Last Updated:
JEE Mains 2027 Preparation Tips: साल 2027 के जेईई मेन्स के पहले सेशन में अब करीब 6 महीने का समय बचा है. इस समय को कैसे बेस्ट यूटिलाइज कर सकते हैं ताकि एग्जाम में इसका फायदा मिले और कौन सी गलतियों से बचना चाहिए. ऐसे ही सवालों के जवाब दिए रांची के एक्सपर्ट दिलीप रंजन सर ने.
रांची. जेईई मेंस एग्जाम होने में अब मोटे तौर पर 6 महीने बचे हैं. कैंडिडेट्स को इस समय का बेस्ट इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, आइए जानते हैं. इस बारे में रांची के आईआईटी कोचिंग के टीचर दिलीप बताते हैं कि अब कुछ ही महीने का समय हाथ में हैं. ऐसे में इस दौरान खासतौर पर सारा फोकस सिलेबस पर ही होना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि सिलेबस पूरा करते समय किन बातों का ध्यान रखें.
इन बातों का रखें ध्यान
• दिलीप रंजन बताते हैं, सबसे पहले जो 6 महीने हैं, इसमें आप बाहर की दुनिया को एकदम भूल जाएं और खासतौर पर ट्रिग्नोमेट्री जैसे चैप्टर, जिसमें आप बहुत ज्यादा स्कोर कर सकते हैं, उसे एनसीईआरटी से कम से कम 25 बार बना लें.
• इसके अलावा मैट्रिक्स, परसेंटेज जैसे जो चैप्टर हैं, उनमें आप कम मेहनत में अधिक स्कोर कर सकते हैं. इसीलिए इनमें एक भी मार्क्स नहीं कटने चाहिए. एनसीईआरटी को जितनी बार बनाएं उतना बढ़िया है. इसके अलावा एक रेफरेंस बुक लें और उसको 25 बार बनाएं.
• फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी यही करना है. खासतौर पर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आपको एनसीईआरटी पर अधिक फोकस करना है. एनसीईआरटी इसके लिए काफी है. इसके लिए रेफरेंस बुक की जरूरत नहीं है. जितना हो सके ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रैक्टिस एनसीईआरटी से ही करें.
• एनसीईआरटी के जो बैक क्वेश्चन हैं, उनको अच्छी तरह प्रैक्टिस करना है. उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना है. इसके अलावा कोचिंग से जो आपको मॉडल मिलते हैं, उनकी भी पूरी प्रैक्टिस करनी है. इसमें प्रैक्टिस ही कुंजी है.
• जब आपको लगे कि यह चैप्टर मेरा पूरा हो गया है, उसके बाद उस चैप्टर का मॉक टेस्ट दें और देखिए कि आप कहां पर कमजोर पड़ रहे हैं. जहां कमजोर पड़ रहे हैं, उस टॉपिक को फिर से अच्छी तरह पढ़ें. उसकी जड़ तक जाएं. केवल सवाल हल करने से नहीं होगा, कॉन्सेप्ट की क्लैरिटी चाहिए.
• दिलीप रंजन आगे बताते हैं, अभी हर दिन कम से कम आपको 6 से 7 घंटे निकालने होंगे. अगर आप इस समय दूसरी एक्टिविटीज में बिजी रहते हैं तो आपको सबको त्यागकर केवल परीक्षा की तैयारी पर फोकस करना चाहिए. आपके जो भी प्लान हैं उनको कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दीजिए. हां पढ़ाई के बीच में फ्रेश होने के लिए छोटे ब्रेक्स लीजिए पर ध्यान रहे कि ये आपके फोकस को डायवर्ट न करें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें