रांची: झारखंड की राजधानी रांची की तमन्ना आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं. वहां वह कंप्यूटर साइंस ब्रांच में पढ़ाई कर रही है. उन्होंने बताया कि आईआईटी स्टूडेंट का कमरा कैसा होता है और इसे क्रैक करने के लिए उन्होंने किस तरीके से 2 साल से अपनी स्ट्रेटजी तैयार की थी. उन्होंने अपना कमरा, अपनी कॉपी, बुक्स दिखाते हुए हर एक चीज को बारीकी से बताया और अपने नोट्स भी दिखाए.
तमन्ना ने बताया कि मेरे कमरे में आपको सारे नोट्स काफी ऑरेंज किए हुए मिलेंगे, उनके पास अधिक बुक नहीं हैं, लेकिन जो भी हैं, उसको अच्छे से पढ़ा है. उन्होंने हमेशा क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर जोर दिया. कोई 12 -14 घंटा पढ़कर नहीं समझ पाता तो कोई 8 घंटा पढ़कर भी वह काम कर लेता है, तो क्वालिटी अधिक जरूरी है. मेरी भी हर दिन सेल्फ स्टडी 4-5 घंटे की हो जाती थी, और इतना काफी भी होता है.
2 साल की ऐसी रही स्ट्रेटजी
तमन्ना बताती हैं कि 2 साल की उनकी स्ट्रैटेजी ऐसी थी कि सुबह 6:00 उठ जाना है, स्कूल जाना है, स्कूल से आने के बाद कोचिंग और उसके बाद सेल्फ स्टडी और रात के 10:00 बजे तक सो जाना है. उन्होंने कभी रातभर पढ़ाई नहीं की. टाइम पर सोना टाइम पर उठाना. इस रुटिन का उन्होंने पालन किया है. जो भी पढ़ती थी, पूरे फोकस के साथ और ऑनेस्टी के साथ पढ़ती थी और यही उनके पढ़ाई की असली स्ट्रेटजी थी.
उन्होंने बुक में एनसीईआरटी को फॉलो किया. कोचिंग इंस्टिट्यूट की जो नोटेस् है, उसको लिया. इन्हीं दोनों पर उन्होंने अपना पूरा फोकस बनाए रखा. मॉक टेस्ट कई बार बनाया और मॉक टेस्ट में कहां गलती हो रही है, उसको देखा. फिर उसको सुधारा, जब तक 100% पूरा ठीक ना हो जाए और कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी ना हो जाए.
क्वालिटी पर करती थी अधिक फोकस
तमन्ना बताती हैं कि क्वालिटी पर अधिक फोकस करना चाहिए. आप एक ही बुक पढ़ो, लेकिन बढ़िया से उसे 25 बार पढ़ो और पूरी तरह कॉन्सेप्ट क्लियर कर लो, यह अधिक जरूरी है, बाजार में हजारों बुक मिलती हैं. आप इतने नहीं पढ़ पाएंगे और 2 सालों में उन्होंने कोई पार्टी अटेंड नहीं किया. कभी एक दो हो गये तो वह अलग बात है, मूड फ्रेश करने के लिए नीचे साइकिल चला लेती, थोड़ा सा नीचे वॉकिंग कर लेती. बस इससे अधिक और कुछ नहीं करती थी.
तमन्ना ने बच्चों को सलाह देते हुए बताया जो बच्चे अभी क्लास 11 में आ रहे हैं. उनको यही सलाह दूंगी की कंसिस्टेंसी के साथ मेहनत करें, एक दिन पढ़ने से कुछ नहीं होता. आपको हर दिन निर्धारित समय पर पढ़ना होता है. एनसीईआरटी पर फोकस बनाए रखें, जो भी उसका कॉन्सेप्ट एकदम क्लियर करें.