भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Husband-wife dispute| delhi news| जहांगीरपुरी में पत्नी से विवाद के बाद पति...


उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने किराए के मकान में रह रही पत्नी के घर के सामने खुद को आग लगा ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक 29 वर्षीय युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. उससे पहले वह पत्नी को मनाने के लिए उसके घर में घुसा लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो उसने घरेलू विवाद के चलते घर के बाहर निकलकर पहले अपने ऊपर कुछ डाला और आग लगा दी. लपटों में घिरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, उसने घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर आरोप लगाए थे. बताया जा रहा है कि खुद को आग लगाने से पहले युवक ने जहर भी खा लिया था. आग की लपटों को देखकर जब तक आस-पास के लोग उसे रोकने की कोशिश करते वह नीचे गिर गया और बुरी तरह जल गया.

कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (नॉर्थवेस्ट) अकांक्षा यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी और सास की भूमिका साफ नहीं पाई गई. दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया. दंपति जनवरी 2026 से अलग-अलग रह रहे थे. घरेलू विवाद को लेकर पहले CAW सेल में शिकायत दर्ज हुई थी.

घटना वाले द‍िन क्‍या हुआ था ?
बता दें कि पति और पत्नी में अनबन रहती थी. घरेलू झगड़ों और विवाद के चलते पत्नी जनवरी 2026 में घर छोड़कर आ गई थी और जहांगीरपुरी के इस इलाके में किराए पर घर लेकर रह रही थी. घटना के दिन युवक अपनी पत्नी को मनाने के लिए उसके घर आया था. उसने पत्नी से वापस घर चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया और तलाक की मांग की. इससे गुस्साए युवक ने पत्नी के घर के बाहर निकलकर खुद को आग लगा ली.

परिवार के एक सदस्य ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि युवक ने शादी के समय अपनी नौकरी, परिवार, मकान और कमाई के बारे में झूठ बोला था. बाद में वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और धमकी देने लगा. जनवरी में पत्नी ने इस सब को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

वहीं मकान मालिक ने बताया, ‘शुरुआत में लगा कि किसी फ्लैट में आग लगी है. बाद में पता चला कि आग बाहर एक युवक के शरीर से निकल रही थी.’

फिलहाल पुलिस पड़ोसियों, परिचितों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है. युवक का परिवार उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रहा है.अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वहीं पत्नी ने इस मामले पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया, जबकि उसकी मां ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों की नजर में हुआ है.

यह घटना बताती है कि घरेलू कलह और वैवाहिक संबंधों में बढ़ता तनाव कैसे जानलेवा हो रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top