भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC 14वीं परीक्षा कैंसिल करने पर सरकार राजी, छात्रों-मंत्रियों की मीटिंग में...


Last Updated:

JPSC Protest: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड की हेमंत सोरेन सोरेन सरकार ने छात्रों की मांग पर सहमति की इशारा किया. बताया जा रहा है कि JPSC 14वीं परीक्षा कैंसिल करने का फैसला सरकार जल्द ले सकती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

JPSC परीक्षा कैंसिल करने पर सरकार राजी, रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट से बड़ी खबरZoom

रांची में JPSC-JSSC आंदोलन.

रांचीः JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर पिछले 16 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई. सूत्रों के मुताबिक, सरकार और आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है. पहली टेबल टॉक के बाद सरकार की ओर से कई मांगों पर सकारात्मक रुख सामने आया. हालांकि, इन फैसलों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है.

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमति
सूत्रों का कहना है कि- छात्रों की सबसे बड़ी मांग JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की थी. इस मांग पर सरकार की सहमति बनने की बात सामने आई है. परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और स्वतंत्र जांच की मांग उठा रहे हैं.

90 दिन में CID जांच का आश्वासन
परीक्षा से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ED से कराने पर भी सरकार और छात्रों के बीच बात बनने की जानकारी है. इसके अलावा मामले की जांच को लेकर CID को भी समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, सरकार ने 90 दिनों के भीतर CID की जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है. छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सरकार को उपलब्ध कराए गए हैं. अब इन दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कही गई है.

JPSC में सुधार के लिए बनेगी विशेष कमेटी
छात्रों की मांगों में सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा का मुद्दा नहीं है. वे भर्ती परीक्षाओं की पूरी व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार JPSC रिफॉर्म के लिए विशेष कमेटी बनाने की तैयारी में है. इस कमेटी में शिक्षाविदों और छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकता है. कमेटी परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने को लेकर सरकार को सुझाव देगी. छात्रों की मांग है कि भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को लेकर ऐसी स्थिति पैदा न हो और अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रहे.

TDPL की परीक्षाओं की भी होगी जांच?
सूत्रों के मुताबिक, सरकार TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने को भी तैयार है. यानी जांच का दायरा सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा तक सीमित नहीं रहने वाला है. एजेंसी की ओर से पहले आयोजित की गई परीक्षाओं में भी अगर किसी तरह की शिकायत या अनियमितता सामने आई है तो उसकी जांच की जा सकती है.

अब औपचारिक घोषणा का इंतजार
JPSC-JSSC मामले को लेकर छात्रों और सरकार के बीच लगातार बैठकों का दौर चला है. छात्रों ने सरकार के सामने अपनी मांगें और साक्ष्य रखे हैं. कई दौर की बातचीत के बाद अब सूत्रों के हवाले से मांगों पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, ED जांच और कमेटी गठन जैसे फैसलों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. ऐसे में आंदोलनकारी छात्रों की नजर अब सरकार की औपचारिक घोषणा पर टिकी है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top