Last Updated:
RAC Ticket : आपका टिकट भी कई बार आरएसी रह गया होगा और किसी के साथ सीट साझा करके सफर करना पड़ा होगा. भले आप किराया पूरा देते हैं, लेकिन आरएसी टिकट पर आपको आधी सीट ही मिलती है. यात्रियों की इसी दुविधा को हल करने के लिए रेल मंत्रालय ने मंथन शुरू किया है. संसदीय समिति ने भी इस मुद्दे पर बहस तेज कर दी है कि जब सीट आधी दी जा रही तो किराया पूरा क्यों वसूल रहे हैं.
रेलवे आरएसी टिकट के दाम घटाने पर विचार कर सकता है.
नई दिल्ली. रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) टिकट पर सफर तो आपने भी कई बार किया होगा. इस तरह के टिकट पर यात्रा करने वालों को आधी सीट ही दी जाती है. अगर कोई बर्थ खाली रह जाती है या फिर कोई यात्री अपनी टिकट कैंसिल कराता है तो आरएसी टिकट कंफर्म हो सकती है. लेकिन, अगर आपकी टिकट कंफर्म नहीं हुई है तो एक सीट पर दो लोगों को बैठकर जाना पड़ता है. अब रेलवे की इस व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि जब सीट आधी दी जा रही तो उसका किराया पूरा क्यों वसूला जा रहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबकि, रेल मंत्रालय ने इस व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है कि दशकों पुरानी इस व्यवस्था को अब खत्म कर दिया जाना चाहिए. आरएसी टिकट की सीट बर्थ में साइड लोअर की तरफ दी जाती है, ताकि एक ही सीट पर दो लोग आराम से बैठकर जा सकें. हालांकि, रेलवे दोनों यात्रियों से पूरा किराया वसूलता है. इसी बात की समीक्षा रेल मंत्रालय ने शुरू की है और इसमें बदलाव की सुगबुगाहट भी उठनी शुरू हो गई है. अगर आरएसी टिकट का किराया कम हुआ तो इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा.
क्या है रेलवे अधिकारी की मंशा
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब किसी यात्री को पूरी सीटी नहीं मिल रही है तो उससे पूरा किराया वसूला जाना ठीक नहीं है. मंत्रालय इसी मंशा पर विचार कर रहा है. संसदीय समिति ने भी इसकी समीक्षा करने की सिफारिश की है, ताकि यात्रियों के साथ न्याय किया जा सके. समिति का कहना है कि आरएसी यात्रियों से पूरा किराया वसूला जाना ठीक नहीं है. फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और रेलवे अभी इस प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है.
संसदीय समिति ने उठाए सवाल
आरएसी टिकट का मुद्दा संसदीय समिति के भी सामने आया है और समिति ने इसकी समीक्षा करने की सिफारिश की है.समिति ने इस बात की जांच करने के लिए कहा है कि जब यात्री को अलग से पूरी बर्थ नहीं मिलती तो उनसे पूरा किराया क्यों लिया जाना चाहिए. समिति ने सिफारिश की है कि दशकों पुरानी इस व्यवस्था की समीक्षा का वक्त आ गया है और इस तरह के रिजर्वेशन में बदलाव किया जा सकता है. वैसे तो इस व्यवस्था में यात्रियों को आरक्षित कोच में सफर करने का मौका मिलता है, लेकिन उन्हें आधी सीट के लिए पूरा किराया चुकाना पड़ता है. अगर रेलवे ने व्यवस्था में बदलाव किया तो लाखों यात्रियों को निश्चित रूप से फायदा होगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…