भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

SI Somesh mina suicide| रात में ड्यूटी पर थे SI सोमेश्वर मीणा,...


होमताजा खबरDelhi

रात में ड्यूटी पर थे SI सोमेश्वर मीणा, नहीं उठाया फोन तो थाने पहुंची पत्नी

Last Updated:

द‍िल्‍ली के मधु विहार थाने में SI सोमेश्वर मीणा ने सरकारी पिस्टल से खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी उनकी पत्नी के थाने पहुंचने पर हुई. एसआई मीणा नाइट ड्यूटी पर तैनात थे, वहीं पत्‍नी फोन न उठाने के बाद सुबह थाने पहुंची थी.

रात में ड्यूटी पर थे SI सोमेश्वर मीणा, नहीं उठाया फोन तो थाने पहुंची पत्नीZoom

रात में ड्यूटी पर थे SI सोमेश्व मीणा, नहीं उठाया फोन तो थाने पहुंची पत्नी, तब तक लुट चुका था संसार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से दुखद खबर सामने आई है. यहां थाने में तैनात एसआई सोमेश्वर मीणा ने थाने में ही खुदकुशी कर ली. उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी पति के फोन न उठाने पर थाने पहुंचीं.

बता दें कि सोमेश्वर मीणा 2019 बैच के एसआई रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर रात को सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी नाइट में थी लेकिन सुबह उनकी पत्नी उनके फोन नहीं उठाने को लेकर थाने पहुंची थीं. जब वहां नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस की मानें तो एसआई की मौत गोली लगने से हुई है जबकि थाने के अंदर गोली चली है, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं मिली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि ये खुदकुशी है या कोई और वजह है इसको लेकर जांच की जा रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top