Last Updated:
Rahul Ganhdi Viral Photo Claim: राहुल गांधी की एक वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद अब तस्वीर में नजर आ रहे बच्चे और महिला को लेकर दावा सामने आया है. बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने फोटो शेयर कर पूछा था कि यह तस्वीर कहां की है और राहुल गांधी के साथ मौजूद दोनों लोग कौन हैं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर अवी दांडिया ने इस पर जवाब दिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. तस्वीर में राहुल गांधी एक बच्चे और एक महिला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए राहुल गांधी से तस्वीर की जगह, समय और उनके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मांगी थी. अब सोशल मीडिया यूजर अवी दांडिया ने इस तस्वीर को लेकर एक दावा किया है.
क्या है तस्वीर को लेकर दावा?
अवी दांडिया नाम के शख्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि वायरल हो रही यह तस्वीर अमेरिका के टेक्सास स्थित लेक रॉबर्ट्स की है. उनके मुताबिक, राहुल गांधी के बगल में दिखाई दे रहा बच्चा उनके दोस्त रवि का बेटा आर्यमन है, जबकि बच्चे के पास बैठी महिला रवि की पत्नी शबनम हैं.
यह तस्वीर लेक रॉबर्ट्स टेक्सास की है, बाजू मैं बैठा बच्चा मेरे दोस्त रवि का बेटा आर्यमन है उसके बगल मै बैठी महिला रवि की बीवी शबनम है। और कुछ @girirajsinghbjp जी अब आप पता कर ले की यह सही है या नहीं। https://t.co/lnH0ZiTueC