Last Updated:
Nepal PM Balen Shah India Visit Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 23 नवंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. वे आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेंगे. इसके साथ …और पढ़ें

PM Modi-Balen Shah Meeting Live: पीएम मोदी बालेन शाह मीटिंग लाइव. नेपाल पीएम का दिल्ली में स्वागत;
Nepal PM Balen Shah India Visit Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. 23 नवंबर 2026 को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात करेंगे. साथ ही पीएम मोदी और पीएम बालेन शाह अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए सीधी रेल लाइन सेवा का शुभारंभ करेंगे.इन दोनों शहरों के बीच में सरयू कमला एक्सप्रेस चलाई जाएगी. इस राजकीय यात्रा के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे.
भारत पहुंचे नेपाली पीएम का हवाई अड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया. सोमवार को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होनी है. जिसमें भारत-नेपाल संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की जाएगी साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ ही व्यापार, सुरक्षा, सीमा, कनेक्टिविटी, ऊर्जा जैसे कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होनी है.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत की राजकीय यात्रा पर है. भारत इस यात्रा को विशेष कूटनीतिक महत्व दे रहा है और नेपाल के नए नेतृत्व के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ाना चाहता है. बालेंद्र शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां सैन्य टुकड़ी द्वारा सलामी दी जाएगी और 21 तोपों की सलामी भी दी जा सकती है.
नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई ने पहले ही प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि 23 नवंबर को वार्ता होगी और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक लंच भी आयोजित करेंगे. वहीं वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. जिसमें कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. यह दौरा भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं. वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषयों पर फोकस रहने की उम्मीद है.
इस यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां यहां लाइव अपडेट की जा रही हैं…..
November 23, 202610:46 IST
Nepal PM Balen Shah in India Live Updates: बेंगलुरु से काठमांडू तक: भारत से है नेपाल के नए PM बालेन शाह का खास कनेक्शन
Nepal PM Balen Shah in India Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का भारत से पुराना और खास रिश्ता रहा है. बालेन शाह ने भारत के बेंगलुरु से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में M.Tech की पढ़ाई की है. उन्होंने बेंगलुरु के निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 2016 से 2018 के बीच पोस्ट ग्रेजुएशन किया.
बालेन शाह का भारत से पारिवारिक रिश्ता भी है. उनकी बड़ी बहन सुजाता शाह सेजेकेन की शादी भारतीय नागरिक हरीश कुमार सेजेकेन से हुई है. उनकी बहन लंबे समय से बेंगलुरु में रहती हैं और पेशे से कलाकार हैं.
यानी नेपाल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बालेन शाह का भारत से रिश्ता सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि शिक्षा और परिवार के स्तर पर भी काफी पुराना है.
November 23, 202610:36 IST
PM Modi-Balen Shah Meeting Live: सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी आज, प्रेस वार्ता में अहम घोषणा संभव
Nepal PM Balen Shah India Visit Live: आज बालेन शाह प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. इस मुलाकात में दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की पूरी समीक्षा करने के साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे. आज दोनों नेता अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए चलने वाली नई दिल्ली से सरयू-कमला एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी भी दिखाएंगे. इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
इस दौरे में नेपाली प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम् वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजंकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. सरकारी प्रतिनिधिमंडल में कुल 35 सदस्य हैं. इसके अलावा व्यापारिक प्रतिनिधियों का एक अलग 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी अपने खर्च पर इस यात्रा में भाग ले रहा है. द्विपक्षीय चर्चा में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण सहायता, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापक सहयोग जैसे मुद्दे शामिल होने की उम्मीद है. दोनों पक्ष “समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत” नाम का संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट भी जारी कर सकते हैं. इसमें लंबे समय के द्विपक्षीय लक्ष्य और सहयोग के ठोस लक्ष्य तय किए जाएंगे.यात्रा के दौरान दोनों देश कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़े कई पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे और नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे.
November 23, 202610:24 IST
Nepal PM Balen Shah India Visit Live: राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का स्वागत, पहुंचेंगे राजघाट
नेपाल पीएम बालेन शाह भारत दौरा लाइव: सोमवार 23 नवंबर की सुबह सुबह 10:00 बजे नेपाल के पीएम बालेन शाह का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया.इसके बाद वे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे. बालेन शाह का ये है आज का कार्यक्रम.
सुबह 10:40 बजे: राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
सुबह 11:00 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक.
दोपहर 12:25 बजे: भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और प्रेस वक्तव्य.
दोपहर 3:15 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.
शाम 4:50 बजे: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दिल्ली से प्रस्थान करेंगे.