JAC Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्र इस समय सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं-रिजल्ट कब आएगा? अगर आप भी अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी Jharkhand Academic Council (JAC) जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाली है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा, जिसमें डेट और टाइम की पूरी जानकारी दी जाएगी.
कब जारी होगा JAC 12वीं रिजल्ट?
फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. जैसे ही घोषणा होगी.छात्र तुरंत अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.पिछले साल यानी 2025 में झारखंड बोर्ड ने 31 मई को तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया था. इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी मई के आखिर तक नतीजे आ सकते हैं.
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.परीक्षाओं की बात करें तो थ्योरी एग्जाम 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक हुए थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. ये दोनों डिटेल्स आपके एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे.
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.इसके लिए मोबाइल से मैसेज टाइप करें-RESULT JAC12 रोल कोड रोल नंबर
और इसे 56263 पर भेज दें.कुछ ही देर में आपका रिजल्ट उसी नंबर पर SMS के रूप में आ जाएगा. स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लेना बेहतर रहेगा.
DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट
डिजिलॉकर के जरिए भी आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए:
- DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें
- आधार से लॉगिन करें
- Issued Documents सेक्शन में जाएं
- झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) चुनें.
- रोल नंबर और रोल कोड डालें
- मार्कशीट डाउनलोड करें
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट आने के बाद आपकी मार्कशीट में ये जरूरी डिटेल्स होंगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- माता-पिता का नाम
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स)
- विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
- कुल अंक
अगर इनमें कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.
ग्रेड सिस्टम को भी समझ लें
झारखंड बोर्ड में सिर्फ नंबर ही नहीं, ग्रेड भी दिए जाते हैं:
80% या उससे ज्यादा: A+ ग्रेड (सबसे अच्छा)
46% से 60%: B ग्रेड (अच्छा प्रदर्शन)
33% से 46%: C ग्रेड (औसत लेकिन पास)
पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं.
अगर फेल हो जाएं तो क्या करें?
अगर किसी छात्र का एक विषय में नंबर कम आ जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का मौका देता है, जिससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं.
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें.पेज को रिफ्रेश करें.वैकल्पिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें.SMS का सहारा लें.
JAC क्या है?
Jharkhand Academic Council झारखंड का स्टेट लेवल बोर्ड है जिसका मुख्यालय रांची में है. इसकी स्थापना 2003 में हुई थी.यह बोर्ड राज्य में स्कूल शिक्षा से जुड़ी परीक्षाएं आयोजित करता है और पाठ्यक्रम को नियंत्रित करता है.कुल मिलाकर झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है. छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने रोल नंबर-कोड तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें.