशन के लिए समय पर आवेदन कैसे कर पाएंगे। री-इवैल्युएशन रद्द होने की अफवाह सर्वर ठप होने और छात्रों की इस परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 23 मई की तारीख वाले इस सर्कुलर में दावा किया गया है कि तकनीकी दिक्कतों से 2026 की री-इवैल्युएशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसमें यह भी अफवाह फैलाई गई है कि छात्रों द्वारा जमा फीस 15 कार्य दिवसों के भीतर रिफंड कर दी जाएगी और उनके पुराने नंबर ही अंतिम (फाइनल) माने जाएंगे। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है। कई स्टूडेंट ने लिखा कि वेबसाइट पर पेमेंट 100 रुपए की बजाय 8000 दिख रहा है। कहीं 2-2 पेज गायब तो कहीं 2-2 पेज रिपीट हैं मध्य प्रदेश की एक छात्रा की बिजनेस स्टडीज की आंसर-शीट में बड़ी गड़बड़ी दिखी है। कॉपी के पेज नंबर 12-13 व 20-21 स्कैन ही नहीं किए गए। ऐसे में इन पेजों पर लिखे जवाबों के अंक छात्रा को नहीं मिले। पेज संख्या पूरी दिखाने के लिए पेज 14-15 और 18-19 को दो बार स्कैन कर अपलोड कर दिया है। पीडीएफ में इन्हें ‘रिपीट आंसर’ के रूप में दिखाया गया है। कई जवाबों में सही तरीके से अंक भी नहीं दिए गए हैं। कहां से लें मदद? हेल्पलाइन भी शोपीस बनीं सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर भी किसी काम नहीं आ रहे हैं। छात्र जब भी इन नंबरों पर कॉल करते हैं, तो बस सिंगल बीप बजती रहती है और कोई फोन रिसीव नहीं करता। CBSE हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-8002, अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259, ईमेल: info@cbse.gov.in —————————————— ये खबर भी पढ़ें… CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स, 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट में 19 लोगों के एक ग्रुप ने चुनौती दी। इनमें स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स शामिल हैं। ये याचिका क्लास 9वीं में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू किए जाने के विरोध दायर की गई। इसके खिलाफ SC अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

CBSE Revaluation Application Glitches | Students Stressed Over Last Date

Hindi News National CBSE Revaluation Application Glitches | Students Stressed Over Last Date नई दिल्ली30 मिनट पहलेलेखक: उन्नति झाबक कॉपी लिंक CBSE की वेबसाइट खोलने पर साइट अंडर मेंटेनेंस लिखा आ रहा है। सीबीएसई ने 19 मई से आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन तकनीकी खामियों से वेबसाइट पिछले 5 दिनों से लगातार क्रैश हो रही है। आज आवेदन की लास्ट डेट है, लेकिन किसी भी वक्त वेबसाइट लोड ही नहीं हो पा रही। अगर साइट खुल भी जाए, तो एक स्टेप बढ़ने के लिए पेज को कम से कम 10 बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है। जिन छात्रों ने 3-4 दिन पहले आवेदन किया था, उन्हें न तो अभी तक कॉपी मिली है और न ही मेल या टेक्स्ट के जरिए कोई जानकारी दी गई है। सर्वर डाउन, पेमेंट फेल होने और धुंधले पन्नों जैसी तकनीकी दिक्कतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बोर्ड से जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक स्टूडेंट ने शिकायत सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 4 बार 300 रुपए का पेमेंट रिजेक्ट हो गया और 3 रुपए का पेमेंट एक्सेप्ट हो गया। पेमेंट के बाद लौट रहे हैं पैसे कुछ छात्रों को सुबह 11:30 बजे पेमेंट सफल होने और एप्लीकेशन सबमिट होने का मैसेज मिला, शाम 6:45 बजे अचानक मैसेज आया कि उनके पैसे रिफंड कर दिए गए हैं और आवेदन सबमिट ही नहीं हुआ। स्टूडेंट इस बात से परेशान हैं कि अगर समय पर कॉपी नहीं मिली, तो वे अपनी कॉपियों के री-इवैल्युएशन के लिए समय पर आवेदन कैसे कर पाएंगे। री-इवैल्युएशन रद्द होने की अफवाह सर्वर ठप होने और छात्रों की इस परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 23 मई की तारीख वाले इस सर्कुलर में दावा किया गया है कि तकनीकी दिक्कतों से 2026 की री-इवैल्युएशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसमें यह भी अफवाह फैलाई गई है कि छात्रों द्वारा जमा फीस 15 कार्य दिवसों के भीतर रिफंड कर दी जाएगी और उनके पुराने नंबर ही अंतिम (फाइनल) माने जाएंगे। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है। कई स्टूडेंट ने लिखा कि वेबसाइट पर पेमेंट 100 रुपए की बजाय 8000 दिख रहा है। कहीं 2-2 पेज गायब तो कहीं 2-2 पेज रिपीट हैं मध्य प्रदेश की एक छात्रा की बिजनेस स्टडीज की आंसर-शीट में बड़ी गड़बड़ी दिखी है। कॉपी के पेज नंबर 12-13 व 20-21 स्कैन ही नहीं किए गए। ऐसे में इन पेजों पर लिखे जवाबों के अंक छात्रा को नहीं मिले। पेज संख्या पूरी दिखाने के लिए पेज 14-15 और 18-19 को दो बार स्कैन कर अपलोड कर दिया है। पीडीएफ में इन्हें ‘रिपीट आंसर’ के रूप में दिखाया गया है। कई जवाबों में सही तरीके से अंक भी नहीं दिए गए हैं। कहां से लें मदद? हेल्पलाइन भी शोपीस बनीं सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर भी किसी काम नहीं आ रहे हैं। छात्र जब भी इन नंबरों पर कॉल करते हैं, तो बस सिंगल बीप बजती रहती है और कोई फोन रिसीव नहीं करता। CBSE हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-8002, अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259, ईमेल: info@cbse.gov.in —————————————— ये खबर भी पढ़ें… CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स, 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट में 19 लोगों के एक ग्रुप ने चुनौती दी। इनमें स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स शामिल हैं। ये याचिका क्लास 9वीं में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू किए जाने के विरोध दायर की गई। इसके खिलाफ SC अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Top Jobs 24 May SBI 7150 Posts & Railway 6565 Vacancies This...

Hindi News Career Top Jobs 24 May SBI 7150 Posts & Railway 6565 Vacancies This Week 12 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और बैंक समेत कई विभागों में 20,961 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: यूपी कृषि विभाग में 2759 भर्ती; पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: JNU में 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू, बिहार में ASI की 22 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती; SBI में 7150 वैकेंसी, रेलवे में 1079 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

Punjab Haryana High Court Recruitment 2026

Hindi News Career Punjab Haryana High Court Recruitment 2026 | 1265 Posts Sarkari Naukri Odisha JE Bharti 25 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 नौकरी की। साथ में गुजरात मेट्रो में 383 वैकेंसी की जिसकी लास्ट डेट 28 मई तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB ) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए एग्जाम 23 अगस्त को होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 322 बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 3629 कुल पदों की संख्या 3649 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेजुएशन के साथ ‘A’ लेवल, PGDCA, BCA, B.Sc IT/CS या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : B.Tech / B.Sc IT / BCA / PGDCA / ‘A’ लेवल या इसके समकक्ष देवनागरी लिपि में हिंदी का नॉलेज और राजस्थानी कल्चर का नॉलेज जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। सैलरी : पे-मैट्रिक्स लेवल-8 – लेवल – 10 के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेरिट लिस्ट फीस : कैटेगरी का नाम फीस जनरल, ओबीसी 600 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी 400 रुपए दिव्यांग 400 रुपए एग्जाम सिलेबस : कंप्यूटर साइंस एंड आईटी जनरल नॉलेज राजस्थान जनरल नॉलेज टीचिंग एप्टीट्यूड रीजनिंग एबिलिटी बेसिक मैथमेटिक्स एग्जाम पैटर्न : सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : पेपर – 1 टॉपिक्स क्वेश्चन टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 आर्ट एंड कल्चर, हिस्ट्री, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड करेंट अफेयर्स ऑफ राजस्थानलॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमरेसी, डाटा इंटरप्रिटेशन 100 100 2 घंटे पेपर – 2 पेडागॉजी, मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, डाटा स्ट्रक्चर्स एंड एलगोरिदम्स आदि 100 100 2 घंटे टोटल 200 200 4 घंटे एग्जाम पैटर्न : बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर : पेपर – 1 टॉपिक्स क्वेश्चन टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 आर्ट एंड कल्चर, हिस्ट्री, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड करेंट अफेयर्स ऑफ राजस्थानलॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमरेसी, डाटा इंटरप्रिटेशन 100 100 2 घंटे पेपर – 2 पेडागॉजी, मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, डाटा प्रोसेसिंग, प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स, डाटा स्ट्रक्चसर्स एंड एलगोरिदम्स, कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्युनिकेशन एंड नेटवर्क कॉन्सेप्ट्स, नेटवर्क सिक्योरिटी, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाइन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड इट्स एप्लिकेशन 100 100 2 घंटे टोटल 200 200 4 घंटे ऐसे करें आवेदन : RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। Computer Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें Registration करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 भर्ती, 26 मई से शुरू आवेदन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटैगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटैगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 141 डीएससी 118 ओएससी 102 बीसी-A 145 बीसी-B 101 पीडब्ल्यूबीडी 64 ईएसएम जनरल 91 ईएसएम डीएससी 21 ईएसएम ओएससी 15 ईएसएसएम बीसी – ए 39 ईएसएसएम बीसी – बी 40 ईडब्ल्यूएस 113 ईएसपी 25 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्यूटर का ज्ञान, खासकर वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word) और स्प्रेडशीट (MS Excel) में एक्सपर्ट होना चाहिए। 10वीं या इसके बाद हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 42 साल हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवार : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) सामान्य वर्ग : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट जारी सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह फीस : जनरल (पुरुष) : 1200 रुपए जनरल (महिला) :875 रुपए एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम, हरियाणा : 710 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक विषय : 1. जनरल नॉलेज 50 2. अंग्रेजी रचना 50 कुल अंक 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं। “Apply Online” बटन पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। “Submit & Proceed to Applicant Login” पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और “Save and Proceed” पर क्लिक करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. गुजरात मेट्रो में 383 भर्ती, लास्ट डेट 28 मई गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। इस भर्ती की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर 89 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 4 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 38 मेंटेनर (फिटर) 22 मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) 129 मेंटेनर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 101 टोटल 383 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा। मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री एज लिमिट : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 – 28 साल मेंटेनर : 18–25 साल फीस : अनरिजर्व (पुरुष): 600 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन : 300 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम साइको एप्टीट्यूड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : पद का नाम ट्रेनिंग स्टाइपेंड ट्रेनिंग के बाद सैलरी स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर 18,000 20,000 मेंटेनर 14,000 16,000

शिक्षा

मेंटल हेल्थ को लेकर चिंतित परिवार‎:अमेरिका में बच्चों की होम स्कूलिंग‎ पांच...

अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे ‎‎देशों में बच्चों को घर में पढ़ाने यानी होम स्कूलिंग ‎का चलन तेजी से बढ़ रहा है। 2024 में अमेरिका ‎में स्कूल जाने की उम्र के करीब 32 लाख यानी ‎6% बच्चों ने घर में पढ़ाई की। यह संख्या 2019‎ के मुकाबले दोगुनी है। पहले होम स्कूलिंग मुख्य ‎रूप से परंपरावादी ईसाइयों से जुड़ी मानी जाती‎ थी। लेकिन अब दूसरे समुदायों में भी इसका‎ चलन बढ़ रहा है। कई पैरेंट्स स्कूलों में भेदभाव, ‎‎संवेदनहीन पाठ्यक्रम, सोशल मीडिया के दबाव‎ और बच्चों की मानसिक सेहत को लेकर चिंतित ‎हैं। डब्ल्यूएचओ के 44 देशों में हुए सर्वे के‎ मुताबिक स्कूल का दबाव महसूस करने वाली 15‎साल की लड़कियों की संख्या 2018 से 2022‎ के बीच 54% से बढ़कर 63% हो गई। इंग्लैंड के ‎एक सर्वे में घर में पढ़ने वाले छह में से एक बच्चे ‎की पढ़ाई पर मानसिक स्वास्थ्य का असर पाया‎ गया। हालांकि चीन, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन औेर‎ तुर्की में इसकी अनुमति मुश्किल से मिलती है।‎ अमेरिका में सबसे ज्यादा‎ 2019-24 के बीच होम स्कूलिंग के मामले में‎ सबसे ज्यादा वृद्धि अमेरिका में हुई। यहां करीब ‎32 लाख बच्चों ने घर पर पढ़ाई की जो करीब‎ 120% की वृद्धि है। ऐसे ही ब्रिटेन में एक लाख‎12 हजार ( 105%) और ऑस्ट्रेलिया में 63‎हजार ( 95%) बच्चों ने होम स्कूलिंग की।‎ Source link

Scroll to Top