भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Mushroom Gravy Recipe: मानसून में घर पर बनाएं झारखंडी स्टाइल में मशरूम...


Last Updated:

Mushroom Gravy Recipe: वैसे तो आज कल सभी लोग मशरूम खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको झारखंडी स्टाइल वाली मशरूम की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे. बता दें कि मानसून में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: मानसून के मौसम में मशरूम की सब्जी काफी पसंद की जाती है. बरसात के दिनों में बाजारों और गांवों में मशरूम की अच्छी उपलब्धता भी रहती है. ऐसे में लोग इसे अलग-अलग तरीकों से बनाकर खाते हैं, लेकिन झारखंडी मशरूम ग्रेवी की बात ही कुछ ओर है. ऐसे में आइए जानते हैं, घर पर आसानी से झारखंडी स्टाइल में मशरूम की स्वादिष्ट सब्जी तैयार करने की रेसिपी.

जानें झारखंडी स्टाइल की मशरूम रेसिपी

इस रेसिपी को बनाने के लिए लगभग 500 ग्राम ताजा मशरूम, 2 बड़े बारीक कटे हुए प्याज, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 4 से 5 चम्मच सरसों का तेल, 1 से 2 कप गर्म पानी और गार्निश के लिए ताजा हरा धनिया की जरूरत है.

जानें बनाने की विधि

बता दें कि सबसे पहले मशरूम की अच्छी तरह पहचान कर लें और उसे साफ पानी से धोकर सुखा लें. इसके बाद मशरूम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और मशरूम को लगभग दो मिनट तक हल्का फ्राई कर लें.

अब अगले चरण में मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें फिर ऊपर से इसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटे प्याज को डालें और तेज आंच पर सुनहरा होने तक भूनें, फिर कटा हुआ टमाटर को साथ डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं और जब मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें ऊपर से फ्राई किए हुए मशरूम डालें और 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं.

बारिश में स्वाद हो जाता है दोगुना

इसके बाद 1 से 2 कप गर्म पानी डालें और सब्जी को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें. अब आपकी झारखंडी स्टाइल मशरूम की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें और मानसून के मौसम में झारखंडी स्वाद का आनंद लें.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top