भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

plant these auspicious tree during nautapa for prosperity | नौतपा में इन...


Auspicious Plants During Nautapa: सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. नौतपा गर्मियों के नौ सबसे गर्म दिनों का समय होता है, जो ना केवल मौसम की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है. इस दौरान कुछ खास पौधों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि ये पौधे ना सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. इन पौधों को लगाने से आर्थिक स्थिरता, स्वास्थ्य लाभ और पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होती है. साथ ही, ये पौधे घर को ठंडक प्रदान करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वास्तु दोषों को कम करने में मदद करते हैं.

2 जून तक चलेगा नौतपा
नौतपा 25 जून से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला है. जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस साल 25 मई को सुबह 3:27 बजे सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और वह इस नक्षत्र में 8 जून तक रहेंगे. इसके बाद वह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में लगभग 15 दिन तक रहेंगे लेकिन शुरुआती नौ दिन सूर्य देव की तपिश पृथ्वी पर अधिक पड़ती है, जिससे मौसम में गर्मी बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नौतपा में कुछ खास पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं? आइए जानते हैं इन शुभ पौधों के बारे में.

पीपल का पेड़: ज्योतिष शास्त्र में पीपल को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव का वास होता है. नौतपा में पीपल का पेड़ लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

शमी का पौधा: शमी को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है और नौतपा में लगाने की सलाह दी जाती है. शमी का पौधा लगाने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं.

तुलसी का पौधा: सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक तुलसी का पौधा नौतपा में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. घर में तुलसी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

आंवला का पेड़: आंवला में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. इसे लगाने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

केले का पेड़: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार केले का पौधा लगाने से भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है. इससे घर में समृद्धि और वैवाहिक सुख बढ़ता है. वहीं चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं.

इन पेड़ को भी लगाएं
इसके अलावा, नौतपा में नीम, बिल्वपत्र, बरगद, अशोक, इमली और आम के पेड़ लगाने से भी पापों से मुक्ति मिलती है, जिससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं. ये पौधे ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध रखते हैं.

उग्र रूप में होते हैं सूर्यदेव
बता दें कि नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपने उग्र रूप में होते हैं, जिससे धरती पर गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन यह समय आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी खास है. इन पौधों को लगाकर आप ना केवल अपने घर को हरा-भरा बना सकते हैं, बल्कि सुख, समृद्धि और सकारात्मकता भी ला सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान पौधों की नियमित देखभाल और जल अर्पित करने से शुभ फल और अधिक बढ़ जाते हैं. धार्मिक दृष्टि से यह समय प्रकृति से जुड़ने और हरियाली बढ़ाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top