भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Snake detection Technique। how to detect snakes। घर में आ रही है...


होमताजा खबरदेश

घर में आ रही है इस चीज की महक तो समझ लेना बिन बुलाए आ धमका है सांप

Last Updated:

Snake detection Technique: क्या सांप की गंध सूंघकर आप उससे अपनी जान बचा सकते हैं? सोशल मीडिया पर एक महिला के अजीब दावे ने सबको चौंका दिया जिसके बाद वैज्ञानिकों ने जो खुलासा किया वो हैरान करने वाला है. आपके घर में छिपे सांप से कैसी महक आती है? चलिए ऐसे ही सवालों की पड़ताल से जुड़ी रिसर्च से आपको रूबरू कराते हैं.

घर में आ रही है इस चीज की महक तो समझ लेना बिन बुलाए आ धमका है सांपZoom

घर में सांप का पता लगाया जा सकता है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्वोरा पर अक्सर लोग बेहद अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं. कुछ साल पहले एक महिला ने ऐसा ही एक हैरान करने वाला सवाल पूछा कि मेरी बेटी और मुझे सांप जैसी गंध आती है. मेरे पति सहित हर कोई सोचता है कि हम पागल हो चुके हैं. क्या कोई और भी है जो सांपों की गंध को पहचान सकता है? यह सवाल भले ही अजीब लगे लेकिन वैज्ञानिक रूप से इंसानी नाक इतनी संवेदनशील होती है कि वह पर्यावरण में मौजूद हल्की से हल्की गंध को भी पकड़ सकती है. हमारा दिमाग कुछ ही सेकेंड में गंध के स्रोत को पहचान लेता है. हम अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली की महक को तो आसानी से पहचान लेते हैं लेकिन क्या घर में छिपे किसी सांप को उसकी गंध से पहचाना जा सकता है? आइए जानते हैं इस दिलचस्प बात के पीछे का पूरा सच.

क्या सांप की महक को पहचाना जा सकता है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सांप आमतौर पर बहुत धीमी गति से चलते हैं और उनकी गंध को इतनी आसानी से नहीं पकड़ा जा सकता. यही वजह है कि लोग उन्हें देखकर ही पहचान पाते हैं. हालांकि, साल 2021 में ‘बेस्ट लाइफ’ वेबसाइट पर छपे एक लेख में लेखिका एली होगन ने सांपों की गंध को लेकर कई अहम जानकारियां दी थीं.

अमेरिका के मिसौरी डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन (MDC) के अनुसार, वहां पाए जाने वाले कॉपर-हेड प्रजाति के सांपों से बिल्कुल खीरे जैसी गंध आती है. दरअसल, यह गंध सांप की पूंछ के नीचे मौजूद खास ग्रंथियों से निकलती है.

जंगली सांपों की अजीब और तीखी गंध
पालतू सांपों में अक्सर किसी तरह की दुर्गंध नहीं होती लेकिन जंगली सांप एक बेहद अजीब और अप्रिय गंध छोड़ते हैं. लोग आमतौर पर इसकी तुलना कस्तूरी जैसी तेज और अजीब गंध से करते हैं. सांप अपने मलमूत्र वाले हिस्से के दोनों तरफ मौजूद ग्रंथियों से इस गंध को रिलीज करते हैं. कई बार डर या खतरे के समय सांप इस दुर्गंध के साथ मलमूत्र भी त्याग देते हैं, जिससे आसपास के इलाके में बेहद गंदी और जी मिचलाने वाली बदबू फैल जाती है. अगर आपको घर के किसी कोने से अचानक ऐसी तेज और अजीब गंध आए तो यह सांप की मौजूदगी का इशारा हो सकता है.

घर में सांप होने के मुख्य संकेत

• अचानक आने वाली आवाजें: सांप वैसे तो शांत जीव होते हैं लेकिन रेंगते समय या जगह बदलने के दौरान उनकी वजह से आवाजें हो सकती हैं. अगर गैरेज में रखा सामान अचानक गिर जाए या घर के निचले हिस्सों से सरसराहट की आवाज आए तो वहां सांप हो सकता है.
• चूहों का अचानक गायब होना: सांपों का मुख्य भोजन चूहे और छोटे जीव होते हैं. अगर आपके घर या आसपास अक्सर दिखने वाले चूहे अचानक गायब हो गए हैं तो मुमकिन है कि वहां किसी सांप ने अपना डेरा जमा लिया हो.
• सांप का मलमूत्र: अन्य जीवों की तरह सांप भी वेस्ट निकालते हैं. अगर घर के आसपास सांप का ठोस मलमूत्र या उसकी केंचुली दिखाई दे तो सावधान हो जाएं.

सवाल-जवाब
क्या वाकई सांपों की कोई खास गंध होती है जिससे उन्हें पहचाना जा सके?
हां, पालतू सांपों में तो गंध नहीं होती लेकिन जंगली सांपों के शरीर से कस्तूरी (Musk) जैसी एक खास और बेहद तीखी दुर्गंध निकलती है. वहीं, अमेरिका के कॉपर-हेड सांपों से खीरे जैसी गंध आती है.
सांप अपने शरीर के किस हिस्से से यह अजीब गंध छोड़ते हैं?
सांप अपने मलमूत्र मार्ग के दोनों तरफ स्थित विशेष ग्रंथियों से इस अनूठी और अप्रिय गंध को बाहर छोड़ते हैं.
बिना देखे कैसे पता करें कि घर में सांप घुस आया है?
अगर घर में अचानक कस्तूरी जैसी अजीब बदबू आने लगे, चूहों का दिखना एकदम बंद हो जाए, या बेसमेंट और गैरेज जैसी जगहों से सामान गिरने या सरसराहट की आवाजें आएं, तो ये सांप होने के संकेत हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top