भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बड़गाईं जमीन घोटाले में 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय:तीन आरोपियों पर...




बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले और उससे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिया। स्पेशल जज योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोप पढ़कर सुनाया और आरोपियों से जवाब मांगा। सभी आरोपियों ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया और सुनवाई की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया। जिन आरोपियों पर आरोप तय किए गए, उनमें पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, तापस घोष, शेखर कुशवाहा, मो. सद्दाम हुसैन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, अफसर अली, मो. इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीत कुमार और मो. इरशाद शामिल हैं। इस मामले में कुल 17 आरोपी हैं। शेष तीन आरोपियों ने हाईकोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दायर कर रखा है। उन पर आरोप गठन के लिए कोर्ट ने 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। ईडी ने 26 फरवरी 2023 को इसकी जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर इस भुईंहरी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top