भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ips cv anand mother viral photo | कौन हैं आईपीएस सीवी आनंद,...


होमताजा खबरदेश

कौन हैं IPS सीवी आनंद, जो डीजीपी बनने के बाद बीमार मां को चूम लिया माथा

Last Updated:

Who is IPS CV Anand : तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) सीवी आनंद की एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. डीजीपी का पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी बिस्तर पर लेटी बीमार मां का आशीर्वाद लिया. आज के दौर में जहां बच्चे मां-बाप को भूल जाते हैं या खुशी के मौके पर भुला देते हैं. उस दौर में आनंद का अपने मां का माथा चूमना भावुक कर दिया. पढ़ें एक आईपीएस की कहानी जो अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम खेल चुका है, कैसे यूपीएससी पास कर आईपीएस बना और अब डीजीपी.

कौन हैं IPS सीवी आनंद, जो डीजीपी बनने के बाद बीमार मां को चूम लिया माथाZoom

कौन हैं आईपीएस सीवी आनंद, जिन्होंने मां का चूम लिया माथा?

हैदराबाद. भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सीवी आनंद ने तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. लेकिन उनकी इस नई पारी की शुरुआत जितनी भव्य थी, उतनी ही भावुक भी रही. पदभार संभालने के वक्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डीजीपी की कुर्सी पर बैठे और फिर तुरंत बाद अपनी बीमार मां से मिलने पहुंच गए. अब आईपीएस सीवी आनंद की चर्चा देश के सोशल मीडिया पर हो रही है. मां के साथ सीवी आनंद की तस्वीर ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. बिस्तर पर लेटी अपनी मां का माथा चूमते और उनके पैर छूते हुए आनंद ने यह साबित कर दिया कि एक उच्च पद पर पहुंचने के बाद भी संस्कार और जड़ें सबसे ऊपर होती हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं सीवी आनंद और किन-किन कामों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं.

तेलंगाना के नए डीजीपी सीवी आनंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. डीजीपी बनने के बाद उन्होंने ब्राह्मणों और परिवारवालों के मौजूदगी में कुर्सी पर बैठे. इसके बाद उन्होंने अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचे, जो ऑफिस आ नहीं सकती. इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने बेहद भावुक बातें लिखीं. उन्होंने बताया कि उनकी मां पिछले साल नवंबर से जनवरी के बीच काफी बीमार थीं. आनंद ने लिखा, ‘मुझे महसूस हुआ कि अपनी मां की इसी प्रबल इच्छा ने उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाला कि वे अपने बेटे को इस राज्य के डीजीपी के रूप में देखें. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं डीजीपी बन गया हू, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.’ आनंद ने बताया कि उनकी मां अभी भी बिस्तर पर हैं, लेकिन उनकी आंखों की चमक ने उनकी सारी थकान मिटा दी.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top