Last Updated:
रांची की दीक्षा ने एमबीए की पढ़ाई के बाद अपने पिता के बिजनेस को नया आयाम दिया है. उन्होंने ‘क्लासिक कैरेट’ ब्रांड की शुरुआत की है. वे लैब ग्रोन डायमंड और 925 सिल्वर के खूबसूरत नेकलेस तैयार करती हैं. उनके ट्रेंडी और कस्टमाइज्ड डिजाइन ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं. इससे उन्हें शानदार कमाई हो रही है.
रांचीः रांची की रहने वाली दीक्षा आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल बन गई हैं. एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के पुराने बिजनेस को एक नया और आधुनिक रूप दिया है. आज वे लैब ग्रोन डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी के बिजनेस से हर महीने अच्छी खासी कमाई कर रही हैं. उनके ब्रांड का नाम “क्लासिक कैरेट” है.
दीक्षा बताती हैं कि यह उनके पिता का बिजनेस था, जिसे उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे बढ़ाने का फैसला किया. पहले उनके पिता पारंपरिक चांदी के गहने जैसे पायल और बिछिया का काम करते थे. लेकिन दीक्षा ने इसमें कुछ नया और अलग करने की सोची. उन्होंने पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक और ट्रेंडी डिजाइन पर काम करना शुरू किया.
महिलाएं पहनना चाहती हैं अच्छे गहने
आज के समय में शादियों और पार्टियों का दौर है. हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है और अच्छे गहने पहनना चाहती है. लेकिन महंगे ओरिजिनल डायमंड या सोने के गहने पहनकर हर जगह घूमना सुरक्षित नहीं होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए दीक्षा ने ऐसा विकल्प तैयार किया, जो दिखने में बिल्कुल असली गहनों जैसा लगता है लेकिन उसकी कीमत काफी कम होती है.
दीक्षा लैब ग्रोन डायमंड को खासतौर पर कस्टमाइज करवाती हैं. इसके अलावा वे 925 स्टर्लिंग सिल्वर में एक से बढ़कर एक नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट तैयार करवाती हैं. इन चांदी के गहनों पर गोल्ड वॉश किया जाता है. जिससे इनका लुक बिल्कुल सोने या असली हीरों के सेट जैसा आता है.
इस ज्वेलरी की खासियत
उनकी इस ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आसानी से काली नहीं पड़ती है. इसे एक खास केमिकल पॉलिश के साथ तैयार किया जाता है. जिससे इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है. अब महिलाएं बिना किसी डर के पार्टी या डेस्टिनेशन वेडिंग में इन खूबसूरत गहनों को पहनकर जा सकती हैं.
दीक्षा ग्राहकों की पसंद के हिसाब से गहनों को कस्टमाइज भी करती हैं. ग्राहक जैसी डिजाइन चाहते हैं, कारीगर हूबहू वैसा ही पीस तैयार करके देते हैं. उनके पास ऐसे बॉलीवुड स्टाइल नेकलेस कलेक्शन हैं, जो रांची में शायद ही कहीं और देखने को मिले. दीक्षा की यह मेहनत और नया आइडिया आज रंग ला रहा है और वे इस बिजनेस से काफी मुनाफा कमा रही हैं.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…