भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

India lodges strong protest with Rubio over deaths of indian sailors |...


होमताजा खबरदेश

3 भारतीयों की मौत पर US पर बरसा भारत, जयशंकर ने सीधे फोन कर रुबियो को हड़काया

Last Updated:

EAM S Jaishankar lodges strong protest with marco Rubio over deaths of indian sailors: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत का मामला अमेरिका के सामने उठाया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के उन हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति जताई, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इन घटनाओं को अस्वीकार्य बताते हुए जयशंकर ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग को ऐसी कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए.

3 भारतीयों की मौत पर US पर बरसा भारत, जयशंकर ने सीधे फोन कर रुबियो को हड़कायाZoom

 ‘न्यायसंगत नहीं’: जयशंकर ने तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद टैंकर पर अमेरिकी हमले का मुद्दा रुबियो के सामने उठाया

India lodges strong protest with Rubio over deaths of indian sailors: पश्चिम एशिया अब भी युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान जंग के चलते होर्मुज में टेंशन ही टेंशन है. होर्मुज में जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है. भारतीय नाविकों वाले जहाज पर अटैक इसका उदाहरण है. बीते दिनों ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तेल टैंक पर अमेरिका ने अटैक किया. अमेरिकी नौसेना के अटैक में तीन भाररतीय नाविकों की मौत हो गई. इस घटना से भारत गुस्से में है. भारत ने अमेरिका को न केवल सुनाया है, बल्कि कड़ा विरोध जताया है. भारत ने आंख दिखाते हुए अमेरिका को कह दिया है कि समंदर में जहाजों पर हमला और भारतीयों पर अटैक किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं है. अब उससे एक कदम आगे बढ़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीधे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो को ही खरी-खरी सुना दिया है.

जी हां, ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविक वाले तेल टैंकर पर अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने अमेरिका के सामने कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है. इस मुद्दे को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सीधे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने उठाया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फोन करके शनिवार तड़के मार्को रुबियो साफ-साफ कड़े लहजे में कह दिया कि समंदर में कमर्शियल जहाजों पर ऐसे घातक हमले कहीं से भी न्यायसंगत नहीं हैं.

एस जयशंकर ने सीधे मार्को रुबियो को सुनाया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन भारतीय नाविकों की मौत का मामला अमेरिका के सामने उठाया. उन्होंने मार्को रुबियो का नाम लेकर एक्स पर लिखा, ‘आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई. वाणिज्यिक जहाजों पर ऐसे घातक हमले न्यायसंगत नहीं हैं.’ इन घटनाओं को अस्वीकार्य बताते हुए जयशंकर ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग को ऐसी कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top