भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेड अलर्ट: गुजरात-राजस्थान में आफत की बारिश, दिल्ली-NCR वालों को करना होगा...


होमताजा खबरदेश

गुजरात-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR को अभी करना होगा इंतजार

Last Updated:

IMD Weather News Today: भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते गुजरात और राजस्थान के कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान है.

ख़बरें फटाफट

गुजरात-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR को अभी करना होगा इंतजारZoom

गुजरात में स्थिति लगातार बिगड़ रही है.

देश भर में मानसून अपनी पूरी रंगत में आ चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी तंत्र के कारण पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर और तेज होने वाला है. गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में जहां बाढ़ जैसे हालात की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी अगले हफ्ते मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से ओडिशा में अगले चार-पांच दिनों तक 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, पूरे पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस मौसमी सिस्टम का असर उत्तर-पश्चिम भारत में भी देखने को मिलेगा, जहां 28 और 29 तारीख को पंजाब और हरियाणा में 12 सेमी से अधिक बारिश की उम्मीद है.

गुजरात और राजस्थान के जिलों में रेड अलर्ट
पश्चिम भारत में मानसून का सबसे विकराल रूप देखने को मिल रहा है. अहमदाबाद मौसम केंद्र के निदेशक ए. के. दास ने जानकारी दी कि गुजरात और सौराष्ट्र रीजन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.
• रेड अलर्ट वाले जिले: बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, मोरबी, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, आणंद और वलसाड.
• ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी, दमन और दादरा एवं नगर हवेली.
उधर, राजस्थान में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में भारी तबाही की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिनों का हाल
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCAR) में अगले सात दिनों तक हल्की-फुल्का बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 और 29 तारीख को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का जोर बढ़ेगा और इस दौरान मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top