भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Insta Record | PM Modi Reel Views | इंस्टा पर...


Last Updated:

इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने मशहूर अमेरिकी स्ट्रीमर IShowSpeed और ग्लोबल के-पॉप BTS का इंस्टाग्राम रील का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान IShowSpeed और BTS के सभी सात सदस्यों की मुलाकात की रील ने 24 घंटे में 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब पीएम मोदी की नई इंस्टाग्राम रील ने महज 24 घंटे में 306 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

इंस्टा पर PM मोदी के रील पर 24 घंटे में 306M व्यूज़, BTS-IShowSpeed सब पीछेZoom

पीएम मोदी का इंस्टा पर भी जलवा.

PM Modi Reel on Insta: इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर व्यूज का महारिकॉर्ड बना दिया है. गुरुवार देर रात उनके द्वारा पोस्ट किए गए रील ने महज 24 घंटे में 306 मिलियन (30.6 करोड़ से अधिक) व्यूज हासिल कर लिया है. बताते चलें कि पीएम मोदी ने जेन-जी यूजर्स से कन्क्ट करने के लिए अगल दिन यानी कि शुक्रवार को भी देर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने पिछले वीडियो पर प्यार देने के लिए सबको धन्यवाद किया.

इससे पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील का रिकॉर्ड IShowSpeed और BTS के नाम था. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान IShowSpeed ने BTS के सभी सात सदस्यों से मुलाकात की थी. उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हुआ था. उसने 24 घंटे के भीतर 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज का विशाल आंकड़ा छूकर दुनिया को हैरान कर दिया था.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top