भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दूसरी पत्नी लाने पर विवाद, पहली पत्नी की हत्या:पति ने गमछे से...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ागहातु गांव में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने गमछे से मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय शुरु कुई के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने महिला का शव घर में पड़े होने की सूचना ग्रामीण मुंडा उदय लागुरी के माध्यम से जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कानुराम दिग्गी (30) करीब एक सप्ताह पहले अपनी दूसरी पत्नी सुर्यामनी तामसोय को घर लेकर आया था। इसी बात को लेकर पहली पत्नी शुरु कुई और कानुराम के बीच लगातार विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से गमछे से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन गांव पहुंचे। मृतका के भाई अरविंद मुंडा, जो हस्तीनापुर माझीसाई, थाना चंपुआ (जिला क्योंझर, ओडिशा) के निवासी हैं, के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने आरोपी कानुराम दिग्गी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top