![]()
सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जेबीवीएनएल ने नए और पुराने एलटी बिजली कनेक्शनों के लिए सख्त सुरक्षा मानक लागू कर दिए हैं। रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक-सह-मुख्य अभियंता मनमोहन कुमार ने सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देश जारी किया है कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन कराया जाए। अब नए बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ता के परिसर में एमसीबी और आरसीसीबी/ईएलसीबी जैसे सुरक्षा उपकरण लगे हों। साथ ही आईएसआई मार्क वाला मानक सर्विस वायर का उपयोग किया गया हो और वायर की क्षमता स्वीकृत लोड के अनुरूप हो। यदि वायरिंग असुरक्षित मिली या ढीले-ढाले तरीके से तार जुड़े पाए गए तो बिजली कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। पुराने बिजली कनेक्शनों की भी होगी जांच जीएम मनमोहन कुमार ने ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि केवल नए कनेक्शन ही नहीं, बल्कि पुराने कनेक्शनों का भी नियमित निरीक्षण किया जाए। जहां भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलेगा, उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा और बिजली अधिनियम-2003, झारखंड विद्युत नियामक आयोग सप्लाई कोड तथा जेबीवीएनएल के नियमों के तहत कार्रवाई होगी। उपभोक्ताओं होगा यह फायदा बिजली का झटका और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा कम होगा। नया कनेक्शन लेने से पहले घर की वायरिंग मानक के अनुसार करानी होगी। घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई हो सकती है। एक ही कनेक्शन से दूसरे भवन या दुकान को बिजली देने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ये बड़े बदलाव होंगे हर नए एलटी कनेक्शन में एमसीबी और आरसीसीबी/ईएलसीबी अनिवार्य। केवल आईएसआई मार्क एवं निर्धारित गुणवत्ता वाले सर्विस वायर का उपयोग होगा। स्वीकृत लोड के अनुसार ही वायर का आकार और क्षमता तय होगी। एक बिजली कनेक्शन से दूसरे मकान, दुकान, प्लॉट या भवन में बिजली देना पूरी तरह प्रतिबंधित।
Source link